Shuru
Apke Nagar Ki App…
hamare yaha barh ka ye pani karib 500 bigha dhan ka fashal ko baha te। le gya hai
Bande mataram
hamare yaha barh ka ye pani karib 500 bigha dhan ka fashal ko baha te। le gya hai
More news from Bihar and nearby areas
- hamare yaha barh ka ye pani karib 500 bigha dhan ka fashal ko baha te। le gya hai1
- जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे बच्चे, बाढ़ के बीच शिक्षा की मजबूरी शेखपुरा। जिले के टाल घाट कुसुंभा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में इन दिनों बच्चों की पढ़ाई पर भी बाढ़ का संकट मंडरा रहा है। गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण टाल क्षेत्र के कई इलाके जलमग्न हो चुके हैं। इसके बावजूद बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। बाढ़ के पानी से रास्ते डूब जाने के कारण स्कूली बच्चों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। कई स्थानों पर पानी का बहाव तेज होने से अभिभावकों में भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाढ़ की स्थिति गंभीर होने के बावजूद बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए वे किसी तरह उन्हें स्कूल भेज रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से बाढ़ प्रभावित इलाकों में बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्था करने तथा आवागमन के सुरक्षित साधन उपलब्ध कराने की मांग की है।1
- अस्थावां में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध व गुड टच-बैड टच के प्रति किया जागरूक। अस्थावां में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध व गुड टच-बैड टच के प्रति किया जागरूक। गौरतलब है कि करंडे थाना क्षेत्र के अस्थावां गांव स्थित शारदा कोचिंग सेंटर में शनिवार की रात छात्र-छात्राओं के बीच साइबर अपराध और गुड टच-बैड टच को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरी ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ने के साथ साइबर अपराध के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में बच्चों और युवाओं को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है।उन्होंने छात्र-छात्राओं को अनजान नंबर से आने वाले फोन, मैसेज और लिंक से सावधान रहने की सलाह दी। किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी या अन्य निजी जानकारी साझा नहीं करने को कहा गया। सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय भी सावधानी बरतने और किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर अभिभावक अथवा पुलिस को सूचित करने की अपील की गई।कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष ममता गिरी ने बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में भी विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने शरीर की सुरक्षा के प्रति जागरूक होना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति ऐसा व्यवहार करता है जिससे बच्चा असहज महसूस करे, तो ऐसी स्थिति में चुप रहने के बजाय तत्काल अपने माता-पिता, शिक्षक या किसी भरोसेमंद व्यक्ति को इसकी जानकारी देनी चाहिए।शनिवार की रात करीब 8 बजे कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान शारदा कोचिंग सेंटर के संचालक सुनील कुमार सहित कोचिंग के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के साथ-साथ व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।1
- औरे गांव में घर के आगे खरीद दिव्यांग के स्कूटी में लोगों ने लगा दी आग थाने में दिया आवेदन1
- निशुल्क केश फ़ाइल कर मुआवजा दिलवाते है एक्सीडेंटल केश मे आल इंडिया कहीं का मामला हो1
- लखीसराय उत्पाद थाना पुलिस ने एक पार्सल वहां से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार। लखीसराय। बड़हिया उत्पाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डाक पार्सल वैन से लगभग एक सौ कार्टून से विदेशी शराब बरामद किया है। साथ ही चालक सुरज कुमार और तस्कर मुन्ना कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों पटना का रहने वाला बताया जा रहा है।जब्त शराब की कीमत लगभग बीस लाख बताई जा रही है। उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि बड़हिया उत्पाद थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी डाक पार्सल वैन से भारी मात्रा में शराब की खेप ले जाई जा रही है। पुलिस को देखते ही वैन चालक भागने का प्रयास किया। खदेड़कर पुलिस ने जब वैन को पकड़ा तो चालक ने भागलपुर से समस्तीपुर दवा ले जाने की बात कही।जब वैन की सघन तलाशी ली गई तो वैन में लगभग सौ कार्टून से अधिक विदेशी शराब जब्त किया गया। फिलहाल पुलिस चालक और तस्कर से पूछताछ में जूटी है।और बैकवर्ड और फारवर्ड की जांच कर रही है।1
- घोसवारी पुलिस की सघन वाहन चेकिंग, ₹8,500 का चालान, नशे में दो गिरफ्तार घोसवारी। आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण और संदिग्ध लोगों एवं वाहनों पर नजर रखने के उद्देश्य से घोसवारी थाना पुलिस ने क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल ₹8,500 का चालान किया गया। इसी क्रम में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान शराब के नशे में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए वाहन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच के साथ शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें और शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं। पुलिस की ओर से क्षेत्र में नियमित रूप से वाहन जांच एवं निगरानी जारी रहेगी। अपराध या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को जानकारी देने की भी अपील की गई है।1
- ब्राइट माइंड प्री स्कूल के दसवें एनुअल डे में बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन1