Shuru
Apke Nagar Ki App…
हम भी इंडिया है, हमको चाइनीज मत बोलो, मासूम बच्ची की अपील अरुणाचल प्रदेश की एक छोटी सी बच्ची का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान खींच रहा है. वीडियो में बच्ची बहुत ही मासूमियत लेकिन कड़े शब्दों में अपना दर्द बयां करती दिख रही है. वह कहती है, "हम भी इंडिया हैं... हमको चाइनीज मत बोलो." बच्ची की यह एक लाइन हर उस इंसान के दिल पर चोट करती है, जो पूर्वोत्तर के लोगों को उनके लुक्स और चेहरे की बनावट की वजह से विदेशी समझ बैठते हैं.
Bulandshahr Times News
हम भी इंडिया है, हमको चाइनीज मत बोलो, मासूम बच्ची की अपील अरुणाचल प्रदेश की एक छोटी सी बच्ची का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान खींच रहा है. वीडियो में बच्ची बहुत ही मासूमियत लेकिन कड़े शब्दों में अपना दर्द बयां करती दिख रही है. वह कहती है, "हम भी इंडिया हैं... हमको चाइनीज मत बोलो." बच्ची की यह एक लाइन हर उस इंसान के दिल पर चोट करती है, जो पूर्वोत्तर के लोगों को उनके लुक्स और चेहरे की बनावट की वजह से विदेशी समझ बैठते हैं.
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पहासू से शुरू हुई पदयात्रा, समर्थकों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए प्रिन्स हिन्दू पहासू/बुलंदशहर। सनातन रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिन्स हिन्दू उर्फ पवन बाबा आज सुबह 11 बजे अपने आवास कस्बा पहासू, तहसील शिकारपुर, जनपद बुलंदशहर से पैदल पदयात्रा करते हुए दिल्ली जंतर-मंतर के लिए रवाना हुए। बताया गया कि वह दिल्ली में आयोजित आंदोलन में शामिल होने के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं। पवन बाबा के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक एवं साथी भी पदयात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान डीके ठाकुर (सिंगर), पवनेश बरौली, पुलकित शर्मा, ज्ञानेश चौहान, भानू सिंह, संजय चौहान, पुलकित सोही, निशांत बबलू चौहान, राजकुमार शर्मा, पंकज शर्मा, सचिन पंडित, सोनू कुमार, अशोक चौहान सहित अन्य साथी मौजूद रहे। पदयात्रा शुरू होने के दौरान समर्थकों ने पवन बाबा का उत्साह बढ़ाया। पदयात्रा का उद्देश्य दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन में भाग लेना बताया गया है। पहासू से दिल्ली तक पैदल यात्रा के दौरान उनके साथियों के भी अलग-अलग स्थानों पर जुड़ने की बात कही गई है। प्रिन्स हिन्दू उर्फ पवन बाबा ने कहा कि वह अपने साथियों के साथ शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली पहुंचकर जंतर-मंतर पर आयोजित आंदोलन में अपनी भागीदारी दर्ज कराएंगे। उन्होंने अपने समर्थकों से अनुशासन बनाए रखते हुए यात्रा में शामिल होने की अपील की। पदयात्रा के पहासू से रवाना होने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भी इसे लेकर चर्चा रही। समर्थकों ने यात्रा के दौरान एकजुटता का संदेश दिया। दिल्ली पहुंचने के बाद जंतर-मंतर पर होने वाले आंदोलन में पवन बाबा और उनके साथियों के शामिल होने की संभावना है।4
- बुलंदशहर: करंट की चपेट में आकर दंपति की मौत से कोहराम, ब्रेकिंग बुलंदशहर ट्यूबवेल में उतरे करंट की चपेट में आये थे 56 वर्षीय भगवानदास बचाने आई 54 वर्षीय पत्नी धर्मवती भी करंट की जद में आई दोनों की मौके पर मौत, हादसे से मृतकों के परिवार में मचा कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर की घटना1
- प्लाईवुड फैक्ट्री के सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार ग्राम उपैड़ा स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री के सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट करने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार हापुड़ जनपद के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने ग्राम उपैड़ा स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री के सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट करने की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।1
- सरस्वती ग्रुप में 30 कर्मचारियों का सम्मान | ‘स्टार ऑफ द मंथ’ कार्यक्रम में नशा मुक्त भारत का संकल्प हापुड़ में सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा ‘स्टार ऑफ द मंथ – मई एवं जून 2026’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। संस्थान के अनुसार, मई 2024 से शुरू हुई इस पहल के तहत अब तक 387 कर्मचारियों को सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ भी ली। देखिए पूरी खबर और जुड़े रहिए STAR भारत न्यूज़ 24 के साथ।1
- हर चीज महेंगी है भाजपा सरकार में सरकारी स्कूल भी कर दिए बंद "हर चीज महंगी है और महंगाई क्यों है क्योंकि कोई मुनाफा कमा रहा है। इस देश में एक ही संकट है वो है बीजेपी, बीजेपी हटेगी संकट हटेगा।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, लखनऊ1
- वीरेंद्र पत्रकार की खबर का असर शिकायत के बाद जागा विद्युत विभाग, चर्च कंपाउंड की 11 हजार केवी लाइन हुई दुरुस्त मुरादनगर। चर्च कंपाउंड कॉलोनी की गली नंबर-2 के निवासी पिछले काफी वर्षों से 11 हजार केवी विद्युत लाइन के तारों को लेकर परेशान थे। स्थानीय लोगों का कहना था कि लाइन की स्थिति को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन लंबे समय तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसी बीच मामले की जानकारी हेल्प एशियन फाउंडेशन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष युसूफ खान को मिली। उन्होंने स्थानीय निवासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया और लाइन को दुरुस्त कराने के लिए शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों ने मामले में तत्काल कार्रवाई शुरू की और चर्च कंपाउंड की गली नंबर-2 में 11 हजार केवी लाइन को ठीक कराने का कार्य कराया। विभाग की कार्रवाई के बाद स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने समस्या को अधिकारियों तक पहुंचाने और समाधान कराने में पहल करने के लिए युसूफ खान का आभार जताया। वहीं, युसूफ खान ने कहा कि जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हेल्प एशियन फाउंडेशन आगे भी संबंधित विभागों के समक्ष लोगों की आवाज उठाता रहेगा।4
- धौलाना में विकास कार्यों का खाका तैयार! निशांत सिसोदिया ने गिनाईं उपलब्धियां | 25 करोड़ का स्टेडियम हापुड़ के धौलाना विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर धौलाना ब्लॉक के प्रशासक निशांत सिसोदिया ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने पिछले पांच वर्षों में 55 ग्राम पंचायतों में करीब 15 से 16 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जाने की जानकारी दी। उन्होंने धौलाना में करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम बनाने की तैयारी, फगनोता में करीब 10 करोड़ रुपये के स्टेडियम की योजना, पिलखुवा-धौलाना क्षेत्र में ऑडिटोरियम और बारात घरों सहित अन्य विकास योजनाओं की जानकारी भी दी। निशांत सिसोदिया ने कहा कि सड़क, नाला, खेल सुविधाओं और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाना प्राथमिकता है।1
- सिक्योरिटी गार्डो ने युवक के साथ की मारपीट वीडियो वायरल कंपनी के सिक्योरिटी गार्डों ने युवक के साथ की मारपीट वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल हापुड़ जनपद के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में सिक्योरिटी गार्डों पर युवक के साथ मारपीट करने का लगा आरोप, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर वायरल। वायरल वीडियो में युवक के साथ मारपीट करते सिक्योरिटी गार्ड कुछ अन्य लोग दिखाई दे रहे हैं। मामला स्काई डेकोड कंपनी से जुड़ा बताया गया है जिसमे सिक्योरिटी गार्डों द्वारा युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र का मामला, वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है ।1
- भगवान का फर्जी रूप बनाकर लोगों से करता था ठगी तो नेपाल के लोगों ने की धुनाई इसी वजह से लोगों का भगवान से विश्वास उठता जा रहा है1