logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरेली में हैवानियत की हदें पार! प्रेमी से बात करने पर चाचा ने ली भतीजी की जान। बरेली के थाना अलीगंज क्षेत्र ग्राम अनिरुद्धपुर गौटिया में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला आया सामने। खेत पर काम करने के दौरान युवती को प्रेमी से फोन पर बात करते देख आपा खो बैठा आरोपी चाचा जयप्रकाश। ह*त्या के बाद शव के दोनों पैरों में 3-3 कीलें ठोंकीं और खाली खेत में गड्ढा खोदकर नमक डालकर शव दबा दिया ताकि जल्द गल जाए। अलीगंज पुलिस टीम ने 48 घंटे के भीतर मामला ट्रेस कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर भेजा जेल। 👇 आपकी क्या राय है इस तरह की घटनाओं पर? कमेंट में बताएं। #Bareilly #BareillyPolice #UPPolice #CrimeNews #HonorKilling #UPNews #NewsUpdate #BreakingNews #khabarbharatki24

1 hr ago
user_Bablu Sagar Bareilly
Bablu Sagar Bareilly
Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

बरेली में हैवानियत की हदें पार! प्रेमी से बात करने पर चाचा ने ली भतीजी की जान। बरेली के थाना अलीगंज क्षेत्र ग्राम अनिरुद्धपुर गौटिया में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला आया सामने। खेत पर काम करने के दौरान युवती को प्रेमी से फोन पर बात करते देख आपा खो बैठा आरोपी चाचा जयप्रकाश। ह*त्या के बाद शव के दोनों पैरों में 3-3 कीलें ठोंकीं और खाली खेत में गड्ढा खोदकर नमक डालकर शव दबा दिया ताकि जल्द गल जाए। अलीगंज पुलिस टीम ने 48 घंटे के भीतर मामला ट्रेस कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर भेजा जेल। 👇 आपकी क्या राय है इस तरह की घटनाओं पर? कमेंट में बताएं। #Bareilly #BareillyPolice #UPPolice #CrimeNews #HonorKilling #UPNews #NewsUpdate #BreakingNews #khabarbharatki24

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 85 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 25 लाख बरेली। थाना भमोरा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 85 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया। गुरुवार दोपहर चेकिंग के दौरान हजरतपुर मोड़ के पास से पुलिस टीम ने सौबीउद्दीन पुत्र फैयाजउद्दीन निवासी ग्राम मजनूपुर को पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 85 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक अनजान लोगों से खरीदकर सड़क पर वाहन चालकों को बेचता था और इससे होने वाली कमाई से अपना खर्च चलाता था। पुलिस ने आरोपी के पास से स्मैक के अलावा एक रियलमी मोबाइल फोन और 500 रुपये भी बरामद किए हैं। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ थाना भमोरा के अलावा गाजियाबाद में भी एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हीरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल जयवीर सिंह, कांस्टेबल मुस्तफा और अरविन्द कुमार शामिल रहे।
    2
    85 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 25 लाख
बरेली। थाना भमोरा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 85 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।
गुरुवार दोपहर चेकिंग के दौरान हजरतपुर मोड़ के पास से पुलिस टीम ने सौबीउद्दीन पुत्र फैयाजउद्दीन निवासी ग्राम मजनूपुर को पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 85 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। 
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक अनजान लोगों से खरीदकर सड़क पर वाहन चालकों को बेचता था और इससे होने वाली कमाई से अपना खर्च चलाता था। पुलिस ने आरोपी के पास से स्मैक के अलावा एक रियलमी मोबाइल फोन और 500 रुपये भी बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ थाना भमोरा के अलावा गाजियाबाद में भी एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हीरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल जयवीर सिंह, कांस्टेबल मुस्तफा और अरविन्द कुमार शामिल रहे।
    user_Aditya Bhardwaj
    Aditya Bhardwaj
    आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बिशारतगंज - हिंदू संगठनों के विरोध के बाद मीट विक्रेता का चालान। बिशारतगंज, सावन: सावन माह में मीट की बिक्री किए जाने की सूचना पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मीट विक्रेता का चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार, सावन माह में मीट की बिक्री पर प्रतिबंध लगाए जाने की सूचना के बावजूद जैतपुर शरीफपुर गांव में मीट और मछली की बिक्री किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर कथित रूप से मीट बेच रहे दुकानदार का वीडियो बनाया और उसे पुलिस को सौंप दिया। राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष शिवम हिंदू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम गांव पहुंची। टीम में अरविंद श्रीवास्तव, संजीव, सौरभ, केशव, अंकुश, अरुण और संदेश सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने दुकान पर मीट की बिक्री का वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपा और कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। इसी दौरान आरोपित दुकानदार दुकान का शटर गिराकर मौके से भाग गया। पुलिस ने उसे पकड़कर थाने ले गई। हिंदू संगठनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मीट विक्रेता का चालान कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सावन माह के दौरान मीट की बिक्री को लेकर पुलिस की कार्रवाई चर्चा में है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब यह देखना होगा कि प्रतिबंध के बावजूद मीट बिक्री के मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।
    1
    बिशारतगंज - हिंदू संगठनों के विरोध के बाद मीट विक्रेता का चालान।
बिशारतगंज, सावन: सावन माह में मीट की बिक्री किए जाने की सूचना पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मीट विक्रेता का चालान कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सावन माह में मीट की बिक्री पर प्रतिबंध लगाए जाने की सूचना के बावजूद जैतपुर शरीफपुर गांव में मीट और मछली की बिक्री किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर कथित रूप से मीट बेच रहे दुकानदार का वीडियो बनाया और उसे पुलिस को सौंप दिया।
राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष शिवम हिंदू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम गांव पहुंची। टीम में अरविंद श्रीवास्तव, संजीव, सौरभ, केशव, अंकुश, अरुण और संदेश सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यकर्ताओं ने दुकान पर मीट की बिक्री का वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपा और कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। इसी दौरान आरोपित दुकानदार दुकान का शटर गिराकर मौके से भाग गया। पुलिस ने उसे पकड़कर थाने ले गई।
हिंदू संगठनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मीट विक्रेता का चालान कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सावन माह के दौरान मीट की बिक्री को लेकर पुलिस की कार्रवाई चर्चा में है।
पुलिस की कार्रवाई के बाद अब यह देखना होगा कि प्रतिबंध के बावजूद मीट बिक्री के मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बिल्सी में दर्दनाक सड़क हादसा रंजना तिराहा पर बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत बिल्सी के रंजना तिराहा पर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार ने 5 वर्षीय मासूम बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 5 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत होने की सूचना है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की परिस्थितियों और बाइक सवार की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है। Aap Tak 24 Live News सच की खबर, सबसे पहले।
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बिल्सी में दर्दनाक सड़क हादसा
रंजना तिराहा पर बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत
बिल्सी के रंजना तिराहा पर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार ने 5 वर्षीय मासूम बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 5 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत होने की सूचना है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की परिस्थितियों और बाइक सवार की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
Aap Tak 24 Live News
सच की खबर, सबसे पहले।
    user_Vivek Chauhan reporters
    Vivek Chauhan reporters
    Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
  • चलती ट्रेन से गिरा युवक , घायल को जिला अस्पताल में किया भर्ती बरेली । बरेली कैंट स्टेशन के पास चलती ट्रेन से युवक सुमित यादव पुत्र अवनीश यादव गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया उसे आरपीएफ पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल सुमित यादव ने बताया जिला बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के गांव सिसईया खुर्द का रहने बाला है सुमित ने बताया कि बुधवार को पति पूनम यादव को उसके मायके दिल्ली पहुंचाने गया था रात को दिल्ली से घर वापस ट्रेन से आ रहा था ट्रेन में सो गया और लखनऊ पहुंच गया लखनऊ से बापस घर जाने के लिए दूसरी ट्रेन से बरेली आ रहा था सुमित यादव ट्रेन के गेट पर बैठा था उसने बताया उसको नींद आ गई और कैंट स्टेशन के पास गिर गया। सूचना मिलते ही घटना स्थल आरपीएफ पुलिस पहुंची हेड कांस्टेबल भुवन सिंह ने सुमित यादव को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया है। बाइट सुमित यादव घायल
    2
    चलती ट्रेन से गिरा युवक , घायल को जिला अस्पताल में किया भर्ती 

बरेली । बरेली कैंट स्टेशन के पास चलती ट्रेन से युवक सुमित यादव पुत्र अवनीश यादव गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया उसे आरपीएफ पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
घायल सुमित यादव ने बताया जिला बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के गांव सिसईया खुर्द का रहने बाला है सुमित ने बताया कि बुधवार को पति पूनम यादव को उसके मायके दिल्ली पहुंचाने गया था रात को दिल्ली से घर वापस ट्रेन से आ रहा था ट्रेन में सो गया और लखनऊ पहुंच गया लखनऊ से बापस घर जाने के लिए दूसरी ट्रेन से बरेली आ रहा था सुमित यादव ट्रेन के गेट पर बैठा था उसने बताया उसको नींद आ गई और कैंट स्टेशन के पास गिर गया। सूचना मिलते ही घटना स्थल आरपीएफ पुलिस पहुंची हेड कांस्टेबल भुवन सिंह ने सुमित यादव को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया है।
बाइट सुमित यादव घायल
    user_Muneeb husain repoter
    Muneeb husain repoter
    Teacher बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • वृंदावन में बाइक का टायर पंचर करने वाला पुलिसकर्मी निलंबित मथुरा/वृंदावन। वृंदावन में पुलिसकर्मी द्वारा बाइक सवार का टायर पंचर किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में एक पुलिसकर्मी बाइक को रोककर उसके पहिए में नुकीली वस्तु डालकर टायर पंचर करता दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो की जांच के दौरान पुलिस ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहा पुलिसकर्मी थाना वृंदावन में तैनात मुख्य आरक्षी सुनील कुमार है। मामले की जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने मुख्य आरक्षी सुनील कुमार को निलंबित कर दिया है। मामले में आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जा रही है। सड़क पर वाहन का टायर पंचर करने की कार्रवाई किस नियम या आदेश के तहत की गई, इसकी भी जांच का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस ने निलंबन की कार्रवाई कर दी है। अब देखना होगा कि जांच में पूरे मामले की क्या वजह सामने आती है और आगे क्या कार्रवाई होती है। बाइटः क्षेत्राधिकारी सदर मथुरा श्री वरुण मिश्रा।
    1
    वृंदावन में बाइक का टायर पंचर करने वाला पुलिसकर्मी निलंबित
मथुरा/वृंदावन। वृंदावन में पुलिसकर्मी द्वारा बाइक सवार का टायर पंचर किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में एक पुलिसकर्मी बाइक को रोककर उसके पहिए में नुकीली वस्तु डालकर टायर पंचर करता दिखाई दे रहा है।
वायरल वीडियो की जांच के दौरान पुलिस ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहा पुलिसकर्मी थाना वृंदावन में तैनात मुख्य आरक्षी सुनील कुमार है। मामले की जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने मुख्य आरक्षी सुनील कुमार को निलंबित कर दिया है। मामले में आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जा रही है। सड़क पर वाहन का टायर पंचर करने की कार्रवाई किस नियम या आदेश के तहत की गई, इसकी भी जांच का विषय बना हुआ है।
फिलहाल पुलिस ने निलंबन की कार्रवाई कर दी है। अब देखना होगा कि जांच में पूरे मामले की क्या वजह सामने आती है और आगे क्या कार्रवाई होती है।
बाइटः क्षेत्राधिकारी सदर मथुरा श्री वरुण मिश्रा।
    user_अनुज कुमार सिहं तोमर
    अनुज कुमार सिहं तोमर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आप देख रहे हैं खबर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल #*थाना बहेड़ी, बरेली क्षेत्रान्तर्गत ब्रांडेड कंपनियों के लोगो/स्टीकर का दुरुपयोग कर नकली वस्त्रों की बिक्री के मामले में अभियोग पंजीकृत कर 02 अभियुक्तों को भारी मात्रा में नकली लोगो/स्टीकर लगे वस्त्रों सहित गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में श्री अरुण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी बहेड़ी, बरेली की वीडियो बाइट।#
    1
    आप देख रहे हैं खबर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल
#*थाना बहेड़ी, बरेली क्षेत्रान्तर्गत ब्रांडेड कंपनियों के लोगो/स्टीकर का दुरुपयोग कर नकली वस्त्रों की बिक्री के मामले में अभियोग पंजीकृत कर 02 अभियुक्तों को भारी मात्रा में नकली लोगो/स्टीकर लगे वस्त्रों सहित गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में श्री अरुण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी बहेड़ी, बरेली की वीडियो बाइट।#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • इज्जतनगर में हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दोनों की मौत मौसी को दवा दिलाकर आ रहा था युवक, पीछे से आए ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर घटना स्थल पर दोनों की मौत , पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा बरेली। थाना इज्जतनगर क्षेत्र में हाईवे पर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौसी और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि थाना इज़्ज़त नगर क्षेत्र के गांव खाई खेड़ा निवासी ग्राम प्रधान वीरपाल का पुत्र 21 वर्षीय देव पटेल और साथ में देव पटेल की मौसी 32 वर्षीय नीलम पटेल पत्नी सुरेन्द्र थाना कैंट क्षेत्र के गांव बारीनगला निवासी दोनों एसआरएमएस दवा लेने गए थे नीलम और देव का मकान बारादरी क्षेत्र के डोहरा रोड पर भी है देव पटेल और नीलम पटेल एसआरएमएस से दवा लेकर बापस डोहरा वाले मकान पर जा रहे थे पीलीभीत रोड पर रास्ता में अलादपुर चौकी क्षेत्र में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी और दोनों को रौंदता हुआ ट्रक चला गया देव पटेल और नीलम की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल भेजा बहा से पंचनामा भरकर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस टक्कर मारने वाले ट्रक को पकड़ लिया आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। बाइट सुरेंद्र पटेल परिजन बाइट डॉक्टर हरीश चंद्रा ईएमओ जिला अस्पताल
    4
    इज्जतनगर में हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दोनों की मौत
मौसी को दवा दिलाकर आ रहा था युवक, पीछे से आए ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर घटना स्थल पर दोनों की मौत , पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बरेली। थाना इज्जतनगर क्षेत्र में हाईवे पर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौसी और युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि थाना इज़्ज़त नगर क्षेत्र के गांव खाई खेड़ा निवासी ग्राम प्रधान वीरपाल का पुत्र 21 वर्षीय देव पटेल और साथ में देव पटेल की मौसी 32 वर्षीय नीलम पटेल पत्नी सुरेन्द्र थाना कैंट क्षेत्र के गांव बारीनगला निवासी दोनों एसआरएमएस दवा लेने गए थे नीलम और देव का मकान बारादरी क्षेत्र के डोहरा रोड पर भी है देव पटेल और नीलम पटेल एसआरएमएस से दवा लेकर बापस डोहरा वाले मकान पर जा रहे थे पीलीभीत रोड पर रास्ता में अलादपुर चौकी क्षेत्र में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी और दोनों को रौंदता हुआ ट्रक चला गया देव पटेल और नीलम की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल भेजा बहा से पंचनामा भरकर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस टक्कर मारने वाले ट्रक को पकड़ लिया आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।
बाइट सुरेंद्र पटेल परिजन 
बाइट डॉक्टर हरीश चंद्रा ईएमओ जिला अस्पताल
    user_Muneeb husain repoter
    Muneeb husain repoter
    Teacher बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • बरेली में हैवानियत की हदें पार! प्रेमी से बात करने पर चाचा ने ली भतीजी की जान। बरेली के थाना अलीगंज क्षेत्र ग्राम अनिरुद्धपुर गौटिया में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला आया सामने। खेत पर काम करने के दौरान युवती को प्रेमी से फोन पर बात करते देख आपा खो बैठा आरोपी चाचा जयप्रकाश। ह*त्या के बाद शव के दोनों पैरों में 3-3 कीलें ठोंकीं और खाली खेत में गड्ढा खोदकर नमक डालकर शव दबा दिया ताकि जल्द गल जाए। अलीगंज पुलिस टीम ने 48 घंटे के भीतर मामला ट्रेस कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर भेजा जेल। 👇 आपकी क्या राय है इस तरह की घटनाओं पर? कमेंट में बताएं। #Bareilly #BareillyPolice #UPPolice #CrimeNews #HonorKilling #UPNews #NewsUpdate #BreakingNews #khabarbharatki24
    1
    बरेली में हैवानियत की हदें पार! प्रेमी से बात करने पर चाचा ने ली भतीजी की जान।
बरेली के थाना अलीगंज क्षेत्र ग्राम अनिरुद्धपुर गौटिया में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला आया सामने। खेत पर काम करने के दौरान युवती को प्रेमी से फोन पर बात करते देख आपा खो बैठा आरोपी चाचा जयप्रकाश। ह*त्या के बाद शव के दोनों पैरों में 3-3 कीलें ठोंकीं और खाली खेत में गड्ढा खोदकर नमक डालकर शव दबा दिया ताकि जल्द गल जाए। अलीगंज पुलिस टीम ने 48 घंटे के भीतर मामला ट्रेस कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
👇 आपकी क्या राय है इस तरह की घटनाओं पर? कमेंट में बताएं।
#Bareilly #BareillyPolice #UPPolice #CrimeNews #HonorKilling #UPNews #NewsUpdate #BreakingNews #khabarbharatki24
    user_Bablu Sagar Bareilly
    Bablu Sagar Bareilly
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.