logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आज गणेश चतुर्थी है और मुंबई के लाल बागचा राजा के साथ ही GSB सेवा मंडल का 72वां गणेशोत्सव चर्चा में है, जो 66 किलो सोना, 335 किलो चांदी और 703 करोड़ रुपए के बीमा कवर के साथ कहलाते हैं 'मुंबई के सबसे अमीर बप्पा'. आज गणेश चतुर्थी है और मुंबई के लाल बागचा राजा के साथ ही GSB सेवा मंडल का 72वां गणेशोत्सव चर्चा में है, जो 66 किलो सोना, 335 किलो चांदी और 703 करोड़ रुपए के बीमा कवर के साथ कहलाते हैं 'मुंबई के सबसे अमीर बप्पा'. #mumbairichestganpati #gsbsevamandal #GaneshChaturthi2026 पूरी खबर कमेंट बॉक्स में...

11 hrs ago
user_Aashiq Nayak kannoaj
Aashiq Nayak kannoaj
Local News Reporter तिरवा, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago
ac5424a2-8bbd-4ae8-b3ce-0b2594f5ce35

आज गणेश चतुर्थी है और मुंबई के लाल बागचा राजा के साथ ही GSB सेवा मंडल का 72वां गणेशोत्सव चर्चा में है, जो 66 किलो सोना, 335 किलो चांदी और 703 करोड़ रुपए के बीमा कवर के साथ कहलाते हैं 'मुंबई के सबसे अमीर बप्पा'. आज गणेश चतुर्थी है और मुंबई के लाल बागचा राजा के साथ ही GSB सेवा मंडल का 72वां गणेशोत्सव चर्चा में है, जो 66 किलो सोना, 335 किलो चांदी और 703 करोड़ रुपए के बीमा कवर के साथ कहलाते हैं 'मुंबई के सबसे अमीर बप्पा'. #mumbairichestganpati #gsbsevamandal #GaneshChaturthi2026 पूरी खबर कमेंट बॉक्स में...

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 45 लाख की सिंथेकिट ड्रग्स के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार कर भेजे गए जेल. कोतवाली कन्नौज पुलिस व एएनटीएफ टीम की संयुक्त टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 04 सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार कर, उनके कब्जे से 442 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MDMA (जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रुपये), 02 अदद आईफोन, 02 अदद एण्ड्रायड फोन व 2,010/- नगद रुपये बरामद किया गया।* पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा वांछित अपराधी एवं रोकथाम अवैध तस्करी मादक पदार्थ के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के कुशल निर्देशन मे, क्षेत्राधिकारी सदर कन्नौज शिल्पा वर्मा के पर्यवेक्षण में एवं थाना कोतवाली कन्नौज पुलिस व एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 14.03.2026 को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 04 सक्रिय तस्करों 1. विशाल यादव पुत्र सत्यपाल निवासी ग्राम बेहटा बुजुर्ग थाना बिलग्राम जनपद हरदोई उम्र करीब 24 वर्ष 2. सोनू यादव पुत्र रनवीर यादव निवासी बेहटा बुजुर्ग थाना बिलग्राम जनपद हरदोई उम्र करीब 19 वर्ष 3. सौरभ यादव पुत्र कुशमेन्द्र सिंह निवासी बेहटा बुजुर्ग थाना बिलग्राम जनपद हरदोई उम्र करीब 24 वर्ष 4. गौरव पटेल पुत्र स्व0 प्रमोद कुमार निवासी ग्राम सैलापुर थाना माधौगंज जनपद हरदोई उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 442 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MDMA (जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रुपये), 02 अदद आईफोन, 02 अदद एण्ड्रायड फोन व 2,010/- नगद रुपये बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में कोतवाली कन्नौज जनपद कन्नौज में मु0अ0सं0 543/2026 धारा 8/22/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट, पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *पूछताछ विवरणः-* गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण द्वारा पूछने पर बताया गया कि यह लोग पार्टनर हैं और मिलकर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी का काम करते हैं। हम लोग यह मादक पदार्थ ललित नामक व्यक्ति जो उन्नाव का रहने वाला है वहां से लाये थे तथा हरदोई में एक स्थान पर डिलीवरी देने जा रहे थे। अभियुक्तगण से पूछताछ में काफी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है जिसके सम्बन्ध में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक पर कार्य करते हुए इस अपराध में शामिल इनके अन्य सहयोगियों के विरुद्ध भी जानकारी प्राप्त कर कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण: –* 1. विशाल यादव पुत्र सत्यपाल निवासी ग्राम बेहटा बुजुर्ग थाना बिलग्राम जनपद हरदोई उम्र करीब 24 वर्ष 2. सोनू यादव पुत्र रनवीर यादव निवासी बेहटा बुजुर्ग थाना बिलग्राम जनपद हरदोई उम्र करीब 19 वर्ष 3. सौरभ यादव पुत्र कुशमेन्द्र सिंह निवासी बेहटा बुजुर्ग थाना बिलग्राम जनपद हरदोई उम्र करीब 24 वर्ष 4. गौरव पटेल पुत्र स्व0 प्रमोद कुमार निवासी ग्राम सैलापुर थाना माधौगंज जनपद हरदोई उम्र करीब 19 वर्ष *बरामदगी का विवरण :-* 1. 442 ग्राम MDMA 2. 02 अदद आईफोन 3. 02 अदद एण्ड्रायड मोबाइल 4. 2010 रुपये नगद *गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम:-* 1. उ0नि0 विश्वनाथ आर्या थाना कोतवाली कन्नौज 2. हे0का0 कुलदीप त्यागी थाना कोतवाली कन्नौज 3. का0 दुष्यन्त थाना कोतवाली कन्नौज 4. का0 धर्मेन्द्र थाना कोतवाली कन्नौज 5. का0 विष्णु चौधरी थाना कोतवाली कन्नौज 6. प्रभारी उ0नि0 पुरुषोत्तम विश्वकर्मा एएनटीएफ टीम 7. उ0नि0 मनीष कुमार दुबे एएनटीएफ टीम 8. हे0का0 आलोक कुमार सिंह एएनटीएफ टीम 9. हे0का0 वेदप्रकाश दुबे एएनटीएफ टीम 10. हे0का0 सुनील राय एएनटीएफ टीम 11. का0 कृष्ण कुमार एएनटीएफ टीम 12. का0 गौरव तिवारी एएनटीएफ टीम
    2
    45 लाख की सिंथेकिट ड्रग्स के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार कर भेजे गए जेल.
कोतवाली कन्नौज पुलिस व एएनटीएफ टीम की संयुक्त टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 04 सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार कर, उनके कब्जे से 442 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MDMA (जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रुपये), 02 अदद आईफोन, 02 अदद एण्ड्रायड फोन व 2,010/- नगद रुपये बरामद किया गया।*
पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा वांछित अपराधी एवं रोकथाम अवैध तस्करी मादक पदार्थ के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के कुशल निर्देशन मे, क्षेत्राधिकारी सदर कन्नौज शिल्पा वर्मा के पर्यवेक्षण में एवं थाना कोतवाली कन्नौज पुलिस व एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 14.03.2026 को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 04 सक्रिय तस्करों 1. विशाल यादव पुत्र सत्यपाल निवासी ग्राम बेहटा बुजुर्ग थाना बिलग्राम जनपद हरदोई उम्र करीब 24 वर्ष 2. सोनू यादव पुत्र रनवीर यादव निवासी बेहटा बुजुर्ग थाना बिलग्राम जनपद हरदोई उम्र करीब 19 वर्ष 3. सौरभ यादव पुत्र कुशमेन्द्र सिंह निवासी बेहटा बुजुर्ग थाना बिलग्राम जनपद हरदोई उम्र करीब 24 वर्ष 4. गौरव पटेल पुत्र स्व0 प्रमोद कुमार निवासी ग्राम सैलापुर थाना माधौगंज जनपद हरदोई उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 442 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MDMA (जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रुपये), 02 अदद आईफोन, 02 अदद एण्ड्रायड फोन व 2,010/- नगद रुपये बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में कोतवाली कन्नौज जनपद कन्नौज में मु0अ0सं0 543/2026 धारा 8/22/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट, पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*पूछताछ विवरणः-*  गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण द्वारा पूछने पर बताया गया कि यह लोग पार्टनर हैं और मिलकर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी का काम करते हैं। हम लोग यह मादक पदार्थ ललित नामक व्यक्ति जो उन्नाव का रहने वाला है वहां से लाये थे तथा हरदोई में एक स्थान पर डिलीवरी देने जा रहे थे।  अभियुक्तगण से पूछताछ में काफी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है जिसके सम्बन्ध में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक पर कार्य करते हुए इस अपराध में शामिल इनके अन्य सहयोगियों के विरुद्ध भी जानकारी प्राप्त कर कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण: –*
1. विशाल यादव पुत्र सत्यपाल निवासी ग्राम बेहटा बुजुर्ग थाना बिलग्राम जनपद हरदोई उम्र करीब 24 वर्ष 
2. सोनू यादव पुत्र रनवीर यादव निवासी बेहटा बुजुर्ग थाना बिलग्राम जनपद हरदोई उम्र करीब 19 वर्ष 
3. सौरभ यादव पुत्र कुशमेन्द्र सिंह निवासी बेहटा बुजुर्ग थाना बिलग्राम जनपद हरदोई उम्र करीब 24 वर्ष 
4. गौरव पटेल पुत्र स्व0 प्रमोद कुमार निवासी ग्राम सैलापुर थाना माधौगंज जनपद हरदोई उम्र करीब 19 वर्ष
*बरामदगी का विवरण :-*
1.	442 ग्राम MDMA
2.	02 अदद आईफोन 
3.	02 अदद एण्ड्रायड मोबाइल
4.	2010 रुपये नगद
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम:-*
1. उ0नि0 विश्वनाथ आर्या थाना कोतवाली कन्नौज 
2. हे0का0  कुलदीप त्यागी थाना कोतवाली कन्नौज
3. का0  दुष्यन्त थाना कोतवाली कन्नौज
4. का0 धर्मेन्द्र थाना कोतवाली कन्नौज
5. का0 विष्णु चौधरी थाना कोतवाली कन्नौज
6. प्रभारी उ0नि0 पुरुषोत्तम विश्वकर्मा एएनटीएफ टीम
7. उ0नि0 मनीष कुमार दुबे एएनटीएफ टीम
8. हे0का0 आलोक कुमार सिंह एएनटीएफ टीम
9. हे0का0 वेदप्रकाश दुबे एएनटीएफ टीम
10.	हे0का0 सुनील राय एएनटीएफ टीम
11.	का0 कृष्ण कुमार एएनटीएफ टीम
12.	का0 गौरव तिवारी एएनटीएफ टीम
    user_Mujahid majidi
    Mujahid majidi
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आलू को लेकर सपाइयों का कन्नौज में प्रदर्शन, जलाया सरकार का पुतला, सरकार का पुतला फूंकने को लेकर पुलिस और सपाइयों में तीखी झड़प कन्नौज। जिला मुख्यालय पर आलू किसानों को आलू का वाजिब मूल्य नहीं मिलने को लेकर सोमवार को सपा मुखिया के आवाहन पर सपा महिला और पुरुष नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने पुलिस व्यवस्था की आंखों में धूल झोंक कर चोरी छिपे सरकार का पुतला भी फूंक दिया। इस दौरान सपाइयों की पुलिस से झड़प भी हुई। पुतला प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जहां यह चर्चा का विषय बना रहा, वहीं कुछ सपा नेताओं ने पुतला किसने फूंका इसको लेकर कुछ भी साफ नहीं किया। बताते चलें कि, सोमवार को सपा मुखिया और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर कन्नौज के सपाइयों ने अपनी बड़ी संख्या में मौजूदगी दर्शाकर आलू किसानों की समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 12 बजे के करीब जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर सपाइयों का प्रदर्शन हुआ। इस दौरान जहां कई सपाई महिला पुरुष अपने अपने गले में आलू की मालाएं पहने नजर आ रहे थे वहीं सपा महिला नेत्री शशिमा सिंह दोहरे कई महिला कार्यकर्ताओं के साथ आलू की कांवड़ लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची। पूँछने पर उनका कहना था कि वह आलू की कांवड़ डीएम को समर्पित करेंगी, ताकि किसानों की समस्या सरकार तक पहुंच सके और उन्हें आलू का वाजिब दाम मिल सके। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष कलीम खान की अगुवाई में जिले के कई सपा महिला पुरुष नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के दौरान आलू की कांवड़ और कई सपाइयों के गले में आलू की माला देखने को बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी लगी रही। कलीम खान, पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह, ताहिर हुसैन सिद्दकी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, सन्तोष यादव, संगीत कटियार सहित दिनेश बॉथम, सलोवा नेता अंशू पाल, इंद्रेश यादव, दिलशाद हुसैन,कलीमुद्दीन खान, हबीब हसन, कुक्कू चौहान,आदि का कहना था कि किसानों को आलू का वाजिब दाम नहीं मिलने से उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई किसान तो कर्ज में डूबे हुए हैं। बच्चों की शादी से लेकर घर खर्च, आदि कई समस्याओं से जूझ रहे आलू किसानों की समस्या को सरकार अनसुना कर रही है। सपाई नेताओं का कहना था कि, सरकार किसानों से अधिक कावंड यात्राओं पर अधिक ध्यान दे रही है, इसलिए कांवड़ यात्रा निकाल कर सरकार का ध्यान अपनी ओर खींचा जा रहा है, इसके अलावा कांवड़ डीएम को समर्पित कि जा रही है कि उनके माध्यम से सरकार किसानों की समस्या को सुने और उसका निदान करे। सपाइयों के प्रदर्शन को लेकर जिले के कई थानों का पुलिस बल भी बड़ी संख्या में मौजूद नजर आया। सीओ सिटी शिल्पा वर्मा, कन्नौज कोतवाली जितेंद्र प्रताप, तिर्वा, गुरसहायगंज का भी पुलिस बल मौजूद रहा। कलेक्ट्रेट रोड पर जाम की स्थित से निपटने को ट्रैफिक पुलिस भी मौजूद रही। ट्रैफिक इंचार्ज रवी शंकर त्रिपाठी और टीएसआई अरशद अली के साथ कई ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौजूद रहे। बताते चलें कि, जहां एक ओर सपाइयों का प्रदर्शन जारी था वहीं दूसरी ओर मौका पाकर और बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर सपाइयों के एक समूह ने सरकार का पुतला भी फूंक दिया। इस दौरान सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली प्रभारी कन्नौज जितेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस बल और सपाइयों के बीच तीखी झड़प भी होती नजर आई। बताते चलें कि आलू किसानों को लेकर सपा का सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर सपाइयों का प्रदर्शन होना था। एक ओर जहां बड़ी संख्या में सपाई आलू किसानों की लेकर प्रदर्शन में जुटे हुए थे वहीं दूसरी ओर एडीएम आवास के सामने ग्राउंड में लगे टेंट पर कुछ सपाई धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच सपाइयों के एक झुंड ने टेंट के पीछे जाकर सरकार का पुतला फूंक दिया। इस दौरान कुछ महिला पुरुष सपाई भी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी नजर जमाए पुलिस को जैसे ही टेंट के पीछे से धुंआ निकलता नजर आया तो सदर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल टेंट के पीछे की ओर दौड़ पड़ा। इस बीच जहां सपाई सरकार के पुतले को आग लगा चुके थे वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जलता हुआ पुतला छीन लिया। पुतला छीने जाना से नाराज एक सपा नेत्री ने इस पर आपत्ति भी जताई। आखिर पुलिस ने सपाइयों से पुतला छीनने के बाद बुझा दिया। इस दौरान सपाइयों की कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह से झड़प भी होती नजर आई। सरकार का पुतला दहन करने की सपाइयों की योजना जहां सफल रही वहीं चप्पे चप्पे पर मौजूद पुलिस बल की कड़ी निगरानी के बीच आखिर पुतला कैसे धरना स्थल तक पहुंच गया और जल भी गया, इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। पुलिस ने जब पुतला दहन करने वालों के बारे में खोजबीन शुरू की और कुछ सपा नेताओं जय कुमार तिवारी, शशिमा सिंह दोहरे आदि से इस मामले में जानकारी की तो सपा नेताओं ने अनभिज्ञता जता दी। आशंका जताई गई कि, किसी सपा नेता की कार से पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर पुतला धरना स्थल तक ले जाया गया और मौका पाकर पुतले को जलाया गया। इस दौरान जहां आलू किसानों को लेकर किए गए प्रदर्शन में जुटी भीड़ पुतला जलने की खबर पर मौके की ओर दौड़ने लगी, वहीं इस दौरान कुछ समय तक अफरा तफरी का भी माहौल नजर आया। आखिर जिले के सपा नेताओं ने आलू किसानों को लेकर किए गए प्रदर्शन को सफल होने का दावा किया। पूरे प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की संख्या में सपाई, लोगों की भीड़ और पुलिस बल मौजूद नजर आया।
    1
    आलू को लेकर सपाइयों का कन्नौज में प्रदर्शन, जलाया सरकार का पुतला, सरकार का पुतला फूंकने को लेकर पुलिस और सपाइयों में तीखी झड़प
कन्नौज। जिला मुख्यालय पर आलू किसानों को आलू का वाजिब मूल्य नहीं मिलने को लेकर सोमवार को सपा मुखिया के आवाहन पर सपा महिला और पुरुष नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने पुलिस व्यवस्था की आंखों में धूल झोंक कर चोरी छिपे सरकार का पुतला भी फूंक दिया। इस दौरान सपाइयों की पुलिस से झड़प भी हुई। पुतला प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जहां यह चर्चा का विषय बना रहा, वहीं कुछ सपा नेताओं ने पुतला किसने फूंका इसको लेकर कुछ भी साफ नहीं किया।
बताते चलें कि, सोमवार को सपा मुखिया और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर कन्नौज के सपाइयों ने अपनी बड़ी संख्या में मौजूदगी दर्शाकर आलू किसानों की समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
दोपहर करीब 12 बजे के करीब जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर  सपाइयों का प्रदर्शन हुआ। इस दौरान जहां कई सपाई महिला पुरुष अपने अपने गले में आलू की मालाएं पहने नजर आ रहे थे वहीं सपा महिला नेत्री शशिमा सिंह दोहरे कई महिला कार्यकर्ताओं के साथ आलू की कांवड़ लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची। पूँछने पर उनका कहना था कि वह आलू की कांवड़ डीएम को समर्पित करेंगी, ताकि किसानों की समस्या सरकार तक पहुंच सके और उन्हें आलू का वाजिब दाम मिल सके। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष कलीम खान की अगुवाई में जिले के कई सपा महिला पुरुष नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के दौरान आलू की कांवड़ और कई सपाइयों के गले में आलू की माला देखने को बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी लगी रही। कलीम खान, पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह, ताहिर हुसैन सिद्दकी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, सन्तोष यादव, संगीत कटियार सहित दिनेश बॉथम, सलोवा नेता अंशू पाल, इंद्रेश यादव, दिलशाद हुसैन,कलीमुद्दीन खान, हबीब हसन, कुक्कू चौहान,आदि का कहना था कि किसानों को आलू का वाजिब दाम नहीं मिलने से उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई किसान तो कर्ज में डूबे हुए हैं। बच्चों की शादी से लेकर घर खर्च, आदि कई समस्याओं से जूझ रहे आलू किसानों की समस्या को सरकार अनसुना कर रही है।
सपाई नेताओं का कहना था कि, सरकार किसानों से अधिक कावंड यात्राओं पर अधिक ध्यान दे रही है, इसलिए कांवड़ यात्रा निकाल कर सरकार का ध्यान अपनी ओर खींचा जा रहा है, इसके अलावा कांवड़ डीएम को समर्पित कि जा रही है कि उनके माध्यम से सरकार किसानों की समस्या को सुने और उसका निदान करे।
सपाइयों के प्रदर्शन को लेकर जिले के कई थानों का पुलिस बल भी बड़ी संख्या में मौजूद नजर आया। सीओ सिटी शिल्पा वर्मा, कन्नौज कोतवाली जितेंद्र प्रताप, तिर्वा, गुरसहायगंज का भी पुलिस बल मौजूद रहा। कलेक्ट्रेट रोड पर जाम की स्थित से निपटने को ट्रैफिक पुलिस भी मौजूद रही। ट्रैफिक इंचार्ज रवी शंकर त्रिपाठी और टीएसआई अरशद अली के साथ कई ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
बताते चलें कि, जहां एक ओर सपाइयों का प्रदर्शन जारी था वहीं दूसरी ओर मौका पाकर और बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर सपाइयों के एक समूह ने सरकार का पुतला भी फूंक दिया। इस दौरान सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली प्रभारी कन्नौज जितेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस बल और सपाइयों के बीच तीखी झड़प भी होती नजर आई। बताते चलें कि आलू किसानों को लेकर सपा का सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर सपाइयों का प्रदर्शन होना था। एक ओर जहां बड़ी संख्या में सपाई आलू किसानों की लेकर प्रदर्शन में जुटे हुए थे वहीं दूसरी ओर एडीएम आवास के सामने ग्राउंड में लगे टेंट पर कुछ सपाई धरना प्रदर्शन कर रहे थे।
इसी बीच सपाइयों के एक झुंड ने टेंट के पीछे जाकर सरकार का पुतला फूंक दिया। इस दौरान कुछ महिला पुरुष सपाई भी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी नजर जमाए पुलिस को जैसे ही टेंट के पीछे से धुंआ निकलता नजर आया तो सदर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल टेंट के पीछे की ओर दौड़ पड़ा। इस बीच जहां सपाई सरकार के पुतले को आग लगा चुके थे वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जलता हुआ पुतला छीन लिया। पुतला छीने जाना से नाराज एक सपा नेत्री ने इस पर आपत्ति भी जताई। आखिर पुलिस ने सपाइयों से पुतला छीनने के बाद बुझा दिया। इस दौरान सपाइयों की कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह से झड़प भी होती नजर आई।
सरकार का पुतला दहन करने की सपाइयों की योजना जहां सफल रही वहीं चप्पे चप्पे पर मौजूद पुलिस बल की कड़ी निगरानी के बीच आखिर पुतला कैसे धरना स्थल तक पहुंच गया और जल भी गया, इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। पुलिस ने जब पुतला दहन करने वालों के बारे में खोजबीन शुरू की और कुछ सपा नेताओं जय कुमार तिवारी, शशिमा सिंह दोहरे आदि से इस मामले में जानकारी की तो सपा नेताओं ने अनभिज्ञता जता दी।
आशंका जताई गई कि, किसी सपा नेता की कार से पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर पुतला धरना स्थल तक ले जाया गया और मौका पाकर पुतले को जलाया गया।
इस दौरान जहां आलू किसानों को लेकर किए गए प्रदर्शन में जुटी भीड़ पुतला जलने की खबर पर मौके की ओर दौड़ने लगी, वहीं इस दौरान कुछ समय तक अफरा तफरी का भी माहौल नजर आया।
आखिर जिले के सपा नेताओं ने आलू किसानों को लेकर किए गए प्रदर्शन को सफल होने का दावा किया। पूरे प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की संख्या में सपाई, लोगों की भीड़ और पुलिस बल मौजूद नजर आया।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • *ग्रामीण बैंक के कैशियर पर दबंगई का आरोप, दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज, धमकी का वीडियो वायरल* *चौबेपुर, कानपुर नगर।* ग्रामीण बैंक शाखा दिलीप नगर में तैनात एक कैशियर पर दबंगई का आरोप सामने आया है। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार कैशियर वैभव दीक्षित बैंक शाखा से बाहर निकलकर एक व्यक्ति की दुकान पर पहुंच गया और वहां रुतबे भरे अंदाज में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। आरोप है कि कैशियर ने दुकानदार को देख लेने तक की धमकी भी दी। घटना से पीड़ित दुकानदार भयभीत है। बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों में बैंक कर्मी के इस व्यवहार को लेकर आक्रोश है। लोगों ने उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
    1
    *ग्रामीण बैंक के कैशियर पर दबंगई का आरोप, दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज, धमकी का वीडियो वायरल*
*चौबेपुर, कानपुर नगर।* ग्रामीण बैंक शाखा दिलीप नगर में तैनात एक कैशियर पर दबंगई का आरोप सामने आया है। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार कैशियर वैभव दीक्षित बैंक शाखा से बाहर निकलकर एक व्यक्ति की दुकान पर पहुंच गया और वहां रुतबे भरे अंदाज में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की।
आरोप है कि कैशियर ने दुकानदार को देख लेने तक की धमकी भी दी। घटना से पीड़ित दुकानदार भयभीत है।
बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों में बैंक कर्मी के इस व्यवहार को लेकर आक्रोश है। लोगों ने उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
    user_पदम कान्त शुक्ला
    पदम कान्त शुक्ला
    बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • कानपुर के फीलखाना थाना क्षेत्र में पुलिस की बर्बरता का सनसनीखेज मामला सामने आया। कानपुर सिरकी मोहाल चौकी इंचार्ज सत्येंद्र कुमार पर एक युवक को थर्ड डिग्री टॉर्चर देने का गंभीर आरोप। हमारे अनुसार सिरकी मोहाल चौकी कलेक्टरगंज थाने में आती है पीड़ित अमन अग्रवाल को पुलिस जबरन पकड़कर चौकी ले आई थी। आरोप है कि निर्दोष अमन को पूरी रात चौकी में बंधक बनाकर पट्टे से बेरहमी से पीटा गया। युवक के शरीर पर पट्टे की मार और चोटों के गहरे निशान साफ नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई तत्काल सिरकी मोहाल चौकी पहुंचे। पीड़ित की हालत देखकर आक्रोशित विधायक पुलिस चौकी परिसर में ही धरने पर बैठ गए। विधायक अमिताभ बाजपेई ने दोषी चौकी इंचार्ज सत्येंद्र कुमार पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की। विधायक का दो टूक अल्टीमेटमजब तक दोषी दारोगा पर कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, धरना जारी रहेगा।
    4
    कानपुर के फीलखाना थाना क्षेत्र में पुलिस की बर्बरता का सनसनीखेज मामला सामने आया।
कानपुर सिरकी मोहाल चौकी इंचार्ज सत्येंद्र कुमार पर एक युवक को थर्ड डिग्री टॉर्चर देने का गंभीर आरोप। हमारे अनुसार सिरकी मोहाल चौकी कलेक्टरगंज थाने में आती है 
पीड़ित अमन अग्रवाल को पुलिस जबरन पकड़कर चौकी ले आई थी।
आरोप है कि निर्दोष अमन को पूरी रात चौकी में बंधक बनाकर पट्टे से बेरहमी से पीटा गया।
युवक के शरीर पर पट्टे की मार और चोटों के गहरे निशान साफ नजर आ रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई तत्काल सिरकी मोहाल चौकी पहुंचे।
पीड़ित की हालत देखकर आक्रोशित विधायक पुलिस चौकी परिसर में ही धरने पर बैठ गए।
विधायक अमिताभ बाजपेई ने दोषी चौकी इंचार्ज सत्येंद्र कुमार पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की।
विधायक का दो टूक अल्टीमेटमजब तक दोषी दारोगा पर कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, धरना जारी रहेगा।
    user_Prabhakar Awasthi
    Prabhakar Awasthi
    Photographer Bilhaur, Kanpur Nagar•
    23 hrs ago
  • फकीरेपुरवा के जोगी डेरा में भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख --सपा नेत्री रंजना पाल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हर संभव मदद दिलाने का दिलाया भरोसा बेला औरैया। थाना क्षेत्र के फकीरेपुरवा गांव स्थित जोगी डेरा में मंगलवार देर रात अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से अंजू पत्नी अंकित नाथ के घर का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। परिवार के मुताबिक घर में रखा जरूरी सामान आग में जलकर नष्ट हो गया, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। परिवार में छोटे बच्चे भी हैं, जिनमें छह वर्षीय अर्पिता और चार वर्षीय अर्पित शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर सपा नेत्री रंजना पाल फकीरेपुरवा गांव पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए प्रशासन से नियमानुसार आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कश्मीर सिंह यादव और रवि पाल भी मौजूद रहे। वहीं, मौके पर पहुंचे लेखपाल शिवम यादव ने बताया कि आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजी जाएगी। आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
    2
    फकीरेपुरवा के जोगी डेरा में भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

--सपा नेत्री रंजना पाल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हर संभव मदद दिलाने का दिलाया भरोसा
बेला औरैया। थाना क्षेत्र के फकीरेपुरवा गांव स्थित जोगी डेरा में मंगलवार देर रात अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से अंजू पत्नी अंकित नाथ के घर का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। परिवार के मुताबिक घर में रखा जरूरी सामान आग में जलकर नष्ट हो गया, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। परिवार में छोटे बच्चे भी हैं, जिनमें छह वर्षीय अर्पिता और चार वर्षीय अर्पित शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर सपा नेत्री रंजना पाल फकीरेपुरवा गांव पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए प्रशासन से नियमानुसार आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कश्मीर सिंह यादव और रवि पाल भी मौजूद रहे। वहीं, मौके पर पहुंचे लेखपाल शिवम यादव ने बताया कि आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजी जाएगी। आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
    user_Rohit Awsthi
    Rohit Awsthi
    Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • Civil Engineer को दिल से सलाम ❤️👷‍♂️ | Civil Engineer Life | Engineers Day Special | 15 September 📝 YouTube Description ईंट, सीमेंट और स्टील से सिर्फ इमारत नहीं, सपनों की नींव बनाते हैं। 🏗️ धूप, बारिश और मुश्किलों के बीच भी साइट पर अपना फर्ज निभाने वाले हर Civil Engineer को दिल से सलाम। 👷‍♂️❤️ हर मजबूत सड़क, पुल, बिल्डिंग और बड़े Construction Project के पीछे Civil Engineers की मेहनत, जिम्मेदारी और तकनीकी ज्ञान होता है। इस Engineers Day पर सभी Civil Engineers और Engineers को दिल से सम्मान। 🇮🇳 मेहनत करते रहिए, सीखते रहिए और देश के निर्माण में अपना योगदान देते रहिए। 🏗️🇮🇳 Happy Engineers Day! 🎉👷‍♂️ 🔎 SEO Keywords Civil Engineer Civil Engineer Life Civil Engineering Civil Engineer Motivation Civil Engineer Motivation Hindi Civil Engineer Status Civil Engineer Video Engineers Day 2026 Engineers Day Special 15 September Engineers Day Civil Engineering Site Work Construction Engineer Civil Site Engineer Civil Engineer Life in India Engineering Motivation #️⃣ Hashtags #CivilEngineer #CivilEngineering #CivilEngineerLife #EngineerLife #EngineerMotivation #EngineersDay #EngineersDay2026 #15September #Construction #ConstructionLife #SiteEngineer #Engineering #CivilSite #JaiHind 🇮🇳
    1
    Civil Engineer को दिल से सलाम ❤️👷‍♂️ | Civil Engineer Life | Engineers Day Special | 15 September
📝 YouTube Description
ईंट, सीमेंट और स्टील से सिर्फ इमारत नहीं, सपनों की नींव बनाते हैं। 🏗️
धूप, बारिश और मुश्किलों के बीच भी साइट पर अपना फर्ज निभाने वाले हर Civil Engineer को दिल से सलाम। 👷‍♂️❤️
हर मजबूत सड़क, पुल, बिल्डिंग और बड़े Construction Project के पीछे Civil Engineers की मेहनत, जिम्मेदारी और तकनीकी ज्ञान होता है।
इस Engineers Day पर सभी Civil Engineers और Engineers को दिल से सम्मान। 🇮🇳
मेहनत करते रहिए, सीखते रहिए और देश के निर्माण में अपना योगदान देते रहिए। 🏗️🇮🇳
Happy Engineers Day! 🎉👷‍♂️
🔎 SEO Keywords
Civil Engineer
Civil Engineer Life
Civil Engineering
Civil Engineer Motivation
Civil Engineer Motivation Hindi
Civil Engineer Status
Civil Engineer Video
Engineers Day 2026
Engineers Day Special
15 September Engineers Day
Civil Engineering Site Work
Construction Engineer
Civil Site Engineer
Civil Engineer Life in India
Engineering Motivation
#️⃣ Hashtags
#CivilEngineer
#CivilEngineering
#CivilEngineerLife
#EngineerLife
#EngineerMotivation
#EngineersDay
#EngineersDay2026
#15September
#Construction
#ConstructionLife
#SiteEngineer
#Engineering
#CivilSite
#JaiHind 🇮🇳
    user_Shiva Gautam
    Shiva Gautam
    Engineer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *प्रेस नोट-जनपद कन्नौज* *दिनांक-14.09.2026* पुलिस अधीक्षक कन्नौैज विनोद कुमार द्वारा श्री गणेश चतुर्थी पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्रान्तर्गत पैदल गस्त कर विभिन्न मंदिरों एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मंदिरों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। *प्रेस नोट-जनपद कन्नौज* *दिनांक-14.09.2026* पुलिस अधीक्षक कन्नौैज विनोद कुमार द्वारा श्री गणेश चतुर्थी पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्रान्तर्गत पैदल गस्त कर विभिन्न मंदिरों एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मंदिरों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
    1
    *प्रेस नोट-जनपद कन्नौज*
*दिनांक-14.09.2026*

पुलिस अधीक्षक कन्नौैज विनोद कुमार द्वारा श्री गणेश चतुर्थी पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्रान्तर्गत पैदल गस्त कर विभिन्न मंदिरों एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मंदिरों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
*प्रेस नोट-जनपद कन्नौज*
*दिनांक-14.09.2026*
पुलिस अधीक्षक कन्नौैज विनोद कुमार द्वारा श्री गणेश चतुर्थी पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्रान्तर्गत पैदल गस्त कर विभिन्न मंदिरों एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मंदिरों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
    user_पत्रकार Munish Singh
    पत्रकार Munish Singh
    Grain Wholesaler छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बांधा से आरोली जा रहे एक बाइक कवर लड़के को किसी अनजान वाहन ने जोरदार टक्कर मारी अभी रोड पर जाते हुए यशवीर नामक लड़के ने एंबुलेंस को इनफॉर्म करके रेफर कराया
    1
    बांधा से आरोली जा रहे एक बाइक कवर लड़के को किसी अनजान वाहन ने जोरदार टक्कर मारी अभी रोड पर जाते हुए यशवीर नामक लड़के ने एंबुलेंस को इनफॉर्म करके रेफर कराया
    user_सदन तक
    सदन तक
    Media Consultant बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.