Shuru
Apke Nagar Ki App…
कासगंज के एसपी ने किया फ्लेग मार्च हनुमान जयंती की शोभायात्राओं को लेकर रूट के निर्धारित
देवेन्द्र प्रताप सिंह
कासगंज के एसपी ने किया फ्लेग मार्च हनुमान जयंती की शोभायात्राओं को लेकर रूट के निर्धारित
More news from Kasganj and nearby areas
- Post by देवेन्द्र प्रताप सिंह1
- Post by Its Arvind1
- Post by बीरेन्द्र जीत शर्मा1
- Post by Aaryan K1
- Post by Pramod Koli1
- उझानी: थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां गृह क्लेश से परेशान होकर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार राजीव (35 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश, निवासी क्षेत्र के रहने वाले थे। उनके परिवार में दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें 10 वर्षीय बेटा और 1 वर्षीय बेटी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि राजीव पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद और गृह क्लेश के कारण मानसिक तनाव में थे। कुछ दिन पूर्व उनकी पत्नी द्वारा उन्हें उझानी कोतवाली में भी बंद करा दिया गया था, जहां से उनके परिजन उन्हें छुड़ाकर घर ले आए थे। इसी बीच, तनाव से परेशान होकर राजीव ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।3
- कल बिल्सी नगर में बालाजी जन्मोत्सव भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी बदायूं : आज बिल्सी नगर के सिद्ध पीठ श्री बालाजी महाराज दरबार में 156 भोग बालाजी महाराज को लगाया गया। और बालाजी दरबार में श्री हनुमत लला की भव्य आरती की गई । जिसमें क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य और ओमप्रकाश सागर ने आरती में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं आपको बता दें कि सिद्धपीठ श्री बालाजी दरबार धाम के महंत श्री मटरुमल बालाजी के अथक प्रयासों से दरबार में बालाजी का जन्मोत्सव को लेकर के तैयारी बहुत ही जोरो शोरों से चल रही है। कल दिनांक 3 अप्रैल को बिल्सी नगर के अंबियापुर चौराहे से शुभारंभ होकर बालाजी महाराज की शोभा यात्रा बड़ी ही धूमधाम से में मार्केट से अटल चौक होते हुए बालाजी दरबार में विराम करेगी।शोभायात्रा में दूरदरार से3 चलकर आई आकर्षित झांकियां बैंड ढोल नगाड़े आदि के साथ बाबा का जन्मोत्सव शोभायात्रा को निकाला जाएगा । जिसमें समस्त बिल्सी क्षेत्रवासी जनता मौजूद रहेगी। कल का दृश्य बिल्सी का भक्तिमय रहेगा। दीपक बाबा ने जानकारी देते हुए बताया है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ बाबा का जन्मोत्सव बिल्सी नगर के सिद्ध पीठ बालाजी दरबार में मनाया जा रहा है।4
- जनपद बदायूं के विकासखंड बिसौली में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सरकारी योजनाओं में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही योजनाओं पर कुछ भ्रष्ट लोगों द्वारा पलीता लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जय मां गंगे स्वयं सहायता समूह, बेहटा पाठक की अध्यक्ष नीलेश द्वारा कथित रूप से फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए करीब 2 लाख 65 हजार रुपये की धनराशि निकाल ली गई। मामले की शिकायत पर जिला मिशन प्रबंधक जांच के लिए बिसौली ब्लॉक पहुंचे। जांच के दौरान आधा दर्जन समूह की महिलाओं ने अपने हस्ताक्षर फर्जी होने का दावा किया और बताया कि बिना उनकी जानकारी व सहमति के यह धनराशि निकाली गई। बताया जा रहा है कि यह रकम भैंस खरीदने और किराना दुकान के नाम पर निकाली गई, जबकि अधिकांश सदस्यों को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। सूत्रों के अनुसार निकाली गई रकम में से करीब 1 लाख 50 हजार रुपये अध्यक्ष के पास होने की बात सामने आई है, जबकि शेष 1 लाख रुपये के गबन की आशंका जताई जा रही है। पूछताछ के दौरान महिला अध्यक्ष के बेहोश होने से मामला और संदिग्ध हो गया है। वहीं, इस पूरे प्रकरण में विभाग के कुछ अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में है। अब देखना होगा कि दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।2