जयपुर के बस्सी में भात में नाच रहे लोगो पर अनियंत्रित कार घुसी 16 घायल 7 गंभीर बस्सी में खुशियों के बीच मातम का मंजर राहोरी से बस्सी NTPC दामोदरपुरा के पास मालियों की ढाणी में भात लेकर जा रहे लोगों की खुशियां उस समय चीख-पुकार में बदल गई जब डीजे के साथ नाचते-गाते जा रहे लोगों के पीछे चल रही कार अचानक अनियंत्रित हो नाचने गाने वालों की भीड़ में घुस गयी बताया जा रहा है कि पैर फिसलने से कार की रफ्तार अचानक बढ़ गई और कार ने डीजे पर नाच रहे लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 16 लोग घायल हो गए, जिनमें से 7 की हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया है। कुछ पल पहले जहां ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर खुशियां झूम रही थीं, वहीं अगले ही पल हर तरफ अफरा-तफरी और लोगों की चिंता भरी आवाजें गूंजने लगीं। खुशी के इस जुलूस ने पल भर में दर्द का रूप ले लिया।
जयपुर के बस्सी में भात में नाच रहे लोगो पर अनियंत्रित कार घुसी 16 घायल 7 गंभीर बस्सी में खुशियों के बीच मातम का मंजर राहोरी से बस्सी NTPC दामोदरपुरा के पास मालियों की ढाणी में भात लेकर जा रहे लोगों की खुशियां उस समय चीख-पुकार में बदल गई जब डीजे के साथ नाचते-गाते जा रहे लोगों के पीछे चल रही कार अचानक अनियंत्रित हो नाचने गाने वालों की भीड़ में घुस गयी बताया जा रहा है कि पैर फिसलने से कार की रफ्तार अचानक बढ़ गई और कार ने डीजे पर नाच रहे लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 16 लोग घायल हो गए, जिनमें से 7 की हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया है। कुछ पल पहले जहां ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर खुशियां झूम रही थीं, वहीं अगले ही पल हर तरफ अफरा-तफरी और लोगों की चिंता भरी आवाजें गूंजने लगीं। खुशी के इस जुलूस ने पल भर में दर्द का रूप ले लिया।
- जयपुर, 7 मार्च। जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने शनिवार को विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश भी दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रथम मनीष अग्रवाल, पुलिस उपायुक्त उत्तर करण शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त उत्तर द्वितीय बजरंग सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त शास्त्रीनगर एवं कोतवाली व संबंधित एसएचओ और थाने के अधिकारीगण उपस्थित रहे। सचिन मित्तल ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान कई परिवादियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया है। उन्होंने कहा कि आमजन को राहत देने के लिए थाना स्तर में प्रतिदिन जनसुनवाई की जा रही है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र में आपसी मुकदमें, पारिवारिक विवाद, जमीनी विवाद, मकानों पर कब्जे, अवैध कब्जे, चोरी, मारपीट सहित अन्य शिकायतें प्राप्त हुई। उन्होंने सभी शिकायतों की जांच कर कम से कम समय में निश्चित समयावधि में निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबधित अधिकारियों को परिवादियों की समस्याओं का तुरंत रिस्पॉन्स देने और निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान शास्त्रीनगर सर्किल के शास्त्रीनगर विद्याधर नगर एवं भट्टाबस्ती के थानों के साथ कोतवाली सर्किल के कोतवाली,जालूपूरा,संजय सर्किल एवं नाहरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के परिवादियों ने अपनी समस्याएं पुलिस आयुक्त को बताकर समाधान पाया। जनसुनवाई की खास बात यह रही कि परिवादियों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाता है। समय लगने वाली अन्य समस्याओं के जल्द समाधान के लिए भी निर्देश दिया जाता है। गौरतलब है कि इससे पूर्व पुलिस आयुक्त द्वारा एसीपी कार्यालय झोटवाड़ा, सामुदायिक भवन सांगानेर एवं पुलिस थाना शिप्रापथ में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जा चुका है।2
- शुक्रवार नमाज के दौरान भट्टा बस्ती स्थित मस्जिद का कुछ हिस्सा गिर जाने की वजह से करीब 19 लोग घायल हो गए जिनमें आठ लोगों की हालत गंभीर बताइ जा रही है मस्जिद में करीब 1000 लोग उपस्थित थे , हवा महल विधायक ने घायलों के परिजनों से मिलकर हिम्मत दी तो वहीं एसएमएस अस्पताल पहुंचकर उपचार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए1
- राहुल गांधी का बड़ा हमला: "AI की रेस में भारत पिछड़ रहा है!" 🚨 केरल के मैरियन कॉलेज में छात्रों से बात करते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारत के डिजिटल भविष्य को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि AI और रोबोटिक्स में मुकाबला सिर्फ अमेरिका और चीन के बीच है, और भारत इसमें कोई बड़ा प्लेयर नहीं बन पाया है। 📌 डेटा कंट्रोल: राहुल गांधी के अनुसार, हालिया US डील से भारत का डेटा विदेशों के हाथ लग गया है। 📌 जॉब मार्केट: सॉफ्टवेयर और सर्विस सेक्टर की नौकरियां AI की वजह से खत्म हो सकती हैं। 📌 चीन का दबदबा: AI समिट का उदाहरण देते हुए उन्होंने भारत की कमियों को उजागर किया। क्या भारत वाकई AI के मामले में अमेरिका और चीन का मुकाबला कर पाएगा? आप क्या सोचते हैं? #RahulGandhi #AI #ArtificialIntelligence #IndiaNews #DeshTakMedia JobCrisis Technology ModiGovt DigitalIndia Kerala DataPrivacy1
- Post by Rakesh Kumar Swami1
- Post by Yogesh Kumar Gupta1
- दौलतपुरा मोड पर अभी-अभी खतरनाक एक्सीडेंट हुआ है खड़े ट्रैक्टर ट्राली में ट्रक ने मारी टक्कर1
- जयपुर में होली का जोश अगर सड़क पर स्टंट में बदलेगा तो यातायात पुलिस जयपुर द्वारा कार्रवाई तय है। कार चालक ने सड़क को स्टंट ट्रैक समझ लिया, लेकिन जयपुर यातायात पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए FIR दर्ज करके कार्यवाही की। याद रखें, सड़क सुरक्षा और कानून के साथ खिलवाड़ करना दंडनीय अपराध है। सुरक्षित रहें, जिम्मेदारी से वाहन चलाएँ।1
- मानवता सर्वोपरि: मस्जिद हादसे के पीड़ितों को ढांढस बंधाने पहुँचे विधायक, हर संभव मदद का दिया भरोसा जयपुर। राजधानी के भट्टा बस्ती इलाके में एक मस्जिद की दीवार गिरने की दुखद घटना के बाद स्थानीय विधायक बालमुकुंद आचार्य सक्रिय नजर आए। शुक्रवार को विधायक आचार्य सीधे SMS अस्पताल पहुँचे, जहाँ उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। अस्पताल के दौरे के दौरान विधायक ने निम्नलिखित कदम उठाए: परिजनों को सांत्वना: उन्होंने घायलों के परिवार के सदस्यों से बातचीत की, उन्हें ढांढस बंधाया और विश्वास दिलाया कि संकट की इस घड़ी में वे अकेले नहीं हैं। चिकित्सकों को निर्देश: विधायक ने मौके पर मौजूद डॉक्टरों से घायलों की स्थिति पर चर्चा की और उन्हें निर्देश दिए कि मरीजों के उपचार में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए और उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। सरकार का पक्ष: उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन और सरकार पूरी तरह से पीड़ितों के साथ खड़ी है। घायलों के इलाज के लिए हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी। हादसे की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी तैनात रहे ताकि स्थिति पर नज़र रखी जा सके और घायलों को त्वरित सहायता मिल सके।1
- बाणेश्वरी माता के मंदिर में भरा मेला हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन मनोकामना मांगी रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित नई नाथ धाम में सिसोदिया राजपूत धर्मशाला में शुक्रवार को बाणेश्वरी माता के मंदिर में फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई इस दौरान बाणेश्वरी माता के मंदिर में प्रथम वर्षगांठ मनाई गई इस मौके पर काफी दूर दराज से पद यात्रा आई और श्रद्धालु बाणेश्वरी माता की जय जयकार लगाते हुए हाथों में ध्वज लिए नाचते गाते हुए डीजे की धुन पर नजर आए इसी के साथ ही सिसोदिया राजपूत समाज धर्मशाला में आए हुए सभी पद यात्रियों का पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान किया इस मौके पर आए हुए सिसोदिया समाज के सभी पदाधिकारी व भामाशाहों का भी माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से किया गया कार्यक्रम के समापन के बाद सभी के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई जिसमें श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी पाई इसी के साथ ही सिसोदिया समाज के समाज बंधु धर्मशाला के विकास कार्य के बारे में व शिक्षा के बारे में अन्य कई तरह की जानकारी दी2