एसएन पब्लिक स्कूल में तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा, हालत गंभीर एसएन पब्लिक स्कूल में तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा, हालत गंभीर मिर्जापुर। मिशन कंपाउंड स्थित एसएन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार सुबह करीब 10:20 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। कक्षा 11वीं बायोलॉजी की एक छात्रा विद्यालय की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना लंच अवकाश के दौरान की बताई जा रही है। घायल छात्रा को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि छात्रा नुआव डेरा क्षेत्र की रहने वाली है और स्कूल बस से आती-जाती है। उसके माता-पिता मुंबई में रहकर कार्य करते हैं। वर्तमान में परिवार की ओर से उसके मौसी के लड़के राहुल चौबे देखभाल कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद जब उन्होंने विद्यालय प्रशासन से CCTV कैमरे की फुटेज दिखाने की मांग की तो उन्हें फुटेज नहीं दिखाया गया। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि छात्रा स्वयं गिर गई, जिस पर परिजनों ने संदेह जताया है। इस मामले में परिजनों ने नगर कोतवाली में प्रार्थना-पत्र देकर FIR दर्ज करने, घटना के समय की समस्त CCTV फुटेज, DVR/NVR को सुरक्षित कर फोरेंसिक जांच कराने तथा घटनास्थल की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है। परिजनों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी को दोषी ठहराना नहीं बल्कि घटना की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाना है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसएन पब्लिक स्कूल में तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा, हालत गंभीर एसएन पब्लिक स्कूल में तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा, हालत गंभीर मिर्जापुर। मिशन कंपाउंड स्थित एसएन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार सुबह करीब 10:20 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। कक्षा 11वीं बायोलॉजी की एक छात्रा विद्यालय की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना लंच अवकाश के दौरान की बताई जा रही है। घायल छात्रा को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि छात्रा नुआव डेरा क्षेत्र की रहने वाली है और स्कूल बस से आती-जाती है। उसके माता-पिता मुंबई में रहकर कार्य करते हैं। वर्तमान में परिवार की ओर से उसके मौसी के लड़के राहुल चौबे देखभाल कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद जब उन्होंने विद्यालय प्रशासन से CCTV कैमरे की फुटेज दिखाने की मांग की तो उन्हें फुटेज नहीं दिखाया गया। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि छात्रा स्वयं गिर गई, जिस पर परिजनों ने संदेह जताया है। इस मामले में परिजनों ने नगर कोतवाली में प्रार्थना-पत्र देकर FIR दर्ज करने, घटना के समय की समस्त CCTV फुटेज, DVR/NVR को सुरक्षित कर फोरेंसिक जांच कराने तथा घटनास्थल की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है। परिजनों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी को दोषी ठहराना नहीं बल्कि घटना की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाना है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- एसएन पब्लिक स्कूल में तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा, हालत गंभीर एसएन पब्लिक स्कूल में तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा, हालत गंभीर मिर्जापुर। मिशन कंपाउंड स्थित एसएन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार सुबह करीब 10:20 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। कक्षा 11वीं बायोलॉजी की एक छात्रा विद्यालय की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना लंच अवकाश के दौरान की बताई जा रही है। घायल छात्रा को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि छात्रा नुआव डेरा क्षेत्र की रहने वाली है और स्कूल बस से आती-जाती है। उसके माता-पिता मुंबई में रहकर कार्य करते हैं। वर्तमान में परिवार की ओर से उसके मौसी के लड़के राहुल चौबे देखभाल कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद जब उन्होंने विद्यालय प्रशासन से CCTV कैमरे की फुटेज दिखाने की मांग की तो उन्हें फुटेज नहीं दिखाया गया। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि छात्रा स्वयं गिर गई, जिस पर परिजनों ने संदेह जताया है। इस मामले में परिजनों ने नगर कोतवाली में प्रार्थना-पत्र देकर FIR दर्ज करने, घटना के समय की समस्त CCTV फुटेज, DVR/NVR को सुरक्षित कर फोरेंसिक जांच कराने तथा घटनास्थल की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है। परिजनों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी को दोषी ठहराना नहीं बल्कि घटना की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाना है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- मीरजापुर में सपा जिलाध्यक्ष का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत अशोक यादव कार्यकर्ताओं से बोले- जमीन से जुड़कर करें काम, चुनाव की तैयारी में जुटें मीरजापुर। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक यादव का चेतगंज, तिलठी, मवैया, चील्ह, शास्त्री पुल, नटवां, शीतला मंदिर, पथरहिया, भरूहना, तहसील तिराहा, पुलिस लाइन व रमईपट्टी आदि सड़क पर जिलाध्यक्ष की गाड़ी रोककर उनका स्वागत किया। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने एवं पार्टी कार्यालय लोहियाट्रस्ट में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। भरूहना चैराहा पर सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्र्यापण किया तत्पश्चात पार्टी कार्यालय पहुंचने पर डा0 राम मनोहर लोहिया की आदमकद प्रतिमा पर माल्र्यापण कर नमन किया। इस मौके पर सपा के कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का उत्साह और प्रेम देखकर जिला अध्यक्ष ने आभार जताया। पार्टी कार्यालय पर स्वागत से अभिभूत सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने के लिए 2027 की तैयारी में कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। वहीं हर बूथ पर संगठन को मजबूत बनाएं। जमीन पर किया काम चुनाव में दिखता है इसलिए जमीन से जुड़कर सभी कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत बनाएं। समाजवादी पार्टी के द्वारा पूर्ण किया गया विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा सबका भला सपा ही कर सकती है। वर्तमान सरकार से पूरी जनता परेशान है। उनकी नीतियों के चक्कर में जनता का बहुत नुकसान हुआ है। अब समय आ गया है जनता के बीच अपनी उपलब्धियां बताकर समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाया जा सकता है। दूसरी बार बने जिलाध्यक्ष अशोक यादव को दूसरी बार जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों में खुशी है। जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि जनता की सेवा करते हुए 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार निश्चित रूप से बनानी है। जगह-जगह स्वागत करने वालो में पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह पटेल, रोहित शुक्ला, विशाल यादव, कीर्ति कोल, राणा प्रताप सिंह, सत्यप्रकाश यादव, राजेश भारती, झल्लू यादव, सोकिम अहमद, शैलेष पटेल, राममिलन यादव, ओमप्रकाश सोनकर, रविप्रकाश त्रिपाठी, गिरधारी पटेल, अशोक यादव, हरिशंकर यादव, अभय यादव, रमाकान्त यादव, डा0 सुनील पटेल, संतोष गोयल, सूर्यकान्त सिंह पटेल, कन्हैया यादव, रवि सोनकर, कान्धा यादव, मुमताज अहमद, विजय सिंह पटेल, संतबीर मौर्या, कौशिक कन्नौजिया, जमुना यादव, विकास केशरी, शक्ति श्रीवास्तव, बन्दना गुप्ता, ज्योति त्रिपाठी, घनश्याम साहू, रामराज यादव, मोहित यादव, विजय यादव, इन्द्रजीत पाण्डेय, संतोष यादव, रंजीत फौजी आदि शामिल।1
- मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उस समय उत्साह देखने को मिला, जब अशोक यादव के दूसरी बार समाजवादी पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनके मिर्जापुर पहुंचने पर जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। अशोक यादव के मिर्जापुर पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया और समर्थकों ने पार्टी के समर्थन में नारे भी लगाए। स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम के चलते माहौल पूरी तरह से जोश और उत्साह से भरा दिखाई दिया। दूसरी बार जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद अशोक यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और विश्वास के साथ संगठन को और मजबूत करने के लिए काम किया जाएगा। कार्यकर्ताओं का कहना था कि अशोक यादव को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने से संगठन के लोगों में उत्साह बढ़ा है। स्वागत कार्यक्रमों के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी एकजुटता का भी प्रदर्शन किया। मिर्जापुर पहुंचने के दौरान अशोक यादव का जगह-जगह स्वागत किए जाने की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए, जिनमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके स्वागत में जुटे नजर आए। कुल मिलाकर, अशोक यादव के दूसरी बार सपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद मिर्जापुर में उनके स्वागत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। अब संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर पार्टी की आगे की रणनीति पर भी सबकी नजर रहेगी।8
- आशुतोष पांडे निर्दली विधायक प्रतिनिधि 396 नगर विधान सभा मिर्ज़ापुर1
- श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव घुघटी नगवासी, मीरजापुर। घुघटी नगवासी, मीरजापुर में आदरणीय श्री बटेश्वरनाथ शुक्ला जी के यहां आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस कथा व्यास पंडित मंगल प्रसाद शास्त्री जी के मुखारविंद से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा का सुंदर एवं भावपूर्ण वर्णन किया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे देखकर उपस्थित भक्तों ने जयकारे लगाए और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होकर कथा का श्रवण किया। कथा व्यास पंडित मंगल प्रसाद शास्त्री जी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म एवं उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, प्रेम और सदाचार का संदेश दिया। “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से कथा स्थल गूंज उठा।2
- साइबर रक्षक 2.0 के प्रशिक्षण के दौरान मोबाइल पर गेम खेलते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल मिर्जापुर। बीएचयू दक्षिणी कैंपस, बरकछा में पुलिस उपमहानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर के निर्देशन में आयोजित तीन दिवसीय साइबर ट्रेनिंग एवं जागरूकता कार्यशाला के दौरान एक पुलिसकर्मी का मोबाइल पर गेम खेलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कार्यशाला का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को साइबर अपराधों से संबंधित प्रशिक्षण और जागरूकता प्रदान करना था। इसी दौरान पुलिसकर्मी के मोबाइल पर गेम खेलने का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। वीडियो की पुष्टि और संबंधित पुलिसकर्मी के बारे में आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।1
- #श्री_राधाष्टमी #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन4
- #श्री_राधाष्टमी #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन2