logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दो माह में 400 लोगों को कुत्तों ने काटा, संदलपुर क्षेत्र में दहशत : दो माह में 400 लोगों को कुत्तों ने काटा, संदलपुर क्षेत्र में दहशत मंगलपुर/संदलपुर। संदलपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि पिछले दो महीनों में करीब चार सौ लोग कुत्तों के काटने का शिकार हो चुके हैं। यह आंकड़ा हवासपुर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीजों से सामने आया है, जिससे ग्रामीणों में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि संदलपुर क्षेत्र के संदलपुर कस्बा, भंडेमऊ सहित कई गांवों में आवारा कुत्तों और बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इनके हमलों के कारण लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। खासकर बच्चों के लिए यह स्थिति ज्यादा खतरनाक बन गई है। कई बच्चे बंदरों और कुत्तों के हमले में घायल भी हो चुके हैं। हवासपुर अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार जनवरी महीने में 239 और फरवरी में 131 लोग कुत्ते व बंदरों के हमले में घायल होकर अस्पताल पहुंचे और उन्हें एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया। सोमवार को भी संदलपुर निवासी 10 वर्षीय शोहेब को घर के बाहर खेलते समय कुत्ते ने काट लिया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित सिंह ने बताया कि अस्पताल में कुत्ते, बिल्ली और बंदर के काटने के इंजेक्शन उपलब्ध हैं और पीड़ितों को तुरंत उपचार दिया जाता है। हालांकि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

4 hrs ago
user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
dd1da76d-7a53-4361-ab0d-428d79a128e9

दो माह में 400 लोगों को कुत्तों ने काटा, संदलपुर क्षेत्र में दहशत : दो माह में 400 लोगों को कुत्तों ने काटा, संदलपुर क्षेत्र में दहशत मंगलपुर/संदलपुर। संदलपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि पिछले दो महीनों में करीब चार सौ लोग कुत्तों के काटने का शिकार हो चुके हैं। यह आंकड़ा हवासपुर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीजों से सामने आया है, जिससे ग्रामीणों में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि संदलपुर क्षेत्र के संदलपुर कस्बा, भंडेमऊ सहित कई गांवों में आवारा कुत्तों और बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इनके हमलों के कारण लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। खासकर बच्चों के लिए यह स्थिति ज्यादा खतरनाक बन गई है। कई बच्चे बंदरों और कुत्तों के हमले में घायल भी हो चुके हैं। हवासपुर अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार जनवरी महीने में 239 और फरवरी में 131 लोग कुत्ते व बंदरों के हमले में घायल होकर अस्पताल पहुंचे और उन्हें एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया। सोमवार को भी संदलपुर निवासी 10 वर्षीय शोहेब को घर के बाहर खेलते समय कुत्ते ने काट लिया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित सिंह ने बताया कि अस्पताल में कुत्ते, बिल्ली और बंदर के काटने के इंजेक्शन उपलब्ध हैं और पीड़ितों को तुरंत उपचार दिया जाता है। हालांकि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सेंगुर नदी में नहाते समय दो युवक लापता, देर रात तक चला सर्च ऑपरेशन पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मांवर गांव के पास सेंगुर नदी में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहाते समय दो युवक गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए। देर रात तक पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम उनकी तलाश में जुटी रही, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर निवासी रवि गुप्ता और अभिषेक मंगलवार शाम करीब चार बजे मांवर पुल के नीचे सेंगुर नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाल सतीश कुमार सिंह और चौकी प्रभारी एसआई अतेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। काफी देर तक तलाश के बाद भी दोनों युवकों का कोई पता नहीं चल सका। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ टीम को सूचना दे दी गई है। टीम के पहुंचते ही नदी में सर्च ऑपरेशन और तेज किया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। नदी किनारे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और सभी युवक के सकुशल मिलने की दुआ कर रहे हैं।
    1
    सेंगुर नदी में नहाते समय दो युवक लापता, देर रात तक चला सर्च ऑपरेशन
पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मांवर गांव के पास सेंगुर नदी में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहाते समय दो युवक गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए। देर रात तक पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम उनकी तलाश में जुटी रही, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका।
जानकारी के अनुसार कानपुर नगर निवासी रवि गुप्ता और अभिषेक मंगलवार शाम करीब चार बजे मांवर पुल के नीचे सेंगुर नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते लापता हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाल सतीश कुमार सिंह और चौकी प्रभारी एसआई अतेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कराया।
काफी देर तक तलाश के बाद भी दोनों युवकों का कोई पता नहीं चल सका। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ टीम को सूचना दे दी गई है। टीम के पहुंचते ही नदी में सर्च ऑपरेशन और तेज किया जाएगा।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। नदी किनारे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और सभी युवक के सकुशल मिलने की दुआ कर रहे हैं।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • राजपुर थाना क्षेत्र के पैलावर मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में सुशीला और उनके पति अनिल कुमार घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अकबरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक दंपति राजपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पैलावर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दंपति के बेटे नितिन ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। राजपुर थाना प्रभारी सनत कुमार ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि घटना की जानकारी ली जा रही है। प्रार्थना पत्र मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    राजपुर थाना क्षेत्र के पैलावर मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में सुशीला और उनके पति अनिल कुमार घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अकबरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
परिजनों के मुताबिक दंपति राजपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पैलावर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
दंपति के बेटे नितिन ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
राजपुर थाना प्रभारी सनत कुमार ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि घटना की जानकारी ली जा रही है। प्रार्थना पत्र मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    2
    Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by V I P NEWS जिला संवाददाता कानपुर देहात
    4
    Post by V I P NEWS जिला संवाददाता कानपुर देहात
    user_V I P NEWS जिला संवाददाता कानपुर देहात
    V I P NEWS जिला संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • क़स्बा फफूँद एआइएमआइएम के नगर अध्यक्ष इकराम खा सदस्यता अभियान चलाया मोहल्ला भराव से लेकर चमनगंज मोहल्ला तिवारीयान बाबा सहित मोहल्लों मे युवाओं को पार्टी से जोड़ा इस दौरान श्री खान ने कहा कि 27 की तैयारी को लेकर जगह-जगह सदस्य अभियान चलाया जा रहा है यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और बड़े पैमाने पर युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा 👇🏻
    3
    क़स्बा फफूँद 
एआइएमआइएम के नगर अध्यक्ष इकराम खा सदस्यता अभियान चलाया मोहल्ला भराव से लेकर चमनगंज मोहल्ला तिवारीयान बाबा सहित मोहल्लों मे युवाओं को पार्टी से जोड़ा इस दौरान श्री खान ने कहा कि 27 की तैयारी को लेकर जगह-जगह सदस्य अभियान चलाया जा रहा है यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और बड़े पैमाने पर युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा
👇🏻
    user_Jolly Star
    Jolly Star
    Farmer औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कंचौसी औरैया दिबियापुर थाना क्षेत्र के जमौली गांव में बाबा ब्रह्मदेव मंदिर पर पूजा करने वाले पुजारी मोहन दास और हाकिम दास, तुलसी दास के बीते 4 मार्च को जमौली निवासी शिवम यादव पुत्र रविन्द्र यादव एवं एक अज्ञात ने पुजारियों के साथ जमकर मारपीट की और जेब में रखे 3200 रुपए नकद निकाल लिए थे, पीड़ित पुजारी मोहन दास ने बताया उक्त लोग 4 मार्च की रात्रि तेज गति से चार पहिया वाहन से मंदिर के पास निकले उन्होंने एक कुत्ते को कुचल दिया, जब पीड़ितों ने इसका विरोध किया तो उक्त दबंग गाली गलौज करने लगे और पुजारियों के साथ मारपीट शुरू कर पुजारी मोहनदास एवं हाकिम दास को घायल कर दिया और जेब में रखे रुपए भी ले गए, इसकी सूचना मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक महेश चंद्र ने मौके पर पहुंचकर 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को पचास शैय्या अस्पताल दिबियापुर में भर्ती करवाया। इसके बाद मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी ने दिबियापुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवाया। इसके बाद घर लौट रहे पदाधिकारियों को रास्ते में उक्त दबंगों द्वारा पीछा कर गाली गलौज की,पुलिस ने उक्त दबंगों का 151 में चालान कर दिया लेकिन लुट का मुकदमा नहीं दर्ज किया गया। इसी को लेकर बुधवार को सभी पुजारियों के साथ मंदिर ट्रस्ट और जमौली गांव के निवासियों ने बाबा ब्रह्मदेव मंदिर पर लूट का मुकदमा लिखे जाने को लेकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया इसके बाद मौके पर कंचौसी चौकी प्रभारी प्रवीन कुमार मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को समझाने का प्रयास किया लेकिन पीड़ित नहीं माने इसके बाद मौके पर पहुंचे दिबियापुर थाना प्रभारी रुद्र नारायण त्रिपाठी ने पीड़ितों को 8 दिनों के अंदर उक्त आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन पीड़ितों को दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी रुद्र नारायण त्रिपाठी ने बताया लूट जैसा कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है।मामले की जांच की जा रही है, नामदर्ज आरोपियों का शांति भंग में चालान कर जेल भेजा गया था।
    3
    कंचौसी औरैया दिबियापुर थाना क्षेत्र के जमौली गांव में बाबा ब्रह्मदेव मंदिर पर पूजा करने वाले पुजारी मोहन दास और हाकिम दास, तुलसी दास के बीते 4 मार्च को जमौली निवासी शिवम यादव पुत्र रविन्द्र यादव एवं एक अज्ञात ने पुजारियों के साथ जमकर मारपीट की और जेब में रखे 3200 रुपए नकद निकाल लिए थे, पीड़ित पुजारी मोहन दास ने बताया उक्त लोग 4 मार्च की रात्रि तेज गति से चार पहिया वाहन से मंदिर के पास निकले उन्होंने एक कुत्ते को कुचल दिया, जब पीड़ितों ने इसका विरोध किया तो उक्त दबंग गाली गलौज करने लगे और पुजारियों के साथ मारपीट शुरू कर पुजारी मोहनदास एवं हाकिम दास को घायल कर दिया और जेब में रखे रुपए भी ले गए, इसकी सूचना मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक महेश चंद्र ने मौके पर पहुंचकर 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को पचास शैय्या अस्पताल दिबियापुर में भर्ती करवाया। इसके बाद मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी ने दिबियापुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवाया। इसके बाद घर लौट रहे पदाधिकारियों को रास्ते में उक्त दबंगों द्वारा पीछा कर गाली गलौज की,पुलिस ने उक्त दबंगों का 151 में चालान कर दिया लेकिन लुट का मुकदमा नहीं दर्ज किया गया। इसी को लेकर बुधवार को सभी पुजारियों के साथ मंदिर ट्रस्ट और जमौली गांव के निवासियों ने बाबा ब्रह्मदेव मंदिर पर लूट का मुकदमा लिखे जाने को लेकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया इसके बाद मौके पर कंचौसी चौकी प्रभारी प्रवीन कुमार मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को समझाने का प्रयास किया लेकिन पीड़ित नहीं माने इसके बाद मौके पर पहुंचे दिबियापुर थाना प्रभारी रुद्र नारायण त्रिपाठी ने पीड़ितों को 8 दिनों के अंदर उक्त आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन पीड़ितों को दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी रुद्र नारायण त्रिपाठी ने बताया लूट जैसा कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है।मामले की जांच की जा रही है, नामदर्ज आरोपियों का शांति भंग में चालान कर जेल भेजा गया था।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया के कस्बा बिधूना के किशनी रोड स्थित आदर्श नगर धान मिल के समीप आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा के दौरान आचार्य अखिलेश दुबे (छिबरामऊ, जनपद कन्नौज) ने श्रोताओं को ज्ञान की गंगा में स्नान कराते हुए धर्म, भक्ति और सेवा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को दान हमेशा सुपात्र को देना चाहिए। भगवान की कथा, सेवा और पूजन जितना अधिक किया जाए, जीवन उतना ही पवित्र और सफल बनता है। आचार्य ने भक्त और भगवान के बीच के गहरे संबंध का वर्णन करते हुए कहा कि सच्ची श्रद्धा और भक्ति से ही ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। धार्मिक महोत्सव के आयोजक बलराम सिंह चौहान, प्रदीप चौहान, अभय प्रताप सिंह और विपिन सिंह चौहान ने बताया कि यह भागवत कथा 9 मार्च से 15 मार्च तक आयोजित की जा रही है। कथा के समापन के बाद 16 मार्च को पूर्ण आहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सत्यपाल सिंह चौहान, रामपाल सिंह चौहान, विमल चौहान, विकास, प्रशांत चौहान, अनिल भदौरिया सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    1
    औरैया के कस्बा बिधूना के किशनी रोड स्थित आदर्श नगर धान मिल के समीप आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा के दौरान आचार्य अखिलेश दुबे (छिबरामऊ, जनपद कन्नौज) ने श्रोताओं को ज्ञान की गंगा में स्नान कराते हुए धर्म, भक्ति और सेवा का महत्व बताया।
उन्होंने कहा कि मनुष्य को दान हमेशा सुपात्र को देना चाहिए। भगवान की कथा, सेवा और पूजन जितना अधिक किया जाए, जीवन उतना ही पवित्र और सफल बनता है। आचार्य ने भक्त और भगवान के बीच के गहरे संबंध का वर्णन करते हुए कहा कि सच्ची श्रद्धा और भक्ति से ही ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है।
धार्मिक महोत्सव के आयोजक बलराम सिंह चौहान, प्रदीप चौहान, अभय प्रताप सिंह और विपिन सिंह चौहान ने बताया कि यह भागवत कथा 9 मार्च से 15 मार्च तक आयोजित की जा रही है। कथा के समापन के बाद 16 मार्च को पूर्ण आहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान सत्यपाल सिंह चौहान, रामपाल सिंह चौहान, विमल चौहान, विकास, प्रशांत चौहान, अनिल भदौरिया सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • संदलपुर क्षेत्र के तेरा गांव के पास मंगलवार सुबह फलदार आम के पेड़ को काटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लकड़ी माफियाओं ने पेड़ पर आरा चला दिया, जबकि पेड़ पर आम के फलफूल भी लगे हुए थे। ग्रामीणों के अनुसार तेरा गांव निवासी सोबरन का फलदार आम का पेड़ लकड़ी माफिया पुत्तन ठेकेदार द्वारा मंगलवार सुबह करीब 9 बजे कटवाया जा रहा था। सूचना मिलने पर मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे। जैसे ही कैमरा चालू हुआ, ठेकेदार मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में वन विभाग की मिलीभगत से हरे-भरे फलदार पेड़ों की कटाई कराई जा रही है, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। इस संबंध में वन विभाग के दरोगा शिवम पांडे ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। क्षेत्र बड़ा होने के कारण लकड़ी माफिया सक्रिय रहते हैं। मौके पर दो कर्मचारियों को भेजा गया है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    संदलपुर क्षेत्र के तेरा गांव के पास मंगलवार सुबह फलदार आम के पेड़ को काटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लकड़ी माफियाओं ने पेड़ पर आरा चला दिया, जबकि पेड़ पर आम के फलफूल भी लगे हुए थे।
ग्रामीणों के अनुसार तेरा गांव निवासी सोबरन का फलदार आम का पेड़ लकड़ी माफिया पुत्तन ठेकेदार द्वारा मंगलवार सुबह करीब 9 बजे कटवाया जा रहा था। सूचना मिलने पर मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे। जैसे ही कैमरा चालू हुआ, ठेकेदार मौके से फरार हो गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में वन विभाग की मिलीभगत से हरे-भरे फलदार पेड़ों की कटाई कराई जा रही है, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।
इस संबंध में वन विभाग के दरोगा शिवम पांडे ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। क्षेत्र बड़ा होने के कारण लकड़ी माफिया सक्रिय रहते हैं। मौके पर दो कर्मचारियों को भेजा गया है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.