Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुशमिलिया में भीषण सड़क हादसा, फेरी वाले युवक की मौत मिट्टी के ढेर बनी वजह कुशमिलिया में भीषण सड़क हादसा, फेरी वाले युवक की मौत खबर उरई, जालौन से। कुशमिलिया गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि फेरी लगाकर सामान बेचने वाले एक युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मिट्टी का ढेर था और बगल में गड्ढा था रात में ध्यान नहीं दिया जिसकी वजह से हादसा हुआ आरोप लगाए जा रहे है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है। हादसे की सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
धर्मेंद्र राजपूत
कुशमिलिया में भीषण सड़क हादसा, फेरी वाले युवक की मौत मिट्टी के ढेर बनी वजह कुशमिलिया में भीषण सड़क हादसा, फेरी वाले युवक की मौत खबर उरई, जालौन से। कुशमिलिया गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि फेरी लगाकर सामान बेचने वाले एक युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मिट्टी का ढेर था और बगल में गड्ढा था रात में ध्यान नहीं दिया जिसकी वजह से हादसा हुआ आरोप लगाए जा रहे है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है। हादसे की सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रामपुरा थाना प्रभारी का व्यक्ति से हवा करवाने का वीडियो वायरल /पुलिस कार्यशैली पर उठे सवाल* *वायरल CCTV फुटेज को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर /अधिकारी जांच कराएंगे या नही /लोगों की नजर* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *रामपुरा थाना प्रभारी का व्यक्ति से हवा करवाने का वीडियो वायरल /पुलिस कार्यशैली पर उठे सवाल* *वायरल CCTV फुटेज को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर /अधिकारी जांच कराएंगे या नही /लोगों की नजर* जनपद जालौन रामपुरा थाना प्रभारी से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो प्राचीन भैरव मंदिर में लगे CCTV कैमरे की फुटेज का है वीडियो में एक व्यक्ति थाना प्रभारी के पास बैठकर उन्हें हाथ के पंखे से हवा करता हुआ दिखाई दे रहा है वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है वायरल फुटेज को लेकर लोगों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि आखिर पुलिस अधिकारी के लिए मंदिर परिसर में इस तरह किसी व्यक्ति से हवा करवाने की स्थिति क्यों बनी वीडियो में दिखाई देने वाला दृश्य सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है और इसी को लेकर पुलिस विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं आप को बता दें सोशल मीडिया पर उठ रहे कई सवाल वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का कहना है कि पुलिस अधिकारी का पद जनता से सीधे जुड़ा हुआ होता है थाना प्रभारी को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं को भी समझना होता है ऐसे में यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा दृश्य वास्तविक है तो यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की स्थिति क्यों बनी और इसके पीछे परिस्थितियां क्या थीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि आम जनता गर्मी धूप और अन्य परेशानियों के बीच अपनी शिकायतें लेकर थाने पहुंचती है ऐसे में पुलिस अधिकारियों के आचरण और व्यवहार को लेकर लोगों की अपेक्षाएं स्वाभाविक रूप से अधिक रहती हैं निष्पक्ष जांच की उठ रही मांग वायरल वीडियो को लेकर अब लोगों की निगाहें पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों पर टिकी हैं इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी वायरल CCTV फुटेज का संज्ञान लेकर पूरे मामले की जांच कराएंगे यदि वीडियो वास्तविक है तो उसमें दिखाई दे रहे घटनाक्रम की परिस्थितियों और कारणों की भी जांच होनी चाहिए वहीं यदि वीडियो को लेकर किसी प्रकार की भ्रामक जानकारी या गलत संदर्भ सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है तो पुलिस विभाग की ओर से स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए ताकि वास्तविकता सामने आ सके वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी नहीं हो सकी है वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान और फुटेज के वास्तविक संदर्भ की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए आधिकारिक जांच या पुलिस विभाग का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी अब देखना यह है कि वरिष्ठ अधिकारी इस वायरल CCTV फुटेज का संज्ञान लेते हैं या नहीं और यदि लेते हैं तो जांच का परिणाम क्या सामने आता है बता दें फिलहाल वीडियो को लेकर रामपुरा क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग पुलिस विभाग की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं4
- जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खबरनामा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खबरनामा दिखाने जा रहे हैं जहां अलग-अलग स्थानों से हमारे सहयोगियों ने एकत्रित कर हमें भेजे हैं1
- कुशमिलिया में भीषण सड़क हादसा, फेरी वाले युवक की मौत मिट्टी के ढेर बनी वजह कुशमिलिया में भीषण सड़क हादसा, फेरी वाले युवक की मौत खबर उरई, जालौन से। कुशमिलिया गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि फेरी लगाकर सामान बेचने वाले एक युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मिट्टी का ढेर था और बगल में गड्ढा था रात में ध्यान नहीं दिया जिसकी वजह से हादसा हुआ आरोप लगाए जा रहे है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है। हादसे की सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।1
- कोंच,आवारा जानवर से टकराई बाइक, युवक घायल जिला अस्पताल रेफर जालौन के कोच में शनिवार देर रात करीब 9:30 बजे सब्जी लेने जा रहे बाइक सवार युवक की मोटरसाइकिल अचानक सड़क पर आए आवारा जानवर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार पचीपुरा कला निवासी महेंद्र (28) पुत्र संतोष कुमार शनिवार रात अपने दो छोटे भाइयों के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम भेड़ सब्जी लेने जा रहे थे। तीनों बाइक से पचीपुरा कला से रवाना हुए थे। बताया गया कि जैसे ही उनकी बाइक ग्राम छानी के पास पहुंची, तभी अचानक सड़क पर एक गाय आ गई। अचानक सामने आए जानवर को देखकर बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे गाय से जा टकराई। टक्कर लगने के बाद महेंद्र बाइक से सड़क पर गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल युवक की मदद करते हुए घटना की जानकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल महेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच लेकर आई। यहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया। हादसे के बाद एक बार फिर सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर आवारा जानवरों के अचानक आ जाने से आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़वाने की मांग की है।1
- लखनऊ - पढ़ाई में पैसों की कमी नहीं बनेगी बाधा, मेधावी छात्रों को मिलेगा ब्याजमुक्त एजुकेशन लोन उच्च शिक्षा का सपना देखने वाले मेधावी छात्रों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार नई पहल करने जा रही है। योगी सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना लाने की तैयारी है। योजना का उद्देश्य आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी मेधावी छात्र की पढ़ाई बाधित न हो, यह सुनिश्चित करना है। प्रस्तावित योजना के तहत पात्र मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए ब्याजमुक्त एजुकेशन लोन उपलब्ध कराया जाएगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली छात्रों को आगे की पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक सहायता मिल सकेगी। सरकार की इस पहल से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहयोग मिलेगा और उन्हें अपनी प्रतिभा एवं करियर को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। योजना के माध्यम से शिक्षा को अधिक सुलभ बनाने और मेधावी युवाओं को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना को लेकर विस्तृत पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और ऋण की सीमा संबंधी आधिकारिक दिशा-निर्देश जारी होने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।1
- प्राथमिक विद्यालय में भर रहा गांव का पानी, जल निकासी न होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित आवारा कुत्ते काटकर ग्रामीणो को कर रहे घायल जालौन। तहसील जालौन क्षेत्र के ग्राम पंचायत छानीखास में प्राथमिक विद्यालय के आसपास जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के पानी की निकासी के लिए नाला नहीं होने के कारण बारिश का पानी विद्यालय परिसर में भर जाता है। ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय में पानी भरा रहने से बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है। उनका कहना है कि विद्यालय बंद होने के बाद जब स्कूल दोबारा सुचारू रूप से खुलेगा, तब बच्चों की समस्या और बढ़ सकती है। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने 19 सितंबर 2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी जालौन को प्रार्थना पत्र देकर विद्यालय के पानी की निकासी के लिए नाला बनवाने तथा जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।1
- बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत परिहार ढाबा के आगे पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास परिहार ढाबा के आगे पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल को उपचार के लिए जालौन सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुनील सक्सेना पुत्र कमलेश सक्सेना, निवासी ग्राम छिरिया सलेमपुर, कोतवाली जालौन के रूप में हुई है। घटना के बाद अज्ञात ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत परिहार ढाबा के आगे पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास परिहार ढाबा के आगे पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल को उपचार के लिए जालौन सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुनील सक्सेना पुत्र कमलेश सक्सेना, निवासी ग्राम छिरिया सलेमपुर, कोतवाली जालौन के रूप में हुई है। घटना के बाद अज्ञात ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।1
- कोंच,बुढ़वा मंगल को लेकर नगर में निकली दोहर हनुमान जी महाराज की पताका, जगह-जगह हुई पूजा-अर्चना जालौन के कोंच में बुढ़वा मंगल पर्व को लेकर नगर में धार्मिक उत्साह का माहौल दिखाई देने लगा है। पर्व की तैयारियों के तहत शनिवार को दोहर वाले हनुमान जी महाराज की पताका नगर में निकाली गई। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली पताका का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत किया। हिंदू धर्मावलंबियों ने पताका के सामने सिर झुकाकर नमन किया और विधि-विधान से पूजन कर आरती उतारी। श्रद्धालुओं ने पताका के समक्ष दक्षिणा भी अर्पित की। दोहर हनुमान मंदिर की पताका जिस-जिस मार्ग से गुजरी, वहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने हनुमान जी महाराज के जयकारे लगाए और सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। कई स्थानों पर लोगों ने पताका की आरती उतारकर प्रसाद भी चढ़ाया। पताका का नेतृत्व दोहर बजरंग समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व सभासद राघवेंद्र तिवारी कर रहर थे समिति पदाधिकारियों ने बताया कि यह पताका बुढ़वा मंगल के दिन दोहर स्थित हनुमान मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद मंदिर परिसर में बुढ़वा मंगल पर्व धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पताका यात्रा के दौरान समिति के अध्यक्ष पूर्व सभासद राघवेंद्र तिवारी, पवन खिलाड़ी, विनय वाजपेयी, अनुज नगरिया, गौरव तिवारी, भास्कर दुबे, निप्पू बबेले, संजीव गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। बुढ़वा मंगल पर्व को लेकर नगरवासियों में अभी से खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।1
- सुजानपुर मार्ग पर गड्ढों से बचने के प्रयास में खाई में गिरी अनियंत्रित बोलेरो। कदौरा (जालौन). ➡️ सुजानपुर मार्ग पर गड्ढों से बचने के प्रयास में खाई में गिरी अनियंत्रित बोलेरो। ➡️ बोलेरो में सवार थे 5 लोग; राहगीरों की मुस्तैदी से सभी को निकाला गया सुरक्षित बाहर। ➡️ कैंसर मरीज का इलाज कराकर महोबा लौट रहे थे परिजन; गनीमत रही, टला बड़ा हादसा। ➡️ कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से खाई से बाहर निकाली गई बोलेरो। ➡️ जर्जर सड़क और गहरे गड्ढों को लेकर स्थानीय ग्रामीणों व राहगीरों में भारी आक्रोश।1