रिको भगाओं भैराणा बचाओ की मांग, 45 डिग्री तापमान में साधु संत कर रहे अग्नि तपस्या फुलेरा: प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दादू दयाल की मोक्ष स्थली के पास राजस्थान के अलग-अलग जिलों से पहुंचे साधु संत रीको भगाओं भैराणा बचाओ की मांग को लेकर 45 डिग्री तापमान में अनिश्चितकालीन अग्नि तपस्या कर रहे हैं। वही पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी धरना स्थल पर पहुंचे और साधु संतों के समर्थन में राजस्थान की भजनलाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, दादूपंथी महामंडलेशवर स्वामी भगीरथदास का कहना है कि दादूपाल का भैराणा धाम काफी प्राचीन स्थान है और संत दादूदयाल जी की मोक्ष स्थली के रूप में इस स्थान की न केवल राजस्थान बल्कि देशभर में अपनी अलग पहचान है. हाल ही में यह स्थान चर्चा में आया जब रीको ने भैराणा में इन्वेस्टमेंट जोन बनाने का फैसला लिया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन्वेस्टमेंट जोन विकसित करने के बहाने संतों की मोक्ष स्थली को उजाड़ा जा रहा है और हजारों पेड़ों को काटा जा रहा है, जिससे यहां विचरण करने वाले पशु-पक्षियों पर भी संकट खड़ा हो गया। वही साधु संतों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
रिको भगाओं भैराणा बचाओ की मांग, 45 डिग्री तापमान में साधु संत कर रहे अग्नि तपस्या फुलेरा: प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दादू दयाल की मोक्ष स्थली के पास राजस्थान के अलग-अलग जिलों से पहुंचे साधु संत रीको भगाओं भैराणा बचाओ की मांग को लेकर 45 डिग्री तापमान में अनिश्चितकालीन अग्नि तपस्या कर रहे हैं। वही पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी धरना स्थल पर पहुंचे और साधु संतों के समर्थन में राजस्थान की भजनलाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, दादूपंथी महामंडलेशवर स्वामी भगीरथदास का कहना है कि दादूपाल का भैराणा धाम काफी प्राचीन स्थान है और संत दादूदयाल जी की मोक्ष स्थली के रूप में इस स्थान की न केवल राजस्थान बल्कि देशभर में अपनी अलग पहचान है. हाल ही में यह स्थान चर्चा में आया जब रीको ने भैराणा में इन्वेस्टमेंट जोन बनाने का फैसला लिया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन्वेस्टमेंट जोन विकसित करने के बहाने संतों की मोक्ष स्थली को उजाड़ा जा रहा है और हजारों पेड़ों को काटा जा रहा है, जिससे यहां विचरण करने वाले पशु-पक्षियों पर भी संकट खड़ा हो गया। वही साधु संतों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
- Raju SadaNicobar Islands, Andaman and Nicobar Islands😂3 hrs ago
- फुलेरा: प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दादू दयाल की मोक्ष स्थली के पास राजस्थान के अलग-अलग जिलों से पहुंचे साधु संत रीको भगाओं भैराणा बचाओ की मांग को लेकर 45 डिग्री तापमान में अनिश्चितकालीन अग्नि तपस्या कर रहे हैं। वही पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी धरना स्थल पर पहुंचे और साधु संतों के समर्थन में राजस्थान की भजनलाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, दादूपंथी महामंडलेशवर स्वामी भगीरथदास का कहना है कि दादूपाल का भैराणा धाम काफी प्राचीन स्थान है और संत दादूदयाल जी की मोक्ष स्थली के रूप में इस स्थान की न केवल राजस्थान बल्कि देशभर में अपनी अलग पहचान है. हाल ही में यह स्थान चर्चा में आया जब रीको ने भैराणा में इन्वेस्टमेंट जोन बनाने का फैसला लिया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन्वेस्टमेंट जोन विकसित करने के बहाने संतों की मोक्ष स्थली को उजाड़ा जा रहा है और हजारों पेड़ों को काटा जा रहा है, जिससे यहां विचरण करने वाले पशु-पक्षियों पर भी संकट खड़ा हो गया। वही साधु संतों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।1
- मीठडी मारोठ थाना क्षेत्र के भीवपुरा गांव के पास हुए जानलेवा हमले के मामले में 26 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। 20 अप्रैल को नावां उपखंड कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना और प्रदर्शन शुरू किया गया। जिसको लेकर गुरुवार को उपखंड कार्यालय के सामने आमजन द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में अपने उद्बोधन में कहा कि 11दिन से शांति और शालीनता से धरने में बैठे हुए है पर प्रशाशन के जू तक नहीं रेंग रही जिसको लेकर गुरुवार को उग्र आंदोलन में मिंडा पंचायत के सैकड़ो ग्रामीणों ने अपना समर्थन दिया साथ ही आरएलपी के कई कार्यकर्ताओं ने धरने में समर्थन देकर अपना उद्बोधन व्यक्त किया। भीवपुरा गांव में 4 अप्रैल 2026 को हुए जानलेवा हमले के मामले में 26 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोश बढ़ गया है। घायल शिशपाल जाट ने न्याय नहीं मिलने पर राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की थी। शिशपाल पर रास्ते में गाड़ी रुकवाकर धारदार हथियारों से हमला किया गया था, जिसमें वह गंभीर घायल हो गए और जयपुर में उपचाररत थे। 5 अप्रैल को मारोठ थाने में मामला दर्ज हुआ, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि आरोपी खुले घूमकर धमकियां दे रहे हैं। विरोध में 28 अप्रैल मंगलवार से सीताराम लुहाच ,बजरंग लाल लुहाच, भानु प्रताप जांगू,महेंद्र कुमार कस्वा, पूरणमल नेटवाल,रामकुमार जांगू, कमल किशोर जांगू ने कार्मिक अनशन रख रखा है। धरने में आरएलपी नेता श्री राम कुड़ी, प्रधान सुतलिया, पंचायत समिति सदस्य मोतीराम बाजिया, भाजपा नेता पूर्व सरपंच प्रतिनिधि नारायण सिंह, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता भंवर लाल बिजारनिया, मुखराम जांगू, कांग्रेस कार्यकर्ता पूरणमल नेटवाल, नरेंद्र डूडी, लक्ष्मण बिजानिया, घनश्याम सिंह, उपेंद्र सिंह, ईश्वर सिंह, बजरंग लाल लुहाच,रामकुमार जांगू,सीताराम लुहाच, मुकेश लुहाच,गोपाल गोरा,गोपाल जांगू,जोधाराम जांगू,सागर मल जांगू,महेश जांगू,मोहन लाल जांगू,बंशी लाल जांगू,शंकर लाल जांगू,मन्नाराम कुड़ी,मुकेश कुड़ी, रामनारायण कुड़ी,हेमराज फोगाट,हीरालाल धायल,गोविंद बिजारणियां,भागीरथ गुर्जर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।4
- udisa mein aadivasiyon ki shaadi ka program jabardast dance program10
- Post by Virendra,Singh,Rathore,(,thirpali,badi,churu)1
- Post by Rakesh Kumar Swami1
- श्रीगंगानगर से भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी के साथ जनसुनवाई के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। विधायक का आरोप है कि AEN समेत तीन अधिकारियों ने उनके साथ मारपीट की। विधायक ने कहा- मेरी एक आंख और चेहरे पर चोट आई है, मेरा चश्मा भी टूट गया है। विधायक की शिकायत पर जवाहर नगर थाना पुलिस ने तीनों अधिकारियों RUIDP के AEN जगनलाल बैरवा, प्रोजेक्ट मैनेजर शहनवाज और L&T कंपनी के प्लानिंग मैनेजर सोएम को गिरफ्तार किया है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि राजस्थान अरबन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (RUIDP) के अफसर जब विधायक केंद्र पहुंचे तो विधायक ने गालियां देनी शुरू कर दी। दो अफसरों के साथ मारपीट की गई, इसमें एक की शर्ट फट गई, जिसे नई शर्ट लाकर दी गई। इस दौरान कर्मचारियों के फोन भी जब्त कर लिए गए।मामला एसडी बिहाणी कॉलेज में संचालित विधायक सेवा केंद्र में गुरुवार सुबह 11 बजे का है। जवाहर नगर थाने के सीआई देवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि विधायक के साथ मारपीट करने के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।विधायक ने कहा- RUIDP और L&T कंपनी ने पूरे शहर की पानी सप्लाई को बाधित कर रखा है। पुरानी आबादी और करणपुर रोड क्षेत्र में पिछले 7 दिनों से पानी की एक बूंद नहीं पहुंच रही है। लोगों को बाथरूम जाने तक का पानी नहीं मिल पा रहा है। इनके पास न लाइनमैन है, न वालमैन। समस्या बताने पर ये PHED पर जिम्मेदारी थोप देते हैं, जबकि PHED अधिकारी कहते हैं कि उनके पास पर्याप्त स्टोरेज है और जरूरत पड़ने पर पूरे शहर को सप्लाई कर सकते हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर विधायक सेवा केंद्र में मीटिंग बुलाई गई थी। एक्सईएन किशन धारीवाल ने सुबह 9:30 बजे और फिर 11 बजे RUIDP व L&T अधिकारियों को फोन कर बुलाया, लेकिन वे नहीं पहुंचे। जब मैं खुद जाने लगा तो RUIDP के सहायक अभियंता (AEN) जगनलाल बैरवा और प्रोजेक्ट मैनेजर शाहनवाज विधायक सेवा केंद्र पहुंच गए। विधायक बिहाणी ने बताया- मैं उनसे बस इतना पूछ रहा था कि क्या आपको जनता की कोई चिंता है या नहीं? यह कहते ही RUIDP के AEN जगनलाल बैरवा ने मुझ पर हमला बोल दिया। उन्होंने मेरा चश्मा तोड़ दिया और आंख के नीचे चोट पहुंचाई। मैंने पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और तीन अधिकारियों को पकड़कर ले गई। विधायक ने कहा कि तीनों के खिलाफ FIR दर्ज कराई जा रही है। मैंने इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को शिकायत करने की भी बात कही है।विधायक जयदीप बिहाणी ने आरोप लगाया कि सरकार की 550 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी जल योजना की समय सीमा कब की खत्म हो चुकी है, लेकिन RUIDP और L&T का काम अभी तक अधूरा पड़ा है। उन्होंने कहा- पिछली सरकार में इन दोनों ने मिलकर जो भ्रष्टाचार का भट्ठा बैठाया था, अब उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर की जनता अब जागरूक हो चुकी है। विधायक ने कहा कि इन अधिकारियों पर करोड़ों रुपए की धांधली का शक है। अब सरकार को इनकी पूरी जांच करनी चाहिए। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा- RUIDP के AEN जगनलाल बैरवा और L&T के प्रोजेक्ट मैनेजर शाहनवाज हसन विधायक केंद्र पहुंचे तो विधायक जयदीप ने गालियां देनी शुरू कर दी। दोनों अफसरों से मारपीट की गई। इसमें जगनलाल बैरवा की शर्ट फट गई। जगनलाल को नई शर्ट लाकर पहनाई गई। यही नहीं विधायक बिहाणी ने इन सभी कर्मचारियों के फोन भी जब्त कर लिए। गहलोत ने किया पोस्ट " श्रीगंगानगर से भाजपा विधायक श्री जयदीप बिहाणी के साथ RUIDP के अधिकारियों द्वारा मारपीट प्रदेश में बढ़ती जा रही अराजकता का प्रतीक है। एक सत्ताधारी विधायक के साथ ही यदि ऐसी मारपीट होगी तो आम जनता की क्या स्थिति होगी? सरकार ऐसी घटनाओं को गंभीरता से ले, जनता के बीच सरकार का इकबाल...1
- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के मंडप में ऐसा हुआ कि हर कोई हैरान रह गया। सजे-धजे स्टेज पर जब वरमाला की रस्म शुरू हुई, तभी दुल्हन ने अचानक सबको चौंका दिया। बताया जा रहा है कि दुल्हन ने दूल्हे की बजाय भरी महफिल में अपने प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्टेज पर ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई, जिससे शादी समारोह में मौजूद लोगों के होश उड़ गए। इस घटना के बाद दूल्हे और उसके परिवार के अरमानों पर पानी फिर गया। बारात बिना शादी के ही बैरंग लौटने को मजबूर हो गई। पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। #MadhyaPradesh #Chhindwara #Bride #Groom #Viral #BreakingNews नोटः यह जानकारी वायरल रिपोर्ट्स और मीडिया सूत्रों पर आधारित है, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं1
- स्कॉर्पियो से खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल। बीच सडक़ लहराई गाडियां, राहगीरों की जान जोखिम में जोधपुर । शहर में लग्जरी कारों से खतरनाक स्टंट का मामला सामने आया है। यहां बीच सडक़ पर युवक तेज रफ्तार गाडियों को लहराते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में कारें बीच सडक़ पर गोल-गोल घूमती दिख रही हैं। स्टंट के दौरान कुछ युवक कारों की छत पर भी खड़े नजर आ रहे हैं। यह वीडियो झालामंड चौराहे से इंडिया बुल्स मेगा मॉल के बीच मुख्य मार्ग का बताय गया है। पुलिस ने वीडियो में नजर आ रहे युवकों और गाडियों के नंबरों के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वीडियो में जिस समय कार चालकों द्वारा यह स्टंटबाजी की जा रही थी, उस वक्त आसपास से कई दोपहिया और चौपहिया वाहन भी गुजर रहे थे। स्थानीय लोगों ने जोधपुर पुलिस से अपील करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस- पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी तेजकरण परिहार ने बताया कि फिलहाल गाडियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक छानबीन में सामने आया है कि स्टंट करने वाले ये लड़के चौपासनी क्षेत्र के हो सकते हैं। पुलिस की टीमें उनके बारे में विस्तृत जानकारी जुटाने में लगी हुई हैं।1