Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोडरमा के डोमचांच में 13 डिसमिल जमीन को लेकर परिवार का धरना-प्रदर्शन। परिवार का आरोप है कि पुश्तैनी जमीन के रिकॉर्ड/म्यूटेशन को लेकर गड़बड़ी की कोशिश हुई। परिवार ने अंचल कार्यालय में एकदिवसीय धरना देकर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की।
Sunil Kumar journalist
कोडरमा के डोमचांच में 13 डिसमिल जमीन को लेकर परिवार का धरना-प्रदर्शन। परिवार का आरोप है कि पुश्तैनी जमीन के रिकॉर्ड/म्यूटेशन को लेकर गड़बड़ी की कोशिश हुई। परिवार ने अंचल कार्यालय में एकदिवसीय धरना देकर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की।
More news from झारखंड and nearby areas
- राहुल कुमार ने NEET-PG में हासिल की ऑल इंडिया 1424वीं रैंक राहुल कुमार ने NEET-PG में हासिल की ऑल इंडिया 1424वीं रैंक माध्यमिक एवं आकांक्षा परीक्षा में सफलता के बाद NEET-PG में भी शानदार प्रदर्शन, विद्यालय परिवार ने दी बधाई1
- कोडरमा के डोमचांच में 13 डिसमिल जमीन को लेकर परिवार का धरना-प्रदर्शन। परिवार का आरोप है कि पुश्तैनी जमीन के रिकॉर्ड/म्यूटेशन को लेकर गड़बड़ी की कोशिश हुई। परिवार ने अंचल कार्यालय में एकदिवसीय धरना देकर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की।1
- बिना दवा और सर्जरी के फिजियोथेरेपी से संभव है गंभीर बीमारियों का इलाज: डॉ. अमेश कुमार सागर बिना दवा और सर्जरी के फिजियोथेरेपी से संभव है गंभीर बीमारियों का इलाज: डॉ. अमेश कुमार सागर1
- मानव अधिकार1
- एफसीआई चावल मामले में एमओ-पुलिस की कार्रवाई पर सवाल, ‘मैनेज’ की चर्चा एफसीआई चावल मामले में एमओ-पुलिस की कार्रवाई पर सवाल, ‘मैनेज’ की चर्चा रिपोर्ट : कौशल पांडेय सतगावां। सतगावां थाना क्षेत्र में एफसीआई के सरकारी चावल की कथित कालाबाजारी से जुड़ा एक मामला सामने आने के बाद कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि कुछ दुकानदारों और डीलरों द्वारा सरकारी चावल की खरीद-बिक्री कर उसे खुले बाजार में खपाया जा रहा है। वहीं, मामले में कार्रवाई के बजाय कथित रूप से ‘मैनेज’ किए जाने की चर्चा भी सामने आई है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार को बासोडीह में मरकच्चो की एक पिकअप गाड़ी संख्या JH12T-2700 से करीब 50 बोरा एफसीआई का चावल और लगभग 15 बोरा महुआ ले जाए जाने की सूचना सामने आई। इसी दौरान कलीडीह के एक व्यापारी द्वारा पुलिस को इसकी बात सूचना दिए जाने की बात कही जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एक व्यक्ति को पकड़कर सतगावां थाना के द्वारा ले जाया गया। इसके बाद मामले में कार्रवाई को लेकर चर्चा शुरू हो गई। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा होने लगी कि मामले को ‘मैनेज’ करने का प्रयास किया गया है।हालांकि,इस संबंध में पुलिस या प्रशासन की ओर से ऐसी किसी बात की पुष्टि नहीं की हुई है।फिर इस मामले की जानकारी खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी तक पहुंचने के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से हस्तक्षेप किए जाने और वाहन को जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है।खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि इस बात की सूचना सतगावां थाना को एक बार से दो बार दे दिया गया है। खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी विकाश कुमार ने बताया की एसआईआर को लेकर जिला मुख्यालय में आवश्यक बैठक थी, जिसके कारण वे जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए वहीं, मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामूडीह निवासी एक व्यक्ति ने दावा किया कि सतगावां थाना के द्वारा एक व्यक्ति को पकड़कर थाना ले जाया गया था।उसने यह भी आरोप लगाया कि करीब 10-15 दिन पहले भी एक वाहन को कैंप के निकट पकड़ा गया था, जिसे कथित रूप से लेन-देन के बाद छोड़ दिया गया। मामले में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि वाहन में लदा चावल कहां से आया था और वह किसके नाम से आवंटित था। यदि जांच में चावल सरकारी एफसीआई का पाया गया,तो करवाई क्यों नहीं की गई,अगर दुकान दुकान से टूटा हुआ चावल कोई व्यापारी द्वारा खरीदा जाता है पुलिस के द्वारा क्यों पकड़ कर ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि जांच के माध्यम से यह स्पष्ट होना चाहिए कि चावल वैध तरीके से ले जाया जा रहा था या सरकारी अनाज की कथित कालाबाजारी से इसका संबंध है। साथ ही वाहन मालिक,चालक, संबंधित डीलर और अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जानी चाहिए। फिलहाल मामला जांच का विषय है। खाद्य आपूर्ति विभाग और पुलिस प्रशासन की आधिकारिक जांच एवं कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- पितृपक्ष मेले में बेहोश हुए एक व्यक्ति को जीडी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर ने सीपीआर देकर बचाई जान।1
- विश्व रेबीज दिवस पर कोडरमा में लगेगा नि:शुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण शिविर विश्व रेबीज दिवस पर कोडरमा में लगेगा नि:शुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण शिविर1
- *परनाडाबर थाना क्षेत्र में बिना पानी वाले कुएं से मिला युवक का शव,200 मीटर दूर खरोंची नंबर वाली बाइक बरामद* एंकर:-नवादा जिला के परनाडाबर थाना क्षेत्र के कृष्णानगर के समीप सोमवार को बगीचे में बिना पानी वाले कम गहरे कुएं से अधजला शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही रजौली एसडीपीओ केतन अशोक इंगोले, सिरदला बीडीओ अमित कुमार और परनाडाबर थानाध्यक्ष हरिकांत कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिजन जुट गए।रजौली एसडीपीओ ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिली थी कि एक अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव कम गहरे और पानी रहित कुएं में पड़ा है।पुलिस टीम के पहुंचने के बाद जांच शुरू की गई।जांच के क्रम में मृतक की पहचान मेसकौर थाना क्षेत्र के चंदाबारा गांव निवासी करीब 20 वर्षीय सूफी चौहान के रूप में हुई।मृतक के पिता महेंद्र चौहान ने बताया कि उनका बेटा रविवार को घर से बिना किसी को बताए निकला था।रविवार शाम करीब तीन बजे से उसका मोबाइल फोन बंद बता रहा था।इसके बाद परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की।लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।परिजनों ने उसके लापता होने को लेकर किसी थाने में आवेदन नहीं दिया था।सोमवार सुबह परनाडाबर थाना क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली।इसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान अपने बेटे सूफी चौहान के रूप में की।पिता महेंद्र चौहान ने बेटे की मौत को लेकर उसके ससुराल पक्ष पर भी आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि सूफी की शादी करीब छह माह पहले पकरीबरावां थाना क्षेत्र के मठ महेशपुर गांव में हुई थी।शादी के बाद पत्नी से विवाद होने की बात परिवार को पता चलती थी। हालांकि, ससुराल पक्ष पर लगाए गए आरोपों की पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है।पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है1