*जगत से जाओ तो नेत्र दे जाओ ताकि कोई दूसरा दुनिया देख सके-आचार्य रामदयालजी महाराज* *जिस भाव के साथ देह का त्याग होता है उसी के अनुसार शरीर की प्राप्ति होती* *माणिक्यनगर रामद्वारा धाम में दैनिक चातुर्मासिक सत्संग* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,25 अगस्त *जगत से जाओ तो नेत्र दे जाओ ताकि कोई दूसरा दुनिया देख सके-आचार्य रामदयालजी महाराज* *जिस भाव के साथ देह का त्याग होता है उसी के अनुसार शरीर की प्राप्ति होती* *माणिक्यनगर रामद्वारा धाम में दैनिक चातुर्मासिक सत्संग* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,25 अगस्त जैसी दृष्टि होगी वैसी ही सृष्टि होगी ओर दृष्टि है तो सृष्टि है। जिन आंखों से हम जगत को देखते है जब यहां से जाने का वक्त हो जाए तो तुम दुनिया बनाने वाले को देखने जाओंगे उस समय ये आंखे उनके लिए दे देना जिनको इस जगत को देखने की जरूरत है। ऐसी भावना से जीवन सार्थक हो जाता है। कोई मरते-मरते भी नेत्रदान कर जाए तो उसका जीवन सार्थक हो जाता है। ये विचार अन्तरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा के पीठाघीश्वर जगतगुरू आचार्य स्वामी श्रीरामदयालजी महाराज ने मंगलवार को ‘‘विश्व शांति कल्याण’’ चातुर्मास के तहत दैनिक सत्संग में नेत्रदान के महत्व पर चर्चा करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि देहदान, नेत्रदान करना सेवा का पुनीत कार्य है। कोई भी दान करे हम कई गुना बढ़ कर वापस प्राप्त होता है। नेत्रदान करने वालों को परमात्मा के दिव्य चक्षु प्राप्त हो जाते है। मरने के बाद शरीर राख हो जाए उससे अच्छा है किसी के काम आए। हमारे महापुरूषों ने भी नेत्रदान किए है। जिसे नेत्र प्राप्त होते है वह जगत के दर्शन कराने वाले के प्रति अहोभाव कभी कम नहीं कर सकता। आचार्यश्री ने कहा कि मृत्यु का समय आए तो मुख से केवल राम का नाम निकलता रहे तो आत्मा परमात्मा में विलीन हो जाती है ओर संसार में किसी योनी में नहीं आना पड़ता है। मरते समय जिस भाव के साथ देह का त्याग होता है उसी के अनुसार शरीर की प्राप्ति होती है। किसी का मन में मरते समय मकान या सांसारिक सुखों में रह जाए तो उसकी गति बिगड़ जाती है। इंसान को अंतिम समय आने पर परमात्मा के अलावा किसी अन्य का चिंतन नहीं करना चाहिए। मरते समय राम नाम लेने ओर सुनने से जीवन का उद्धार हो जाता है। उन्होंने कहा कि हम किसी को कुछ भी कहे पर सामने वाला वैसा ही कहे दे तो अहंकार को चोट लगती है। याद रखे आंख बंद कर लेने से हालात नहीं बदल जाते है। ये मानना कि मेरे अलावा कोई कुछ नहीं जानता अभिमान व अज्ञान का प्रतीक है। आचार्य रामदयालजी महाराज ने कहा कि अपने अंतर चक्षु खोल कर देखेंगे तो पता चलेगा कि हम क्या सही ओर क्या गलत कर रहे है। जब तक मन की आंखे नहीं खुलेंगी हम अपनी गलतियों का अहसास नहीं होगा। व्यक्ति अपने कर्मो का फल भुगत रहा है फिर भी दुर्भाग्य उसके अंदर की आंखे नहीं खुल पा रही है। हम जैसा बोलेंगे वैसा ही सुनना भी पड़ेगा। सम्मानीय लोग मर्यादा व शिष्टता तोड़ेंगे तो दूसरे क्या सीखेंगे। माता पिता या गुरू की भाषा गलत होगी तो बच्चें क्या सीखेंगे। उन्होंने जीव दया का संदेश देते हुए कहा कि पशु पक्षी को मारने का हमे कोई अधिकार नहीं है। जो इनको मारेंगे उन्हें परिणाम भी भुगतने पड़ेंगे। पापी पेट के लिए कभी जीव हिंसा नहीं करनी चाहिए। *आचार्यश्री ने किया नेत्रदान पोस्टर बैनर का विमोचन* सत्संग में आचार्य श्रीरामदयाल महाराज ने आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान के भीलवाड़ा चैप्टर द्वारा नेत्रदान जागरूकता अभियान के तहत मनाए जा रहे नेत्रदान पखवाड़े के पोस्टर बैनर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि नेत्रदान कोई एक पखवाड़े तक सीमित नहीं होकर हमेशा किया जाना चाहिए। रामस्नेही चिकित्सालय के रतन दरगड़ ने चिकित्सालय में उपलब्ध नेत्र सम्बन्धी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.प्रतिष्ठा ने नेत्रदान कौन कर सकता ओर इसका क्या महत्व है इस बारे में बताया। प्रवचन के बाद कई श्रद्धालुओं ने नेत्रदान संकल्प पत्र भरे। आचार्यश्री से पूर्व अन्तरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के प्रखर वक्ता संत मनोरथरामजी आलोट ने मानस प्रवचन दिया। प्रवचन के विश्राम पर श्रद्धालुओं द्वारा आचार्यश्री रामदयालजी महाराज की आरती की गई। सत्संग में भीलवाड़ा सहित विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। चातुर्मास में दैनिक सत्संग का समय सुबह 9 से 10 बजे तक है। रामधुनी के साथ सुबह 8.30 से 9 बजे तक वाणीजी का पाठ हो रहा है। सूर्यास्त के समय संध्या आरती एवं रामस्नेही सम्प्रदाय के युवा संत रामजस ईडर द्वारा भक्तमाल की कथा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है।
*जगत से जाओ तो नेत्र दे जाओ ताकि कोई दूसरा दुनिया देख सके-आचार्य रामदयालजी महाराज* *जिस भाव के साथ देह का त्याग होता है उसी के अनुसार शरीर की प्राप्ति होती* *माणिक्यनगर रामद्वारा धाम में दैनिक चातुर्मासिक सत्संग* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,25 अगस्त *जगत से जाओ तो नेत्र दे जाओ ताकि कोई दूसरा दुनिया देख सके-आचार्य रामदयालजी महाराज* *जिस भाव के साथ देह का त्याग होता है उसी के अनुसार शरीर की प्राप्ति होती* *माणिक्यनगर रामद्वारा धाम में दैनिक चातुर्मासिक सत्संग* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,25 अगस्त जैसी दृष्टि होगी वैसी ही सृष्टि होगी ओर दृष्टि है तो सृष्टि है। जिन आंखों से हम जगत को देखते है जब यहां से जाने का वक्त हो जाए तो तुम दुनिया बनाने वाले को देखने जाओंगे उस समय ये आंखे उनके लिए दे देना जिनको इस जगत को देखने की जरूरत है। ऐसी भावना से जीवन सार्थक हो जाता है। कोई मरते-मरते भी नेत्रदान कर जाए तो उसका जीवन सार्थक हो जाता है। ये विचार अन्तरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा के पीठाघीश्वर जगतगुरू आचार्य स्वामी श्रीरामदयालजी महाराज ने मंगलवार को ‘‘विश्व शांति कल्याण’’ चातुर्मास के तहत दैनिक सत्संग में नेत्रदान के महत्व पर चर्चा करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि देहदान, नेत्रदान करना सेवा का पुनीत कार्य है। कोई भी दान करे हम कई गुना बढ़ कर वापस प्राप्त होता है। नेत्रदान करने वालों को परमात्मा के दिव्य चक्षु प्राप्त हो जाते है। मरने के बाद
शरीर राख हो जाए उससे अच्छा है किसी के काम आए। हमारे महापुरूषों ने भी नेत्रदान किए है। जिसे नेत्र प्राप्त होते है वह जगत के दर्शन कराने वाले के प्रति अहोभाव कभी कम नहीं कर सकता। आचार्यश्री ने कहा कि मृत्यु का समय आए तो मुख से केवल राम का नाम निकलता रहे तो आत्मा परमात्मा में विलीन हो जाती है ओर संसार में किसी योनी में नहीं आना पड़ता है। मरते समय जिस भाव के साथ देह का त्याग होता है उसी के अनुसार शरीर की प्राप्ति होती है। किसी का मन में मरते समय मकान या सांसारिक सुखों में रह जाए तो उसकी गति बिगड़ जाती है। इंसान को अंतिम समय आने पर परमात्मा के अलावा किसी अन्य का चिंतन नहीं करना चाहिए। मरते समय राम नाम लेने ओर सुनने से जीवन का उद्धार हो जाता है। उन्होंने कहा कि हम किसी को कुछ भी कहे पर सामने वाला वैसा ही कहे दे तो अहंकार को चोट लगती है। याद रखे आंख बंद कर लेने से हालात नहीं बदल जाते है। ये मानना कि मेरे अलावा कोई कुछ नहीं जानता अभिमान व अज्ञान का प्रतीक है। आचार्य रामदयालजी महाराज ने कहा कि अपने अंतर चक्षु खोल कर देखेंगे तो पता चलेगा कि हम क्या सही ओर क्या गलत कर रहे है। जब तक मन की आंखे नहीं खुलेंगी हम अपनी गलतियों का अहसास नहीं होगा। व्यक्ति अपने कर्मो का फल भुगत रहा है फिर भी दुर्भाग्य उसके अंदर की आंखे नहीं खुल पा रही है। हम जैसा बोलेंगे वैसा ही सुनना भी पड़ेगा।
सम्मानीय लोग मर्यादा व शिष्टता तोड़ेंगे तो दूसरे क्या सीखेंगे। माता पिता या गुरू की भाषा गलत होगी तो बच्चें क्या सीखेंगे। उन्होंने जीव दया का संदेश देते हुए कहा कि पशु पक्षी को मारने का हमे कोई अधिकार नहीं है। जो इनको मारेंगे उन्हें परिणाम भी भुगतने पड़ेंगे। पापी पेट के लिए कभी जीव हिंसा नहीं करनी चाहिए। *आचार्यश्री ने किया नेत्रदान पोस्टर बैनर का विमोचन* सत्संग में आचार्य श्रीरामदयाल महाराज ने आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान के भीलवाड़ा चैप्टर द्वारा नेत्रदान जागरूकता अभियान के तहत मनाए जा रहे नेत्रदान पखवाड़े के पोस्टर बैनर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि नेत्रदान कोई एक पखवाड़े तक सीमित नहीं होकर हमेशा किया जाना चाहिए। रामस्नेही चिकित्सालय के रतन दरगड़ ने चिकित्सालय में उपलब्ध नेत्र सम्बन्धी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.प्रतिष्ठा ने नेत्रदान कौन कर सकता ओर इसका क्या महत्व है इस बारे में बताया। प्रवचन के बाद कई श्रद्धालुओं ने नेत्रदान संकल्प पत्र भरे। आचार्यश्री से पूर्व अन्तरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के प्रखर वक्ता संत मनोरथरामजी आलोट ने मानस प्रवचन दिया। प्रवचन के विश्राम पर श्रद्धालुओं द्वारा आचार्यश्री रामदयालजी महाराज की आरती की गई। सत्संग में भीलवाड़ा सहित विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। चातुर्मास में दैनिक सत्संग का समय सुबह 9 से 10 बजे तक है। रामधुनी के साथ सुबह 8.30 से 9 बजे तक वाणीजी का पाठ हो रहा है। सूर्यास्त के समय संध्या आरती एवं रामस्नेही सम्प्रदाय के युवा संत रामजस ईडर द्वारा भक्तमाल की कथा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है।
- Post by श्याम कूमार वसीटा भीम आर्मी आईटी सेल जिला प्रभारी भीलवाड़ा1
- आगामी त्योहारों को लेकर फ्लैग मार्च निकाला, शांति और सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील भीलवाड़ा में आगामी त्यौहारों को देखते हुए भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक सागर राणा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च भीलवाड़ा के सिटी कंट्रोल रूम से शुरू हुआ जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए संवेदनशील इलाकों से होकर निकाला गया हैं। इस दौरान पुलिस ने शांति और सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने कहा कि कल बारावफात का कार्यक्रम है पूरे जिले भर में कई जगहों पर जुलूस निकाले जायँगे। इसको देखते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया है। हमारा यही प्रयास है कि शांतिपूर्वक भीलवाड़ा में त्यौहार मनाया जाए इसको देखते हुए जुलूस के मार्ग का जायजा लिया गया है औऱ शहर के संवेदनशील इलाकों से फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। आमजन से यही अपील है कि पिछली बार की तरह पिछले कुछ समय में सौहार्द के साथ सब ने मिलकर त्यौहार मनाया है इस तरह मेरी अपील है कि कल का त्योहार और आने वाले त्योहार के सीजन में शांति और सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाए ताकि जिले की शांति व्यवस्था बनाए रहे। बाइट - सागर राणा , पुलिस अधीक्षक1
- आगामी नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों को लेकर कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित "पंचायत टास्क फोर्स" के जरिए निष्ठावान एवं सक्रिय युवाओं को मिलेगा मौका: कांग्रेस नेतृत्व भीलवाड़ा: राजकुमार गोयल आगामी नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों को लेकर कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित "पंचायत टास्क फोर्स" के जरिए निष्ठावान एवं सक्रिय युवाओं को मिलेगा मौका: कांग्रेस नेतृत्व भीलवाड़ा: राजकुमार गोयल जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) एवं युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में आज चित्तौड़ रोड स्थित होटल रेडियन्स में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की रणनीति तथा युवा कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए "पंचायत टास्क फोर्स" अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन में धरातल पर निष्ठापूर्वक काम करने वाले सक्रिय, जिताऊ और टिकाऊ युवाओं को चिन्हित करने के उद्देश्य से "पंचायत टास्क फोर्स" का गठन किया गया है। यह टास्क फोर्स जमीनी स्तर पर मजबूत युवाओं की पहचान कर उनकी सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी, ताकि आगामी चुनावों में युवाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके। इस संयुक्त प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक सी. पी. मीणा, पूर्व मंत्री एवं जिलाध्यक्ष राम लाल जाट, पूर्व मंत्री एवं जिला प्रभारी नसीम अख्तर, सह-प्रभारी कैलाश झालीवाल, विधायक प्रत्याशी राजेंद्र त्रिवेदी, विधायक प्रत्याशी ओम नरानीवाल, विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर, प्रदेश सचिव शंकर गाडरी, अनुपम शर्मा, मुकेश वर्मा, प्रद्युम्न सिंह, महेश सोनी, आशीष चौधरी, आशीष राजस्थला, ओम प्रकाश तेली (एडवोकेट), गोविंद गुर्जर (पूर्व पार्षद) सहित जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं युवा पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- हमारा बोर्ड बना तो हर माहेश्वरी परिवार को मिलेगा रोजगार, अपना होगा घर, तीसरी संतान पर शिक्षा का खर्च उठाएगी महासभा*1
- Jaipur : निकाय चुनाव मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन, बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विमोचन, अध्यक्ष बीजेपी प्रदेश मदन राठौड़ ने किया विमोचन #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee1
- श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव दर्शन 🙏✨ | घर बैठे करें प्रभु के दिव्य दर्शन, पाएं सेठ जी का आशीर्वाद 🌺❤️ श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव दर्शन 🙏✨ | घर बैठे करें प्रभु के दिव्य दर्शन, पाएं सेठ जी का आशीर्वाद 🌺❤️1
- डीएसटी की कार्रवाई, 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। डीएसटी ने कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना शंभूपुरा के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी कमलेश पाटीदार को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वांछित आरोपी गिरफ्तार करने हेतु पुलिस निरीक्षक जोधाराम के निर्देशन में डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार मय जाप्ते की टीम गठित की गई जरिए मुखबिर एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली कि जिले के शंभूपुरा थाने के एनडीपीएस के प्रकरण में वांछित ₹10,000 का इनामी कमलेश पाटीदार अपने घर पर आया हुआ है और आज मनासा किसी काम से आएगा सूचना विश्वसनीय होने से टीम प्रभारी मय टीम के मनासा बस स्टैंड पहुंचे जहां पर चुकनी की तरफ से आने वाली बस से मुखबिर के बताए हुए हुलिए का एक आदमी बस से उतरा जिसको पड़कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कमलेश पिता मांगीलाल जाति पाटीदार निवासी चुकनी थाना मनासा, जिला नीमच (एमपी) होना बताया, जिसे डिटेन कर शंभूपुरा थाना पुलिस को अग्रिम अनुसंधान हेतु सुपुर्द किया गया। आरोपी स्वयं कोई मोबाइल नहीं रखता नहीं कोई डिवाइस रखता था सुबह शाम ही घर पर रहता था दिन में बाहर खेतों में घूम फिर कर समय व्यतीत करता था।1
- *हमारा बोर्ड बना तो हर माहेश्वरी परिवार को मिलेगा रोजगार, अपना होगा घर, तीसरी संतान पर शिक्षा का खर्च उठाएगी महासभा* *अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा का चुनाव लड़ने जा रहे प्रत्याशियों के पैनल की पत्रकारवार्ता* *राष्ट्रीय सभापति प्रत्याशी काबरा, महामंत्री प्रत्याशी काल्या सहित पैनल प्रत्याशियों का समाजजनों ने किया स्वागत* भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल,25 अगस्त *हमारा बोर्ड बना तो हर माहेश्वरी परिवार को मिलेगा रोजगार, अपना होगा घर, तीसरी संतान पर शिक्षा का खर्च उठाएगी महासभा* *अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा का चुनाव लड़ने जा रहे प्रत्याशियों के पैनल की पत्रकारवार्ता* *राष्ट्रीय सभापति प्रत्याशी काबरा, महामंत्री प्रत्याशी काल्या सहित पैनल प्रत्याशियों का समाजजनों ने किया स्वागत* भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल,25 अगस्त अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सितम्बर में होने वाले चुनाव में यदि हमारा बोर्ड बनता है तो विकास का हमारा विजन बिल्कुल स्पष्ट है। हम ये नहीं कहते है कि 15 वर्ष में कोई काम नहीं हुआ पर उस गति से नहीं हो पाया जिसकी समाज अपेक्षा करता है। हमारी कार्ययोजना है कि यदि समाज अवसर देता है तो हर माहेश्वरी परिवार को रोेजगार की गारंटी होगी ओर ये सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी परिवार की मासिक आय 30 हजार रूपए से कम नहीं हो। हर परिवार की अपनी घर की छत हो इसके लिए कार्ययोजना बना अमल किया जाएगा। समाज की घटती आबादी को रोकने के लिए महासभा किसी भी जरूरतमंद परिवार में तीसरी संतान होने पर उसकी शिक्षा का पूरा खर्च उठाएगी। ये बात अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सितम्बर में प्रस्तावित चुनाव में सभापति पद के प्रत्याशी त्रिभुवन काबरा एवं महामंत्री पद के प्रत्याशी राजकुमार काल्या ने मंगलवार सुबह चित्तौड़गढ़ रोड स्थित रेडियंस होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में मीडिया के समक्ष अपने विजन, चुनावी मुद्दें, एवं भावी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए कही। महासभा के अर्थमंत्री पद के प्रत्याशी प्रवीण लक्ष्मीनारायण सोमानी, संगठन मंत्री पद के प्रत्याशी बाबूलालजी मोहता, उप सभापति (पश्चिमाचंल) पद के प्रत्याशी राकेशकुमारजी जाजू भी पत्रकार वार्ता में मंचासीन थे। राष्ट्रीय सभापति पद के प्रत्याशी त्रिभुवन काबरा ने विजन रखते हुए कहा कि बुलेट ट्रेन के जमाने में समाज को भी अपने विकास को तीव्र गति देनी होगी। माहेश्वरी समाज की अपने कार्यो से दुनिया में विशिष्ट पहचान बने इसके लिए कार्य होगा। समाज के हर परिवार तक पहुंच सभी की भावनाओं के अनुरूप कार्य करना ही हमारा लक्ष्य होगा। महामंत्री पद के प्रत्याशी राजकुमार काल्या ने सभी प्रत्याशियों का परिचय देने के साथ कहा कि चुनाव एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है जिसमें चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी समाजजनों के मध्य पहुंच अपनी बात रख रहे है। उनका पैनल किसी व्यक्ति विशेष या समूह के खिलाफ नहीं होकर वर्षो से व्यवस्थागत जिन कमियों के कारण समाजजन परेशान है उन मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ने जा रहा है। परिवर्तन समय की मांग है ओर महासभा के विभिन्न पदों पर ऐसे प्रत्याशियों का चयन किया जाए जिनके मन में बदलाव का जज्बा ओर जो व्यवस्था वर्षो से चली आ रही उसकी कमियां दूर करने के लिए समर्पित भाव से निरन्तर सेवाएं दे सके। समाज को अपनी ताकत पहचाननी होगी ओर त्रिभुवन काबरा टीम (पैनल) को सेवा का अवसर देना है जो उनके सपनों को हकीकत में साकार करने का सामर्थ्य रखती है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के आगामी चुनाव समाज में व्यापक परिवर्तन का संदेश लेकर आएंगे। समाज में सबको आगे बढ़ने ओर प्रगति करने का अवसर मिले ओर समाज का सक्षम वर्ग कमजोर वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए तत्परता दिखाए इसके लिए सामाजिक व्यवस्थाओं में बदलाव ओर परिवर्तन आवश्यक है। परिवर्तन के इसी मिशन को महासभा के चुनाव में आधार बनाकर बनाकर मतदाताओं का विश्वास प्राप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम चाहते है कि महासभा ऐसे कार्य करे जिससे समाज का हर परिवार आर्थिक, शैक्षणिक ओर सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके। *समाज के लिए इन क्षेत्रों में करेंगे हम ठोस कार्य* सभापति पद के प्रत्याशी त्रिभुवन काबरा, महामंत्री पद के प्रत्याशी राजकुमार काल्या व पैनल के अन्य प्रत्याशियों ने मीडिया के समक्ष अपनी कार्ययोजना भी रखी। उन्होंने कहा कि समाज में कई बार ऐसे लोग पदों पर पहुंच गए जिन्होंने सपने तो बहुत दिखाए लेकिन अवसर मिला तो समाज के लिए कोई ठोस काम नहीं कर पाए। समाज को भविष्य में सर्वांगीण प्रगति एवं विकास करना है तो शिक्षा चिकित्सा से लेकर आर्थिक क्षेत्र में ठोस कार्य करने के लिए तैयार रहना होगा। हमारे समाज की प्रतिभाएं राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सफलताएं हासिल करती रहे इसके लिए उन्हें हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। हमारा लक्ष्य उन कार्यो को करना है जो अब तक नहीं हो पाए। इनमें उच्च शिक्षा के लिए समाज की अपनी युनिर्विसिटी स्थापित हो एवं स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में समाज की अपनी स्कूलों की चेन हो जहां समाज के बच्चों को बहुत बेहतरीन शिक्षा सुविधा उपलब्ध हो सके। इसी तरह समाज की अपनी नॉन बैकिंग फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी) हो जो देश में समाज की विकास आधारित गतिविधियों व जरूरतमंदों के लिए फंड उपलब्ध करा सके। समाजजनों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं वाजिब मूल्य पर उपलब्ध कराने के लिए देश में समाज की अपनी हॉस्पिटल चेन स्थापित होनी चाहिए। माहेश्वरी समाज के व्यवसाईयों एवं उद्यमियों को जोड़ने ओर उनकी समस्याओं के समाधान व उद्यमिता प्रोत्साहन के लिए जीतो की तर्ज पर माहेश्वरी इंडस्ट्री एंड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (मीतो) की स्थापना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग कौशल प्रधान है केवल डिग्र्री से काम नहीं चलता युवा के पास कौशल दक्षता होनी चाहिए। ऐसे में महासभा के माध्यम से हर बड़े शहर में समाज का अपना स्किल डवलपमेंट सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य रहेगा। सभापति प्रत्याशी काबरा एवं महामंत्री प्रत्याशी काल्या ने भीलवाड़ा के प्रमुख उद्यमी एवं समाजसेवी लादूराम बागड़ की सामाजिक क्षेत्र में मिल रही सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि वह विश्वास रखते है कि आने वाले दिनों में उनकी सेवाएं राष्ट्रीय स्तर पर जुड़कर पूरे देश में समाज को प्राप्त होगी। अंत में आभार लादूराम बागड़ ने जताया। संचालन हरीश पोरवाल ने किया। *भीलवाड़ा माहेश्वरी समाजजनों ने किया स्वागत* अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के चुनाव में सभापति पद के प्रत्याशी त्रिभुवन काबरा, महामंत्री पद के प्रत्याशी राजकुमार काल्या, अर्थमंत्री पद के प्रत्याशी प्रवीण लक्ष्मीनारायण सोमानी, संगठन मंत्री पद के प्रत्याशी बाबूलालजी मोहता, उप सभापति (पश्चिमाचंल) पद के प्रत्याशी राकेशकुमारजी जाजू के भीलवाड़ा पधारने पर समाजजनों ने उनका भव्य स्वागत अभिनंदन किया। स्वागत करने वालों में श्रीगोपाल राठी, दिलीप तोषनीवाल, श्याम समदानी, अर्चित मूंदड़ा, अरविन्द चाण्डक, अंकित सोमानी, हर्ष राठी, सचिन काबरा, रौनक कोठारी, अंकित लाखोटिया, शंशाक बिरला, श्रीलाल कोगटा, लोकेश आगाल, सुभाष बाहेती आदि शामिल थे।4