Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरिद्वार के टिबड़ी क्षेत्र में गुलदार की दहशत फैलने से लोग सड़कों पर उतर आए। इलाके में गुलदार की मौजूदगी से बने खौफ के माहौल के बीच विभागीय कर्मचारी भी मौके पर देर से पहुंचे। कर्मचारियों के पहुंचने के बाद क्षेत्र में देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
Dpk Chauhan
हरिद्वार के टिबड़ी क्षेत्र में गुलदार की दहशत फैलने से लोग सड़कों पर उतर आए। इलाके में गुलदार की मौजूदगी से बने खौफ के माहौल के बीच विभागीय कर्मचारी भी मौके पर देर से पहुंचे। कर्मचारियों के पहुंचने के बाद क्षेत्र में देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- हरिद्वार के टिबड़ी क्षेत्र में गुलदार की दहशत फैलने से लोग सड़कों पर उतर आए। इलाके में गुलदार की मौजूदगी से बने खौफ के माहौल के बीच विभागीय कर्मचारी भी मौके पर देर से पहुंचे। कर्मचारियों के पहुंचने के बाद क्षेत्र में देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया।1
- धर्मनगरी हरिद्वार से शुरू हुई कांवड़ यात्रा में एक भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया है, जहाँ दो भाई अपनी 85 वर्षीय नानी रूपरानी को कांवड़ में बैठाकर लगभग 200 किलोमीटर की कठिन पदयात्रा पर निकले हैं। मूल रूप से अलीगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े और वर्तमान में नोएडा सेक्टर-5 में रहने वाले हिमांशु चौहान और उनके छोटे भाई प्रिंस राघव ने कांवड़ के एक ओर मां गंगा के तीन पवित्र कलश और दूसरी ओर अपनी नानी को सम्मानपूर्वक बैठाया है। दोनों भाइयों ने संकल्प लिया है कि वे 11 अगस्त को नोएडा सेक्टर-2 स्थित बड़े महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इस पैदल यात्रा में उनकी बहनें लक्ष्मी चौहान, खुशी तोमर और जानवी राघव भी साथ चल रही हैं। इस दौरान भावुक होकर 85 वर्षीय रूपरानी ने बताया कि आज के समय में जब कई बच्चे बुजुर्गों को घर से निकालकर वृद्धाश्रम भेज देते हैं, वहीं उनके दोनों नाती उन्हें अपने कंधों पर बैठाकर कांवड़ यात्रा करा रहे हैं। उन्होंने दोनों भाइयों की तुलना श्रवण कुमार से करते हुए उनके सुखी और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दिया। बहनों ने भी अपने भाइयों के इस कदम की सराहना की और बताया कि दादा-दादी के न रहने पर वे अपनी नानी को वही सम्मान और प्यार दे रहे हैं जो हर बुजुर्ग का अधिकार है। यह कांवड़ यात्रा केवल गंगाजल लाने तक सीमित न रहकर बुजुर्गों के सम्मान और सनातन संस्कृति का जीवंत उदाहरण बन गई है। जिस प्रकार त्रेतायुग में श्रवण कुमार ने अपने अंधे माता-पिता को कांवड़ में बैठाकर तीर्थयात्रा कराई थी, उसी परंपरा को इस परिवार ने जीवंत कर समाज को यह संदेश दिया है कि बुजुर्ग बोझ नहीं बल्कि धरोहर हैं और उनकी सेवा ही सच्ची शिवभक्ति है।4
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को नगर पंचायत सुलतानपुर आदमपुर के अली चौक पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग उठाई।1
- हरिद्वार की कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने मॉडिफाइड और रेट्रो साइलेंसर लगे वाहनों के खिलाफ जारी सख्त अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए तेज़ आवाज़ करने वाली एक बुलेट मोटरसाइकिल को सीज़ कर दिया है। पुलिस टीम को देखकर बुलेट का चालक मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, पटाखों जैसी आवाज़ करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर यातायात नियमों का उल्लंघन हैं और आम जनता के लिए गंभीर असुविधा का कारण बनते हैं। पुलिस ने कहा है कि ऐसे वाहनों के खिलाफ आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।1
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर से जुड़े करीब ₹135 करोड़ के कामों की शुरुआत की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरिद्वार एक वैश्विक तीर्थ है और अब यहां की व्यवस्थाएं भी वैश्विक स्तर की बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन व्यवस्थाओं के सुदृढ़ होने से क्षेत्र में पर्यटन बढ़ेगा, जिससे हरिद्वार और पूरे प्रदेश की आर्थिकी का विकास होगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ मेले को सफल बनाने के लिए सभी लोगों से सहयोग की अपील भी की है।1
- राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध सांवलियाजी मंदिर (मंडफिया) के भंडार से सात दिनों तक चली गिनती में कुल ₹38.23 करोड़ की भारी-भरकम राशि प्राप्त हुई है। इस कुल राशि में से ₹29.77 करोड़ नकद के रूप में मिले हैं, जबकि ₹8.45 करोड़ ऑनलाइन माध्यमों व मनी ऑर्डर के जरिए आए हैं। इसके अतिरिक्त, भक्तों ने मंदिर में ₹4 करोड़ 30 लाख मूल्य का सोना और चांदी भी श्रद्धापूर्वक अर्पित किया है। यह प्रसिद्ध मंदिर देश भर के व्यापारियों और कारोबारियों के बीच अपनी भारी लोकप्रियता के लिए जाना जाता है। कई श्रद्धालु भगवान सांवलिया सेठ को अपना 'बिजनेस पार्टनर' मानते हैं और अपने व्यापार में होने वाले मुनाफे का एक हिस्सा उन्हें श्रद्धापूर्वक दान के रूप में चढ़ाते हैं।1
- बच्चों की शिक्षा के लिए एक छोटी-सी पहल के तहत सुमैया अंसारी एवं अदनान अंसारी को सपोर्ट साइकिल भेंट की गई है। इस अवसर पर दोनों बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में हरिद्वार के नगर पंचायत सुलतानपुर आदमपुर स्थित अली चौक पर मंगलवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एकजुट होकर छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की और घटना को लेकर कड़ा रोष व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर पर हुई पूरी घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई और कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस मामले में नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें।1