Shuru
Apke Nagar Ki App…
NH-48 हाईवे पर पावटा एक हादसा दिल्ली रोड पर ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुलिया पर ट्रेलर टायर फटने से खड़े टेलर में मारी टक्कर,वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ट्रेलर को हटाया, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सका।
Kotputli-Behror Breaking Live
NH-48 हाईवे पर पावटा एक हादसा दिल्ली रोड पर ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुलिया पर ट्रेलर टायर फटने से खड़े टेलर में मारी टक्कर,वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ट्रेलर को हटाया, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सका।
More news from Alwar and nearby areas
- एनसीआर प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक नीमराना हाईवे पर दूघेड़ा के पास स्थित एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार होशियार यादव के नेतृत्व में हुआ, जिसमें कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन को नए स्वरूप में मजबूत करने के निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व अध्यक्ष हंसराज बाबा को पुनः अध्यक्ष चुना गया। साथ ही संगठन का दायरा बढ़ाते हुए इसे अब कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा और अलवर जिले तक विस्तारित किया गया है। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में सुरेंद्र सिरोलिया (भिवाड़ी), धर्मसिंह यादव (कोटपूतली) और अभिषेक शर्मा को जिम्मेदारी दी गई। वहीं कोषाध्यक्ष आशीष गोयल (कोटपूतली), सचिव सुनील मेघवाल (नीमराना) और मीडिया प्रभारी अनूप यादव बनाए गए। सदस्य के रूप में वेद प्रकाश कौशिक (कोटकासिम), हरिओम सिंह चौहान, अनिल यादव और रमेश चंद्र को शामिल किया गया। उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिरोलिया ने बताया कि बैठक में पत्रकार हितों, संगठन को मजबूत बनाने और आगामी शपथ ग्रहण समारोह को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर नंदलाल सैनी, सुधीर शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के पत्रकार उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को मजबूती देने और पत्रकारों की एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।3
- जयपुर जिले के शाहपुरा क्षेत्र में गौ माता सम्मान आहान अभियान के तहत त्रिवेणी धाम महाराज रिछपाल दास महाराज के सानिध्य में खोरी परमानंद धाम में आगामी 27 अप्रैल को लेकर पोस्टर का विमोचन और बैठक,हरिओम दास महाराज ने बताया कि क्षेत्र के संतों के सानिध्य में गो सम्मान आहान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा मिले। भारतीय संस्कृति को बचाए रखने के लिए गौ माता का सम्मान जरूरी है। इसके लिए सभी को आगे आना होगा। गौमाता का सम्मान विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क हरिओम दास खोरी धाम,बनवारी गुर्जर,महेश सैनी,नन्दा-पालम ,सरदार यादव ,सुभाष खोरी, धर्मपाल यादव, जयराम वर्मा,रामशरण गुर्जर विराटनगर सहित नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर विधानसभा स्तरीय समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शाहपुरा पहुंचने का आह्वान किया। गौ सम्मान आह्वान अभियान कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। समिति सदस्यों ने बताया कि 27 अप्रेल को राधा गोविन्द गार्डन खोरी रोड़, शाहपुरा आयोजन किया जाएगा1
- खैरथल 11 अप्रैल (प्रमोद केवलानी) जिला सैनी महासभा खैरथल-तिजारा द्वारा शिवचरण गार्डन खैरथल में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले का जिला स्तरीय जयंती समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। मीडिया प्रभारी श्याम सैनी ने बताया कि इस अवसर पर अंबेडकर सर्किल खैरथल से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आई सुंदर व आकर्षण झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। अनेक प्रकार की बैंड ,ढोल नगाड़े, सपेरा बीन , झांकी नृत्य आदि शोभा यात्रा के मुख्य आकर्षण रहे। शोभायात्रा के आगे युवा बाइक रैली के साथ महात्मा ज्योतिबा फुले व माता सावित्रीबाई फुले के जयकारे लगाते हुए साथ चल रहे थे। महिला, पुरुष व बच्चे हाथों में भगवा ध्वजा व तिरंगा लेकर झूमते गाते चल रहे थे। बाजार में दुकानदारों व स्थानीय निवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की तथा कई संगठनों ने शोभायात्रा का स्वागत सम्मान किया। जगह-जगह ठंडाई व नाश्ते व्यवस्था की गई। यह शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल शिवचरण गार्डन पहुंचकर एक समारोह के रूप में परिवर्तित हो गई जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम उद्योगपति ईश्वर सैनी व उपस्थित अतिथियों द्वारा महात्मा ज्योतिबा फूले व माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सैनी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे तथा अध्यक्षता जिला सैनी महासभा के अध्यक्ष तेजराम सैनी द्वारा की गई। कार्यालय सचिव राधेश्याम सैनी , प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह सैनी, दीनदयाल सैनी , डॉक्टर प्रेमचंद सैनी , डॉक्टर सीपी सैनी, दिव्या सैनी , रमेश सैनी , रतिराम सैनी, युद्धवीर सैनी ,मनोज सैनी व महेंद्र सैनी आयकर विभाग अधिकारी अनिकेत सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अधिकारी कर्मचारी संगठन जिला अध्यक्ष धर्मपाल सैनी , कोटकासिम सैनी समाज अध्यक्ष हरि सिंह सैनी, भिवाड़ी से रामानंद सैनी , संरक्षक मोहनलाल सैनी , सैनी समाज गंज अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश सैनी , बंबोरा से भवानी सैनी, रामफल सैनी , राम सिंह सैनी फौजी , पालपुर से बलवंत , किशन लाल भगत जी, मोतीलाल सैनी , जगदीश सैनी , भास्कर सैनी, बिजवाड़ से राम सिंह सैनी, पेहल से अशोक सैनी, योगेश सैनी , हरसोली से महेंद्र सैनी, मातादीन सैनी, अलवर से जितेंद्र खुराडिया , राजेश और शीशराम गदूवास से राजेश , शाहाबाद से सुभाष कुड़िया राम , बाबूलाल, अशोक बोबर, मातोर से प्रेम सैनी , महावीर सैनी, तिजारा से सैनी समाज प्रधान कृष्ण सैनी विवाह समिति अध्यक्ष कृष्ण सैनी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिला सैनी महासभा ,सैनी समाज बारह गांव सेवा समिति व सैनी समाज खैरथल सहित सभी ब्लॉकों के अध्यक्षों व पदाधिकारियों की ओर से अतिथियों का माला पहनाकर , साफा बांधकर, पटका पहनाकर व शॉल ओढाकर स्वागत सम्मान किया गया। वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों पर चलने व उच्च शिक्षा के लिए गरीब व जरूरतमंद बच्चों की मदद करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने शिक्षा की अलख जगाई और वंचितों को उनके मौलिक अधिकार दिलाने के लिए जीवन पर संघर्ष किया। राम सिंह सैनी व राधेश्याम सैनी ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले के द्वारा शिक्षा व महिला उत्थान के क्षेत्र में किए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। फूले दंपति सदैव हमारे आदर्श रहेंगे। महासभा सचिव इंदर सिंह दहिया, पूर्व पार्षद मंगतु राम सैनी व सुभाष सैनी ने कार्यक्रमों का संचालन किया। नरेश सैनी अध्यापक ने शोभायात्रा में झांकियों का संचालन किया। सैनी समाज खैरथल अध्यक्ष देवकीनंदन सैनी , महामंत्री महादेव प्रसाद सैनी , श्याम सैनी , हीरा सैनी ने भोजन व पांडाल व्यवस्था को संभाल तो वहीं दूसरी और एडवोकेट मुकेश सैनी, उमेश सैनी , रूपचंद सैनी , नरेश सैनी, जगदीश सैनी व भास्कर सैनी ने अतिथियों के स्वागत का कुशल नेतृत्व किया। इस अवसर पर 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ जनों, कलाकारों व सहयोगियों का सम्मान किया गया। अंत में सभी के लिए उत्तम भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई । इस अवसर पर गिर्राज सैनी, राजेश सैनी , जगन सैनी , लक्ष्मण सैनी , महाशय किशोरी लाल , किशन लाल , देवकरण, उमराव लाल , बाला प्रसाद, बुधराम, पार्षद बलबीर सैनी आदि हजारों समाज बंधु मौजूद रहे।4
- Post by Vikash Kashyapyt1
- baktan ki chauki pandit colony ka road nahin banaya barsat ke Mausam mein nikalne mein bahut pareshani Hoti Hai schooli bacchon ko bahut pareshani Hoti Hai kripya kar kar mera yahi anurodh hai ki is Road ko jald se jald banaa Diya jaaye1
- Post by Moolchand saini1
- खैरथल की पिंकी जोशी पुत्री युधिष्ठिर जोशी ने राजर्षि मत्स्य भर्तहरी विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ साइंस में भौतिक विज्ञान में युनिवर्सिटी टॉपर बनकर गोल्ड मेडल हासिल किया। गुरूवार 9 अप्रैल को अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित दीक्षांत समारोह में पिंकी को यह उपाधि राजस्थान के राज्यपाल महामहिम हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने प्रदान की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरू नन्द किशोर पाण्डेय, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। पिंकी जोशी ने PY Talks से बात करते हुए कहा कि उसने समय का सदुपयोग पढ़ाई के लिए किया।युट्यूब से भी पढ़ाई कर नोट्स तैयार किए। पिंकी ने इस सफलता का श्रेय अपने स्कूली दिनों के शिक्षकों सहित कॉलेज, युनिवर्सिटी के शिक्षकों और माता पिता, परिवार तथा समाज को दिया। पिंकी ने कहा कि परिवार से पूरा सहयोग मिला। भविष्य की योजना के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि वो प्रोफेसर बनना चाहती है। हम भी PY Talks की ओर से इस होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्रा को बधाई देते हैं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।1
- Post by Sabir.rana3
- Post by RAMAN LAL DHAKER4