logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रयागराज के दबंग पूर्व विधायक उदयभान करवरीया समाजसेवी नेता है या एक दबंग बाहुबली जानिए बेबाक परिचर्चा में। Breking news

4 hrs ago
user_आवाज News
आवाज News
Nurse सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
cade82f5-8667-4720-b027-442e17e50ff5

प्रयागराज के दबंग पूर्व विधायक उदयभान करवरीया समाजसेवी नेता है या एक दबंग बाहुबली जानिए बेबाक परिचर्चा में। Breking news

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • विधान परिषद से 59 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी,गांवों के विकास को मिले 17,942 करोड़ लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधान परिषद ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹59,019.54 करोड़ के अनुपूरक बजट और विनियोग विधेयक को मंजूरी दे दी।नेता सदन एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सदन में विधेयक प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस बजट में ग्राम्य विकास विभाग के लिए ₹17,942.73 करोड़ का सबसे बड़ा प्रावधान किया गया है।इससे प्रदेश में ग्रामीण सड़कों, आवास,पेयजल और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को नई गति मिलेगी।डिप्टी CM ने कहा कि आज ही के दिन जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया था और अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भूमिपूजन हुआ था।ये भारत के इतिहास के स्वर्णिम दिन हैं।नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव द्वारा सदन में किए गए अभद्र आचरण पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।केशव मौर्य ने पूरे मानसून सत्र के कुशल संचालन के लिए सभापति और सभी दलीय नेताओं का आभार जताया। उन्होंने BJP,अपना दल,निषाद पार्टी समेत सभी सहयोगी दलों के विधायकों को भी धन्यवाद दिया।मौर्य ने 15 अगस्त से पहले देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।उन्होंने मीडिया की भूमिका की भी सराहना करते हुए प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का धन्यवाद किया।
    1
    विधान परिषद से 59 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी,गांवों के विकास को मिले 17,942 करोड़
लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधान परिषद ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹59,019.54 करोड़ के अनुपूरक बजट और विनियोग विधेयक को मंजूरी दे दी।नेता सदन एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सदन में विधेयक प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस बजट में ग्राम्य विकास विभाग के लिए ₹17,942.73 करोड़ का सबसे बड़ा प्रावधान किया गया है।इससे प्रदेश में ग्रामीण सड़कों, आवास,पेयजल और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को नई गति मिलेगी।डिप्टी CM ने कहा कि आज ही के दिन जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया था और अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भूमिपूजन हुआ था।ये भारत के इतिहास के स्वर्णिम दिन हैं।नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव द्वारा सदन में किए गए अभद्र आचरण पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।केशव मौर्य ने पूरे मानसून सत्र के कुशल संचालन के लिए सभापति और सभी दलीय नेताओं का आभार जताया। उन्होंने BJP,अपना दल,निषाद पार्टी समेत सभी सहयोगी दलों के विधायकों को भी धन्यवाद दिया।मौर्य ने 15 अगस्त से पहले देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।उन्होंने मीडिया की भूमिका की भी सराहना करते हुए प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का धन्यवाद किया।
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • वाराणसी मे प्रधानमंत्री की योजना हर घर नल हर घर जल को बरबाद करते अधिकारी एवं दबंग बनारस में प्रधानमंत्री की योजना हर घर नल परियोजना को अधिकारी एवं दबंगो द्वारा बरबाद किया जा रहा है। पेश एक रिपोर्ट
    1
    वाराणसी मे प्रधानमंत्री की योजना हर घर नल हर घर जल को बरबाद करते अधिकारी एवं दबंग
बनारस में प्रधानमंत्री की योजना हर घर नल परियोजना को अधिकारी एवं दबंगो द्वारा बरबाद किया जा रहा है।
पेश एक रिपोर्ट
    user_आवाज News
    आवाज News
    Nurse सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • वाराणसी नगर निगम के मेयर ने गरीब जनता पर टैक्स की इतनी मार डाल दी की जनता हो गई परेशान तीन प्रकार के टैक्स एक साथ जय श्री राम जय श्री राम रहेगा गरीब नवाज की ब्रेकिंग न्यूज़ डॉक्टर सतीश कुमार कसेरा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश नागरिक सेवा संगठन उत्तर प्रदेशवाराणसी नगर निगम के मेयर ने ठोकी जनता पर टैक्स पर टैक्स टैक्स पर टैक्स टैक्स की मार जनता हो गई परेशान गरीबों को राहत नहीं तीन प्रकार के टैक्स एक करके भेज दिए चार से पांच गुना ज्यादा बिल जिससे लोग लेकर इंस्पेक्टर के पास दौड़ रहे हैं नगर निगम दौड़ रहे हैं जनरल कार्यालय दौड़ रहे हैं सब कुछ सुनवाई नहीं हो रहा है
    1
    वाराणसी नगर निगम के मेयर ने गरीब जनता पर टैक्स की इतनी मार डाल दी की जनता हो गई परेशान तीन प्रकार के टैक्स एक साथ जय श्री राम जय श्री राम रहेगा गरीब नवाज की 
ब्रेकिंग न्यूज़ डॉक्टर सतीश कुमार कसेरा प्रदेश अध्यक्ष  उत्तर प्रदेश नागरिक सेवा संगठन उत्तर प्रदेशवाराणसी नगर निगम के मेयर ने ठोकी जनता पर टैक्स पर टैक्स टैक्स पर टैक्स टैक्स की मार जनता हो गई परेशान गरीबों को राहत नहीं तीन प्रकार के टैक्स एक करके भेज दिए चार से पांच गुना ज्यादा बिल जिससे लोग लेकर इंस्पेक्टर के पास दौड़ रहे हैं नगर निगम दौड़ रहे हैं जनरल कार्यालय दौड़ रहे हैं सब कुछ सुनवाई नहीं हो रहा है
    user_डॉ सतीश कुमार कसेरा
    डॉ सतीश कुमार कसेरा
    Grain Wholesaler Sadar, Varanasi•
    4 hrs ago
  • कलम की तेज धार से | अयोध्या "2 महीने बाद दर्शन दिए, कैमरा देखकर नाराजगी जताई" राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: चंपत राय बोले - "अंतिम सांस तक अयोध्या में रहूंगा" अयोध्या। 6 जून 2026 - राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया। 8 आरोपी गिरफ्तार हुए। 26 जून - ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने इस्तीफा दे दिया। और फिर... करीब 2 महीने तक सन्नाटा। आज क्या हुआ आज चंपत राय पहली बार अयोध्या में नजर आए। जगह थी - तपस्वी छावनी मंदिर। जैसे ही मीडियाकर्मी फोटो-वीडियो बनाने लगे, वे गुस्से में आ गए। उंगली से इशारा कर कैमरे बंद कराने को कहा। इसके बाद तपस्वी छावनी के महंत परमहंस आचार्य से बंद कमरे में मुलाकात हुई। महंत परमहंस आचार्य ने बाहर आकर बताया: _"हमने निवेदन किया कि आप अयोध्या धाम मत छोड़िए। उन्होंने निवेदन स्वीकार किया और कहा कि अंतिम सांस तक मैं अयोध्या में रहूंगा।" कलम की तेज धार से कटाक्ष चोरी जून में हुई, बयान अगस्त में आया। वाह! क्या टाइमिंग है। 8 लोग जेल में, और पदाधिकारी कैमरे से नाराज। सवाल पूछना गुनाह है क्या? या जवाब देना मुश्किल? "अंतिम सांस तक अयोध्या में रहूंगा" - ये संकल्प सराहनीय है। पर रामनगरी सिर्फ रहने से नहीं, जवाबदेही से भी चलती है। चढ़ावा चोरी कोई छोटी बात नहीं। ये आस्था के साथ खिलवाड़ है। 2 महीने बाद आकर अगर पहली बात यही होती - _"मैं इस्तीफा दे चुका, जांच में सहयोग करूंगा"_ - तो शायद कैमरे भी बंद न कराने पड़ते। मंदिर आस्था का है, पारदर्शिता का भी होना चाहिए। अयोध्या पूछ रही है - चोरी कैसे हुई? सुरक्षा में चूक किसकी? और आगे ऐसा न हो, इसकी गारंटी क्या? कैमरा बंद करने से सच बंद नहीं होता, महाराज।
    2
    कलम की तेज धार से | अयोध्या  
"2 महीने बाद दर्शन दिए, कैमरा देखकर नाराजगी जताई"  
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: चंपत राय बोले - "अंतिम सांस तक अयोध्या में रहूंगा"
अयोध्या। 
6 जून 2026 - राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया।  
8 आरोपी गिरफ्तार हुए।  
26 जून - ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने इस्तीफा दे दिया।  
और फिर... करीब 2 महीने तक सन्नाटा।
आज क्या हुआ
आज चंपत राय पहली बार अयोध्या में नजर आए। जगह थी - तपस्वी छावनी मंदिर।
जैसे ही मीडियाकर्मी फोटो-वीडियो बनाने लगे, वे गुस्से में आ गए। उंगली से इशारा कर कैमरे बंद कराने को कहा।
इसके बाद तपस्वी छावनी के महंत परमहंस आचार्य से बंद कमरे में मुलाकात हुई।
महंत परमहंस आचार्य ने बाहर आकर बताया:  
_"हमने निवेदन किया कि आप अयोध्या धाम मत छोड़िए। उन्होंने निवेदन स्वीकार किया और कहा कि अंतिम सांस तक मैं अयोध्या में रहूंगा।"
कलम की तेज धार से कटाक्ष
चोरी जून में हुई, बयान अगस्त में आया। 
वाह! क्या टाइमिंग है।
8 लोग जेल में, और पदाधिकारी कैमरे से नाराज। 
सवाल पूछना गुनाह है क्या? या जवाब देना मुश्किल?
"अंतिम सांस तक अयोध्या में रहूंगा" - ये संकल्प सराहनीय है।  
पर रामनगरी सिर्फ रहने से नहीं, जवाबदेही से भी चलती है।
चढ़ावा चोरी कोई छोटी बात नहीं। ये आस्था के साथ खिलवाड़ है।  
2 महीने बाद आकर अगर पहली बात यही होती - _"मैं इस्तीफा दे चुका, जांच में सहयोग करूंगा"_ - तो शायद कैमरे भी बंद न कराने पड़ते।
मंदिर आस्था का है, पारदर्शिता का भी होना चाहिए। 
अयोध्या पूछ रही है - चोरी कैसे हुई? सुरक्षा में चूक किसकी? और आगे ऐसा न हो, इसकी गारंटी क्या?
कैमरा बंद करने से सच बंद नहीं होता, महाराज।
    user_Dharmendra Chaurasia
    Dharmendra Chaurasia
    Varanasi, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर टोल नहीं लगेगा: 4700 करोड़ में बना; बार-बार धंसने के बाद NHAI ने कहा- ठीक होने तक टैक्स नहीं लेंगे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स पर रोक लगा दी गई है। बारिश में सड़क बार-बार धंसने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने बुधवार को यह फैसला लिया। NHAI ने कहा- एक्सप्रेस-वे पूरी तरह ठीक होने तक टोल नहीं लिया जाएगा। अभी तक एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ से कानपुर तक फोर व्हीलर (कार) से 290 रुपए का टैक्स एक तरफ से वसूला जाता था। NHAI ने एक्सप्रेस-वे बनाने वाली कंपनी को नॉन-परफॉर्मर घोषित कर दिया है। अब कंपनी को NHAI की ओर से कोई नया काम नहीं मिलेगा। साथ ही प्रोजेक्ट मैनेजर और 2 इंजीनियरों को भी हटा दिया है। 63 किमी लंबा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे 4,700 करोड़ रुपए की लागत से बना है। 23 दिन पहले 13 जुलाई को इसका उद्घाटन हुआ था। एक्सप्रेस-वे को आगरा की PNC कंपनी ने बनाया है। PNC के मालिक भाजपा के राज्यसभा सांसद नवीन जैन के भाई प्रदीप जैन हैं। सड़क धंसने की 2 तस्वीरें देखिए
    1
    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर टोल नहीं लगेगा: 4700 करोड़ में बना; बार-बार धंसने के बाद NHAI ने कहा- ठीक होने तक टैक्स नहीं लेंगे
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स पर रोक लगा दी गई है। बारिश में सड़क बार-बार धंसने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने बुधवार को यह फैसला लिया। NHAI ने कहा- एक्सप्रेस-वे पूरी तरह ठीक होने तक टोल नहीं लिया जाएगा।
अभी तक एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ से कानपुर तक फोर व्हीलर (कार) से 290 रुपए का टैक्स एक तरफ से वसूला जाता था। NHAI ने एक्सप्रेस-वे बनाने वाली कंपनी को नॉन-परफॉर्मर घोषित कर दिया है। अब कंपनी को NHAI की ओर से कोई नया काम नहीं मिलेगा। साथ ही प्रोजेक्ट मैनेजर और 2 इंजीनियरों को भी हटा दिया है।
63 किमी लंबा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे 4,700 करोड़ रुपए की लागत से बना है। 23 दिन पहले 13 जुलाई को इसका उद्घाटन हुआ था। एक्सप्रेस-वे को आगरा की PNC कंपनी ने बनाया है। PNC के मालिक भाजपा के राज्यसभा सांसद नवीन जैन के भाई प्रदीप जैन हैं।
सड़क धंसने की 2 तस्वीरें देखिए
    user_कमलेश गुप्ता
    कमलेश गुप्ता
    Local News Reporter राजातालाब, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • टांडाकलां से बाबा बैजनाथ धाम के लिए 200 कांवड़ियों का जत्था रवाना, 'बोल बम' के जयकारों से गूंजा क्षेत्र जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली टांडाकलां। स्थानीय बाजार एवं सोनबरसा क्षेत्र से बुधवार को लगभग 200 कांवड़ियों का विशाल जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। प्रस्थान से पहले श्रद्धालुओं ने गांव के शिवालयों में पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इसके बाद पूरा क्षेत्र 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। आयोजक पिंटू जायसवाल (बम) और साजन साहू (बम) के नेतृत्व में कांवड़ियों का जत्था पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्टेशन पहुंचा, जहां से वे ट्रेन के माध्यम से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक निजी बस की भी व्यवस्था की गई है, जो पूरे यात्रा मार्ग में उनके साथ रहेगी। सुल्तानगंज पहुंचने के बाद सभी श्रद्धालु उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर पवित्र गंगाजल लेकर पैदल बाबा बैजनाथ धाम की यात्रा प्रारंभ करेंगे। यात्रा के दौरान थकान या अस्वस्थता महसूस करने वाले कांवड़ियों के लिए बस में विश्राम की व्यवस्था की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को श्रद्धालु बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक कर ध्वजा अर्पित करेंगे, इसके बाद शेष गंगाजल लेकर बासुकीनाथ धाम पहुंचकर अपनी धार्मिक यात्रा पूर्ण करेंगे। कांवड़ यात्रा को लेकर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं परिजन कांवड़ियों को बस स्टैंड और टेम्पो स्टैंड तक छोड़ने पहुंचे तथा 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों के साथ भावभीनी विदाई दी।
    1
    टांडाकलां से बाबा बैजनाथ धाम के लिए 200 कांवड़ियों का जत्था रवाना, 'बोल बम' के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली 
टांडाकलां। स्थानीय बाजार एवं सोनबरसा क्षेत्र से बुधवार को लगभग 200 कांवड़ियों का विशाल जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। प्रस्थान से पहले श्रद्धालुओं ने गांव के शिवालयों में पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इसके बाद पूरा क्षेत्र 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।
आयोजक पिंटू जायसवाल (बम) और साजन साहू (बम) के नेतृत्व में कांवड़ियों का जत्था पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्टेशन पहुंचा, जहां से वे ट्रेन के माध्यम से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक निजी बस की भी व्यवस्था की गई है, जो पूरे यात्रा मार्ग में उनके साथ रहेगी। सुल्तानगंज पहुंचने के बाद सभी श्रद्धालु उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर पवित्र गंगाजल लेकर पैदल बाबा बैजनाथ धाम की यात्रा प्रारंभ करेंगे।
यात्रा के दौरान थकान या अस्वस्थता महसूस करने वाले कांवड़ियों के लिए बस में विश्राम की व्यवस्था की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को श्रद्धालु बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक कर ध्वजा अर्पित करेंगे, इसके बाद शेष गंगाजल लेकर बासुकीनाथ धाम पहुंचकर अपनी धार्मिक यात्रा पूर्ण करेंगे।
कांवड़ यात्रा को लेकर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं परिजन कांवड़ियों को बस स्टैंड और टेम्पो स्टैंड तक छोड़ने पहुंचे तथा 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों के साथ भावभीनी विदाई दी।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • किसानों की आवाज उठाने पर किसान नेता को पुलिस ने घर में किया नजरबंद जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया (चंदौली)। बलुआ थाना क्षेत्र के पपौरा गांव में अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष श्रवण कुशवाहा को बुधवार को पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। यह कार्रवाई विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना से प्रभावित किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर उनकी सक्रियता के बीच की गई। श्रवण कुशवाहा ने आरोप लगाया कि उन्हें किसानों के हितों की आवाज उठाने के कारण घर से बाहर निकलने से रोका गया है। उनका कहना है कि पुलिस ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन किया जा रहा है। किसान नेता ने कहा कि चंदौली के किसान पहले ही विभिन्न सड़क परियोजनाओं में अपनी उपजाऊ जमीन खो चुके हैं। अब विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना के तहत हजारों एकड़ कृषि भूमि के अधिग्रहण से बड़ी संख्या में किसान भूमिहीन हो सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उचित मुआवजा दिए बिना भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने बताया कि किसानों की मांगों को लेकर 10 अगस्त को जिला मुख्यालय पर किसान महापंचायत प्रस्तावित है। उनका आरोप है कि आंदोलन को कमजोर करने के उद्देश्य से किसान नेताओं को नजरबंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के अधिकारों और न्यायपूर्ण मुआवजे की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।
    1
    किसानों की आवाज उठाने पर किसान नेता को पुलिस ने घर में किया नजरबंद 
जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली 
चहनिया (चंदौली)। बलुआ थाना क्षेत्र के पपौरा गांव में अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष श्रवण कुशवाहा को बुधवार को पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। यह कार्रवाई विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना से प्रभावित किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर उनकी सक्रियता के बीच की गई।
श्रवण कुशवाहा ने आरोप लगाया कि उन्हें किसानों के हितों की आवाज उठाने के कारण घर से बाहर निकलने से रोका गया है। उनका कहना है कि पुलिस ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन किया जा रहा है।
किसान नेता ने कहा कि चंदौली के किसान पहले ही विभिन्न सड़क परियोजनाओं में अपनी उपजाऊ जमीन खो चुके हैं। अब विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना के तहत हजारों एकड़ कृषि भूमि के अधिग्रहण से बड़ी संख्या में किसान भूमिहीन हो सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उचित मुआवजा दिए बिना भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि किसानों की मांगों को लेकर 10 अगस्त को जिला मुख्यालय पर किसान महापंचायत प्रस्तावित है। उनका आरोप है कि आंदोलन को कमजोर करने के उद्देश्य से किसान नेताओं को नजरबंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के अधिकारों और न्यायपूर्ण मुआवजे की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.