पूर्व उप प्रमुख धीरेन्द्र सिंह की श्रद्धांजलि सभा आयोजित, विधायक राजेश कुमार सिंह ने अर्पित किए श्रद्धासुमन समस्तीपुर जिले मोहिउद्दीननगर प्रखंड अंतर्गत अनुग्रह नगर बलुआही स्थित नगर भवन में बुधवार को क्षत्रिय चेतना मंच के तत्वावधान में रसलपुर निवासी एवं मोहनपुर प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख तथा चर्चित समाजसेवी दिवंगत धीरेन्द्र सिंह की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता उमाशंकर सिंह एवं संचालन राणा संजीव सिंह ने की कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह शामिल हुए और दिवंगत धीरेन्द्र सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधायक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि धीरेन्द्र सिंह का व्यक्तित्व समाजसेवा के प्रति समर्पित था। वे हमेशा समाज के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनकर खड़े रहते थे। उनका सरल एवं सादगीपूर्ण व्यक्तित्व लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत धीरेन्द्र सिंह के सामाजिक योगदान एवं उनके व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि समाज के प्रति उनकी सेवा भावना और लोगों के साथ आत्मीय संबंध हमेशा याद किए जाएंगे। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार सिंह गुल्लू, चेतना मंच के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौहान, मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, रिंकू सिंह, अंजनी सिंह, सुरेंद्र पटेल, अमरेंद्र कुमार, राणा संजीव कुमार, जदयू नेता धर्मेंद्र साह, वीर बहादुर सिंह, मनोज सिंह, अमित कुमार सिंह, कुणाल सिंह, सुभाष सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत धीरेन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।
पूर्व उप प्रमुख धीरेन्द्र सिंह की श्रद्धांजलि सभा आयोजित, विधायक राजेश कुमार सिंह ने अर्पित किए श्रद्धासुमन समस्तीपुर जिले मोहिउद्दीननगर प्रखंड अंतर्गत अनुग्रह नगर बलुआही स्थित नगर भवन में बुधवार को क्षत्रिय चेतना मंच के तत्वावधान में रसलपुर निवासी एवं मोहनपुर प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख तथा चर्चित समाजसेवी दिवंगत धीरेन्द्र सिंह की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता उमाशंकर सिंह एवं संचालन
राणा संजीव सिंह ने की कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह शामिल हुए और दिवंगत धीरेन्द्र सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधायक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि धीरेन्द्र सिंह का व्यक्तित्व समाजसेवा के प्रति समर्पित था। वे हमेशा समाज के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनकर खड़े रहते थे। उनका सरल एवं सादगीपूर्ण व्यक्तित्व लोगों के लिए
प्रेरणास्रोत रहा है। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत धीरेन्द्र सिंह के सामाजिक योगदान एवं उनके व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि समाज के प्रति उनकी सेवा भावना और लोगों के साथ आत्मीय संबंध हमेशा याद किए जाएंगे। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार
सिंह गुल्लू, चेतना मंच के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौहान, मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, रिंकू सिंह, अंजनी सिंह, सुरेंद्र पटेल, अमरेंद्र कुमार, राणा संजीव कुमार, जदयू नेता धर्मेंद्र साह, वीर बहादुर सिंह, मनोज सिंह, अमित कुमार सिंह, कुणाल सिंह, सुभाष सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत धीरेन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।
- पटोरी के यूट्यूबर आदित्य विक्रम का शुरू ऐप पर बड़ा धमाका! अंग्रेज के सामने उड़ाई अंग्रेजी की धज्जियां, वीडियो हुआ वायरल! 😂🚨 सोशल मीडिया पर इस वक्त बिहार के समस्तीपुर (पटोरी) से एक बेहद हैरान और हंसा देने वाली खबर सामने आ रही है। लोकप्रिय यूट्यूबर आदित्य विक्रम (OfficialAdityavikram) ने शुरू ऐप पर एक ऐसा कॉमेडी वीडियो जारी किया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।खबर के मुताबिक, आदित्य विक्रम ने एक अंग्रेज से अंग्रेजी सीखी, लेकिन उन्होंने जो अंग्रेजी बोली है उसे सुनकर खुद अंग्रेज भी अपना सिर पकड़ कर रो पड़ा है! आदित्य विक्रम ने सभी देशवासियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है— "भूलकर भी कोई ऐसी इंग्लिश मत बोलना, नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है!"इस समय शुरू ऐप पर यह वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है और लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं।📌 अभी देखें और हंसने के लिए तैयार हो जाएं:आदित्य विक्रम के इस धमाकेदार और नॉन-स्टॉप हंसाने वाले वीडियो को पूरा देखने के लिए अभी शुरू ऐप (Shuru App) पर जाएं और Aditya Vikram Patori को फॉलो करें!👉 ऐसी ही और मजेदार खबरों और वीडियो के लिए उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल OfficialAdityavikram को भी तुरंत SUBSCRIBE करें और बेल आइकन दबाएं! #ShuruApp #OfficialAdityavikram #AdityaVikramPatori #PatoriNews #ShuruAppComedy #BiharComedy #ComedyTrending #FunnyNews #YoutuberAdityaVikram1
- KSR कॉलेज की एक भी ईंट नहीं टूटने देंगे: पप्पू यादव के आश्वासन पर NSUI ने खत्म की छह दिन से जारी भूख हड़ताल समस्तीपुर, 25 अगस्त 2026। KSR कॉलेज, सरायरंजन के अस्तित्व को बचाने की मांग को लेकर NSUI की छात्र ने पप्पू यादव के आश्वासन पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त हो गई। जनप्रतिनिधि पप्पू यादव के आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया। पप्पू यादव ने आश्वस्त किया कि KSR कॉलेज की एक भी ईंट नहीं टूटने दी जाएगी और कॉलेज एवं विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उनके आश्वासन के बाद NSUI कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल समाप्त की। NSUI लंबे समय से प्रस्तावित पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट को लेकर KSR कॉलेज को संभावित नुकसान से बचाने की मांग कर रही थी। संगठन का कहना है कि कॉलेज हजारों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान है। कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार KSR कॉलेज की स्थापना 1981 में हुई थी और यह ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से संबद्ध है। भूख हड़ताल समाप्त होने के बाद NSUI नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है, लेकिन कॉलेज के अस्तित्व और छात्रों के हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।1
- विद्यार्थी सहयोग शिविर: छात्राओं ने रखीं समस्याएं, अधिकारियों ने सुने सुझाव उजियारपुर (समस्तीपुर), 25 अगस्त। बिहार शिक्षा परियोजना एवं जिला शिक्षा विभाग, समस्तीपुर के निर्देश पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, टाइप-1, उसराहा पटोरी में मंगलवार को "विद्यार्थी सहयोग शिविर" का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन संचालक मनोज कुमार के नेतृत्व में हुआ। शिविर में राजस्व प्राधिकारी खुशबू कुमारी, वार्डन राजीव रंजन, डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार सहित विद्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया। शिविर में छात्राओं ने खुलकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे। प्रमुख शिकायतों में विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित होने, विद्यालय में चौकीदार नहीं होने से सुरक्षा संबंधी चिंता तथा छात्रावास की चारदीवारी ऊंची नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग शामिल रही। राजस्व प्राधिकारी खुशबू कुमारी ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों को संबंधित विभाग तक पहुंचाकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। वार्डन राजीव रंजन ने भी छात्राओं को विद्यालय प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया, जबकि डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार ने प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों का विधिवत संकलन किया। गौरतलब है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर के आदेश के अनुसार जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा, ताकि छात्राओं की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। स्थान: कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, टाइप-1, उसराहा पटोरी (समस्तीपुर)।1
- 🌊⚠️ नेपाल में भयंकर बाढ़ की त्रासदी, बिहार पर भी मंडरा रहा खतरा! ⚠️🌊 चीन के तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचा दी है। भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके में घर, बाजार, सड़कें और संपत्तियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। तेज बहाव में वाहन और सामान बह गए, पुल टूट गया और टिमुरे बॉर्डर पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों के लापता होने की खबर बेहद चिंताजनक है। 😢 इस प्राकृतिक आपदा का असर अब बिहार तक पहुंचने की आशंका है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। गंडक नदी में अचानक तेज बाढ़ आने की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील है। 🙏 प्रशासन से आग्रह है कि सीमावर्ती और नदी किनारे बसे गांवों में समय रहते राहत-बचाव की पूरी तैयारी की जाए। ईश्वर इस आपदा में फंसे सभी लोगों की रक्षा करें और लापता लोगों की सुरक्षित वापसी हो। 🙏 #NepalFlood #नेपालबाढ़ #BiharAlert #GandakRiver #FloodAlert #बिहार #आपदा #राहतबचाव1
- गंगा की तेज धार में पलटी मजदूरों से भरी नाव! 12 सुरक्षित निकले, 6 लापता होने की आशंका; SDRF का रेस्क्यू जारी भागलपुर के नवगछिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गंगा की तेज धार में मजदूरों से भरी नाव अचानक पलट गई। हादसा खरीक प्रखंड के राघोपुर इलाके का है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक नाव पर करीब 18 मजदूर सवार थे, जो मजदूरी के सिलसिले में नदी पार कर रहे थे। बीच धारा में नाव का संतुलन बिगड़ा और देखते ही देखते नाव पलट गई। हादसे के बाद गंगा में चीख-पुकार मच गई। कई मजदूरों ने तैरकर अपनी जान बचाने की कोशिश की और शुरुआती सूचना के अनुसार 12 मजदूर सुरक्षित घाट तक पहुंच गए, जबकि करीब 6 मजदूरों के लापता होने की आशंका है। सूचना मिलते ही प्रशासन और SDRF की टीम मोटरबोट के साथ मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से तेज बहाव के बीच लापता मजदूरों की तलाश की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कुछ मजदूरों के नाव के नीचे दबे होने की आशंका भी जताई है। स्थानीय ग्रामीण भी रेस्क्यू टीम की मदद कर रहे हैं। फिलहाल प्रशासन की निगरानी में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है और सबकी नजर लापता मजदूरों की तलाश पर टिकी है। बाल्मीकि कुमार सिंह, दैनिक भास्कर बख्तियारपुर।1
- मौदह चतुर में 24 घंटे के अष्टयाम यज्ञ का आयोजन, राम जानकी मठ से निकलेगी कलश यात्रा। चेहराकलां/पातेपुर (वैशाली)। पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के मौदह चतुर काली स्थान में काली पूजा समिति के बैनर तले 24 घंटे के अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया यज्ञ के प्रथम पूजा उत्सव एवं कलश यात्रा का शुभारंभ चेहराकलां प्रखंड स्थित राम जानकी मठ परिसर से किया गया। धार्मिक अनुष्ठान को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। प्रथम पूजा के बाद वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल हुए कलश यात्रा के उपरांत श्रद्धालु यज्ञ स्थल मौदह चतुर काली स्थान पहुंचेंगे, जहां विधिवत कलश स्थापना के साथ 24 घंटे के अष्टयाम यज्ञ का शुभारंभ हुआ ।1
- ईद-ए-मिलाद पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बड़ी जामा मस्जिद में उमाड़ी हजारों की भीड़ समस्तीपुर: ईद-ए-मिलाद के मौके पर समस्तीपुर शहर के गोला बाजार स्थित बड़ी जामा मस्जिद में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे। लोगों ने सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद-ए-मिलाद का पर्व मनाया और पैगंबर हज़रत मुहम्मद की पैदाइश की याद में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो प्राथमिक दर्ज अभियुक्त को किया गिरफ्तार । भेजो न्यायिक हिरासत में । मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो प्राथमिकी दर्ज अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान मोहिउद्दीन नगर थाना चौक के रहने वाला शमशाद हुसैन के 24 वर्षीय पुत्र आतिफ खान तथा दूसरा अभियुक्त का पहचान शेखटोली निवासी अशफाक अहमद के पुत्र साहब उर्फ शाहाब अहमद के रूप में की गई है । इस बाबत थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि यह दोनों अभियुक्त बीते दिन मोहर्रम जुलूस के दौरान स्थानीय लोगों के साथ मारपीट करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जो थाना कांड संख्या 176/26 के तहत दोनों प्राथमिकी दर्ज अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो कानूनी प्रक्रिया पूरी करते ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के पश्चिम बाजार चौक1