Shuru
Apke Nagar Ki App…
टीकमगढ़ जिले के शिव पार्वती गार्डन पलेरा में काली कमली वाले बाबा का कमाल शरीर के अंदर कोई भी बीमारी हो कंबल उड़ाने से ठीक करने का दावा देखिए पूरा मामला क्या है राम सिंह यादव जी के साथ
राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ
टीकमगढ़ जिले के शिव पार्वती गार्डन पलेरा में काली कमली वाले बाबा का कमाल शरीर के अंदर कोई भी बीमारी हो कंबल उड़ाने से ठीक करने का दावा देखिए पूरा मामला क्या है राम सिंह यादव जी के साथ
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सागर संभाग आयुक्त दिलीप कुमार ने टीकमगढ़ जिले के ग्राम बड़ागांव खुर्द में अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम का किया निरीक्षण सागर संभाग आयुक्त दिलीप कुमार ने ग्राम बड़ागांव खुर्द में अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम का किया निरीक्षण कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने संभागायुक्त को अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम संचालन की प्रकिया की दी जानकारी1
- जहां प्यार ही प्यार पले.... हिंदू बनेगा न, मुसलमान बनेगा, इंसान की औलाद है, इंसान बनेगा... *जहां प्यार ही प्यार पले — टीकमगढ़ ने देश को दिया कौमी एकता का पैगाम* *टीकमगढ़।* बुंदेलखंड की शांत धरती पर बसा टीकमगढ़ शहर एक बार फिर देश के सामने मिसाल बनकर उभरा है। यहां के हिंदू और मुस्लिम भाईयों ने आपसी सद्भाव और भाईचारे की मिसाल पेश कर सच्चे हिन्दुस्तान की तस्वीर पेश की। यहां सिर्फ इंसानियत और भाईचारा पलता है। इस बार ग्यारहवीं शरीफ जलसा और गणेश प्रतिमा विसर्जन चल समारोहों के अवसर पर हिन्दू भाईयों और मुस्लिम भाईयों ने खूबसूरत नजारा प्रस्तुत किया। यहां निकाले गए समारोहों में जो नजारा शहर ने देखा, उसे देखकर खुशी से लोग भाव-विभोर हो गए। शहर के छोटी देवी चौराहों पर लगे गणेश पंडालों के सामने जब ग्यारहवीं शरीफ का जुलूस पहुंचा तो मुस्लिम भाइयों ने डीजे पर थिरकना शुरू कर दिया। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने नगर पालिका परिषद कार्यालय में इस वर्ष भी गणपति प्रतिमा स्थापित किया और पूजा अर्चना की। यहां विधि विधान से उन्होंने प्रतिमा विसर्जन किया। उन्होंने यहां प्रतिमा विसर्जन किया। *"गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ"* के जयघोष के साथ मुस्लिम युवाओं ने भी जमकर नृत्य किया और हिंदू भाइयों को गले लगाकर पर्व की बधाई दी। वहीं, दूसरी ओर जब गणेश प्रतिमा विसर्जन का चल समारोह ऐतिहासिक *जामा मस्जिद* के सामने से गुजरा, तो हिंदू समाज ने एकता की अनूठी पहल की। गणेश जी के जुलूस के डीजे पर अचानक *"भर दे झोली मेरी या मुहम्मद लौटकर मैं न जाऊंगा खाली"* की सुफियाना धुन गूंज उठी। हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग एक-दूसरे के साथ झूम उठे। इतना ही नहीं, *नजरबाग मंदिर के पास हुसैनी कमेटी* ने विसर्जन समारोह में शामिल सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया और सभी को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। शहर के इस दृश्य को देखने वालों ने कहा — यही असली हिंदुस्तान है। *नेताओं ने भी दी बधाई, कहा- यही टीकमगढ़ की पहचान है* *विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला* ने कहा, _"टीकमगढ़ की मिट्टी में ही भाईचारा है। यहां ग्यारहवीं शरीफ और गणेश विसर्जन को मिलजुल कर एक साथ मनाया जाना यह बताता है कि हमारे शहर में नफरत के लिए कहीं कोई जगह नहीं है। मैं सभी शहरवासियों को इस प्रेम के लिए बधाई देता हूं। यह परंपरा हमेशा बनी रहेगी। *पूर्व विधायक के.के. श्रीवास्तव* ने कहा, _"मैंने अपने राजनीतिक जीवन में टीकमगढ़ में हमेशा यही एकता देखी है। जब मुस्लिम भाई गणपति के जयकारे लगाते हैं और हिंदू भाई जामा मस्जिद के सामने सुफियाना कलाम बजाते हैं, तो यह दृश्य पूरे देश को संदेश देता है। कौमी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।"_ वाकई, जहां देश के कई हिस्सों से तनाव की खबरें आती हैं, वहीं टीकमगढ़ ने बता दिया कि त्योहार बांटते नहीं, जोड़ते हैं। समारोह में लोगों का स्वागत करने वालों में अंशुल राय, आकाश लुकमान, छोटे राजा, विक्की राय मिंटू यादव, गोलू राय, रूपेन्द्र राय, सौरभ खरे, अभिषेक नामदेव, इकराम, शादाब, छोटू, सलीम बल्ले, सोहिल, नसीम, मुन्ना भाई, शहदाब बीजेपी, शादिक, अफ़ज़ल, आमिर और वहीद आदि मौजूद रहे।2
- निवाड़ी जिले में दिखा तेज रफ्तार का कहर, पृथ्वीपुर ओरछा मार्ग पर अतर्रा तिराहा के पास सड़क क्रॉसिंग के दौरान 3 वाहनों की हुई जोरदार भिड़ंत, गनीमत रही की इस हादसे में कार सवार सभी लोग सुरक्षित रहे और उन्हें केवल मामूली चोटें आई हैं, घटना पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के अतर्रा तिराहा के पास की बताई जा रही है।1
- गुगरवारा के युवाओं ने किसानों के मुआवजे और नशा मुक्त गांव की उठाई मांग गुगरवारा के युवाओं ने किसानों के मुआवजे और नशा मुक्त गांव की उठाई मांग ललितपुर। विकासखंड बार की ग्राम पंचायत गुगरवारा के युवा सुखदेव बुंदेलखंडी और लवकेश नामदेव युवाओं को एकजुट कर समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में जय जय बुंदेलखंड टीम के युवा सामाजिक जागरूकता, एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में टीम के युवाओं ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर अत्यधिक बारिश से प्रभावित किसानों की फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर आवेदन सौंपा। युवाओं ने प्रशासन के समक्ष किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए प्रभावित किसानों को राहत दिलाने की मांग की। इसके साथ ही युवाओं ने गुगरवारा ग्राम पंचायत को नशा मुक्त गांव बनाने की मांग भी रखी। टीम ने युवाओं और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की आवश्यकता बताई। जिलाधिकारी ने युवाओं की पहल की सराहना करते हुए उनका मार्गदर्शन किया और जनहित से जुड़े कार्यों में नियमानुसार सहयोग एवं आवश्यक मार्गदर्शन का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सुखदेव बुंदेलखंडी, लवकेश नामदेव, आजाद वर्मा, हरिशंकर गौतम, अनिकेत सिंगर, आशिक गौतम, चली राजा लोधी, संदीप, रवि, राजेंद्र, सौरभ, आशीष गौतम, नीरज गौतम, रविंद्र कुमार, पवन, रंजीत वर्मा, कमलेश भैया, बृजेंद्र यादव, जय हिंद कुमार और रितिक सहित टीम के अन्य युवा साथी मौजूद रहे। युवाओं का कहना है कि गांव का विकास सरकारी प्रयासों के साथ युवा शक्ति की सहभागिता और जागरूकता से भी मजबूत होता है। टीम का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा से जोड़कर गांव में सामाजिक जागरूकता और भाईचारे को बढ़ावा देना है।1
- गुरसराय में बारिश के चलते तीन घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित, उपभोक्ता परेशान गुरसराय। नगर में बारिश के चलते नई गुरसराय फीडर की विद्युत आपूर्ति करीब तीन घंटे से बाधित है। बिजली गुल रहने के कारण नगरवासियों और दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के बीच विद्युत विभाग की टीम फाल्ट को तलाशने और उसे ठीक करने में जुटी हुई है। अवर अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि बारिश के कारण विद्युत लाइन में फाल्ट आया है, जिसके चलते आपूर्ति बाधित हुई है। लाइनमैन द्वारा मौके पर फाल्ट की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि फाल्ट मिलते ही उसे दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति जल्द बहाल कर दी जाएगी। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने की अपील की है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- वन विभाग के कर्मचारी का वीडियो वायरल, शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं बीट प्रभारी पर 60 हजार लेने का गंभीर आरोप जतारा/टीकमगढ़। वन विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। करीब एक वर्ष पूर्व जतारा बाईपास-टीकमगढ़ मार्ग पर अपने खेत से लकड़ी लेकर जा रहे किसान के ट्रैक्टर-ट्रॉली को वन विभाग की टीम द्वारा पकड़े जाने के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगा है। मामला अब तब तूल पकड़ गया जब इससे जुड़ा कथित वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। *क्या है पूरा मामला शिकायतकर्ता शेख मुनिया टेलर का आरोप है कि वह अपनी निजी भूमि पर लगे पेड़ों की लकड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से दूसरे खेत पर ले जा रहा था। इसी दौरान वन विभाग की टीम ने उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ने के लिए कथित तौर पर 60 हजार रुपए में लेन-देन तय हुआ था, लेकिन रुपए लेने के बावजूद ट्रैक्टर नहीं छोड़ा गया। इसके बाद किसान ने मामले की शिकायत जतारा रेंज कार्यालय से लेकर डीएफओ टीकमगढ़ और वन वृत्त कार्यालय छतरपुर तक की। लेकिन शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में तत्कालीन बीट प्रभारी रियाज काजी की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने कहा - जांच कराएंगे इस संबंध में जतारा वन परिक्षेत्र अधिकारी मुकेश अहिरवार ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी अभी मिली है। मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। Dr Mohan Yadav Collector Tikamgarh Dr. Virendra Kumar Bharatiya Janata Party (BJP) Hari Shankar Khatik Krishna Gaur वन विभाग के कर्मचारी का वीडियो वायरल, शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं बीट प्रभारी पर 60 हजार लेने का गंभीर आरोप जतारा/टीकमगढ़। वन विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। करीब एक वर्ष पूर्व जतारा बाईपास-टीकमगढ़ मार्ग पर अपने खेत से लकड़ी लेकर जा रहे किसान के ट्रैक्टर-ट्रॉली को वन विभाग की टीम द्वारा पकड़े जाने के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगा है। मामला अब तब तूल पकड़ गया जब इससे जुड़ा कथित वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। *क्या है पूरा मामला शिकायतकर्ता शेख मुनिया टेलर का आरोप है कि वह अपनी निजी भूमि पर लगे पेड़ों की लकड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से दूसरे खेत पर ले जा रहा था। इसी दौरान वन विभाग की टीम ने उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ने के लिए कथित तौर पर 60 हजार रुपए में लेन-देन तय हुआ था, लेकिन रुपए लेने के बावजूद ट्रैक्टर नहीं छोड़ा गया। इसके बाद किसान ने मामले की शिकायत जतारा रेंज कार्यालय से लेकर डीएफओ टीकमगढ़ और वन वृत्त कार्यालय छतरपुर तक की। लेकिन शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में तत्कालीन बीट प्रभारी रियाज काजी की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने कहा - जांच कराएंगे इस संबंध में जतारा वन परिक्षेत्र अधिकारी मुकेश अहिरवार ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी अभी मिली है। मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। Dr Mohan Yadav Collector Tikamgarh Dr. Virendra Kumar Bharatiya Janata Party (BJP) Hari Shankar Khatik Krishna Gaur2
- *टीकमगढ़ में पर्युषण पर्व के समापन पर निकली श्रीजी की भव्य शोभायात्रा, मनाया क्षमावाणी पर्व* *पर्युषण पर्व के समापन पर निकली श्रीजी की भव्य शोभायात्रा, मनाया क्षमावाणी पर्व* टीकमगढ़। समस्त दिगंबर जैन समाज द्वारा पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर शनिवार को श्रीजी की भव्य विमान उत्सव शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु, महिला-पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भक्ति एवं श्रद्धा के साथ श्रीजी की अगवानी कर धर्मलाभ लिया। धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जनता ने बताया कि इस विशाल शोभा यात्रा बाजार जैन मंदिर से स्टेट बैंक चौराहा , पपौरा चौराहा, कटरा बाजार, सिंधी धर्मशाला ,कोतवाली होती हुई मानस मंच तक पहुंची अनेक स्थानों पर राजनेताओं एवं समाजसेवियों ने स्वागत किया महिला मंडल ,पुरुष वर्ग पीले केसरिया एवं , श्वेत परिधान में भगवान के गीत गाते हुए चल रहे थे एवं इसमें विशेष आकर्षण का केंद्र चांदी का रथ साथ में चल रहा था उसके पीछे दिव्य घोष, डीजे, ब्रास बैंड ,अपने-अपने आकर्षण से भगवान की आराधना कर रहे थे नरेंद्र जनता ने कहा कि पर्युषण पर्व आत्मशुद्धि, संयम, तप और त्याग का पर्व है। दस दिवसीय पर्युषण पर्व के दौरान जैन समाज के श्रद्धालुओं ने दस धर्मों का पालन करते हुए अभिषेक, शांतिधारा, विधान, स्वाध्याय एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। समापन अवसर पर निकली शोभायात्रा में श्रीजी को भव्य विमान में विराजमान किया गया। समाज के लोगों ने मार्ग में जयकारों एवं भक्ति भाव के साथ श्रीजी की अगवानी की। शोभायात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए मानस मंच, राजेंद्र पार्क पहुंची, जहां धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही जैन समाज द्वारा क्षमावाणी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने एक-दूसरे से क्षमा याचना करते हुए कहा—“मिच्छामि दुक्कड़म्”। सभी ने मन, वचन और काया से जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए परस्पर क्षमा मांगी और आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि क्षमावाणी पर्व केवल परंपरा नहीं, बल्कि अपने भीतर के अहंकार, क्रोध और कटुता को दूर कर आत्मशुद्धि करने का अवसर है। इस अवसर पर समस्त दिगंबर जैन समाज के लोगों ने पर्व की एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।1
- *खरगापुर (टीकमगढ़)।* खरगापुर से शनिवार को लापता हुए तीन नाबालिग बच्चों को लेकर बड़ी राहत की खबर है। पुलिस ने तीनों बच्चों को उत्तर प्रदेश के मथुरा से सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चों के मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली है। मामले में खरगापुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत टीमें गठित कीं। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर मिले सुराग के आधार पर पुलिस टीम मथुरा पहुंची और वहां से तीनों बच्चों को रेस्क्यू किया। *बच्चों ने हॉस्टल पर लगाए गंभीर आरोप* बरामद होने के बाद बच्चों ने जो बताया, उसने हॉस्टल प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बच्चों का कहना है कि हॉस्टल में उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया जाता था और पर्याप्त सुविधाएं भी नहीं दी जा रही थीं। इसी से परेशान होकर वे वहां से निकल गए थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हॉस्टल प्रबंधन से भी पूछताछ की बात कही जा रही है। *खरगापुर (टीकमगढ़)।* खरगापुर से शनिवार को लापता हुए तीन नाबालिग बच्चों को लेकर बड़ी राहत की खबर है। पुलिस ने तीनों बच्चों को उत्तर प्रदेश के मथुरा से सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चों के मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली है। मामले में खरगापुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत टीमें गठित कीं। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर मिले सुराग के आधार पर पुलिस टीम मथुरा पहुंची और वहां से तीनों बच्चों को रेस्क्यू किया। *बच्चों ने हॉस्टल पर लगाए गंभीर आरोप* बरामद होने के बाद बच्चों ने जो बताया, उसने हॉस्टल प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बच्चों का कहना है कि हॉस्टल में उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया जाता था और पर्याप्त सुविधाएं भी नहीं दी जा रही थीं। इसी से परेशान होकर वे वहां से निकल गए थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हॉस्टल प्रबंधन से भी पूछताछ की बात कही जा रही है।1
- तेज रफ्तार का कहर पृथ्वीपुर-ओरछा मार्ग पर अतर्रा तिराहा के पास 3 वाहनों की जोरदार भिड़ंत तेज रफ्तार का कहर पृथ्वीपुर-ओरछा मार्ग पर अतर्रा तिराहा के पास 3 वाहनों की जोरदार भिड़ंत1