logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

5 hrs ago
user_Vikash Kashyapyt
Vikash Kashyapyt
Alwar, Jaipur•
5 hrs ago

More news from Jaipur and nearby areas
  • Post by Vikash Kashyapyt
    1
    Post by Vikash Kashyapyt
    user_Vikash Kashyapyt
    Vikash Kashyapyt
    Alwar, Jaipur•
    5 hrs ago
  • baktan ki chauki pandit colony ka road nahin banaya barsat ke Mausam mein nikalne mein bahut pareshani Hoti Hai schooli bacchon ko bahut pareshani Hoti Hai kripya kar kar mera yahi anurodh hai ki is Road ko jald se jald banaa Diya jaaye
    1
    baktan ki chauki pandit colony ka road nahin banaya barsat ke Mausam mein nikalne mein bahut pareshani Hoti Hai schooli bacchon ko bahut pareshani Hoti Hai kripya kar kar mera yahi anurodh hai ki is Road ko jald se jald banaa Diya jaaye
    user_Bus loverking All india
    Bus loverking All india
    Driver अलवर, अलवर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by RAMAN LAL DHAKER
    4
    Post by RAMAN LAL DHAKER
    user_RAMAN LAL DHAKER
    RAMAN LAL DHAKER
    अलवर, अलवर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    1
    Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    user_संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    पत्रकार खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • खैरथल 11 अप्रैल (प्रमोद केवलानी) जिला सैनी महासभा खैरथल-तिजारा द्वारा शिवचरण गार्डन खैरथल में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले का जिला स्तरीय जयंती समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। मीडिया प्रभारी श्याम सैनी ने बताया कि इस अवसर पर अंबेडकर सर्किल खैरथल से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आई सुंदर व आकर्षण झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। अनेक प्रकार की बैंड ,ढोल नगाड़े, सपेरा बीन , झांकी नृत्य आदि शोभा यात्रा के मुख्य आकर्षण रहे। शोभायात्रा के आगे युवा बाइक रैली के साथ महात्मा ज्योतिबा फुले व माता सावित्रीबाई फुले के जयकारे लगाते हुए साथ चल रहे थे। महिला, पुरुष व बच्चे हाथों में भगवा ध्वजा व तिरंगा लेकर झूमते गाते चल रहे थे। बाजार में दुकानदारों व स्थानीय निवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की तथा कई संगठनों ने शोभायात्रा का स्वागत सम्मान किया। जगह-जगह ठंडाई व नाश्ते व्यवस्था की गई। यह शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल शिवचरण गार्डन पहुंचकर एक समारोह के रूप में परिवर्तित हो गई जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम उद्योगपति ईश्वर सैनी व उपस्थित अतिथियों द्वारा महात्मा ज्योतिबा फूले व माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सैनी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे तथा अध्यक्षता जिला सैनी महासभा के अध्यक्ष तेजराम सैनी द्वारा की गई। कार्यालय सचिव राधेश्याम सैनी , प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह सैनी, दीनदयाल सैनी , डॉक्टर प्रेमचंद सैनी , डॉक्टर सीपी सैनी,  दिव्या सैनी , रमेश सैनी , रतिराम सैनी, युद्धवीर सैनी ,मनोज सैनी व महेंद्र सैनी आयकर विभाग अधिकारी अनिकेत सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अधिकारी कर्मचारी संगठन जिला अध्यक्ष धर्मपाल सैनी , कोटकासिम सैनी समाज अध्यक्ष हरि सिंह सैनी, भिवाड़ी से रामानंद सैनी , संरक्षक मोहनलाल सैनी , सैनी समाज गंज अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश सैनी , बंबोरा से भवानी सैनी,  रामफल सैनी , राम सिंह सैनी फौजी , पालपुर से बलवंत , किशन लाल भगत जी, मोतीलाल सैनी , जगदीश सैनी , भास्कर सैनी, बिजवाड़ से राम सिंह सैनी, पेहल से अशोक सैनी,  योगेश सैनी , हरसोली से महेंद्र सैनी, मातादीन सैनी, अलवर से जितेंद्र खुराडिया , राजेश और शीशराम गदूवास से राजेश , शाहाबाद से सुभाष कुड़िया राम , बाबूलाल, अशोक बोबर, मातोर से प्रेम सैनी , महावीर सैनी, तिजारा से सैनी समाज प्रधान कृष्ण सैनी विवाह समिति अध्यक्ष कृष्ण सैनी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिला सैनी महासभा ,सैनी समाज बारह गांव सेवा समिति व सैनी समाज खैरथल सहित सभी ब्लॉकों के अध्यक्षों व पदाधिकारियों की ओर से अतिथियों का माला पहनाकर , साफा बांधकर, पटका पहनाकर व शॉल ओढाकर स्वागत सम्मान किया गया। वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों पर चलने व उच्च शिक्षा के लिए गरीब व जरूरतमंद बच्चों की मदद करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने शिक्षा की अलख जगाई और वंचितों को उनके मौलिक अधिकार दिलाने के लिए जीवन पर संघर्ष किया।  राम सिंह सैनी व राधेश्याम सैनी ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले के द्वारा शिक्षा व महिला उत्थान के क्षेत्र में किए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। फूले दंपति सदैव हमारे आदर्श रहेंगे।  महासभा सचिव इंदर सिंह दहिया, पूर्व पार्षद मंगतु राम सैनी व सुभाष सैनी ने कार्यक्रमों का संचालन किया। नरेश सैनी अध्यापक ने शोभायात्रा में झांकियों का संचालन किया। सैनी समाज खैरथल अध्यक्ष देवकीनंदन सैनी , महामंत्री महादेव प्रसाद सैनी , श्याम सैनी , हीरा सैनी ने भोजन व पांडाल व्यवस्था को संभाल तो वहीं दूसरी और एडवोकेट मुकेश सैनी, उमेश सैनी , रूपचंद सैनी , नरेश सैनी, जगदीश सैनी व भास्कर सैनी ने अतिथियों के स्वागत का कुशल नेतृत्व किया। इस अवसर पर 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ जनों,  कलाकारों व सहयोगियों का सम्मान किया गया। अंत में सभी के लिए उत्तम भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई । इस अवसर पर गिर्राज सैनी,  राजेश सैनी , जगन सैनी , लक्ष्मण सैनी , महाशय किशोरी लाल , किशन लाल , देवकरण,  उमराव लाल , बाला प्रसाद, बुधराम, पार्षद बलबीर सैनी आदि हजारों समाज बंधु मौजूद रहे।
    4
    खैरथल 11 अप्रैल (प्रमोद केवलानी) जिला सैनी महासभा खैरथल-तिजारा द्वारा शिवचरण गार्डन खैरथल में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले का जिला स्तरीय जयंती समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। मीडिया प्रभारी श्याम सैनी ने बताया कि इस अवसर पर अंबेडकर सर्किल खैरथल से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आई सुंदर व आकर्षण झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। अनेक प्रकार की बैंड ,ढोल नगाड़े, सपेरा बीन , झांकी नृत्य आदि शोभा यात्रा के मुख्य आकर्षण रहे। शोभायात्रा के आगे युवा बाइक रैली के साथ महात्मा ज्योतिबा फुले व माता सावित्रीबाई फुले के जयकारे लगाते हुए साथ चल रहे थे। महिला, पुरुष व बच्चे हाथों में भगवा ध्वजा व तिरंगा लेकर झूमते गाते चल रहे थे। बाजार में दुकानदारों व स्थानीय निवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की तथा कई संगठनों ने शोभायात्रा का स्वागत सम्मान किया। जगह-जगह ठंडाई व नाश्ते व्यवस्था की गई। यह शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल शिवचरण गार्डन पहुंचकर एक समारोह के रूप में परिवर्तित हो गई जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम उद्योगपति ईश्वर सैनी व उपस्थित अतिथियों द्वारा महात्मा ज्योतिबा फूले व माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सैनी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे तथा अध्यक्षता जिला सैनी महासभा के अध्यक्ष तेजराम सैनी द्वारा की गई।
कार्यालय सचिव राधेश्याम सैनी , प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह सैनी, दीनदयाल सैनी , डॉक्टर प्रेमचंद सैनी , डॉक्टर सीपी सैनी,  दिव्या सैनी , रमेश सैनी , रतिराम सैनी, युद्धवीर सैनी ,मनोज सैनी व महेंद्र सैनी आयकर विभाग अधिकारी अनिकेत सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अधिकारी कर्मचारी संगठन जिला अध्यक्ष धर्मपाल सैनी , कोटकासिम सैनी समाज अध्यक्ष हरि सिंह सैनी, भिवाड़ी से रामानंद सैनी , संरक्षक मोहनलाल सैनी , सैनी समाज गंज अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश सैनी , बंबोरा से भवानी सैनी,  रामफल सैनी , राम सिंह सैनी फौजी , पालपुर से बलवंत , किशन लाल भगत जी, मोतीलाल सैनी , जगदीश सैनी , भास्कर सैनी, बिजवाड़ से राम सिंह सैनी, पेहल से अशोक सैनी,  योगेश सैनी , हरसोली से महेंद्र सैनी, मातादीन सैनी, अलवर से जितेंद्र खुराडिया , राजेश और शीशराम गदूवास से राजेश , शाहाबाद से सुभाष कुड़िया राम , बाबूलाल, अशोक बोबर, मातोर से प्रेम सैनी , महावीर सैनी, तिजारा से सैनी समाज प्रधान कृष्ण सैनी विवाह समिति अध्यक्ष कृष्ण सैनी अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
जिला सैनी महासभा ,सैनी समाज बारह गांव सेवा समिति व सैनी समाज खैरथल सहित सभी ब्लॉकों के अध्यक्षों व पदाधिकारियों की ओर से अतिथियों का माला पहनाकर , साफा बांधकर, पटका पहनाकर व शॉल ओढाकर स्वागत सम्मान किया गया। वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों पर चलने व उच्च शिक्षा के लिए गरीब व जरूरतमंद बच्चों की मदद करने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने शिक्षा की अलख जगाई और वंचितों को उनके मौलिक अधिकार दिलाने के लिए जीवन पर संघर्ष किया।  राम सिंह सैनी व राधेश्याम सैनी ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले के द्वारा शिक्षा व महिला उत्थान के क्षेत्र में किए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। फूले दंपति सदैव हमारे आदर्श रहेंगे।  महासभा सचिव इंदर सिंह दहिया, पूर्व पार्षद मंगतु राम सैनी व सुभाष सैनी ने कार्यक्रमों का संचालन किया।
नरेश सैनी अध्यापक ने शोभायात्रा में झांकियों का संचालन किया। सैनी समाज खैरथल अध्यक्ष देवकीनंदन सैनी , महामंत्री महादेव प्रसाद सैनी , श्याम सैनी , हीरा सैनी ने भोजन व पांडाल व्यवस्था को संभाल तो वहीं दूसरी और एडवोकेट मुकेश सैनी, उमेश सैनी , रूपचंद सैनी , नरेश सैनी, जगदीश सैनी व भास्कर सैनी ने अतिथियों के स्वागत का कुशल नेतृत्व किया।
इस अवसर पर 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ जनों,  कलाकारों व सहयोगियों का सम्मान किया गया।
अंत में सभी के लिए उत्तम भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई । इस अवसर पर गिर्राज सैनी,  राजेश सैनी , जगन सैनी , लक्ष्मण सैनी , महाशय किशोरी लाल , किशन लाल , देवकरण,  उमराव लाल , बाला प्रसाद, बुधराम, पार्षद बलबीर सैनी आदि हजारों समाज बंधु मौजूद रहे।
    user_Pramod Kewlani
    Pramod Kewlani
    Local News Reporter खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Sabir.rana
    3
    Post by Sabir.rana
    user_Sabir.rana
    Sabir.rana
    खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • राजकीय महाविद्यालय, राजगढ़ में महिला सशक्तीकरण के मुद्दे पर पहल करते हुए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023’ के तात्कालिक क्रियान्वयन पर एक विशेष चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. के.एल. मीना ने बताया कि ऐसे कायक्रमों का उद्देश्य महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी, नीति-निर्माण में उनकी भूमिका और प्रतिनिधित्व से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर चर्चा को बढ़ावा देना है। इस चर्चा में महिलाओं के नीति निर्माण और विधायिकाओं में कम प्रतिनिधित्व के पीछे सामाजिक व सांस्कृतिक कारण, राजनीतिक और प्रशासनिक ढांचे में मौजूद संरचनात्मक बाधाएं, राजनीति और नौकरशाही में महिलाओं की भागीदारी की चुनौतियां और विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की अग्रणी भूमिका जैसे महत्वपूर्ण पहलू शामिल हैं। कार्यक्रम के मुख्यवक्ता राजनीतिक विभाग के सह आचार्य अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करना है। इस कानून से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर नीति निर्माण में जन प्रतिनिधियों के रूप में महिलाओं की अधिक भागीदारी हो सकेगी। उन्‍होंने कहा कि यह कानून बनने के बाद लोकसभा में महिलाओं के लिए सीटों की संख्या 82 से बढ़कर 181 हो जाएगी। संविधान में संशोधन करके लाया गया यह कानून निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लागू होगा। इस परिचर्चा में बोलते हुए कृषि संकाय की छात्रा पायल मीना ने बताया कि इस अधिनियम के प्रभावी होने के बाद महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा मि�
    4
    राजकीय महाविद्यालय, राजगढ़ में महिला सशक्तीकरण के मुद्दे पर पहल करते हुए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023’ के तात्कालिक क्रियान्वयन पर एक विशेष चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते  हुए  प्राचार्य डॉ. के.एल. मीना ने बताया कि ऐसे कायक्रमों का उद्देश्य महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी, नीति-निर्माण में उनकी भूमिका और प्रतिनिधित्व से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर चर्चा को बढ़ावा देना है। इस चर्चा में महिलाओं के नीति निर्माण और विधायिकाओं में कम प्रतिनिधित्व के पीछे सामाजिक व सांस्कृतिक कारण, राजनीतिक और प्रशासनिक ढांचे में मौजूद संरचनात्मक बाधाएं, राजनीति और नौकरशाही में महिलाओं की भागीदारी की चुनौतियां और विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की अग्रणी भूमिका जैसे महत्वपूर्ण पहलू शामिल हैं। कार्यक्रम के मुख्यवक्ता राजनीतिक विभाग के सह आचार्य अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करना है। इस कानून से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर नीति निर्माण में जन प्रतिनिधियों के रूप में महिलाओं की अधिक भागीदारी हो सकेगी। उन्‍होंने कहा कि यह कानून बनने के बाद लोकसभा में महिलाओं के लिए सीटों की संख्या 82 से बढ़कर 181 हो जाएगी। संविधान में संशोधन करके लाया गया यह कानून निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लागू होगा। इस परिचर्चा में बोलते हुए कृषि संकाय की छात्रा पायल मीना ने बताया कि इस अधिनियम के प्रभावी होने के बाद महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा मि�
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    12 min ago
  • खैरथल की पिंकी जोशी पुत्री युधिष्ठिर जोशी ने राजर्षि मत्स्य भर्तहरी विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ साइंस में भौतिक विज्ञान में युनिवर्सिटी टॉपर बनकर गोल्ड मेडल हासिल किया। गुरूवार 9 अप्रैल को अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित दीक्षांत समारोह में पिंकी को यह उपाधि राजस्थान के राज्यपाल महामहिम हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने प्रदान की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरू नन्द किशोर पाण्डेय, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। पिंकी जोशी ने PY Talks से बात करते हुए कहा कि उसने समय का सदुपयोग पढ़ाई के लिए किया।युट्यूब से भी पढ़ाई कर नोट्स तैयार किए। पिंकी ने इस सफलता का श्रेय अपने स्कूली दिनों के शिक्षकों सहित कॉलेज, युनिवर्सिटी के शिक्षकों और माता पिता, परिवार तथा समाज को दिया। पिंकी ने कहा कि परिवार से पूरा सहयोग मिला। भविष्य की योजना के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि वो प्रोफेसर बनना चाहती है। हम भी PY Talks की ओर से इस होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्रा को बधाई देते हैं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
    1
    खैरथल की पिंकी जोशी पुत्री युधिष्ठिर जोशी ने राजर्षि मत्स्य भर्तहरी विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ साइंस में भौतिक विज्ञान में युनिवर्सिटी टॉपर बनकर गोल्ड मेडल हासिल किया।
गुरूवार 9 अप्रैल को अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित दीक्षांत समारोह में पिंकी को यह उपाधि राजस्थान के राज्यपाल महामहिम हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने प्रदान की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरू नन्द किशोर पाण्डेय, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
पिंकी जोशी ने PY Talks से बात करते हुए कहा कि उसने समय का सदुपयोग पढ़ाई के लिए किया।युट्यूब से भी पढ़ाई कर नोट्स तैयार किए। पिंकी ने इस सफलता का श्रेय अपने स्कूली दिनों के शिक्षकों सहित कॉलेज, युनिवर्सिटी के शिक्षकों और माता पिता, परिवार तथा समाज को दिया। पिंकी ने कहा कि परिवार से पूरा सहयोग मिला। भविष्य की योजना के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि वो प्रोफेसर बनना चाहती है।
हम भी PY Talks की ओर से इस होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्रा को बधाई देते हैं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
    user_Pramod Kewlani
    Pramod Kewlani
    Local News Reporter खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.