logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

250 करोड़ की सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, अवैध कब्जों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 250 करोड़ की सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, अवैध कब्जों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई रीवा में करोड़ों रुपये मूल्य की सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। अनाथालय से लगी करीब 250 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर दो मैरिज गार्डन का निर्माण कर लिया गया था। सीमांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब राजस्व विभाग, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम मौके पर कार्रवाई में जुटी हुई है। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई थानों की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की भारी मौजूदगी रही। प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

4 hrs ago
user_Journalist Rekha
Journalist Rekha
Media house हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

250 करोड़ की सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, अवैध कब्जों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 250 करोड़ की सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, अवैध कब्जों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई रीवा में करोड़ों रुपये मूल्य की सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। अनाथालय से लगी करीब 250 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर दो मैरिज गार्डन का निर्माण कर लिया गया था। सीमांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब राजस्व विभाग, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम मौके पर कार्रवाई में जुटी हुई है। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई थानों की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की भारी मौजूदगी रही। प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • आधार कार्ड न बनने के नाम पर 4000 की मांग महिला भटक रही है दर-दर आधार कार्ड न बनने से महिला परेशानकई बार आधार कार्ड सेंटर का चक्कर लगाने के बादश्रीमती संगीता तिवारी निवासी मऊगंज में यह आरोप लगाया है कि आधार कार्ड सेंटर में जाते हैं तो ₹4000 की मांग की जाती है और हमारे पास ₹4000 नहीं है इसलिए हमारे बच्चे का आधार कार्ड नहीं बन रहा है आधार कार्ड न बनने से हमारे बच्चे का स्कूल में एडमिशन नहीं हो रहा है अतः शासन प्रशासन से निवेदन की है कि हमारी समस्या को सुनते हुए और जल्द से जल्द उचित कार्यवाही की जाए और हमारे बच्चे के आधार कार्ड बनवाने में मदद की जाए यस न्यूज़ संवाददाता दीनानाथ गुप्ता खास रिपोर्ट
    1
    आधार कार्ड न बनने के नाम पर 4000 की मांग महिला भटक रही है दर-दर 
आधार कार्ड न बनने से महिला परेशानकई बार आधार कार्ड सेंटर का चक्कर लगाने के बादश्रीमती संगीता तिवारी निवासी मऊगंज में यह आरोप लगाया है कि आधार कार्ड सेंटर में जाते हैं तो ₹4000 की मांग की जाती है और हमारे पास ₹4000 नहीं है इसलिए हमारे बच्चे का आधार कार्ड नहीं बन रहा है आधार कार्ड न बनने से हमारे बच्चे का स्कूल में एडमिशन नहीं हो रहा है अतः शासन प्रशासन से निवेदन की है कि हमारी समस्या को सुनते हुए और जल्द से जल्द उचित कार्यवाही की जाए और हमारे बच्चे के आधार कार्ड बनवाने में मदद की जाए यस न्यूज़ संवाददाता दीनानाथ गुप्ता खास रिपोर्ट
    user_Journalist Rekha
    Journalist Rekha
    Media house हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जिला पंचायत सदस्य लालमणि त्रिपाठी जिला पंचायत में धरने में बैठे भ्रष्टाचार के खिलाफ सहयोग करने पहुंची वार्ड 2 जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा तिवारी पंचायतों में हो रहे भ्रष्टाचार एवं जिला पंचायत के विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे सदस्य
    1
    जिला पंचायत सदस्य लालमणि त्रिपाठी जिला पंचायत में धरने में बैठे भ्रष्टाचार के खिलाफ सहयोग करने पहुंची वार्ड 2 जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा तिवारी
पंचायतों में हो रहे भ्रष्टाचार एवं जिला पंचायत के विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे सदस्य
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Huzur, Rewa•
    10 hrs ago
  • रीवा से इस वक्त की बड़ी खबर। रीवा जिले के समान थाना क्षेत्र के गुलाब नगर वार्ड क्रमांक-15 में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां विनीत मिश्रा (करीब 40 वर्ष) की गोली लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक पुलिस जानकारी के अनुसार, उन्होंने कथित तौर पर एक अवैध पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही समान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसे जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। हालांकि, उसमें क्या लिखा है, इसका फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। परिजनों के अनुसार, विनीत मिश्रा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। फिलहाल किसी पारिवारिक विवाद या आर्थिक परेशानी की पुष्टि नहीं हुई है। समान थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले के हर पहलू की जांच जारी है। महत्वपूर्ण सूचना: यह खबर पुलिस की प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। मौत के कारणों और मामले से जुड़े तथ्यों की अंतिम पुष्टि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी. #Rewa #MPNews #BreakingNews #RewaPolice #SuicideCase #MPNewsUpdateFast #CrimeNews #MadhyaPradeshNews
    1
    रीवा से इस वक्त की बड़ी खबर।
रीवा जिले के समान थाना क्षेत्र के गुलाब नगर वार्ड क्रमांक-15 में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां विनीत मिश्रा (करीब 40 वर्ष) की गोली लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक पुलिस जानकारी के अनुसार, उन्होंने कथित तौर पर एक अवैध पिस्तौल से खुद को गोली मार ली।
घटना की सूचना मिलते ही समान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसे जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। हालांकि, उसमें क्या लिखा है, इसका फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। परिजनों के अनुसार, विनीत मिश्रा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। फिलहाल किसी पारिवारिक विवाद या आर्थिक परेशानी की पुष्टि नहीं हुई है।
समान थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले के हर पहलू की जांच जारी है।
महत्वपूर्ण सूचना: यह खबर पुलिस की प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। मौत के कारणों और मामले से जुड़े तथ्यों की अंतिम पुष्टि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी.
#Rewa #MPNews #BreakingNews #RewaPolice #SuicideCase #MPNewsUpdateFast #CrimeNews #MadhyaPradeshNews
    user_PAVAN KUMAR YADAV
    PAVAN KUMAR YADAV
    Mechanic हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • #ब्रेकिंग_न्यूज़ रीवा एसपीरीवा में बीच शहर भरे बाजार चाकू से गोद कर कांग्रेस नेता की हत्या #news रीवा एसपीरीवा में बीच शहर भरे बाजार चाकू से गोद कर कांग्रेस नेता की हत्या
    1
    #ब्रेकिंग_न्यूज़ रीवा एसपीरीवा में बीच शहर भरे बाजार चाकू से गोद कर कांग्रेस नेता की हत्या #news
रीवा एसपीरीवा में बीच शहर भरे बाजार चाकू से गोद कर कांग्रेस नेता की हत्या
    user_रामदत्त दाहिया
    रामदत्त दाहिया
    Firefighter रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 29.7.2026 *♦️अमरपुर बड़खड़ा पंचायत में सरपंच का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त, सचिव को निलंबित करने का आश्वासन♦️* जिला सीधी की ग्राम पंचायत अमरपुर बड़खड़ा (739) में पंचायत सचिव के खिलाफ सरपंच द्वारा शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन समाप्त हो गया। अधिकारियों द्वारा सचिव के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद सरपंच बीरेंद्र त्रिपाठी ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। जानकारी के अनुसार, सरपंच बीरेंद्र त्रिपाठी 27 जुलाई 2026 से पंचायत सचिव नीरज मिश्रा के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे। उनका आरोप था कि सचिव पिछले सात वर्षों से अमरपुर पंचायत में पदस्थ हैं, लेकिन इस दौरान पंचायत में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हुए, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। धरने के तीसरे दिन बुधवार शाम करीब 4 बजे जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी, तहसीलदार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पंचायत के कार्यों और अभिलेखों की समीक्षा की तथा शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सचिव के विरुद्ध कार्रवाई करने और निलंबन की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया। बताया गया कि निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी ने सचिव नीरज मिश्रा से पिछले सात वर्षों में कराए गए कार्यों की जानकारी मांगी, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों ने भी सचिव की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई। प्रशासन से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद सरपंच बीरेंद्र त्रिपाठी ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। धरना प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष रजनीश शुक्ला, धर्मराज पाण्डेय, सुखेन्द्र पाण्डेय, रामरहीस यादव, कृष्ण कुमार पाठक, मनीष त्रिपाठी, विनायक गौतम, राजेश शुक्ला, अवधेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पंचायत के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पंचायत में विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए, ताकि पंचायत का समुचित विकास सुनिश्चित हो सके।
    1
    29.7.2026
*♦️अमरपुर बड़खड़ा पंचायत में सरपंच का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त, सचिव को निलंबित करने  का आश्वासन♦️*
जिला सीधी की ग्राम पंचायत अमरपुर बड़खड़ा (739) में पंचायत सचिव के खिलाफ सरपंच द्वारा शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन समाप्त हो गया। अधिकारियों द्वारा सचिव के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद सरपंच बीरेंद्र त्रिपाठी ने धरना समाप्त करने की घोषणा की।
जानकारी के अनुसार, सरपंच बीरेंद्र त्रिपाठी 27 जुलाई 2026 से पंचायत सचिव नीरज मिश्रा के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे। उनका आरोप था कि सचिव पिछले सात वर्षों से अमरपुर पंचायत में पदस्थ हैं, लेकिन इस दौरान पंचायत में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हुए, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

धरने के तीसरे दिन बुधवार शाम करीब 4 बजे जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी, तहसीलदार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पंचायत के कार्यों और अभिलेखों की समीक्षा की तथा शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सचिव के विरुद्ध कार्रवाई करने और निलंबन की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया।
बताया गया कि निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी ने सचिव नीरज मिश्रा से पिछले सात वर्षों में कराए गए कार्यों की जानकारी मांगी, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों ने भी सचिव की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई।

प्रशासन से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद सरपंच बीरेंद्र त्रिपाठी ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
धरना प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष रजनीश शुक्ला, धर्मराज पाण्डेय, सुखेन्द्र पाण्डेय, रामरहीस यादव, कृष्ण कुमार पाठक, मनीष त्रिपाठी, विनायक गौतम, राजेश शुक्ला, अवधेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पंचायत के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पंचायत में विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए, ताकि पंचायत का समुचित विकास सुनिश्चित हो सके।
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    21 min ago
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
    1
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर  किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर  किया।
    user_पत्रकार शुभम तिवारी
    पत्रकार शुभम तिवारी
    हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मनगवां विधानसभा वासियों के लिए बड़ी और खुशखबरी वाली सौगात! ​ *उप ** *स्वास्थ्य केंद्र से* *PHC** *में* *उन्नयन* सथनी, मनगवां में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के रूप में उन्नयन कर दिया गया है। यह निर्णय क्षेत्रवासियों को बेहतर, आधुनिक और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कदम है। *इस अनुपम सौगात के* *लिए समस्त* *क्षेत्रवासियों की ओर से—* *माननीय मुख्यमंत्री डॉ.* मोहन यादव जी, *माननीय उप मुख्यमंत्री* राजेन्द्र शुक्ला जी, *और माननीय विधायक* नरेन्द्र प्रजापति जी का हृदय से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद! ​ *मनगवां विधानसभा को* *मिली बड़ी सौगात!* 🏥✨ ​सथनी (मनगवां) में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के रूप में उन्नयन होने पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई। यह निर्णय हमारे क्षेत्र में बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक बेहद सराहनीय कदम है। ​ *विकास तिवारी* ​ *मृगेंद्र नाथ त्रिपाठी* (जनपद सदस्य, प्रदेश उपाध्यक्ष - जनपद सदस्य संघ, पूर्व सरपंच) ​#Mangawan #Healthcare #Development #BJP #MadhyaPradesh #PublicHealth #PHC
    1
    मनगवां विधानसभा वासियों के लिए बड़ी और खुशखबरी वाली सौगात!
​ *उप ** *स्वास्थ्य केंद्र से* *PHC** *में* *उन्नयन* 

सथनी, मनगवां में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के रूप में उन्नयन कर दिया गया है। यह निर्णय क्षेत्रवासियों को बेहतर, आधुनिक और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कदम है।
 *इस अनुपम सौगात के* *लिए समस्त* *क्षेत्रवासियों की ओर से—* 
 *माननीय मुख्यमंत्री डॉ.* मोहन यादव जी,
 *माननीय उप मुख्यमंत्री* राजेन्द्र शुक्ला जी,
 *और माननीय विधायक* नरेन्द्र प्रजापति जी का हृदय से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद!
​ *मनगवां विधानसभा को* *मिली बड़ी सौगात!* 🏥✨
​सथनी (मनगवां) में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के रूप में उन्नयन होने पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई। यह निर्णय हमारे क्षेत्र में बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक बेहद सराहनीय कदम है।
​ *विकास तिवारी* 
​ *मृगेंद्र नाथ त्रिपाठी* (जनपद सदस्य, प्रदेश उपाध्यक्ष - जनपद सदस्य संघ, पूर्व सरपंच)
​#Mangawan #Healthcare #Development #BJP #MadhyaPradesh #PublicHealth #PHC
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Huzur, Rewa•
    11 hrs ago
  • Rewa में कांग्रेस के युवा नेता अमित कोल की चाकू मारकर हत्या से सनसनी फैल गई है। Rewa में कांग्रेस के युवा नेता अमित कोल की चाकू मारकर हत्या से सनसनी फैल गई है।
    1
    Rewa में कांग्रेस के युवा नेता अमित कोल की चाकू मारकर हत्या से सनसनी फैल गई है।
Rewa में कांग्रेस के युवा नेता अमित कोल की चाकू मारकर हत्या से सनसनी फैल गई है।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.