Shuru
Apke Nagar Ki App…
अर्द्धरात्रि में गूंजा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दिखी भव्यता अयोध्या। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बीती रात 5 सितंबर को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। अर्द्धरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिर परिसर भक्ति और उल्लास से सराबोर हो उठा। श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच भगवान के जन्मोत्सव के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर की भव्य सजावट, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था और धार्मिक अनुष्ठानों ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। जन्मोत्सव से जुड़े चित्र और चलचित्र कार्यक्रम की भव्यता और श्रद्धा का मनोहारी दृश्य प्रस्तुत कर रहे हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कुमार पंकज
अर्द्धरात्रि में गूंजा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दिखी भव्यता अयोध्या। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बीती रात 5 सितंबर को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। अर्द्धरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिर परिसर भक्ति और उल्लास से सराबोर हो उठा। श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच भगवान के जन्मोत्सव के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर की भव्य सजावट, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था और धार्मिक अनुष्ठानों ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। जन्मोत्सव से जुड़े चित्र और चलचित्र कार्यक्रम की भव्यता और श्रद्धा का मनोहारी दृश्य प्रस्तुत कर रहे हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अर्द्धरात्रि में गूंजा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दिखी भव्यता अयोध्या। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बीती रात 5 सितंबर को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। अर्द्धरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिर परिसर भक्ति और उल्लास से सराबोर हो उठा। श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच भगवान के जन्मोत्सव के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर की भव्य सजावट, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था और धार्मिक अनुष्ठानों ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। जन्मोत्सव से जुड़े चित्र और चलचित्र कार्यक्रम की भव्यता और श्रद्धा का मनोहारी दृश्य प्रस्तुत कर रहे हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।1
- पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की शादी का वीडियो1
- खम्हैंला गाँव मे पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप, मुकदमा दर्ज खम्हैंला गाँव मे पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप, मुकदमा दर्ज पीड़ित की तहरीर पर मंगलपुर पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपियों पर कार्रवाई शुरू मंगलपुर थाना क्षेत्र के खम्हैला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर मंगलपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खम्हैला गांव निवासी कुलदीप पुत्र प्रेमदास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अनुसूचित जाति से हैं। आरोप है कि 19 अगस्त 2026 की रात करीब 11 बजे वह अपने घर पर मौजूद थे। तभी गांव के कुछ लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे और आवाज देकर उन्हें बाहर बुलाया। पीड़ित का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उनके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की और मारपीट कर दी। मारपीट में उन्हें चोटें भी आईं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी भविष्य में उनके और उनके परिवार के साथ कोई बड़ी घटना कर सकते हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मंगलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने शनिवार दोपहर डेढ़ बजे बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- जन्माष्टमी पर्व पर मंदिरों में गूंजे जयकारे, भक्ति में डूबा सिकंदरा थाना जन्माष्टमी पर्व पर मंदिरों में गूंजे जयकारे, भक्ति में डूबा सिकंदरा थाना कानपुर देहात। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी पर्व को लेकर सिकंदरा कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया और देर रात तक भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर व्रत रखा। मंदिरों में भगवान कृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। शाम होते ही मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भर गए और "नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय श्रद्धालुओं ने घंटा-घड़ियाल बजाकर एवं जयकारे लगाकर जन्मोत्सव मनाया। भगवान का पंचामृत से अभिषेक कर आरती की गई और प्रसाद का वितरण किया गया। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी गई। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से परिवार एवं क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।4
- जन्माष्टमी पर्व पर मंदिरों में गूंजे जयकारे, भक्ति में डूबा सिकंदरा थाना जन्माष्टमी पर्व पर मंदिरों में गूंजे जयकारे, भक्ति में डूबा सिकंदरा थाना कानपुर देहात। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी पर्व को लेकर सिकंदरा कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया और देर रात तक भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर व्रत रखा। मंदिरों में भगवान कृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। शाम होते ही मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भर गए और "नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय श्रद्धालुओं ने घंटा-घड़ियाल बजाकर एवं जयकारे लगाकर जन्मोत्सव मनाया। भगवान का पंचामृत से अभिषेक कर आरती की गई और प्रसाद का वितरण किया गया। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी गई। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से परिवार एवं क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।1
- बंद पड़े 55 विद्यालयों को लेकर सपा जिलाध्यक्ष ने उठाई आवाज, शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया याद औरैया। शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने जिले में बंद पड़े विद्यालयों का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को उनके गांव के आसपास शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि जिले में करीब 55 विद्यालय बंद किए गए हैं, जबकि पूरे प्रदेश में लगभग 26 हजार विद्यालय बंद किए जाने की बात सामने आई है। समाजवादी पार्टी इन विद्यालयों को दोबारा संचालित कराने के लिए आवाज उठाती रहेगी। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा शिक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जनता के सामने रखा जा रहा है। इसी क्रम में ‘पाठशाला पुकारे’ और ‘पीडीए’ अभियान के तहत बंद विद्यालयों का मुद्दा उठाया गया है। उन्होंने बताया कि अजीतमल तहसील क्षेत्र में आर्य नगर अजीतमल, रामनगर, लक्ष्मणपुर अटा और ककरैया समेत कई विद्यालय बंद हैं। वहीं औरैया नगर क्षेत्र में भी सात विद्यालयों के बंद होने की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि जिले में करीब 55 विद्यालयों के बंद होने से ग्रामीण और गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि गांवों में छोटे-छोटे बच्चों को प्राथमिक स्तर पर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यालय खोले गए थे। इन विद्यालयों के बंद होने से बच्चों को पढ़ाई के लिए दूसरे गांवों अथवा दूर स्थित विद्यालयों में जाना पड़ रहा है। गरीब परिवारों के लिए बच्चों को रोजाना दूर भेजना आसान नहीं है। इससे कई बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस केवल शिक्षकों को शुभकामनाएं देने तक सीमित नहीं होना चाहिए। शिक्षकों के सम्मान का वास्तविक अर्थ शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, विद्यालयों में पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराना और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण देना है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने के साथ देश के भविष्य का निर्माण करते हैं। ऐसे में विद्यालयों को बंद करने के बजाय शिक्षा की पहुंच को और अधिक मजबूत किया जाना चाहिए। सपा जिलाध्यक्ष ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह देश के प्रथम उपराष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति रहे। उनका जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने अपना जीवन शिक्षा और शिक्षकों के सम्मान के लिए समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज और शिक्षा जगत के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी शिक्षक हैं और शिक्षा के महत्व को करीब से समझते हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का उदाहरण देते हुए कहा कि नेताजी भी शिक्षक रहे और मैनपुरी के करहल स्थित जैन इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के रूप में कार्य किया। शिक्षक के रूप में मिले अनुभवों ने उनके व्यक्तित्व और सामाजिक सोच को मजबूत आधार दिया। सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी बंद विद्यालयों के मुद्दे को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बंद किए गए विद्यालयों को दोबारा संचालित कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को उनके गांव के आसपास ही शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और किसी भी बच्चे को केवल विद्यालय दूर होने के कारण पढ़ाई से वंचित नहीं होना चाहिए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, राहुल तिवारी, राजेश राजपूत, स्नेह लता दोहरे, बबलू यादव, हरीशंकर यादव, अर्पित पोरवाल, कल्लू यादव समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- औरैया- कुदरकोट की धरती से जुड़ी है भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी की अनोखी प्रेम कहानी।1
- झींझक में कृष्ण जन्माष्टमी पर भजन-झांकियों ने मोहा मन रात भर डटे रहे भक्त ,पालिका अध्यक्ष के आवास पर हुआ कार्यक्रम झींझक। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने भव्य झांकियों और मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भगवान राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर तक झूमते नजर आए। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी, पूर्व चेयरमैन संतोष तिवारी, विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति संयोजिका लता तिवारी और समाजसेवी यशोवर्धन ने भगवान राधा-कृष्ण की आरती एवं पूजन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आयोजन स्थल पर देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा।2