logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रसोई गैस की किल्लत और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन बाराबंकी में रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष मुरली रावत ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि रसोई गैस के लगातार बढ़ते दाम और आपूर्ति में कमी से आम जनता, खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है। महंगाई की मार से लोग पहले ही परेशान हैं, ऐसे में गैस की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत ने आम जनजीवन को और मुश्किल बना दिया है। रसोई गैस की किल्लत और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन बाराबंकी में रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष मुरली रावत ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि रसोई गैस के लगातार बढ़ते दाम और आपूर्ति में कमी से आम जनता, खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है। महंगाई की मार से लोग पहले ही परेशान हैं, ऐसे में गैस की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत ने आम जनजीवन को और मुश्किल बना दिया है।

2 hrs ago
user_Mohd Sultan Warsi
Mohd Sultan Warsi
फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
3a481da8-89f0-4e1f-8eee-2d45e7e74f0f

रसोई गैस की किल्लत और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन बाराबंकी में रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष मुरली रावत ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि रसोई गैस के लगातार बढ़ते दाम और आपूर्ति में कमी से आम जनता, खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है। महंगाई की मार से लोग पहले ही परेशान हैं, ऐसे में गैस की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत ने आम जनजीवन को और मुश्किल बना दिया है। रसोई गैस की किल्लत और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन बाराबंकी में रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष मुरली रावत ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि रसोई गैस के लगातार बढ़ते दाम और आपूर्ति में कमी से आम जनता, खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है। महंगाई की मार से लोग पहले ही परेशान हैं, ऐसे में गैस की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत ने आम जनजीवन को और मुश्किल बना दिया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बाराबंकी पुलिस ने बीएसएनएल कर्मियों की यूजर आइडी व पासवर्ड संचार आधार ऐप के माध्यम से फर्जी व धोखाधड़ी/कूटरचित दस्तावेजों के जरिये स्वैपिंग करके लोगों के वीआईपी नंबरों को ट्रेस व इनएक्टिव वीआईपी नंबरों को पुनः चालू कर सोशल मीडिया के माध्यम से ऊंचे दामों पर बेचने वाले 02 साइबर अपराधियों को साइबर थाना बाराबंकी पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, बाराबंकी की बाइट
    1
    बाराबंकी पुलिस ने बीएसएनएल कर्मियों की यूजर आइडी व पासवर्ड संचार आधार ऐप के माध्यम से फर्जी व धोखाधड़ी/कूटरचित दस्तावेजों के जरिये स्वैपिंग करके लोगों के वीआईपी नंबरों को ट्रेस व इनएक्टिव वीआईपी नंबरों को पुनः चालू कर सोशल मीडिया के माध्यम से ऊंचे दामों पर बेचने वाले 02 साइबर अपराधियों को साइबर थाना बाराबंकी पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, बाराबंकी की बाइट
    user_Sandeep Kumar Patrakaar
    Sandeep Kumar Patrakaar
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरोलिया में खेत में बकरियां घुसने को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हुए हमले में घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बरोलिया निवासी 45 वर्षीय सतीश वर्मा मंगलवार शाम अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के कई बकरियां उनके खेत में लगी बांस की नर्सरी में घुसकर पौधे चरने लगीं। सतीश ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उस समय मामला शांत करा दिया था। घायल सतीश की पत्नी पुष्पा वर्मा ने बताया कि कहासुनी के बाद जब उनके पति खेत से घास लेने घर से निकले, तो रास्ते में गांव के मुस्लिम, सरताज, मुस्ताक, सुहैल और अन्ना समेत दो महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने धारदार हथियार, ईंट और लाठी-डंडों से सतीश के सिर और शरीर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि घटना के बाद हमलावर अवैध असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सतीश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर भेजा गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था जहा से लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने घायल की पत्नी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी व सीओ जगतराम कनौजिया ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। एएसपी विकास चंन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि मारपीट का मामला सामने आया है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरोलिया में खेत में बकरियां घुसने को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हुए हमले में घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बरोलिया निवासी 45 वर्षीय सतीश वर्मा मंगलवार शाम अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के कई बकरियां उनके खेत में लगी बांस की नर्सरी में घुसकर पौधे चरने लगीं। सतीश ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उस समय मामला शांत करा दिया था।
घायल सतीश की पत्नी पुष्पा वर्मा ने बताया कि कहासुनी के बाद जब उनके पति खेत से घास लेने घर से निकले, तो रास्ते में गांव के मुस्लिम, सरताज, मुस्ताक, सुहैल और अन्ना समेत दो महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने धारदार हथियार, ईंट और लाठी-डंडों से सतीश के सिर और शरीर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद हमलावर अवैध असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सतीश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर भेजा गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था जहा से लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
घटना के बाद गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने घायल की पत्नी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी व सीओ जगतराम कनौजिया ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। एएसपी विकास चंन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि मारपीट का मामला सामने आया है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Anoop singh
    Anoop singh
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर बाराबंकी के फतेहपुर में मंगलवार रात अग्रवाल ट्रैक्टर एजेंसी के प्रांगण में श्री श्याम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। फतेहपुर कोतवाली के निकट स्थित इस एजेंसी में समाजसेवी सुनील कुमार अग्रवाल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा श्याम के पूजन और आरती के साथ हुई। इसके बाद श्याम भजन गायक आकाश गुप्ता और प्रखर शर्मा सहित अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। 'हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा' और 'खाटू वाले श्याम' जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। भजनों की मधुर धुन और भक्तिमय माहौल ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। संकीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर तालियां बजाते और भजनों पर झूमते नजर आए। कई श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के जयकारे लगाए, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। आयोजक सुनील कुमार अग्रवाल ने बताया कि बाबा श्याम की कृपा से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य लोगों में भक्ति, प्रेम और सद्भाव का संदेश फैलाना है। कार्यक्रम का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ किया गया। इस अवसर पर समस्त खेतान परिवार, क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    1
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन फतेहपुर 
बाराबंकी के फतेहपुर में मंगलवार रात अग्रवाल ट्रैक्टर एजेंसी के प्रांगण में श्री श्याम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। फतेहपुर कोतवाली के निकट स्थित इस एजेंसी में समाजसेवी सुनील कुमार अग्रवाल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा श्याम के पूजन और आरती के साथ हुई। इसके बाद श्याम भजन गायक आकाश गुप्ता और प्रखर शर्मा सहित अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए।
'हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा' और 'खाटू वाले श्याम' जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। भजनों की मधुर धुन और भक्तिमय माहौल ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
संकीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर तालियां बजाते और भजनों पर झूमते नजर आए। कई श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के जयकारे लगाए, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
आयोजक सुनील कुमार अग्रवाल ने बताया कि बाबा श्याम की कृपा से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य लोगों में भक्ति, प्रेम और सद्भाव का संदेश फैलाना है।
कार्यक्रम का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ किया गया। इस अवसर पर समस्त खेतान परिवार, क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_रवि रावत
    रवि रावत
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बाराबंकी: बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी बाराबंकी। जनपद के मसौली विकासखंड के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत टेरा दौलतपुर गांव में एक युवक का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान आशीष कुमार (लगभग 30 वर्ष) पुत्र शिवकुमार निवासी टेरा दौलतपुर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आशीष कुमार ने करीब पांच वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था और उसकी एक छोटी बेटी भी है। युवक अपने परिवार के साथ गांव में ही रहता था, जबकि उसके माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक आशीष कुमार कुछ दिन पहले अपनी पत्नी को ससुराल छोड़कर घर वापस आया था। इसके बाद से वह घर पर ही था। शुक्रवार को जब आसपास के लोगों ने घर का दरवाजा काफी देर तक बंद देखा और अंदर से कोई हलचल नहीं हुई तो उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद मौजूद लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो कमरे के अंदर युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर जहांगीराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की और पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद शुक्ल ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बाराबंकी: बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी
बाराबंकी। जनपद के मसौली विकासखंड के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत टेरा दौलतपुर गांव में एक युवक का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान आशीष कुमार (लगभग 30 वर्ष) पुत्र शिवकुमार निवासी टेरा दौलतपुर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आशीष कुमार ने करीब पांच वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था और उसकी एक छोटी बेटी भी है। युवक अपने परिवार के साथ गांव में ही रहता था, जबकि उसके माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक आशीष कुमार कुछ दिन पहले अपनी पत्नी को ससुराल छोड़कर घर वापस आया था। इसके बाद से वह घर पर ही था। शुक्रवार को जब आसपास के लोगों ने घर का दरवाजा काफी देर तक बंद देखा और अंदर से कोई हलचल नहीं हुई तो उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद मौजूद लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो कमरे के अंदर युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर जहांगीराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की और पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस घटना के बाद गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
इस संबंध में थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद शुक्ल ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Adarsh rawat press
    Adarsh rawat press
    पत्रकार नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लखनऊ के बेहसा नशे में धुत कलयुगी बेटे का खूनी खेल, पिता पर बांके से किया जानलेवा हमला ​लखनऊ के सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र के बेहसा गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। एक बेटे ने ही अपने पिता पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए यहाँ नशे के आदी नीरज रावत नामक युवक ने मामूली कहासुनी के बाद अपने ही पिता संतराम पर बांके से ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिससे वह लहूलुहान हो गया ​आरोपी नीरज रावत नशे का लती है, जिसके चलते घर में अक्सर विवाद होता था। ​लहूलुहान पिता हमले के बाद पिता को गंभीर हालत में लोग बंधु अस्पताल भेजा गया जहां स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें केजीएमयू ड्रामा सेंटर रेफर किया गया जहाँ वे जीवन और मौत के बीच जूझ रहे हैं। ​सूचना मिलते ही सरोजिनी नगर पुलिस मौके पर पहुँची। फरार आरोपी नीरज की तलाश जारी ​
    1
    लखनऊ के बेहसा नशे में धुत कलयुगी बेटे का खूनी खेल, पिता पर बांके से किया जानलेवा हमला
​लखनऊ के सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र के बेहसा गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। एक बेटे ने ही अपने पिता पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए
यहाँ नशे के आदी नीरज रावत नामक युवक ने मामूली कहासुनी के बाद अपने ही पिता संतराम पर बांके से ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिससे वह लहूलुहान हो गया
​आरोपी नीरज रावत नशे का लती है, जिसके चलते घर में अक्सर विवाद होता था।
​लहूलुहान पिता हमले के बाद पिता को गंभीर हालत में लोग बंधु अस्पताल भेजा गया जहां स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें केजीएमयू ड्रामा सेंटर रेफर किया गया जहाँ वे जीवन और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
​सूचना मिलते ही सरोजिनी नगर पुलिस मौके पर पहुँची। फरार आरोपी नीरज की तलाश जारी
​
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बाराबंकी।थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा अवैध तरीके स्वैपिंग कर वीआईपी नंबर के ई-सिम जारी करने वालें 02 साइबर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चार अदद मोबाइल फोन किया बरामद । पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद बाराबंकी में साइबर अपराध पर प्रभावी नियन्त्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 11.03.2026 को थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 05/2026 धारा 319(2)/318(4)/336(3)/340(2)/338 बीएनएस व 66B/66C/66D आईटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. राकेश पाल पुत्र मेवालाल निवासी तिलक खेड़ा थाना संडीला जनपद हरदोई हाल पता मकान नंबर 5 ग्रीन फेस 3 सूरजकुंड मंदिर बुद्धेश्वर चौराहा थाना पारा जनपद लखनऊ, 2. शुभम शुक्ला पुत्र स्व0 गिरीश शुक्ला निवासी थानगांव थाना थानगांव जनपद सीतापुर को गिरफ्तार कर अभियुक्तगण के कब्जे से कूटरचित सिम प्राप्त करनें में प्रयुक्त चार अदद मोबाइल फोन बरामद किये गये। पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि राकेश पाल उपरोक्त जो कि स्वैपिंग से वीआईपी नंबर के ई-सिम जारी करने वाले गैंग का मास्टरमाइंड है। राकेश पाल द्वारा अपने साथी शुभम शुक्ला के साथ मिलकर संचार आधार ऐप का उपयोग करके बीएसएनएल कर्मियों की लॉग-इन आईडी व पासवर्ड प्राप्त कर 101 नंबरों का कूटरचित तरीके से ई-सिम प्राप्त किया गया। उक्त ई-सिम को सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से ऊंचे दामों (करीब 10,000/- रू0 से लेकर 2,00,000/- रु0 तक) पर बेंच कर धनोपार्जन किया जाता था। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
    2
    बाराबंकी।थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा अवैध तरीके स्वैपिंग कर वीआईपी नंबर के ई-सिम जारी करने वालें 02 साइबर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चार अदद मोबाइल फोन किया बरामद ।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद बाराबंकी में साइबर अपराध पर प्रभावी नियन्त्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 11.03.2026 को थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 05/2026 धारा 319(2)/318(4)/336(3)/340(2)/338 बीएनएस व 66B/66C/66D आईटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. राकेश पाल पुत्र मेवालाल निवासी तिलक खेड़ा थाना संडीला जनपद हरदोई हाल पता मकान नंबर 5 ग्रीन फेस 3 सूरजकुंड मंदिर बुद्धेश्वर चौराहा थाना पारा जनपद लखनऊ, 2. शुभम शुक्ला पुत्र स्व0 गिरीश शुक्ला निवासी थानगांव थाना थानगांव जनपद सीतापुर को गिरफ्तार कर अभियुक्तगण के कब्जे से कूटरचित सिम प्राप्त करनें में प्रयुक्त चार अदद मोबाइल फोन बरामद किये गये।
पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि राकेश पाल उपरोक्त जो कि स्वैपिंग से वीआईपी नंबर के ई-सिम जारी करने वाले गैंग का मास्टरमाइंड है। राकेश पाल द्वारा अपने साथी शुभम शुक्ला के साथ मिलकर संचार आधार ऐप का उपयोग करके बीएसएनएल कर्मियों की लॉग-इन आईडी व पासवर्ड प्राप्त कर 101 नंबरों का कूटरचित तरीके से ई-सिम प्राप्त किया गया। उक्त ई-सिम को सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से ऊंचे दामों (करीब 10,000/- रू0 से लेकर 2,00,000/- रु0 तक) पर बेंच कर धनोपार्जन किया जाता था। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
    user_Vikas
    Vikas
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • देवा कस्बे में भीम आर्मी कार्यकर्ता बांट रहे निमंत्रण पत्र
    2
    देवा कस्बे में भीम आर्मी कार्यकर्ता बांट रहे निमंत्रण पत्र
    user_Chaman Mishra
    Chaman Mishra
    Farmer नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा होने का खतरा, जर्जर लोहे का खंभा बना मुसीबत जनपद बाराबंकी के कुर्सी पावर हाउस अंतर्गत घुघंटेर थाना मोड़ पर लगा लोहे का बिजली खंभा पूरी तरह जर्जर हो चुका है। खंभे की हालत इतनी खराब है कि वह कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा लंबे समय से टेढ़ा और जंग लगा हुआ है, लेकिन बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। क्षेत्र में लगातार आवाजाही रहने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। यदि समय रहते खंभे को बदला या ठीक नहीं किया गया तो किसी भी समय जान-माल का नुकसान हो सकता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटना को टाला जा सके
    1
    बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा होने का खतरा, जर्जर लोहे का खंभा बना मुसीबत
जनपद बाराबंकी के कुर्सी पावर हाउस अंतर्गत घुघंटेर थाना मोड़ पर लगा लोहे का बिजली खंभा पूरी तरह जर्जर हो चुका है। खंभे की हालत इतनी खराब है कि वह कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा लंबे समय से टेढ़ा और जंग लगा हुआ है, लेकिन बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। क्षेत्र में लगातार आवाजाही रहने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।
यदि समय रहते खंभे को बदला या ठीक नहीं किया गया तो किसी भी समय जान-माल का नुकसान हो सकता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटना को टाला जा सके
    user_Sandeep Kumar Patrakaar
    Sandeep Kumar Patrakaar
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.