logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कजरी की मधुर धुनों से सजी संस्कार भारती की सांस्कृतिक संध्या लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, नई पीढ़ी को लोक परंपराओं से जोड़ने का दिया संदेश संत कबीर नगर । संस्कार भारती, संत कबीर नगर के तत्वावधान में मंगलवार को होटल सोनी इंटरनेशनल में पारंपरिक लोक संस्कृति और लोकगीतों को समर्पित कजरी उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कजरी गीतों की मधुर प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों को लोक संस्कृति की समृद्ध विरासत से रूबरू कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सोनी सिंह ने की। समारोह में संस्कार भारती के प्रांतीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. कैप्टेन पुष्पलता मिश्रा, प्रांतीय मंत्री राहुल श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष बस्ती डॉ. सत्या मिश्रा तथा उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड प्रचारिका, सेवा भारती शारदा जी ने कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। कजरी उत्सव के दौरान लोक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से वातावरण को संगीतमय बना दिया। सदानंद, प्रीति मिश्रा एवं अभिषेक त्रिपाठी ने कजरी और विभिन्न लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। वहीं विद्या मंदिर की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय लोक परंपरा, संस्कार और संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। मिराया सिंह का एकल काव्य पाठ भी आकर्षण का केंद्र रहा और उनकी प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने सराहा। कजरी लोकजीवन और मिट्टी की पहचान : डॉ. सोनी सिंह अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. सोनी सिंह ने कहा कि कजरी महज एक लोकगीत नहीं, बल्कि हमारी मिट्टी, ऋतु, लोकजीवन और भावनात्मक विरासत से जुड़ी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा है। लोकगीतों में समाज की परंपराएं, संवेदनाएं और जीवनशैली प्रतिबिंबित होती हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों की विशेष आवश्यकता है, क्योंकि इनके माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और लोक संस्कृति से परिचित कराने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने संस्कार भारती के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय लोक कलाओं और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर ऐसे आयोजनों का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोकगीत और लोक कलाएं हमारी सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिन्हें अगली पीढ़ी तक पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है। कजरी की मधुर धुनों, कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों और सांस्कृतिक रंगों से सजे इस आयोजन ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोक संस्कृति के प्रति उत्साह और अपनत्व का वातावरण बना रहा। उत्सव ने लोगों को भारतीय लोक परंपरा की समृद्ध विरासत से जुड़ने का सुंदर अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम में संस्कार भारती के जिला पदाधिकारी विनोद तिवारी, चंद्रमौली त्रिपाठी, नित्यानंद, दानिका प्रसाद, भास्कर मणि त्रिपाठी, मीरा भारती एवं गीता देवी सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन लोक संस्कृति एवं भारतीय परंपराओं के संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।

12 hrs ago
user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago
4bb11124-2488-4bf9-9503-b9aa121df633

कजरी की मधुर धुनों से सजी संस्कार भारती की सांस्कृतिक संध्या लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, नई पीढ़ी को लोक परंपराओं से जोड़ने का दिया संदेश संत कबीर नगर । संस्कार भारती, संत कबीर नगर के तत्वावधान में मंगलवार को होटल सोनी इंटरनेशनल में पारंपरिक लोक संस्कृति और लोकगीतों को समर्पित कजरी उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कजरी गीतों की मधुर प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों को लोक संस्कृति की समृद्ध विरासत से रूबरू कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सोनी सिंह ने की। समारोह में संस्कार भारती के प्रांतीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. कैप्टेन पुष्पलता मिश्रा, प्रांतीय मंत्री राहुल श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष बस्ती डॉ. सत्या मिश्रा तथा उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड प्रचारिका, सेवा भारती शारदा जी ने कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। कजरी उत्सव के दौरान लोक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से वातावरण को संगीतमय बना दिया। सदानंद, प्रीति मिश्रा एवं अभिषेक त्रिपाठी ने कजरी और विभिन्न लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। वहीं विद्या मंदिर की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय लोक परंपरा, संस्कार और संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। मिराया सिंह का एकल काव्य पाठ भी आकर्षण का केंद्र रहा और उनकी प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने सराहा। कजरी लोकजीवन और मिट्टी की पहचान : डॉ. सोनी सिंह अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. सोनी सिंह ने कहा कि कजरी महज एक लोकगीत नहीं, बल्कि हमारी मिट्टी, ऋतु, लोकजीवन और भावनात्मक विरासत से जुड़ी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा है। लोकगीतों में समाज की परंपराएं, संवेदनाएं और जीवनशैली प्रतिबिंबित होती हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों की विशेष आवश्यकता है, क्योंकि इनके माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और लोक संस्कृति से परिचित कराने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने संस्कार भारती के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय लोक कलाओं और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर ऐसे आयोजनों का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोकगीत और लोक कलाएं हमारी सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिन्हें अगली पीढ़ी तक पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है। कजरी की मधुर धुनों, कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों और सांस्कृतिक रंगों से सजे इस आयोजन ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोक संस्कृति के प्रति उत्साह और अपनत्व का वातावरण बना रहा। उत्सव ने लोगों को भारतीय लोक परंपरा की समृद्ध विरासत से जुड़ने का सुंदर अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम में संस्कार भारती के जिला पदाधिकारी विनोद तिवारी, चंद्रमौली त्रिपाठी, नित्यानंद, दानिका प्रसाद, भास्कर मणि त्रिपाठी, मीरा भारती एवं गीता देवी सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन लोक संस्कृति एवं भारतीय परंपराओं के संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।

More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
  • *मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत महिला पुलिस टीम की प्रभावी गश्त* *महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मनचलों एवं अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर* पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मिशन शक्ति अभियान एवं एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत थाना महुली की महिला पुलिस यूनिट द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों, बाजारों, कस्बों, स्कूल-कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रभावी पैदल गश्त एवं सघन भ्रमण किया गया। गश्त के दौरान महिला पुलिस टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली गई तथा उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी अथवा असुरक्षा महसूस होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं महिलाओं/बालिकाओं के साथ अभद्रता करने वाले मनचलों पर सतर्क निगाह रखी गई। महिला पुलिस टीम द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। स्कूल, कॉलेज, बाजार, चौराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों के आसपास महिलाओं एवं बालिकाओं को परेशान करने, पीछा करने, अशोभनीय टिप्पणी करने अथवा किसी भी प्रकार की अभद्रता करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों द्वारा मिशन शक्ति के उद्देश्य एवं महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया तथा बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस का संदेश “महिलाओं की सुरक्षा केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिलाएं और बालिकाएं निर्भीक होकर अपने घर से बाहर निकलें—महुली पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।” थाना महुली पुलिस द्वारा मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत निरंतर गश्त, सतर्क निगरानी एवं जनजागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि ऐसा सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण तैयार करना है, जहां प्रत्येक महिला एवं बालिका स्वयं को सम्मानित, सुरक्षित और स्वतंत्र महसूस कर सके।
    3
    *मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत महिला पुलिस टीम की प्रभावी गश्त*

*महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मनचलों एवं अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर*
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मिशन शक्ति अभियान एवं एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत थाना महुली की महिला पुलिस यूनिट द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों, बाजारों, कस्बों, स्कूल-कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रभावी पैदल गश्त एवं सघन भ्रमण किया गया।
गश्त के दौरान महिला पुलिस टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली गई तथा उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी अथवा असुरक्षा महसूस होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं महिलाओं/बालिकाओं के साथ अभद्रता करने वाले मनचलों पर सतर्क निगाह रखी गई।
महिला पुलिस टीम द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। स्कूल, कॉलेज, बाजार, चौराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों के आसपास महिलाओं एवं बालिकाओं को परेशान करने, पीछा करने, अशोभनीय टिप्पणी करने अथवा किसी भी प्रकार की अभद्रता करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों द्वारा मिशन शक्ति के उद्देश्य एवं महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया तथा बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस का संदेश
“महिलाओं की सुरक्षा केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
महिलाएं और बालिकाएं निर्भीक होकर अपने घर से बाहर निकलें—महुली पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।”
थाना महुली पुलिस द्वारा मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत निरंतर गश्त, सतर्क निगरानी एवं जनजागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि ऐसा सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण तैयार करना है, जहां प्रत्येक महिला एवं बालिका स्वयं को सम्मानित, सुरक्षित और स्वतंत्र महसूस कर सके।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    8 hrs ago
  • जिले के पाली क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में बुधवार सुबह बखिरा झील के किनारे एक गोरखपुर जिले के पाली क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में बुधवार सुबह बखिरा झील के किनारे एक नाले में एक युवक चादर में लिपटा मिला। युवक की पहचान गोविंदपुर निवासी 25 वर्षीय रामप्रवेश पुत्र संगम के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार, रामप्रवेश पिछले तीन दिनों से लापता थे। उनकी गुमशुदगी की तहरीर घघसरा चौकी पर दी गई थी। वह इंटरमीडिएट तक पढ़े थे और बाहर मजदूरी करते थे, कुछ दिन पहले ही घर लौटे थे। रामप्रवेश के परिवार में दो भाई हैं, जिनमें दूसरे भाई का नाम नितेश है। परिजनों ने बताया कि नितेश का मोबाइल फोन भी पिछले तीन दिनों से बंद है। बुधवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने नाले में चादर में लिपटा युवक देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। परिवार ने मौके पर पहुंचकर युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे गोरखपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। युवक ऐसी परिस्थितियों में कैसे हुई इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
    3
    जिले के पाली क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में बुधवार सुबह बखिरा झील के किनारे एक
गोरखपुर जिले के पाली क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में बुधवार सुबह बखिरा झील के किनारे एक नाले में एक युवक चादर में लिपटा मिला। युवक की पहचान गोविंदपुर निवासी 25 वर्षीय रामप्रवेश पुत्र संगम के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
परिजनों के अनुसार, रामप्रवेश पिछले तीन दिनों से लापता थे। उनकी गुमशुदगी की तहरीर घघसरा चौकी पर दी गई थी। वह इंटरमीडिएट तक पढ़े थे और बाहर मजदूरी करते थे, कुछ दिन पहले ही घर लौटे थे।
रामप्रवेश के परिवार में दो भाई हैं, जिनमें दूसरे भाई का नाम नितेश है। परिजनों ने बताया कि नितेश का मोबाइल फोन भी पिछले तीन दिनों से बंद है।
बुधवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने नाले में चादर में लिपटा युवक देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। परिवार ने मौके पर पहुंचकर युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे गोरखपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। युवक ऐसी परिस्थितियों में कैसे हुई  इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल
    1
    सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • नेपाल में बाढ़ का भयावह कहर! देखते ही देखते बह गया फुर्केखोला पुल, धादिङ का संपर्क टूटा नेपाल के धादिङ में बाढ़ ने मचाई भारी तबाही। त्रिशूली नदी के तेज बहाव में फुर्केखोला का पक्का पुल देखते ही देखते बह गया। पुल टूटने के बाद धादिङ जिला मुख्यालय का पृथ्वी राजमार्ग से मुख्य सड़क संपर्क प्रभावित हो गया। सामने आया पुल बहने का भयावह वीडियो। #NepalFlood #Dhading #DhadingFlood #FurkeKhola #FurkheKhola #TrishuliRiver #NepalNews #Flood #FloodUpdate #BridgeCollapse #BridgeWashedAway #FloodDisaster #BreakingNews #ViralVideo #NepalLatestNews
    1
    नेपाल में बाढ़ का भयावह कहर! देखते ही देखते बह गया फुर्केखोला पुल, धादिङ का संपर्क टूटा
नेपाल के धादिङ में बाढ़ ने मचाई भारी तबाही। त्रिशूली नदी के तेज बहाव में फुर्केखोला का पक्का पुल देखते ही देखते बह गया। पुल टूटने के बाद धादिङ जिला मुख्यालय का पृथ्वी राजमार्ग से मुख्य सड़क संपर्क प्रभावित हो गया। सामने आया पुल बहने का भयावह वीडियो।
#NepalFlood #Dhading #DhadingFlood #FurkeKhola #FurkheKhola #TrishuliRiver #NepalNews #Flood #FloodUpdate #BridgeCollapse #BridgeWashedAway #FloodDisaster #BreakingNews #ViralVideo #NepalLatestNews
    user_Shreyash Pandey
    Shreyash Pandey
    Local News Reporter वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • -- नेपाल में भीषण आपदा के दौरान राहत बचाव में हेलीकॉप्टर से शानदार रेस्क्यू : - पानी के सैलाब के चलते नदी के किनारे खड़ी कई मंजिला इमारत नदी के बीच पहुंच गयी है,बस ढहने के कगार पर है। - सबसे ऊपरी छत पर खडा हुआ एक लड़का अपनी टीशर्ट घुमाकर सेना के हैलीकाप्टर से मदद मांगता है। - हैलीकाप्टर इस छत तक आने का प्रयास करता है और फिर छत के एक सिरे पर नीचे..और नीचे आ जाता है। - लड़का हैलीकाप्टर को जैसे ही छूता है,ऊपर बैठा सैनिक उसे हाथ पकड़कर ऊपर उठा लेता है.....रेस्क्यू पूरा होते ही आसपास मौजूद लोग तालियां बजाकर उत्साह वर्धन करते हैं। - रेस्क्यू का ये वीडियो नेपाल में आये भयंकर प्रलय के बाद का दृश्य रोंगटे खड़े कर देने वाला
    1
    -- नेपाल में भीषण आपदा के दौरान राहत बचाव में हेलीकॉप्टर से शानदार रेस्क्यू :
- पानी के सैलाब के चलते नदी के किनारे खड़ी कई मंजिला इमारत नदी के बीच पहुंच गयी है,बस ढहने के कगार पर है।
- सबसे ऊपरी छत पर खडा हुआ एक लड़का अपनी टीशर्ट घुमाकर सेना के हैलीकाप्टर से मदद मांगता है।
- हैलीकाप्टर इस छत तक आने का प्रयास करता है और फिर छत के एक सिरे पर नीचे..और नीचे आ जाता है।
- लड़का हैलीकाप्टर को जैसे ही छूता है,ऊपर बैठा सैनिक उसे हाथ पकड़कर ऊपर उठा लेता है.....रेस्क्यू पूरा होते ही आसपास मौजूद लोग तालियां बजाकर उत्साह वर्धन करते हैं।
- रेस्क्यू का ये वीडियो नेपाल में आये भयंकर प्रलय के बाद का दृश्य रोंगटे खड़े कर देने वाला
    user_आलोक कुमार बर्नवाल
    आलोक कुमार बर्नवाल
    मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पुलिस कस्टडी से दुष्कर्म आरोपी फरार!,पेशाब कराने के बहाने पहरेदार को दिया चकमा,घटना छिपाने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल,केस दर्ज हुआ तो सामने आई पूरी कहानी.......
    1
    पुलिस कस्टडी से दुष्कर्म आरोपी फरार!,पेशाब कराने के बहाने पहरेदार को दिया चकमा,घटना छिपाने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल,केस दर्ज हुआ तो सामने आई पूरी कहानी.......
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • सूर्यांश न्यूज़ 24 की तरफ से सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
    1
    सूर्यांश न्यूज़ 24 की तरफ से सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • गोरखपुर में 8वीं के छात्र ने सुसाइड किया, ब्लाइंड स्कूल के बाथरूम में गमछे से लटकी लाश मिली,सीसीटीवी में बाल्टी लेकर जाता दिखा गोरखपुर राजघाट थाना क्षेत्र के लालडिग्गी स्थित स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बॉयज इंटर कॉलेज के बाथरूम में सुबह गमछे से लटकी 8वीं के छात्र की लाश मिली।जिसकी पहचान देवरिया के रामगुलाम टोला के अनूप कुमार (18) के रूप में हुई।यहां आवासीय व्यवस्था में रहकर वह 8वीं क्लास में पढ़ रहा था।घटना की जानकारी सुबह करीब 10 बजे पुलिस को मिली।सूचना पर एसपी सिटी निमिष पाटील और एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार भी पहुंचे।वहां स्कूल का सीसीटीवी कैमरा भी देखा,जिसमे छात्र गमछा और बाल्टी लेकर बाथरूम में अकेले जाते हुए दिखा है।जिससे सुसाइड की आशंका जाहिर की गई है।वहीं छात्र का मोबाइल कब्जे में लेकर उसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है।एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि शव को बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया गया है।वहां पोस्टमार्टम की वीडियो ग्राफी भी कराई जाएगी। स्नानघर में बंद था,आवाज नहीं आई तो प्रबंधन को हुई शंका उप निदेशक दिव्यांग अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात 10 बजे छात्र बाथरूम में गया था।रात भर उसी में पड़ा रहा।सुबह सफाईकर्मी विनोद आया।उसने दरवाजा काफी देर तक बंद देखकर दरवाजा खटखटाया।अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर थाना राजघाट पुलिस को सूचना दी।पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था।दरवाजा खोलने पर देखा कि छात्र ने दरवाजे की कुंडी में गमछे के सहारे लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बाहर निकाला। 2019 से हॉस्टल में रह रहा था मृतक देवरिया के रामगुलाम टोला निवासी रामआसरे का बेटा अनूप कुमार साल 2019 से गोरखपुर के लालडिग्गी स्थित ब्लाइंड स्कूल में आवासीय छात्र के रूप में रहकर पढ़ाई कर रहा था।वह दोनों आखों से दिव्यांग था।पुलिस ने तत्काल उसके परिजनों को सूचना दी।अपने रिश्तेदारों के साथ पहुंचे पिता रामआसरे ने स्कूल में सबसे पूछताछ की। सीसीटीवी कैमरा भी देखा।CCTV और मोबाइल की जांच पुलिस को मौके पर लगे सीसीटीवी में छात्र अकेले जाता हुआ दिखाई दिया है।उसके हाथ में गमछा था।फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए उसके मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य जानकारियां खंगाल रही है।साथ ही स्कूल के अन्य छात्रों और शिक्षकों से भी पूछताछ की जा रही है।पैनल से होगा पोस्टमार्टम एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डॉक्टरों का पैनल गठित किया गया है।और पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। बाइट- अनूप कुमार सिंह उपनिदेशक दिव्यांगजन गोरखपुर बाइट-गजेंद्र कुमार अपर जिलाधिकारी नगर
    1
    गोरखपुर में 8वीं के छात्र ने सुसाइड किया, ब्लाइंड स्कूल के बाथरूम में गमछे से लटकी लाश मिली,सीसीटीवी में बाल्टी लेकर जाता दिखा
गोरखपुर राजघाट थाना क्षेत्र के लालडिग्गी स्थित स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बॉयज इंटर कॉलेज के बाथरूम में सुबह गमछे से लटकी 8वीं के छात्र की लाश मिली।जिसकी पहचान देवरिया के रामगुलाम टोला के अनूप कुमार (18) के रूप में हुई।यहां आवासीय व्यवस्था में रहकर वह 8वीं क्लास में पढ़ रहा था।घटना की जानकारी सुबह करीब 10 बजे पुलिस को मिली।सूचना पर एसपी सिटी निमिष पाटील और एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार भी पहुंचे।वहां स्कूल का सीसीटीवी कैमरा भी देखा,जिसमे छात्र गमछा और बाल्टी लेकर बाथरूम में अकेले जाते हुए दिखा है।जिससे सुसाइड की आशंका जाहिर की गई है।वहीं छात्र का मोबाइल कब्जे में लेकर उसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है।एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि शव को बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया गया है।वहां पोस्टमार्टम की वीडियो ग्राफी भी कराई जाएगी।  
स्नानघर में बंद था,आवाज नहीं आई तो प्रबंधन को हुई शंका
उप निदेशक दिव्यांग अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात 10 बजे छात्र बाथरूम में गया था।रात भर उसी में पड़ा रहा।सुबह सफाईकर्मी विनोद आया।उसने दरवाजा काफी देर तक बंद देखकर दरवाजा खटखटाया।अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर थाना राजघाट पुलिस को सूचना दी।पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था।दरवाजा खोलने पर देखा कि छात्र ने दरवाजे की कुंडी में गमछे के सहारे लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बाहर निकाला।
2019 से हॉस्टल में रह रहा था मृतक देवरिया के रामगुलाम टोला निवासी रामआसरे का बेटा अनूप कुमार साल 2019 से गोरखपुर के लालडिग्गी स्थित ब्लाइंड स्कूल में आवासीय छात्र के रूप में रहकर पढ़ाई कर रहा था।वह दोनों आखों से दिव्यांग था।पुलिस ने तत्काल उसके परिजनों को सूचना दी।अपने रिश्तेदारों के साथ पहुंचे पिता रामआसरे ने स्कूल में सबसे पूछताछ की। सीसीटीवी कैमरा भी देखा।CCTV और मोबाइल की जांच पुलिस को मौके पर लगे सीसीटीवी में छात्र अकेले जाता हुआ दिखाई दिया है।उसके हाथ में गमछा था।फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए उसके मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य जानकारियां खंगाल रही है।साथ ही स्कूल के अन्य छात्रों और शिक्षकों से भी पूछताछ की जा रही है।पैनल से होगा पोस्टमार्टम
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डॉक्टरों का पैनल गठित किया गया है।और पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।
बाइट- अनूप कुमार सिंह उपनिदेशक दिव्यांगजन गोरखपुर
बाइट-गजेंद्र कुमार अपर जिलाधिकारी नगर
    user_Amarjeet paswan
    Amarjeet paswan
    Local News Reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.