logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेनई जंगल में हथियारबंद लुटेरों ने पिकअप ड्राइवर को बनाया निशाना, लूटे इक्यावन हजार नगद, चाकू से किया हमला सीतापुर (सरगुजा)। जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनई जंगल में बीती रात लूटपाट की एक गंभीर घटना सामने आई है। हथियारबंद लुटेरों ने एक पिकअप ड्राइवर पर हमला कर नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित समीरउल्लाह खान, निवासी रायकेरा, जो सीतापुर स्थित सुनीता फर्नीचर में पिकअप ड्राइवर के रूप में कार्यरत हैं, ने पुलिस को बताया कि वे 12 अप्रैल की रात फर्नीचर बेचकर वापस लौट रहे थे। रात करीब 8:00 बजे जब वे बेनई जंगल में हनुमान मंदिर के पास पहुंचे, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार 4 नकाबपोश बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। पीड़ित के अनुसार, बदमाशों ने उन्हें जबरन वाहन से नीचे उतार लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू और पत्थर से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद लुटेरे ₹51,200 नगद और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी सफेद रंग की Bajaj Pulsar NS मोटरसाइकिल पर सवार थे और उनकी उम्र लगभग 20 से 30 वर्ष के बीच थी। घटना के बाद घायल ड्राइवर किसी तरह पास के गांव पहुंचा और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। सीतापुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(6) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

11 hrs ago
user_Sunil Gupta
Sunil Gupta
सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
11 hrs ago
3c3e9f40-3101-4cd6-a030-a8a5e8f20bbb

बेनई जंगल में हथियारबंद लुटेरों ने पिकअप ड्राइवर को बनाया निशाना, लूटे इक्यावन हजार नगद, चाकू से किया हमला सीतापुर (सरगुजा)। जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनई जंगल में बीती रात लूटपाट की एक गंभीर घटना सामने आई है। हथियारबंद लुटेरों ने एक पिकअप ड्राइवर पर हमला कर नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित समीरउल्लाह खान, निवासी रायकेरा, जो सीतापुर स्थित सुनीता फर्नीचर में पिकअप ड्राइवर के रूप में कार्यरत हैं, ने पुलिस को बताया कि वे 12 अप्रैल की रात फर्नीचर बेचकर वापस लौट रहे थे। रात करीब 8:00 बजे जब वे बेनई जंगल में हनुमान मंदिर के पास पहुंचे, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार 4 नकाबपोश बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। पीड़ित के अनुसार, बदमाशों ने उन्हें जबरन वाहन से नीचे उतार लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू और पत्थर से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद लुटेरे ₹51,200 नगद और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी सफेद रंग की Bajaj Pulsar NS मोटरसाइकिल पर सवार थे और उनकी उम्र लगभग 20 से 30 वर्ष के बीच थी। घटना के बाद घायल ड्राइवर किसी तरह पास के गांव पहुंचा और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। सीतापुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(6) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • रामगढ़: इस बाबा का 7 फीट बाल है
    1
    रामगढ़: इस बाबा का 7 फीट बाल है
    user_Anjit Ekka Vlogs
    Anjit Ekka Vlogs
    Content Creator (YouTuber) बगीचा, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई पत्थलगांव में ऑपरेशन “आघात” के तहत 👉 112 किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    1
    जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पत्थलगांव में ऑपरेशन “आघात” के तहत
👉 112 किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house कांसबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • Post by हमर जशपुर
    1
    Post by हमर जशपुर
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Bagicha, Jashpur•
    9 hrs ago
  • Bhojpuri song viral trending mashahur gayak ☺️☺️
    1
    Bhojpuri song viral trending mashahur gayak ☺️☺️
    user_Ramnidhi Yadav
    Ramnidhi Yadav
    Singer सरगुजा, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • जशपुर जिले के बगीचा एवं सन्ना क्षेत्र में hedgexfund (हेडजेक्सफंड) नेटवर्क कंपनी के नाम पर ग्रामीणों को रुपए दुगुना करने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है,पीड़िता उर्मिला बाई की रिपोर्ट पर थाना बगीचा में आरोपियों के विरुद्ध धारा 420, 34 भा.द.वि. के तहत अपराध दर्ज किया गया,निवेश पर रकम दुगुनी होने के लालच में कई ग्रामीणों ने पैसे लगाए, लेकिन कंपनी बंद होने पर ठगी का खुलासा हुआ। ‎ ‎👮 गिरफ्तार आरोपी ‎♦️शिवशंकर राम (29 वर्ष), ग्राम घाघरा, थाना सन्ना ‎♦️मीनी बाई (52 वर्ष), ग्राम रूपसेरा भलमंडा, थाना लोदाम ‎♦️कालेश्वर राम (48 वर्ष), ग्राम रूपसेरा भलमंडा, थाना लोदाम ‎♦️अनिल लकड़ा (50 वर्ष), ग्राम जरिया बरटोली, चौकी मनोरा ‎♦️शिवनाथ राम (27 वर्ष), ग्राम दमेरा रायकोना ‎♦️नीरा सिंह (36 वर्ष), दरबारी टोली जशपुर ‎ ‎♦️आरोपी शिवशंकर राम के कब्जे से टोयोटा टायजर कार (JH-01FU-9460) भी पुलिस द्वारा जप्त की गई है,पुलिस की जांच जारी है। पीड़ितों की संख्या बढ़ने एवं ठगी की रकम लाखों में होने की संभावना है।
    1
    जशपुर जिले के बगीचा एवं सन्ना क्षेत्र में hedgexfund (हेडजेक्सफंड) नेटवर्क कंपनी के नाम पर ग्रामीणों को रुपए दुगुना करने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है,पीड़िता उर्मिला बाई की रिपोर्ट पर थाना बगीचा में आरोपियों के विरुद्ध धारा 420, 34 भा.द.वि. के तहत अपराध दर्ज किया गया,निवेश पर रकम दुगुनी होने के लालच में कई ग्रामीणों ने पैसे लगाए, लेकिन कंपनी बंद होने पर ठगी का खुलासा हुआ।
‎
‎👮 गिरफ्तार आरोपी
‎♦️शिवशंकर राम (29 वर्ष), ग्राम घाघरा, थाना सन्ना
‎♦️मीनी बाई (52 वर्ष), ग्राम रूपसेरा भलमंडा, थाना लोदाम
‎♦️कालेश्वर राम (48 वर्ष), ग्राम रूपसेरा भलमंडा, थाना लोदाम
‎♦️अनिल लकड़ा (50 वर्ष), ग्राम जरिया बरटोली, चौकी मनोरा
‎♦️शिवनाथ राम (27 वर्ष), ग्राम दमेरा रायकोना
‎♦️नीरा सिंह (36 वर्ष), दरबारी टोली जशपुर
‎
‎♦️आरोपी शिवशंकर राम के कब्जे से टोयोटा टायजर कार (JH-01FU-9460) भी पुलिस द्वारा जप्त की गई है,पुलिस की जांच जारी है। पीड़ितों की संख्या बढ़ने एवं ठगी की रकम लाखों में होने की संभावना है।
    user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    Media company Sanna, Jashpur•
    1 hr ago
  • Post by ANGAD YADAV
    1
    Post by ANGAD YADAV
    user_ANGAD YADAV
    ANGAD YADAV
    Voice of people सन्ना, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • सरगुजा में बड़ा CLF घोटाला! 23 लाख 60 हजार रुपये की हेरा-फेरी का आरोप। जय मां भारती क्लस्टर संगठन, उदयपुर ब्लॉक के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को दी शिकायत लेखापाल सविता सिंह और एरिया कॉर्डिनेटर जूही सबा पर गंभीर आरोप। जय मां भारती क्लस्टर संगठन, उदयपुर ब्लॉक (सरगुजा) के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष ने जिला कलेक्टर महोदय को लिखित शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायत में क्लस्टर लेखापाल सविता सिंह और एरिया कोऑर्डिनेटर जूही सबा पर सीएलएफ खाते से 23,60,360 रुपये की वित्तीय हेरा-फेरी का गंभीर आरोप लगाया गया है। मुख्य आरोप: 19 मार्च 2026 को सीएलएफ बैठक में कैडर सदस्यों द्वारा हिसाब-किताब मांगे जाने पर ए. सी. जूही सबा और लेखापाल सविता सिंह ने मात्र तीन दिन का समय मांगा था, लेकिन आज तक कोई जवाब नहीं दिया गया। सीएलएफ के रजिस्टर, बैंक पासबुक और अन्य दस्तावेज जांच के लिए मांगे जाने पर देने से इनकार कर दिया गया। पदाधिकारियों को गुमराह करके सीएलएफ खाते से अनियमित निकासी की गई। सीएलएफ की सील आरोपीयों ने अपने पास रख ली है। कैडर सदस्यों के मानदेय की कटौती करके सविता सिंह और रीना सिंह के बैंक खातों में जमा कर निकासी की गई। लेखापाल सविता सिंह ने कोषाध्यक्ष के खाते से जूही सबा के नाम 1,50,000 रुपये (एक लाख पचास हजार) ट्रांसफर करवाए। जब जिला स्तर से जांच टीम विजिट पर आई तो ए.सी.जूही मैडम ने “मैंने पैसा नहीं लिया” कहकर पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया। पदाधिकारियों की मांग: सविता सिंह, रीना सिंह और जूही सबा के सभी बैंक खातों का तुरंत निरीक्षण कराया जाए। पूरे मामले का लेखा परीक्षण कर गबन की गई राशि की पूरी वसूली की जाए। दोषी लेखापाल और एसी को उदयपुर ब्लॉक से तत्काल हटाया जाए। नियम-विरुद्ध कार्य करवाने के लिए उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। शिकायत पत्र पर समीटा सिंह (अध्यक्ष), मीना गोमती (सचिव) और कोषाध्यक्ष के हस्ताक्षर हैं। प्रतिलिपि जिला सीईओ, जनपद सीईओ को भी भेजी गई है। पदाधिकारियों ने कहा — “गरीब महिलाओं की मेहनत की कमाई और सीएलएफ का पैसा लूटा जा रहा है। प्रशासन से सख्त और तुरंत कार्रवाई की मांग है।” (प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
    1
    सरगुजा में बड़ा  CLF घोटाला!
23 लाख 60 हजार रुपये की हेरा-फेरी का आरोप।
जय मां भारती क्लस्टर संगठन, उदयपुर ब्लॉक के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को दी शिकायत
लेखापाल सविता सिंह और एरिया कॉर्डिनेटर जूही सबा पर गंभीर आरोप।
जय मां भारती क्लस्टर संगठन, उदयपुर ब्लॉक (सरगुजा) के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष ने जिला कलेक्टर महोदय को लिखित शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायत में क्लस्टर लेखापाल सविता सिंह और एरिया कोऑर्डिनेटर  जूही सबा पर सीएलएफ खाते से 23,60,360 रुपये की वित्तीय हेरा-फेरी का गंभीर आरोप लगाया गया है।
मुख्य आरोप:
19 मार्च 2026 को सीएलएफ बैठक में कैडर सदस्यों द्वारा हिसाब-किताब मांगे जाने पर ए. सी. जूही सबा और लेखापाल सविता सिंह ने मात्र तीन दिन का समय मांगा था, लेकिन आज तक कोई जवाब नहीं दिया गया।
सीएलएफ के रजिस्टर, बैंक पासबुक और अन्य दस्तावेज जांच के लिए मांगे जाने पर देने से इनकार कर दिया गया।
पदाधिकारियों को गुमराह करके सीएलएफ खाते से अनियमित निकासी की गई।
सीएलएफ की सील आरोपीयों ने अपने पास रख ली है।
कैडर सदस्यों के मानदेय की कटौती करके सविता सिंह और रीना सिंह के बैंक खातों में जमा कर निकासी की गई।
लेखापाल सविता सिंह ने कोषाध्यक्ष के खाते से जूही सबा के नाम 1,50,000 रुपये (एक लाख पचास हजार) ट्रांसफर करवाए।
जब जिला स्तर से जांच टीम विजिट पर आई तो ए.सी.जूही मैडम ने “मैंने पैसा नहीं लिया” कहकर पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया।
पदाधिकारियों की मांग:
सविता सिंह, रीना सिंह और जूही सबा के सभी बैंक खातों का तुरंत निरीक्षण कराया जाए।
पूरे मामले का लेखा परीक्षण  कर गबन की गई राशि की पूरी वसूली की जाए।
दोषी लेखापाल और एसी को उदयपुर ब्लॉक से तत्काल हटाया जाए।
नियम-विरुद्ध कार्य करवाने के लिए उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
शिकायत पत्र पर समीटा सिंह (अध्यक्ष), मीना गोमती (सचिव) और कोषाध्यक्ष के हस्ताक्षर हैं। प्रतिलिपि जिला सीईओ, जनपद सीईओ को भी भेजी गई है।
पदाधिकारियों ने कहा — “गरीब महिलाओं की मेहनत की कमाई और सीएलएफ का पैसा लूटा जा रहा है। प्रशासन से सख्त और तुरंत कार्रवाई की मांग है।”
(प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • नशीली सिरप पर जशपुर पुलिस का बड़ा एक्शन! एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह का सख्त संदेश 💥 👉 “नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस” 👉 तस्करों पर लगातार कार्रवाई 👉 युवाओं को बचाने की मुहिम तेज ⚠️ अब नशे का खेल नहीं चलेगा!
    1
    नशीली सिरप पर जशपुर पुलिस का बड़ा एक्शन!
एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह का सख्त संदेश 💥
👉 “नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस”
👉 तस्करों पर लगातार कार्रवाई
👉 युवाओं को बचाने की मुहिम तेज
⚠️ अब नशे का खेल नहीं चलेगा!
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house कांसबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.