logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर देवरिया में बवाल! महिलाओं ने पुलिस पर बरसाए ईंट-पत्थर, 7 जवान घायल, अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर देवरिया में बवाल! महिलाओं ने पुलिस पर बरसाए ईंट-पत्थर, 7 जवान घायल, नमस्कार आप देख रहे हैं भारत vision live बरेली से भारत vision live के लिए सय्यद शाहरुख अली की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटाने को लेकर गुरुवार को जबरदस्त बवाल हो गया। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लवकनी गांव में प्रशासन द्वारा बिना अनुमति सरकारी जमीन पर स्थापित प्रतिमा हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही ग्रामीण भड़क उठे। देखते ही देखते महिलाओं और पुरुषों ने पुलिस व प्रशासनिक टीम पर ईंट-पत्थरों की बारिश कर दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए पुलिसकर्मियों को पीछे हटना पड़ा। इस हिंसक झड़प में पुलिस और प्रशासन के 7 कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालात बिगड़ने पर आसपास के कई थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात कुछ लोगों ने आंगनबाड़ी केंद्र के पास ग्राम समाज की जमीन पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी थी। प्रशासन का कहना है कि प्रतिमा लगाने के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। बुधवार को अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत की, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। गुरुवार सुबह से ही महिलाएं प्रतिमा के पास धरने पर बैठ गईं। प्रशासन करीब 13 घंटे तक ग्रामीणों को समझाने की कोशिश करता रहा, लेकिन जब राजस्व टीम ने प्रतिमा हटानी शुरू की तो भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। बवाल की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। इसके बाद प्रतिमा को सम्मानपूर्वक हटाकर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया और जिस चबूतरे पर प्रतिमा स्थापित की गई थी, उसे जेसीबी से हटवा दिया गया। पुलिस ने घटना के बाद करीब 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। एसपी अभिजीत आर. शंकर ने कहा कि प्रतिमा को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यदि कार्रवाई में किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है।

2 hrs ago
user_भारत vision live news
भारत vision live news
Court reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Bareilly Islamia mein URSE ala Hazrat/ gyapan Raksha / JayReneo ke liye vishesh trainon ki mang/ Jayreen ki Suraksha ke liye Railway ko gyapan/ Bareilly Ke liye chalengi khas traine janiye Puri khabar/ Bareilly Islamia mein URSE ala Hazrat/ gyapan Raksha / JayReneo ke liye vishesh trainon ki mang/ Jayreen ki Suraksha ke liye Railway ko gyapan/ Bareilly Ke liye chalengi khas traine janiye Puri khabar/
    1
    Bareilly Islamia mein URSE ala Hazrat/
gyapan  Raksha /
JayReneo ke liye vishesh trainon ki mang/
Jayreen ki Suraksha ke liye Railway ko gyapan/
Bareilly Ke liye chalengi khas traine janiye Puri khabar/

Bareilly Islamia mein URSE ala Hazrat/
gyapan  Raksha /
JayReneo ke liye vishesh trainon ki mang/
Jayreen ki Suraksha ke liye Railway ko gyapan/
Bareilly Ke liye chalengi khas traine janiye Puri khabar/
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • आप देख रहे हैं ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज चैनल #*थाना फतेहगंज पश्चिमी, बरेली क्षेत्रान्तर्गत 01 व्यक्ति की आग में झुलसने पर उपचार के दौरान मृत्यु होने पर हास्पिटल से प्राप्त मीमो पर पंचायतनामा भरकर पीएम की कार्यवाही एवं पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी हाईवे की बाइट।*#
    1
    आप देख रहे हैं ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज चैनल 
#*थाना फतेहगंज पश्चिमी, बरेली क्षेत्रान्तर्गत 01 व्यक्ति की आग में झुलसने पर उपचार के दौरान मृत्यु होने पर हास्पिटल से प्राप्त मीमो पर पंचायतनामा भरकर पीएम की कार्यवाही  एवं पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी हाईवे की बाइट।*#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • शपथ ग्रहण समारोह में जुटे प्रदेशभर के व्यापारी नेता अकरम खान और कमल गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, बरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) जनपद बरेली द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह एवं व्यापारी सम्मेलन गुरुवार को होटल अजन्ता एवं रॉयल पटियाला चौपला रोड, कुतुबखाना में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश एवं जनपद के बड़ी संख्या में व्यापारी नेताओं और व्यापारियों ने भाग लिया।समारोह को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष अकरम खान और जिला महामंत्री कमल गुप्ता की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। दोनों पदाधिकारियों के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन में व्यापारी एकता, संगठन की मजबूती तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा । बिजली गैस डीजल के कीमतें लगातार सरकार बड़ा रही है जिससे व्यापारी का व्यापार में भारी नुकसान हो रहा है और और जीएसटी एवं श्रम विभाग के और फ्रूट विभाग के अधिकारी व्यापारियों का शोषण करने पर उतारू है और व्यापारियों का शोषण कर रहे हैं पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर ऐसे अधिकारियों का व्यापार मंडल विरोध करेगा उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारी को गोपनीयता और ईमानदारी से काम करने की शपथ दिलाई, प्रदेश युवा इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष शोभित भारद्वाज एवं इसरार सिद्दीकी, प्रांतीय कानूनी सलाहकार निशंक अग्रवाल, प्रांतीय संगठन मंत्री सुधीर मित्तल तथा प्रांतीय प्रभारी राजेश शर्मा ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा एवं व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करने की शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारी एकजुट होकर कार्य करेंगे। समारोह के अंत में जिलाध्यक्ष अकरम खान और जिला महामंत्री कमल गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन हमेशा व्यापारियों के हितों की आवाज बुलंद करता रहेगा। उन्होंने व्यापारियों से एकजुट रहकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाउपाध्यक्ष प्रदीप कुमार गर्ग, जिला सचिव जावेद आलम,जिला संगठन मंत्री तहसीम रजा, राजेश कुमार दीवाकर, मुदित प्रताप सिँह आदि सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे।
    1
    शपथ ग्रहण समारोह में जुटे प्रदेशभर के व्यापारी नेता

अकरम खान और कमल गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह,
बरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) जनपद बरेली द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह एवं व्यापारी सम्मेलन गुरुवार को होटल अजन्ता एवं रॉयल पटियाला  चौपला रोड, कुतुबखाना में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश एवं जनपद के बड़ी संख्या में व्यापारी नेताओं और व्यापारियों ने भाग लिया।समारोह को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष अकरम खान और जिला महामंत्री कमल गुप्ता की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। दोनों पदाधिकारियों के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन में व्यापारी एकता, संगठन की मजबूती तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा । बिजली गैस डीजल  के कीमतें लगातार सरकार बड़ा रही है जिससे व्यापारी का व्यापार में भारी नुकसान हो रहा है और और जीएसटी  एवं श्रम विभाग के और फ्रूट विभाग के अधिकारी व्यापारियों का शोषण करने पर उतारू है  और व्यापारियों का शोषण कर रहे हैं पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर ऐसे अधिकारियों का व्यापार मंडल विरोध करेगा उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारी को गोपनीयता और ईमानदारी से काम करने की शपथ दिलाई, प्रदेश युवा इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष शोभित भारद्वाज एवं इसरार सिद्दीकी, प्रांतीय कानूनी सलाहकार निशंक अग्रवाल, प्रांतीय संगठन मंत्री सुधीर मित्तल तथा प्रांतीय प्रभारी  राजेश शर्मा ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा एवं व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करने की शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारी एकजुट होकर कार्य करेंगे।
समारोह के अंत में जिलाध्यक्ष अकरम खान और जिला महामंत्री कमल गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन हमेशा व्यापारियों के हितों की आवाज बुलंद करता रहेगा। उन्होंने व्यापारियों से एकजुट रहकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाउपाध्यक्ष प्रदीप कुमार गर्ग, जिला सचिव जावेद आलम,जिला संगठन मंत्री तहसीम रजा, राजेश कुमार दीवाकर, मुदित प्रताप सिँह आदि सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • साहिब का घर दूर है, लम्बा पेड खजूर । चढ़े तो चाखे राम रस, गिरे तो चकनाचूर ॥ #ashram #सत_भक्ति_संदेश #santrampalji #bhakti #newreel साहिब का घर दूर है, लम्बा पेड खजूर । चढ़े तो चाखे राम रस, गिरे तो चकनाचूर ॥ #ashram #सत_भक्ति_संदेश #santrampalji #bhakti #newreel
    1
    साहिब का घर दूर है, लम्बा पेड खजूर । चढ़े तो चाखे राम रस, गिरे तो चकनाचूर ॥

#ashram 
#सत_भक्ति_संदेश 
#santrampalji 
#bhakti 
#newreel
साहिब का घर दूर है, लम्बा पेड खजूर । चढ़े तो चाखे राम रस, गिरे तो चकनाचूर ॥
#ashram 
#सत_भक्ति_संदेश 
#santrampalji 
#bhakti 
#newreel
    user_#सत_भक्ति_संदेश
    #सत_भक्ति_संदेश
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सावन और आला हजरत उर्स को लेकर बरेली पुलिस अलर्ट, 3000 से अधिक पुलिस बल रहेगा तैनात, ड्रोन से होगी निगरानी सावन और आला हजरत उर्स को लेकर बरेली पुलिस अलर्ट, 3000 से अधिक पुलिस बल रहेगा तैनात, ड्रोन से होगी निगरानी बरेली। सावन माह की कांवड़ यात्रा और 6, 7 व 8 अगस्त को आयोजित होने वाले आला हजरत उर्स को लेकर बरेली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरे जनपद को कांवड़ यात्रा के लिए 3 जोन, 8 सेक्टर, 28 सब-सेक्टर और 114 सुरक्षा सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में करीब 8 कांस्टेबल तैनात रहेंगे। कांवड़ मार्ग पर हर एक किलोमीटर पर एक कांस्टेबल तथा प्रत्येक चार किलोमीटर पर एक सब-इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। सभी प्रमुख शिव मंदिरों का सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया जा चुका है और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रत्येक कांवड़ जत्थे के साथ एक पुलिस अधिकारी या सब-इंस्पेक्टर रहेगा, जिससे किसी भी समस्या का मौके पर ही समाधान किया जा सके। आला हजरत उर्स की सुरक्षा के लिए पूरे क्षेत्र को 4 सुपर जोन, 8 जोन और 28 सेक्टर में बांटा गया है। उर्स में 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त 1700 पुलिसकर्मी, पीएसी और आरएएफ की कंपनियां भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाई जाएंगी। पहली बार ड्रोन कैमरों के माध्यम से पूरे आयोजन की निगरानी की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उर्स और कांवड़ यात्रा को लेकर 16 प्रकार के हितधारकों (स्टेकहोल्डर्स) के साथ कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। सभी आयोजकों को आश्वस्त किया गया है कि दोनों धार्मिक आयोजन परंपरागत, सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाएंगे तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी।
    1
    सावन और आला हजरत उर्स को लेकर बरेली पुलिस अलर्ट, 3000 से अधिक पुलिस बल रहेगा तैनात, ड्रोन से होगी निगरानी
सावन और आला हजरत उर्स को लेकर बरेली पुलिस अलर्ट, 3000 से अधिक पुलिस बल रहेगा तैनात, ड्रोन से होगी निगरानी
बरेली। सावन माह की कांवड़ यात्रा और 6, 7 व 8 अगस्त को आयोजित होने वाले आला हजरत उर्स को लेकर बरेली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरे जनपद को कांवड़ यात्रा के लिए 3 जोन, 8 सेक्टर, 28 सब-सेक्टर और 114 सुरक्षा सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में करीब 8 कांस्टेबल तैनात रहेंगे। कांवड़ मार्ग पर हर एक किलोमीटर पर एक कांस्टेबल तथा प्रत्येक चार किलोमीटर पर एक सब-इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। सभी प्रमुख शिव मंदिरों का सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया जा चुका है और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रत्येक कांवड़ जत्थे के साथ एक पुलिस अधिकारी या सब-इंस्पेक्टर रहेगा, जिससे किसी भी समस्या का मौके पर ही समाधान किया जा सके।
आला हजरत उर्स की सुरक्षा के लिए पूरे क्षेत्र को 4 सुपर जोन, 8 जोन और 28 सेक्टर में बांटा गया है। उर्स में 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त 1700 पुलिसकर्मी, पीएसी और आरएएफ की कंपनियां भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाई जाएंगी। पहली बार ड्रोन कैमरों के माध्यम से पूरे आयोजन की निगरानी की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उर्स और कांवड़ यात्रा को लेकर 16 प्रकार के हितधारकों (स्टेकहोल्डर्स) के साथ कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। सभी आयोजकों को आश्वस्त किया गया है कि दोनों धार्मिक आयोजन परंपरागत, सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाएंगे तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी।
    user_लाल सिंह
    लाल सिंह
    नवाबगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आप देख रहे हैं ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज चैनल #कांवड़ यात्रा को लेकर कोई लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बरेली में प्रमुख सचिव और डीजीपी का सख्त संदेश#
    1
    आप देख रहे हैं ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज चैनल 
#कांवड़ यात्रा को लेकर कोई लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बरेली में प्रमुख सचिव और डीजीपी का सख्त संदेश#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बरेली: पत्नी की हत्या के चार साल पुराने मामले में ₹25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार बरेली: पत्नी की हत्या के चार साल पुराने मामले में ₹25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने वर्ष 2022 में पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करीब चार वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था और अपनी पहचान छिपाकर दिल्ली, नोएडा व गाजियाबाद में रहकर नौकरी कर रहा था। पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त 2022 को थाना बारादरी में दर्ज मुकदमा संख्या 768/2022 के तहत आरोप लगाया गया था कि नरेश वर्मा उर्फ नरेश चंद्र वर्मा ने अपनी पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ₹25,000 का इनाम घोषित किया था। 30 जुलाई 2026 को बारादरी पुलिस ने आरोपी को बरेली बाईपास रोड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते उसने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपनी जमीन-जायदाद बेच दी और अलग-अलग शहरों में पहचान छिपाकर रहने लगा। वह समय-समय पर अपने अधिवक्ता से मिलने बरेली आता था और इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
    1
    बरेली: पत्नी की हत्या के चार साल पुराने मामले में ₹25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

बरेली: पत्नी की हत्या के चार साल पुराने मामले में ₹25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने वर्ष 2022 में पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करीब चार वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था और अपनी पहचान छिपाकर दिल्ली, नोएडा व गाजियाबाद में रहकर नौकरी कर रहा था। 
पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त 2022 को थाना बारादरी में दर्ज मुकदमा संख्या 768/2022 के तहत आरोप लगाया गया था कि नरेश वर्मा उर्फ नरेश चंद्र वर्मा ने अपनी पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ₹25,000 का इनाम घोषित किया था। 
30 जुलाई 2026 को बारादरी पुलिस ने आरोपी को बरेली बाईपास रोड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते उसने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपनी जमीन-जायदाद बेच दी और अलग-अलग शहरों में पहचान छिपाकर रहने लगा। वह समय-समय पर अपने अधिवक्ता से मिलने बरेली आता था और इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। 
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.