Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुरसराय में बारिश के चलते तीन घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित, उपभोक्ता परेशान गुरसराय। नगर में बारिश के चलते नई गुरसराय फीडर की विद्युत आपूर्ति करीब तीन घंटे से बाधित है। बिजली गुल रहने के कारण नगरवासियों और दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के बीच विद्युत विभाग की टीम फाल्ट को तलाशने और उसे ठीक करने में जुटी हुई है। अवर अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि बारिश के कारण विद्युत लाइन में फाल्ट आया है, जिसके चलते आपूर्ति बाधित हुई है। लाइनमैन द्वारा मौके पर फाल्ट की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि फाल्ट मिलते ही उसे दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति जल्द बहाल कर दी जाएगी। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने की अपील की है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
Som mishra
गुरसराय में बारिश के चलते तीन घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित, उपभोक्ता परेशान गुरसराय। नगर में बारिश के चलते नई गुरसराय फीडर की विद्युत आपूर्ति करीब तीन घंटे से बाधित है। बिजली गुल रहने के कारण नगरवासियों और दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के बीच विद्युत विभाग की टीम फाल्ट को तलाशने और उसे ठीक करने में जुटी हुई है। अवर अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि बारिश के कारण विद्युत लाइन में फाल्ट आया है, जिसके चलते आपूर्ति बाधित हुई है। लाइनमैन द्वारा मौके पर फाल्ट की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि फाल्ट मिलते ही उसे दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति जल्द बहाल कर दी जाएगी। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने की अपील की है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गुरसराय में बारिश के चलते तीन घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित, उपभोक्ता परेशान गुरसराय। नगर में बारिश के चलते नई गुरसराय फीडर की विद्युत आपूर्ति करीब तीन घंटे से बाधित है। बिजली गुल रहने के कारण नगरवासियों और दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के बीच विद्युत विभाग की टीम फाल्ट को तलाशने और उसे ठीक करने में जुटी हुई है। अवर अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि बारिश के कारण विद्युत लाइन में फाल्ट आया है, जिसके चलते आपूर्ति बाधित हुई है। लाइनमैन द्वारा मौके पर फाल्ट की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि फाल्ट मिलते ही उसे दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति जल्द बहाल कर दी जाएगी। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने की अपील की है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- मंदिर चोरी की घटना का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस चैकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई में फायरिंग एक के पैर मे गोली लगने पर घायल विश्व वार्ता न्यूज उरई *मंदिर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा /घंटे निकालने पहुंचे बदमाशों से हुई मुठभेड़* *जवाबी फायरिंग में एक के पैर में लगी गोली /तीन गिरफ्तार /26 पीतल के घंटे और 12 हजार रुपये बरामद* उरई जालौन/जनपद जालौन कालपी उसरगांव स्थित देवपुरा माता मंदिर में 16 सितंबर की रात हुई चोरी का पुलिस ने शुक्रवार देर रात खुलासा कर दिया कोतवाली पुलिस स्वाट और सर्विलांस टीम ने मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया जवाबी फायरिंग में एक आरोपित पैर में गोली लगने से घायल हो गया पुलिस ने उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया आरोपियों के कब्जे से मंदिर से चोरी किए गए 26 पीतल के घंटे 12 हजार रुपये नकद एक होंडा मोटर साइकिल और ताला तोड़ने के उपकरण बरामद किए गए आप को बता दें पुलिस के अनुसार 16 सितंबर की रात बदमाशों ने देवपुरा माता मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट कर करीब डेढ़ क्विंटल वजन के पीतल के घंटे और दानपात्र में रखी नकदी चोरी कर ली थी मामले में अनुराग तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी हरकूपुर रोड पर मिट्टी में दबाकर रखे थे घंटे अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि शुक्रवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि मंदिर चोरी में शामिल बदमाश किसी वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस स्वाट और सर्विलांस टीम ने हाईवे से हरकूपुर गांव जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें पुलिस के अनुसार बदमाश हरकूपुर रोड के किनारे मिट्टी में दबाकर रखे गए चोरी के घंटे निकाल रहे थे पुलिस टीम को देखते ही आरोपितों ने फायरिंग कर दी जवाबी कार्रवाई में संदीप उर्फ नरेंद्र कुमार निवासी गौर थाना भोगनीपुर कानपुर देहात के पैर में गोली लग गई पुलिस ने मौके से भाग रहे उसके साथी बलराम निवासी गौर और लाला उर्फ लालचंद निवासी अंडवा थाना बरौर कानपुर देहात को गिरफ्तार कर लिया घायल आरोपित संदीप को उपचार के लिए सीएचसी कालपी ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 26 पीतल के घंटे 12 हजार रुपये नकद सब्बल कटर प्लास और होंडा मोटरसाइकिल बरामद की बता दें पुलिस के मुताबिक चोरी के बाद आरोपितों ने घंटों को हरकूपुर रोड के किनारे मिट्टी में दबा दिया था और शुक्रवार रात उन्हें निकालने पहुंचे थे पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है3
- चंदौली की सड़कों पर उतरा 308 पहियों वाला महाकाय ट्रक, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़!! चंदौली : हाईवे पर करीब 180 टन वजनी विशाल वेसल को लेकर दौड़ रहा महाकाय ट्रांसपोर्टर, बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए ओडिशा पहुंचा था विशाल वेसल, ओडिशा से झारखंड और बिहार होते हुए यूपी की सीमा में पहुंचा!! मोहनिया टोल प्लाजा से गुजरकर यूपी-बिहार बॉर्डर की ओर बढ़ा ट्रक, सुरक्षित आवागमन को लेकर NHAI अलर्ट!! बलरामपुर की प्रस्तावित औद्योगिक इकाई के लिए भेजा जा रहा वेसल, जहां बायो-प्लास्टिक का उत्पादन किया जाएगा....!!1
- बारिश-वज्रपात की आशंका पर जालौन में अलर्ट, डीएम ने दिए सुरक्षा के निर्देश दो दिन में 85.2 मिमी बारिश, सीजन में अब तक 805 मिमी वर्षा; जलभराव वाले क्षेत्रों और खुले स्थानों से दूर रहने की अपील* भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 25 से 27 सितंबर तक जनपद में बारिश के साथ गरज-चमक एवं वज्रपात की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी समीर ने नागरिकों से मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और अनावश्यक जोखिम से बचने की अपील की है। जनपद में पिछले दो दिनों में 85.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जबकि वर्तमान वर्षा ऋतु में अब तक कुल 805 से अधिक मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य औसत वर्षा से अधिक है।जिलाधिकारी ने कहा कि तेज बारिश एवं वज्रपात के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचते हुए सुरक्षित स्थान पर रहें। निचले इलाकों, जलभराव वाले मार्गों, नालों, नदी-नहरों एवं तालाबों के आसपास जाने से बचें। वज्रपात के समय खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभों व टावरों के नीचे खड़े होने के बजाय पक्के भवन में शरण लें। उन्होंने किसानों से मौसम खराब होने पर खेतों में कार्य रोककर सुरक्षित स्थान पर जाने तथा पशुओं को खुले स्थान अथवा पेड़ों के नीचे न बांधने की अपील की। वाहन चालकों को गति नियंत्रित रखने, कम दृश्यता में सुरक्षित स्थान पर रुकने और बहते पानी अथवा जलभराव वाले मार्गों को पार न करने की सलाह दी गई है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को भी स्थानीय स्तर पर सतर्कता बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नागरिकों से टूटे विद्युत तारों से दूर रहने, बच्चों एवं बुजुर्गों की विशेष सुरक्षा करने और मौसम संबंधी केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की गई है। आपदा की स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष 05162-255518, टोल फ्री आपदा हेल्पलाइन 1077, पुलिस 112 तथा एम्बुलेंस 102/108 पर संपर्क किया जा सकता है।1
- *बारिश-वज्रपात की आशंका पर जालौन में अलर्ट, डीएम ने दिए सुरक्षा के निर्देश* *दो दिन में 85.2 मिमी बारिश, सीजन में अब तक 805 मिमी वर्षा; जलभराव वाले क्षेत्रों और खुले स्थानों से दूर रहने की अपील* जालौन भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 25 से 27 सितंबर तक जनपद में बारिश के साथ गरज-चमक एवं वज्रपात की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी समीर ने नागरिकों से मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और अनावश्यक जोखिम से बचने की अपील की है। जनपद में पिछले दो दिनों में 85.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जबकि वर्तमान वर्षा ऋतु में अब तक कुल 805 से अधिक मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य औसत वर्षा से अधिक है।जिलाधिकारी ने कहा कि तेज बारिश एवं वज्रपात के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचते हुए सुरक्षित स्थान पर रहें। निचले इलाकों, जलभराव वाले मार्गों, नालों, नदी-नहरों एवं तालाबों के आसपास जाने से बचें। वज्रपात के समय खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभों व टावरों के नीचे खड़े होने के बजाय पक्के भवन में शरण लें। उन्होंने किसानों से मौसम खराब होने पर खेतों में कार्य रोककर सुरक्षित स्थान पर जाने तथा पशुओं को खुले स्थान अथवा पेड़ों के नीचे न बांधने की अपील की। वाहन चालकों को गति नियंत्रित रखने, कम दृश्यता में सुरक्षित स्थान पर रुकने और बहते पानी अथवा जलभराव वाले मार्गों को पार न करने की सलाह दी गई है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को भी स्थानीय स्तर पर सतर्कता बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नागरिकों से टूटे विद्युत तारों से दूर रहने, बच्चों एवं बुजुर्गों की विशेष सुरक्षा करने और मौसम संबंधी केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की गई है। आपदा की स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष 05162-255518, टोल फ्री आपदा हेल्पलाइन 1077, पुलिस 112 तथा एम्बुलेंस 102/108 पर संपर्क किया जा सकता है। बाइट:-जिलाधिकारी समीर द्वारा दी गई (जालौन)1
- बारिश व वज्रपात की आशंका पर जिला प्रशासन का हाई अलर्ट; डीएम समीर ने दिए कड़े सुरक्षा निर्देश। रविन्द्र गौतम ✍️ ➡️ दो दिन में 85.2 मिमी बारिश दर्ज; इस सीजन में अब तक 805 मिमी से अधिक बरसे बादल। ➡️ निचले इलाकों, जलभराव वाले रास्तों, नदियों व नालों से दूर रहने की डीएम ने की अपील। ➡️ आकाशीय बिजली से बचाव के लिए खुले मैदान व पेड़ों के नीचे खड़े न होने की दी सलाह। ➡️ किसी भी आपात स्थिति के लिए आपदा हेल्पलाइन नंबर 1077 व 05162-255518 पर करें संपर्क।1
- कोंच,पितृ पक्ष शुरू, पुरखों को याद कर कुश से किया तर्पण शुभ कार्यो पर भी 15 दिनों को लगा विराम,पूर्वजो का होगा श्राद्ध जालौन के कोंच में पितृ पक्ष की शुरुआत शनिवार से हो गई। सुबह 8 बजे से ही नगर के सागर तालाब, धनुतालाब सहित अन्य जल स्रोतों पर लोग अपने पूर्वजों को याद कर तर्पण करने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने हाथों में तिल, उड़द आदि लेकर कुश के माध्यम से जल अर्पित किया और अपने पुरखों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पितृ पक्ष शुरू होने के साथ ही आगामी 15 दिनों तक शुभ कार्यों पर भी विराम माना जा रहा है। नवरात्रि शुरू होने के बाद ही शुभ कार्यों की शुरुआत होगी। सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार पितृ पक्ष पूर्वजों को समर्पित अवधि है। इस दौरान लोग अपने पूर्वजों की मृत्यु तिथि के अनुसार श्राद्ध कर्म, तर्पण और अन्य धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। शनिवार सुबह करीब आठ बजे सागर तालाब और धनुतालाब पर लोगों ने विधि-विधान से तर्पण किया। श्रद्धालुओं ने कुश, तिल और जल के साथ पूर्वजों का स्मरण किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से अमावस्या तक की अवधि श्राद्ध या महालय पक्ष कहलाती है। इस दौरान पितरों के निमित्त किए जाने वाले कर्मकांड का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि श्राद्ध और तर्पण से पितरों को शांति प्राप्त होती है। पितृ पक्ष में लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए कौआ, श्वान और गाय के लिए भी भोजन का अंश अलग निकालते हैं। धार्मिक मान्यताओं में गाय को देवताओं से और कौआ व श्वान को पितरों से संबंधित माना गया है। वहीं पूर्वजों की मृत्यु तिथि पर कर्मकांडी ब्राह्मणों को भोजन कराकर ब्रह्म भोज कराया जाता है। पितृ पक्ष के दौरान नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में परिवारों द्वारा अपने-अपने पूर्वजों की तिथि के अनुसार श्राद्ध, तर्पण और अन्य कर्मकांड किए जाएंगे। इससे धार्मिक स्थलों और जल स्रोतों पर भी लोगों की आवाजाही बढ़ेगी।1
- खड़ोरा में धूमधाम से निकले डोल ग्यास, राम दरबार की झांकी ने मोहा मन खड़ोरा। ग्राम खड़ोरा स्थित कछरा मंदिर से धार्मिक परंपरा के अनुसार डोल ग्यास का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। मंदिर से विधि-विधान के साथ भगवान का विमान निकाला गया, जो पूरे गांव के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए वापस कछरा मंदिर पहुंचा। डोल ग्यास में भगवान राम दरबार की आकर्षक एवं मनमोहक झांकी सजाई गई, जिसने ग्रामीणों का विशेष रूप से मन मोह लिया। झांकी के दर्शन के लिए जगह-जगह ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। डोल के गांव में पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भगवान की आरती उतारी और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरे गांव में धार्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं द्वारा भक्ति भाव के साथ जयकारे लगाए गए। जगह-जगह डोल का स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। आयोजन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और धार्मिक परंपरा को उत्साहपूर्वक मनाया। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1