logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

12 hrs ago
user_PC ThakurSaab And Krishna Babu ji Manali
PC ThakurSaab And Krishna Babu ji Manali
Tour Guide Manali, Kullu•
12 hrs ago

More news from Kullu and nearby areas
  • Kaas Esa Hota
    2
    Kaas Esa Hota
    user_PC ThakurSaab And Krishna Babu ji Manali
    PC ThakurSaab And Krishna Babu ji Manali
    Tour Guide Manali, Kullu•
    12 hrs ago
  • रिपोर्ट =20 फरवरी,बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज लिए डाक विभाग द्वारा सैंज घाटी की रैला पंचायत में 'वित्तीय समावेश जागरूकता शिविर' का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को आधुनिक बैंकिंग और सुरक्षित निवेश के प्रति जागरूक किया गया। ​प्रमुख बातें: ​डिजिटल साक्षरता: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) के ब्रांच मैनेजर राम प्रकाश ने UPI, मोबाइल बैंकिंग और ई-केवाईसी के सुरक्षित उपयोग के तरीके सिखाए। ​सुरक्षित निवेश: डाक पर्यवेक्षक सुनील सिंह ने लोगों को फर्जी कंपनियों से बचने की सलाह दी और सुकन्या समृद्धि, RD और किसान विकास पत्र जैसी सरकारी योजनाओं में निवेश करने का आग्रह किया। ​फिंगरप्रिंट बैंकिंग: अब ग्रामीण क्षेत्रों में फिंगरप्रिंट सत्यापन से नकद निकासी और जमा करना आसान और पेपरलेस हो गया है। ​लक्ष्य: 2047 तक हर ग्रामीण को बीमा और पेंशन कवरेज से जोड़ना। ​संदेश: अपनी गाढ़ी कमाई को सुरक्षित रखें और केवल विश्वसनीय सरकारी योजनाओं से जुड़ें।
    1
    रिपोर्ट =20 फरवरी,बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज लिए
डाक विभाग द्वारा सैंज घाटी की रैला पंचायत में 'वित्तीय समावेश जागरूकता शिविर' का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को आधुनिक बैंकिंग और सुरक्षित निवेश के प्रति जागरूक किया गया।
​प्रमुख बातें:
​डिजिटल साक्षरता: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) के ब्रांच मैनेजर राम प्रकाश ने UPI, मोबाइल बैंकिंग और ई-केवाईसी के सुरक्षित उपयोग के तरीके सिखाए।
​सुरक्षित निवेश: डाक पर्यवेक्षक सुनील सिंह ने लोगों को फर्जी कंपनियों से बचने की सलाह दी और सुकन्या समृद्धि, RD और किसान विकास पत्र जैसी सरकारी योजनाओं में निवेश करने का आग्रह किया।
​फिंगरप्रिंट बैंकिंग: अब ग्रामीण क्षेत्रों में फिंगरप्रिंट सत्यापन से नकद निकासी और जमा करना आसान और पेपरलेस हो गया है।
​लक्ष्य: 2047 तक हर ग्रामीण को बीमा और पेंशन कवरेज से जोड़ना।
​संदेश: अपनी गाढ़ी कमाई को सुरक्षित रखें और केवल विश्वसनीय सरकारी योजनाओं से जुड़ें।
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter सैंज, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मैं, ब्यास ठाकुर, आज यह साफ घोषणा करता हूँ — अब धर्मपुर चुप नहीं रहेगा। सालों से वादे सुनते आए हैं। मंच बदले, चेहरे बदले, शब्द बदले — लेकिन क्या व्यवस्था बदली? धर्मपुर की जनता अब दर्शक नहीं रहेगी। यह भूमि जाग चुकी है। अस्पतालों में पूरी सुविधा क्यों नहीं? गंभीर मरीज को बाहर क्यों भेजा जाता है? युवाओं के हाथ में डिग्री है, पर नौकरी क्यों नहीं? नीतियाँ बनती हैं, पर संवाद क्यों नहीं? यह सवाल किसी दुश्मनी से नहीं — यह सवाल जिम्मेदारी से हैं। और अब इन सवालों को दबाया नहीं जा सकेगा। मैं 2018 से खड़ा हूँ। अकेला खड़ा रहा, लेकिन झुका नहीं। क्योंकि यह लड़ाई पद की नहीं — प्रतिष्ठा की है। यह लड़ाई सत्ता की नहीं — व्यवस्था सुधार की है। अब राजनीति भावनाओं से नहीं, परिणाम से चलेगी। अब समर्थन नाम से नहीं, काम से मिलेगा। अब जनता सिर्फ ताली नहीं बजाएगी — जवाब भी मांगेगी। तीसरा विकल्प कोई नारा नहीं है। यह एक चेतावनी है — कि अगर जनता को सम्मान नहीं मिला, तो जनता अपना रास्ता खुद बनाएगी। हम डरेंगे नहीं। हम रुकेंगे नहीं। हम बिकेंगे नहीं। धर्मपुर की आवाज अब दबेगी नहीं। यह आवाज विकास की है। यह आवाज पारदर्शिता की है। यह आवाज जवाबदेही की है। और जब जनता संकल्प ले लेती है — तो राजनीति की दिशा बदल जाती है। धर्मपुर उठेगा। धर्मपुर निर्णायक बनेगा। धर्मपुर अपना भविष्य खुद लिखेगा। जय देवभूमि। जय Dharampur।
    1
    मैं, ब्यास ठाकुर, आज यह साफ घोषणा करता हूँ — अब धर्मपुर चुप नहीं रहेगा।
सालों से वादे सुनते आए हैं। मंच बदले, चेहरे बदले, शब्द बदले — लेकिन क्या व्यवस्था बदली?
धर्मपुर की जनता अब दर्शक नहीं रहेगी।
यह भूमि जाग चुकी है।
अस्पतालों में पूरी सुविधा क्यों नहीं?
गंभीर मरीज को बाहर क्यों भेजा जाता है?
युवाओं के हाथ में डिग्री है, पर नौकरी क्यों नहीं?
नीतियाँ बनती हैं, पर संवाद क्यों नहीं?
यह सवाल किसी दुश्मनी से नहीं — यह सवाल जिम्मेदारी से हैं।
और अब इन सवालों को दबाया नहीं जा सकेगा।
मैं 2018 से खड़ा हूँ।
अकेला खड़ा रहा, लेकिन झुका नहीं।
क्योंकि यह लड़ाई पद की नहीं — प्रतिष्ठा की है।
यह लड़ाई सत्ता की नहीं — व्यवस्था सुधार की है।
अब राजनीति भावनाओं से नहीं, परिणाम से चलेगी।
अब समर्थन नाम से नहीं, काम से मिलेगा।
अब जनता सिर्फ ताली नहीं बजाएगी — जवाब भी मांगेगी।
तीसरा विकल्प कोई नारा नहीं है।
यह एक चेतावनी है — कि अगर जनता को सम्मान नहीं मिला,
तो जनता अपना रास्ता खुद बनाएगी।
हम डरेंगे नहीं।
हम रुकेंगे नहीं।
हम बिकेंगे नहीं।
धर्मपुर की आवाज अब दबेगी नहीं।
यह आवाज विकास की है।
यह आवाज पारदर्शिता की है।
यह आवाज जवाबदेही की है।
और जब जनता संकल्प ले लेती है —
तो राजनीति की दिशा बदल जाती है।
धर्मपुर उठेगा।
धर्मपुर निर्णायक बनेगा।
धर्मपुर अपना भविष्य खुद लिखेगा।
जय देवभूमि।
जय Dharampur।
    user_Rajput Bias Thakur
    Rajput Bias Thakur
    Local Politician धर्मपुर, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सुजानपुर राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में शुक्रवार को कैरियर काउंसलिंग और गाइडेंस सेल के माध्यम से साइबर सिक्योरिटी के ऊपर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या डॉ विभा ठाकुर के संबोधन से हुई। जिसमें जी एन ए यूनिवर्सिटी फगवाड़ा से सह आचार्य डॉ राजेश शर्मा ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को संबोधित किया जिसमें उन्होंने साइबर क्राइम के प्रकार और उनके रोकने के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की। उनके सहयोगी श्री आर्यन और कुमार मोनू ने भी प्रैक्टिकल कुछ उदाहरण भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में उप प्राचार्य डॉ जितेंद्र कुमार बनवाल, डॉ आचार्य डॉ सुमन शर्मा, प्रो प्रमोज शर्मा, प्रो दिव्या शर्मा, प्रो राजेश खरवाल, प्रो वंदना प्रो राजीव ठाकुर, प्रो अरविंद कुमार, प्रो शशि शर्मा,प्रो अरविंद पुरी, प्रो संदीप शर्मा, प्रो साहिल शर्मा, सहित बीबीए और बीसीए के सभी स्टाफ सहित लगभग 400 विद्यार्थी उपस्थित रहे। आज ही एक्सीलेंस टेक्नोलॉजी कंपनी मोहाली के माध्यम से महाविद्यालय के बीसीए और बीबीए विभाग के 90 विद्यार्थियों ने 45 दिनों का डाटा साइंस, डिजिटल मार्केटिंग कोर्स पूरा किया ।प्रबंधक श्री दीपक कश्यप और उनकी टीम ने भी महाविद्यालय में शिरकत की और विद्यार्थियों को आईटी सेक्टर में करियर की संभावनाओं के बारे में अवगत करवाया। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ विभा ठाकुर, श्री दीपक कश्यप बीबीए समन्वयक डॉ जितेंद्र ठाकुर, बीसीए समन्वयक प्रो प्रमोज शर्मा ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे और शुभकामनाएं प्रदान की।
    2
    सुजानपुर
राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में शुक्रवार को कैरियर काउंसलिंग और गाइडेंस सेल के माध्यम से साइबर सिक्योरिटी के ऊपर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या डॉ विभा ठाकुर के संबोधन से हुई। जिसमें जी एन ए यूनिवर्सिटी फगवाड़ा से सह आचार्य डॉ राजेश शर्मा ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को संबोधित किया जिसमें उन्होंने साइबर क्राइम के प्रकार और उनके रोकने के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की। उनके सहयोगी श्री आर्यन और  कुमार मोनू ने भी प्रैक्टिकल कुछ उदाहरण भी प्रस्तुत किए। 
कार्यक्रम में उप प्राचार्य  डॉ  जितेंद्र कुमार बनवाल, डॉ आचार्य डॉ सुमन शर्मा, प्रो  प्रमोज शर्मा, प्रो दिव्या शर्मा, प्रो राजेश खरवाल, प्रो वंदना प्रो राजीव ठाकुर, प्रो अरविंद कुमार, प्रो  शशि शर्मा,प्रो अरविंद पुरी, प्रो संदीप शर्मा, प्रो साहिल शर्मा, सहित बीबीए और बीसीए के सभी स्टाफ सहित लगभग 400 विद्यार्थी उपस्थित रहे। आज ही एक्सीलेंस टेक्नोलॉजी कंपनी मोहाली के माध्यम से महाविद्यालय के बीसीए और बीबीए विभाग के 90  विद्यार्थियों ने 45 दिनों का डाटा साइंस, डिजिटल मार्केटिंग कोर्स  पूरा किया ।प्रबंधक श्री दीपक कश्यप और उनकी टीम ने भी महाविद्यालय में शिरकत की और विद्यार्थियों को आईटी सेक्टर में करियर की संभावनाओं के बारे में अवगत करवाया। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ विभा ठाकुर, श्री दीपक कश्यप बीबीए समन्वयक डॉ जितेंद्र ठाकुर,  बीसीए समन्वयक प्रो  प्रमोज शर्मा ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे और शुभकामनाएं प्रदान की।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Amarjeet Thakur
    3
    Post by Amarjeet Thakur
    user_Amarjeet Thakur
    Amarjeet Thakur
    उदयपुर, लाहौल और स्पीति, हिमाचल प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पक्काभरो के पास कंटेनर में भीषण आग, आर्मी जवान का सामान व बाइक जलकर राख हमीरपुर, जिला हमीरपुर के पक्काभरो क्षेत्र के पास शुक्रवार को एक बड़ा आगजनी हादसा पेश आया, जिसमें एक कंटेनर में रखा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। इस घटना में एक मोटरसाइकिल, घरेलू सामान और स्वयं कंटेनर को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कंटेनर चेन्नई से पालमपुर की ओर जा रहा था और उसमें एक आर्मी जवान का घरेलू सामान लदा हुआ था।बताया जा रहा है कि सुबह करीब 3:30 बजे जब कंटेनर नंबर HR39F1012 पक्काभरो के समीप पहुंचा तो अचानक वाहन से धुआं उठता दिखाई दिया। चालक ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका और कंटेनर का दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही अंदर आग की लपटें दिखाई दीं, जो तेजी से फैलती चली गईं। चालक ने शोर मचाकर स्थानीय लोगों को सहायता के लिए बुलाया। वहीं स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक कंटेनर में रखा एक बाइक और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जल चुका था। आग की चपेट में आने से वाहन के पिछले हिस्से को भी काफी नुकसान पहुंचा है।इस आगजनी की घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि कंटेनर चेन्नई से पालमपुर जा रहा था और पक्काभरो के पास अचानक धुआं उठने की घटना सामने आई। चालक द्वारा दरवाजा खोलने पर अंदर रखा सामान जलता हुआ पाया गया। उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।पुलिस विभाग द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अभी तक आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील सामग्री के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी।
    1
    पक्काभरो के पास कंटेनर में भीषण आग, आर्मी जवान का सामान व बाइक जलकर राख
हमीरपुर,
जिला हमीरपुर के पक्काभरो क्षेत्र के पास शुक्रवार को एक बड़ा आगजनी हादसा पेश आया, जिसमें एक कंटेनर में रखा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। इस घटना में एक मोटरसाइकिल, घरेलू सामान और स्वयं कंटेनर को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कंटेनर चेन्नई से पालमपुर की ओर जा रहा था और उसमें एक आर्मी जवान का घरेलू सामान लदा हुआ था।बताया जा रहा है कि सुबह करीब 3:30 बजे जब कंटेनर नंबर HR39F1012 पक्काभरो के समीप पहुंचा तो अचानक वाहन से धुआं उठता दिखाई दिया। चालक ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका और कंटेनर का दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही अंदर आग की लपटें दिखाई दीं, जो तेजी से फैलती चली गईं। चालक ने शोर मचाकर स्थानीय लोगों को सहायता के लिए बुलाया।
वहीं स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक कंटेनर में रखा एक बाइक और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जल चुका था। आग की चपेट में आने से वाहन के पिछले हिस्से को भी काफी नुकसान पहुंचा है।इस आगजनी की घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
वहीं एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि कंटेनर चेन्नई से पालमपुर जा रहा था और पक्काभरो के पास अचानक धुआं उठने की घटना सामने आई। चालक द्वारा दरवाजा खोलने पर अंदर रखा सामान जलता हुआ पाया गया। उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।पुलिस विभाग द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अभी तक आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील सामग्री के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी।
    user_हमीरपुरी पत्रकार
    हमीरपुरी पत्रकार
    लम्बलू, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भदरोया वन रेंज के जंगल में एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिलने से वन विभाग में हड कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और वेटनरी डॉक्टर मौके पर पहुंचे और शव का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। अधिकारियों के अनुसार तेंदुए की मौत तीन-चार दिन पहले होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।
    1
    भदरोया वन रेंज के जंगल में एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिलने से वन विभाग में हड कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और वेटनरी डॉक्टर मौके पर पहुंचे और शव का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। अधिकारियों के अनुसार तेंदुए की मौत तीन-चार दिन पहले होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।
    user_ASHISH JOURNALIST
    ASHISH JOURNALIST
    its A Digital news website and web tv Kangra, Himachal Pradesh•
    4 hrs ago
  • Meri Bhanji Aur Bhanja Jamai Lohdi Party Khana City
    3
    Meri Bhanji Aur Bhanja Jamai Lohdi Party Khana City
    user_PC ThakurSaab And Krishna Babu ji Manali
    PC ThakurSaab And Krishna Babu ji Manali
    Tour Guide Manali, Kullu•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.