होटल से कुर्सी चुराते दो युवक पकड़े, ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा, शराब के नशे में थे धुत रेवदर के अनादरा थाना क्षेत्र के सनवाड़ा गांव में ग्रामीणों ने होटल से कुर्सियां चुराते हुए दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ा। यह घटना रात करीब 10:30 बजे हुई, जब दोनों युवक एक होटल से कुर्सियां ले जा रहे थे। ग्रामीणों की नजर पड़ते ही उन्होंने युवकों को धर दबोचा और एक दुकान के बाहर बांध दिया। पकड़े जाने के दौरान दोनों युवक शराब के नशे में पूरी तरह धुत थे। चोरी की खबर फैलते ही मौके पर दर्जनों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत अनादरा पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही अनादरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को भीड़ से निकालकर अपनी हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी आसपास के कृषि कुओं पर काम करते हैं। पुलिस उन्हें थाने ले गई है और मामले में आगे की पूछताछ कर रही है।
होटल से कुर्सी चुराते दो युवक पकड़े, ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा, शराब के नशे में थे धुत रेवदर के अनादरा थाना क्षेत्र के सनवाड़ा गांव में ग्रामीणों ने होटल से कुर्सियां चुराते हुए दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ा। यह घटना रात करीब 10:30 बजे हुई, जब दोनों युवक एक होटल से कुर्सियां ले जा रहे थे। ग्रामीणों की नजर पड़ते ही उन्होंने युवकों को धर दबोचा और एक दुकान के बाहर बांध दिया। पकड़े जाने के दौरान दोनों युवक शराब के नशे में पूरी तरह धुत थे। चोरी की खबर फैलते ही मौके पर दर्जनों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत अनादरा पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही अनादरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को भीड़ से निकालकर अपनी हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी आसपास के कृषि कुओं पर काम करते हैं। पुलिस उन्हें थाने ले गई है और मामले में आगे की पूछताछ कर रही है।
- केमिकल से तैयार हो रहे नकली अनार के दाने? वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक व्यक्ति लकड़ी की मदद से सफेद पदार्थ को लाल रंग के केमिकल में डालता दिखाई देता है। बाहर निकालने पर वह पदार्थ अनार के दाने जैसा नजर आता है। वीडियो में इसके बाद ऐसे दानों को एक-एक करके अनार के अंदर फिट करते हुए दिखाया गया है। दावा है कि तैयार नकली अनार को बाजार में बेचा जा रहा है और ग्राहक इसकी पहचान भी नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि, वीडियो में दिखाए गए इस दावे की स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए इसे सत्यापित खबर के बजाय जागरूकता के लिए सामने आया दावा समझना जरूरी है। खाद्य सुरक्षा को लेकर FSSAI पहले ही फलों में प्रतिबंधित रसायनों, कृत्रिम रंग और गैर-अनुमत पदार्थों के इस्तेमाल पर निगरानी और कार्रवाई के निर्देश दे चुका है। 👉 इस वीडियो का उद्देश्य लोगों को डराना नहीं, बल्कि जागरूक करना है। किसी भी फल को केवल देखकर नकली न मानें और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के मामले में संबंधित खाद्य सुरक्षा विभाग से शिकायत करें। सावधान रहें, जागरूक रहें और बिना पुष्टि के किसी वायरल दावे को सच न मानें।1
- पाली-पीआरओ एवं पीओ प्रथम को ईवीएम संचालन व मतगणना प्रक्रिया का प्रशिक्षण पीआरओ एवं पीओ प्रथम को ईवीएम संचालन व मतगणना प्रक्रिया का प्रशिक्षण1
- यह देख सकते हो दोस्तों यह राणासर की न्यूज़ है और यह पूर्णिया में रिटायरमेंट हुए हैं हमारे मतलब बड़े चाचा है तो बहुत ही अच्छा कार्यक्रम था और यह बहुत ही अच्छे टीचर रहे हैं और आज बहुत ही अच्छा कार्यक्रम था1
- सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने मनाई कजली तीज, सुख-समृद्धि की कामना रोहित जोशी। खंडप क्षेत्र में सुहागिन महिलाओं का प्रमुख पर्व कजली तीज श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही महिलाओं में पर्व को लेकर उत्साह नजर आया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की और अपने पति की दीर्घायु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर महिलाओं ने व्रत रखकर तीज माता की विधिवत पूजा की। मिट्टी की तालाबड़ी बनाकर उसमें पूजन सामग्री अर्पित की गई तथा तीज माता की कथा सुनी गई। शाम को महिलाओं ने सामूहिक रूप से तीज माता की पूजा कर पारंपरिक गीतों और भजनों का गायन किया। पर्व के दौरान झूले, लोकगीत और पारंपरिक नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। नवविवाहित महिलाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवतियों ने भी उत्साहपूर्वक पर्व में भाग लिया। महिलाओं ने एक-दूसरे को कजली तीज की शुभकामनाएं दीं। पूरे क्षेत्र में दिनभर तीज के गीतों और उल्लास की गूंज सुनाई दी। महिलाओं ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखते हुए पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया।2
- भटेवर में अच्छी बारिश की कामना को लेकर अमलेश्वर महादेव मंदिर में हुआ विशेष धार्मिक अनुष्ठान वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के भटेवर गांव स्थित श्रीअमलेश्वर महादेव मंदिर में अच्छी बरसात की कामना को लेकर एक विशेष धार्मिक आयोजन श्रद्धा व उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया गया। तत्पश्चात पंडित किशन लाल एवं कानू आमेटा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य हवन अनुष्ठान का आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने आहुतियां देते हुए क्षेत्र में सुख-समृद्धि व भरपूर बारिश की प्रार्थना की। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।1
- श्री जगतंबा हैंडलूम — बाखासर एक बार जरूर पधारें और शानदार कलेक्शन का लाभ उठाएं। श्री जगतंबा हैंडलूम, बाखासर 🛍️ अब बाखासर में एक ही जगह मिलेगा कॉस्मेटिक, फैशन और गिफ्ट आइटम्स का शानदार कलेक्शन! ✨ 🌸 राजस्थान का लग्जरी परफ्यूम 🧴 फेसवॉश एवं कॉस्मेटिक का पूरा सामान 👕 रेडीमेड कपड़ों की शानदार रेंज 🎁 सुंदर-सुंदर गिफ्ट आइटम्स 🛍️ घर-शॉप के लिए उपयोगी सामान 💰 सभी सामान वाजिब दाम में उपलब्ध आपकी जरूरत का बहुत सारा सामान अब मिलेगा श्री जगतंबा हैंडलूम, बाखासर पर। 👤 संचालक: सवाई सिंह 📞 मोबाइल: 9327783430 📍 श्री जगतंबा हैंडलूम — बाखासर एक बार जरूर पधारें और शानदार कलेक्शन का लाभ उठाएं।1
- होटल से कुर्सी चुराते दो युवक पकड़े, ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा, शराब के नशे में थे धुत रेवदर के अनादरा थाना क्षेत्र के सनवाड़ा गांव में ग्रामीणों ने होटल से कुर्सियां चुराते हुए दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ा। यह घटना रात करीब 10:30 बजे हुई, जब दोनों युवक एक होटल से कुर्सियां ले जा रहे थे। ग्रामीणों की नजर पड़ते ही उन्होंने युवकों को धर दबोचा और एक दुकान के बाहर बांध दिया। पकड़े जाने के दौरान दोनों युवक शराब के नशे में पूरी तरह धुत थे। चोरी की खबर फैलते ही मौके पर दर्जनों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत अनादरा पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही अनादरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को भीड़ से निकालकर अपनी हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी आसपास के कृषि कुओं पर काम करते हैं। पुलिस उन्हें थाने ले गई है और मामले में आगे की पूछताछ कर रही है।1
- नाथद्वारा नगर पालिका वार्ड 11 में थर्ड जेंडर सुनीता देवी ने भरा नामांकन पत्र,1
- भोईवाड़ा में बिना चुनाव लड़े मनन कलासुआ की जीत, कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज डूंगरपुर। नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 23 भोईवाड़ा से बड़ा चुनावी उलटफेर सामने आया है। यहां मनन कलासुआ निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी गणेश कटारा का नामांकन खारिज होने के बाद वार्ड में मुकाबला खत्म हो गया और मनन कलासुआ को निर्विरोध जीत मिली। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस प्रत्याशी गणेश कटारा के खिलाफ दर्ज एक आपराधिक मामले में ऐसी धाराएं थीं, जिनमें 5 साल या उससे अधिक की सजा का प्रावधान बताया गया। इसी आधार पर जांच के बाद उनका नामांकन खारिज कर दिया गया। मनन कलासुआ निवर्तमान सभापति अमृत कलासुआ के बेटे हैं। निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद मनन ने अपने पिता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पार्टी के नेताओं और समर्थकों ने उन्हें जीत की बधाई दी। वार्ड 23 में चुनावी मुकाबला होने से पहले ही खत्म होने के बाद अब मनन कलासुआ की निर्विरोध जीत नगर परिषद चुनाव में चर्चा का विषय बन गई है।1