logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विशुनपुर मुस्तहकम स्कूल वार्षिकोत्सव कार्यक्रम वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियां, विदाई समारोह में छलके जज्बात वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति सरकारपार/विशुनपुर मुस्तहकम। कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर मुस्तहकम में सोमवार को वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे कार्यक्रम का वातावरण और भी उत्साहपूर्ण हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई, जिसे छात्राओं ने बेहद मधुर स्वर में प्रस्तुत किया। इसके बाद देशभक्ति गीतों ने सभी में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत कर दी। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत विदाई गीत ने जहां भावुक माहौल बना दिया, वहीं दहेज प्रथा पर आधारित गीत ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। इन प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों की गूंज से पूरा परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही कक्षा आठ उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह के दौरान बच्चों और शिक्षकों के बीच भावनात्मक पल देखने को मिले। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीरज मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के नैतिक और सांस्कृतिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की शिक्षा में सहयोग करें और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। इस मौके पर विकास चंद्र शुक्ल, निर्मल कुमार, हेमलता, सत्यपाल सिंह सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ।

9 hrs ago
user_Shashank Mishra
Shashank Mishra
Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago
99ecd8db-5868-44ab-8052-09fd123d634b

विशुनपुर मुस्तहकम स्कूल वार्षिकोत्सव कार्यक्रम वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियां, विदाई समारोह में छलके जज्बात वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति सरकारपार/विशुनपुर मुस्तहकम। कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर मुस्तहकम में सोमवार को वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे कार्यक्रम का वातावरण और भी उत्साहपूर्ण हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई, जिसे छात्राओं ने बेहद मधुर स्वर में प्रस्तुत किया। इसके बाद देशभक्ति गीतों ने सभी में

281f3aa3-4253-4d39-9030-10acee1cc629

राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत कर दी। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत विदाई गीत ने जहां भावुक माहौल बना दिया, वहीं दहेज प्रथा पर आधारित गीत ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। इन प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों की गूंज से पूरा परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही कक्षा आठ उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह

d178b877-8020-44d3-92ee-a47097c25ce8

के दौरान बच्चों और शिक्षकों के बीच भावनात्मक पल देखने को मिले। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीरज मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के नैतिक और सांस्कृतिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की शिक्षा में सहयोग करें और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। इस मौके पर विकास चंद्र शुक्ल, निर्मल कुमार, हेमलता, सत्यपाल सिंह सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ।

More news from Siddharth Nagar and nearby areas
  • सिद्धार्थनगर: शादी की जिद में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, 112 पर कॉल कर दी लोकेशन – घंटों चला ड्रामा सिद्धार्थनगर के इटवा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सुबह 5 बजे शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा तब और बढ़ गया जब युवक ने खुद ही कई बार 112 नंबर पर कॉल कर अपनी लोकेशन बताई, और प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग करने लगा। सूचना मिलते ही पीआरवी टीम और इटवा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस व ग्रामीणों ने काफी देर तक समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब डेढ़ महीने पहले युवक अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया था, लेकिन परिजनों ने पकड़कर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। एक महीने बाद युवक फिर से शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गया और धमकी देने लगा कि शादी नहीं कराई तो वह कूद जाएगा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटी है। मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है।
    1
    सिद्धार्थनगर: शादी की जिद में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, 112 पर कॉल कर दी लोकेशन – घंटों चला ड्रामा
सिद्धार्थनगर के इटवा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सुबह 5 बजे शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा तब और बढ़ गया जब युवक ने खुद ही कई बार 112 नंबर पर कॉल कर अपनी लोकेशन बताई, और प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग करने लगा।
सूचना मिलते ही पीआरवी टीम और इटवा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस व ग्रामीणों ने काफी देर तक समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब डेढ़ महीने पहले युवक अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया था, लेकिन परिजनों ने पकड़कर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। एक महीने बाद युवक फिर से शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गया और धमकी देने लगा कि शादी नहीं कराई तो वह कूद जाएगा।
काफी मशक्कत के बाद पुलिस युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटी है। मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है।
    user_Prabhakar bijj
    Prabhakar bijj
    Bansi, Siddharth Nagar•
    8 hrs ago
  • सिद्धार्थनगर। नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में खेसरहा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना 29 मार्च की शाम करीब 3 बजे की है। सोरवामाफी गांव की एक नाबालिग लड़की ग्राम बरनवार में मजदूरी करने गई थी। इसी दौरान गांव का ही रोहन पुत्र जीवन निषाद उसे जबरन खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर थाना खेसरहा में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 40/2026 के तहत धारा 64(2) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम ने 30 मार्च को बांसी-बेलौहा मार्ग स्थित सोरवामाफी मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में शामिल: थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक रवि प्रताप सिंह सेंगर एवं कांस्टेबल जितेंद्र साहनी।
    2
    सिद्धार्थनगर। नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में खेसरहा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
घटना 29 मार्च की शाम करीब 3 बजे की है। सोरवामाफी गांव की एक नाबालिग लड़की ग्राम बरनवार में मजदूरी करने गई थी। इसी दौरान गांव का ही रोहन पुत्र जीवन निषाद उसे जबरन खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता की तहरीर पर थाना खेसरहा में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 40/2026 के तहत धारा 64(2) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम ने 30 मार्च को बांसी-बेलौहा मार्ग स्थित सोरवामाफी मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम में शामिल:
थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक रवि प्रताप सिंह सेंगर एवं कांस्टेबल जितेंद्र साहनी।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Pramatma Prasad
    1
    Post by Pramatma Prasad
    user_Pramatma Prasad
    Pramatma Prasad
    Farmer बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया आँख के मरीजों के लिए निःशुल्क आँख का इलाज एवं चश्मा दिए जाने के लिए वार्ड निश्चित है! गरीब मजदूर किसानो को चश्मा नही दिया जाता है मरीज के मुताबिक जाँच के बाद चिकित्सक द्वारा बताया गया 400 रूपये लाइए चश्मा मिल जायेगा लेकिन ज़ब पैसा लेकर आँख का मरीज पंहुचा तो चिकित्सक यह कहकर भगा दिया कि जाइए चश्मा कही और बनवाइये यहां नही मिलेगा! सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया मे निःशुल्क मिलने वाली चश्मा का करना पड़ता है भुगतान ऐसे मे देखा जाए तो सरकारी अस्पताल मे भी करना होता है मरीजों को भुगतान!
    1
    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया आँख के मरीजों के लिए निःशुल्क आँख का इलाज एवं चश्मा दिए जाने के लिए वार्ड निश्चित है!
गरीब मजदूर किसानो को चश्मा नही दिया जाता है मरीज के मुताबिक जाँच के बाद चिकित्सक द्वारा बताया गया 400 रूपये लाइए चश्मा मिल जायेगा लेकिन ज़ब पैसा लेकर आँख का मरीज पंहुचा तो चिकित्सक यह कहकर भगा दिया कि जाइए चश्मा कही और बनवाइये यहां नही मिलेगा!
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया मे निःशुल्क मिलने वाली चश्मा का करना पड़ता है भुगतान ऐसे मे देखा जाए तो सरकारी अस्पताल मे भी करना होता है मरीजों को भुगतान!
    user_Ravindra kumar Kashyap
    Ravindra kumar Kashyap
    नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • महराजगंज:बाइक चोरी का आरोप, थाने में दी तहरीर, कार्रवाई की मांग?
    1
    महराजगंज:बाइक चोरी का आरोप, थाने में दी तहरीर, कार्रवाई की मांग?
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बस्ती से हैरान करने वाली खबर: पत्नी से छुटकारा मिला तो पति ने 9 किमी तक दंडवत यात्रा की, बोला– अब शांति महसूस कर रहा हूं बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने वैवाहिक कलह से परेशान होकर भगवान के दरबार में ऐसी मन्नत मान ली थी, जिसे पूरा करने में उसे अपनी पूरी ताकत झोंकनी पड़ी। क्या है पूरा मामला? भानपुर गांव के एक युवक की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी। शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन समय बीतने के साथ पति-पत्नी के बीच तकरार बढ़ती गई। युवक का कहना है कि वह लगातार मानसिक तनाव में था और रोज़मर्रा के झगड़ों से तंग आ चुका था। आख़िरकार उसने भानपुर से 9 किलोमीटर दूर स्थित मां बैड़वा समय माता के पौराणिक मंदिर में जाकर अरदास की— “हे माता, अगर मुझे इस रिश्ते के तनाव से छुटकारा मिल गया, तो मैं गांव से आपके दरबार तक दंडवत यात्रा करूंगा।” अदालत का फैसला और दंडवत यात्रा शुरू मन्नत के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच तलाक का फैसला हो गया। फैसला आते ही युवक ने अपनी प्रतिज्ञा पूरी करने का संकल्प ले लिया। रविवार सुबह, बिना अन्न-जल ग्रहण किए, वह घर से निकला और दंडवत लेट-लेटकर 9 किलोमीटर लंबी यात्रा शुरू कर दी। यात्रा के दौरान उसके माता-पिता और गांव के कुछ लोग साथ चलते रहे। माहौल में धार्मिक रंग घुल गया— “जय श्री राम!”, “जय बजरंगबली!” के जयकारों से रास्ता गूंजता रहा। क्या बोले युवक? युवक का कहना है “दो सालों से मानसिक रूप से बहुत परेशान था। अब फैसला मेरे पक्ष में आया है। मन को शांति मिली है। माता ने मेरी सुन ली।” गांव में चर्चा का विषय पूरा मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। कई लोग इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ इसे समाज में बढ़ती वैवाहिक कड़वाहट का उदाहरण बता रहे हैं।
    1
    बस्ती से हैरान करने वाली खबर: पत्नी से छुटकारा मिला तो पति ने 9 किमी तक दंडवत यात्रा की, बोला– अब शांति महसूस कर रहा हूं
बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने वैवाहिक कलह से परेशान होकर भगवान के दरबार में ऐसी मन्नत मान ली थी, जिसे पूरा करने में उसे अपनी पूरी ताकत झोंकनी पड़ी।
क्या है पूरा मामला?
भानपुर गांव के एक युवक की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी। शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन समय बीतने के साथ पति-पत्नी के बीच तकरार बढ़ती गई। युवक का कहना है कि वह लगातार मानसिक तनाव में था और रोज़मर्रा के झगड़ों से तंग आ चुका था।
आख़िरकार उसने भानपुर से 9 किलोमीटर दूर स्थित मां बैड़वा समय माता के पौराणिक मंदिर में जाकर अरदास की—
“हे माता, अगर मुझे इस रिश्ते के तनाव से छुटकारा मिल गया, तो मैं गांव से आपके दरबार तक दंडवत यात्रा करूंगा।”
अदालत का फैसला और दंडवत यात्रा शुरू
मन्नत के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच तलाक का फैसला हो गया। फैसला आते ही युवक ने अपनी प्रतिज्ञा पूरी करने का संकल्प ले लिया।
रविवार सुबह, बिना अन्न-जल ग्रहण किए, वह घर से निकला और दंडवत लेट-लेटकर 9 किलोमीटर लंबी यात्रा शुरू कर दी।
यात्रा के दौरान उसके माता-पिता और गांव के कुछ लोग साथ चलते रहे। माहौल में धार्मिक रंग घुल गया—
“जय श्री राम!”, “जय बजरंगबली!” के जयकारों से रास्ता गूंजता रहा।
क्या बोले युवक?
युवक का कहना है
“दो सालों से मानसिक रूप से बहुत परेशान था। अब फैसला मेरे पक्ष में आया है। मन को शांति मिली है। माता ने मेरी सुन ली।”
गांव में चर्चा का विषय
पूरा मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। कई लोग इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ इसे समाज में बढ़ती वैवाहिक कड़वाहट का उदाहरण बता रहे हैं।
    user_सुमन
    सुमन
    Basti, Uttar Pradesh•
    57 min ago
  • संतकबीरनगर। जनपद के खलीलाबाद स्थित सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यालय परिसर में इन दिनों प्रवेश प्रक्रिया को लेकर अभिभावकों और छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुबह से ही अभिभावकों की लंबी कतारें लग रही हैं, जहां वे अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। विद्यालय प्रशासन के अनुसार आगामी 2 अप्रैल से नए सत्र की औपचारिक शुरुआत की जाएगी। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि सभी शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, जिससे सत्र का संचालन व्यवस्थित रूप से किया जा सके। उन्होंने पुराने छात्रों से समय रहते नवीनीकरण कराने तथा नए अभ्यर्थियों से शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील की है। विद्यालय में आधुनिक शिक्षा पद्धति को बढ़ावा देते हुए डिजिटल लाइब्रेरी, प्रोजेक्टर आधारित कक्षाएं और तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। इसका उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है। विद्यालय प्रबंधन ने इस वर्ष भी छात्रों के लिए प्रोत्साहन योजना जारी रखते हुए घोषणा की है कि 10वीं उत्तीर्ण कर 11वीं में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को निशुल्क टैबलेट प्रदान किया जाएगा। इस पहल से छात्रों में डिजिटल शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि संस्थान का लक्ष्य केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें संस्कारयुक्त वातावरण उपलब्ध कराना भी प्राथमिकता में शामिल है। विद्यालय परिवार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।
    1
    संतकबीरनगर। 
जनपद के खलीलाबाद स्थित सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यालय परिसर में इन दिनों प्रवेश प्रक्रिया को लेकर अभिभावकों और छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुबह से ही अभिभावकों की लंबी कतारें लग रही हैं, जहां वे अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार आगामी 2 अप्रैल से नए सत्र की औपचारिक शुरुआत की जाएगी। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि सभी शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, जिससे सत्र का संचालन व्यवस्थित रूप से किया जा सके। उन्होंने पुराने छात्रों से समय रहते नवीनीकरण कराने तथा नए अभ्यर्थियों से शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील की है।
विद्यालय में आधुनिक शिक्षा पद्धति को बढ़ावा देते हुए डिजिटल लाइब्रेरी, प्रोजेक्टर आधारित कक्षाएं और तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। इसका उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है।
विद्यालय प्रबंधन ने इस वर्ष भी छात्रों के लिए प्रोत्साहन योजना जारी रखते हुए घोषणा की है कि 10वीं उत्तीर्ण कर 11वीं में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को निशुल्क टैबलेट प्रदान किया जाएगा। इस पहल से छात्रों में डिजिटल शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि संस्थान का लक्ष्य केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें संस्कारयुक्त वातावरण उपलब्ध कराना भी प्राथमिकता में शामिल है। विद्यालय परिवार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा का तबादला
    1
    महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा का तबादला
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.