Shuru
Apke Nagar Ki App…
🚨चाईबासा हिन्द चौक में झपटमारी का खुलासा: युवती का मोबाइल, और पर्स लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
🚨चाईबासा हिन्द चौक में झपटमारी का खुलासा: युवती का मोबाइल, और पर्स लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
More news from झारखंड and nearby areas
- चक्रधरपुर : नशा मुक्त भारत के निर्माण के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 6 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को नशा त्यागने एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई जाएगी।1
- रवि गुप्ता की रिपोर्ट शुरू ऐप न्यूज़ चैनल प्रथम पुण्यतिथि पर दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, प्रतिमा स्थापना हेतु हुआ भूमि पूजन सरायकेला, 4 अगस्त। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर सरायकेला स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापना के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया। इसी स्थान पर स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में इचागढ़ की विधायक श्रीमती सविता महतो, खरसावां विधायक दशरथ गगराई, सरायकेला विधानसभा प्रत्याशी गणेश महली, केंद्रीय अध्यक्ष गणेश चौधरी, जिला अध्यक्ष सुवेदू महतो, जिला उपाध्यक्ष भोला महंती सहित सरायकेला नगर कमेटी एवं जिला कमेटी के सभी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन एवं झारखंड आंदोलन में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। भूमि पूजन के उपरांत सरायकेला टाउन हॉल में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले भर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। समारोह में खरसावां विधायक दशरथ गगराई, इचागढ़ की विधायक श्रीमती सविता महतो, अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने स्वर्गीय शिबू सोरेन के सामाजिक, राजनीतिक एवं आदिवासी हितों के लिए किए गए संघर्ष को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा स्वर्गीय शिबू सोरेन के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।4
- दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि; बिरसा मुंडा स्टेडियम में भव्य प्रतिमा के लिए भूमिपूजन संपन्न दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि; बिरसा मुंडा स्टेडियम में भव्य प्रतिमा के लिए भूमिपूजन संपन्न सरायकेला: सरायकेला जिला के टाउन हॉल में आज दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को सादर नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस शोक और संकल्प सभा में मुख्य रूप से माननीय विधायक दशरथ गागराई, जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, ईचागढ़ की विधायिका सविता महतो, प्रख्यात समाजसेवी बासंती गागराई, पूर्व प्रत्याशी गणेश महली समेत केंद्रीय समिति के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे. श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान माननीय विधायक दशरथ गागराई ने गुरुजी के योगदान को याद करते हुए कहा, "आदरणीय गुरुजी के विचार और उनका संघर्ष हमेशा अमर रहेगा। उन्होंने समाज को जो दिशा दिखाई है, हमें उनके बताए रास्ते पर संकल्प के साथ आगे बढ़ना है।" इस दौरान पूरा हॉल 'दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें' के नारों से गूंज उठा. कार्यक्रम की एक मुख्य कड़ी के रूप में आज बिरसा मुंडा स्टेडियम में दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की एक भव्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए पूरे विधि-विधान के साथ भूमिपूजन संपन्न किया गया। इस प्रतिमा के माध्यम से आने वाली पीढ़ियां गुरुजी के संघर्षमय जीवन और उनके विचारों से प्रेरणा ले सकेंगी।1
- ऐसा गलती अप ना करें न्य मांगने के लिए सही स्थान और सही समय बहुत जरूरी है जानकर बनिया घुस रिस्वत जैसे क्राइम को बढ़ावा ना दे आपका एक कदम रिश्वत और घूस जैसे क्राइम को कम कर सकते हैं जय🇮🇳 हिंद1
- चक्रधरपुर में नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान के तहत दिलाई गई शपथ चक्रधरपुर : नशा मुक्त भारत अभियान एवं मिशन स्पंदन के अंतर्गत आयोजित नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान के तहत मंगलवार को ब्रह्माकुमारी पाठशाला, चक्रधरपुर में नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी पाठशाला की संचालिका बीके मनाने दीदी ने उपस्थित सभी लोगों को नशा से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह स्वयं नशे से दूर रहे और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करे।1
- 🚨चाईबासा हिन्द चौक में झपटमारी का खुलासा: युवती का मोबाइल, और पर्स लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार1