logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कड़ाके की ठंड के बावजूद पांगी में एचपीवी टीकाकरण अभियान जारी, 33 किशोरियों को लगा टीका कृष्ण चंद राणा पांगी न्यूज़ टुडे। जनजातीय क्षेत्र पांगी में खराब मौसम और कड़ाके की ठंड के बावजूद स्वास्थ्य विभाग का एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान जारी है। रविवार को क्षेत्रीय अस्पताल किलाड़ में 33 किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया गया। पांगी मुख्यालय किलाड़ से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित सुराल भटोरी से भी किशोरियां कठिन परिस्थितियों के बावजूद अस्पताल पहुंचीं और टीकाकरण करवाया। सुबह के समय बारिश के चलते ठंड काफी बढ़ गई थी, वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी शुरू हो गई थी। इसके बावजूद किशोरियों का उत्साह देखने लायक रहा। 180 किशोरियों का हुआ पंजीकरण स्वास्थ्य विभाग द्वारा समस्त पांगी क्षेत्र में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 180 किशोरियों का पंजीकरण किया गया है। विभाग का लक्ष्य है कि सभी पात्र किशोरियों को समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जागरूकता अभियान तेज टीकाकरण को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता अभियान भी तेज किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करना और समय रहते टीकाकरण सुनिश्चित करना है। मौसम बना बाधा, फिर भी जारी प्रयास अभियान का नेतृत्व कर रहे डॉक्टर राज कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को 33 किशोरियों को टीका लगाया गया, जबकि खराब मौसम के कारण कुछ किशोरियां नहीं पहुंच पाईं। उन्होंने बताया कि आशा वर्कर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी इस अभियान में सक्रिय सहयोग दे रही हैं। वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी विधायक भरमौर-पांगी डॉ. जनक राज ने कहा कि ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित मानी जाती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए गए अनेक अध्ययनों में इसकी सुरक्षा प्रमाणित हो चुकी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण करवाएं, ताकि उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारी से बचाया जा सके।

16 hrs ago
user_PANGI NEWS TODAY
PANGI NEWS TODAY
Insurance Agent पांगी, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
16 hrs ago
bc7da70f-01f2-4bcd-8783-0b567833fe1c

कड़ाके की ठंड के बावजूद पांगी में एचपीवी टीकाकरण अभियान जारी, 33 किशोरियों को लगा टीका कृष्ण चंद राणा पांगी न्यूज़ टुडे। जनजातीय क्षेत्र पांगी में खराब मौसम और कड़ाके की ठंड के बावजूद स्वास्थ्य विभाग का एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान जारी है। रविवार को क्षेत्रीय अस्पताल किलाड़ में 33 किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया गया। पांगी मुख्यालय किलाड़ से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित सुराल भटोरी से भी किशोरियां कठिन परिस्थितियों के बावजूद अस्पताल पहुंचीं और टीकाकरण करवाया। सुबह के समय बारिश के चलते ठंड काफी बढ़ गई थी, वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी शुरू हो गई थी। इसके बावजूद किशोरियों का उत्साह देखने लायक रहा। 180 किशोरियों का हुआ पंजीकरण स्वास्थ्य विभाग द्वारा समस्त पांगी क्षेत्र में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 180 किशोरियों का पंजीकरण किया गया है। विभाग का लक्ष्य है कि सभी पात्र किशोरियों को समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जागरूकता अभियान तेज टीकाकरण को

0aa0e52f-0472-400a-ad14-f392c5f38ce5

सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता अभियान भी तेज किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करना और समय रहते टीकाकरण सुनिश्चित करना है। मौसम बना बाधा, फिर भी जारी प्रयास अभियान का नेतृत्व कर रहे डॉक्टर राज कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को 33 किशोरियों को टीका लगाया गया, जबकि खराब मौसम के कारण कुछ किशोरियां नहीं पहुंच पाईं। उन्होंने बताया कि आशा वर्कर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी इस अभियान में सक्रिय सहयोग दे रही हैं। वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी विधायक भरमौर-पांगी डॉ. जनक राज ने कहा कि ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित मानी जाती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए गए अनेक अध्ययनों में इसकी सुरक्षा प्रमाणित हो चुकी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण करवाएं, ताकि उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारी से बचाया जा सके।

More news from Jammu and Kashmir and nearby areas
  • Post by Varun Slathia
    1
    Post by Varun Slathia
    user_Varun Slathia
    Varun Slathia
    Local Politician Kathua, Jammu and Kashmir•
    14 hrs ago
  • अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव मेला भराड़ी 2026 | 2 अप्रैल से शुभारंभ | कुश्ती इनाम 41000 | सांस्कृतिक कार्यक्रम
    1
    अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव मेला भराड़ी 2026 | 2 अप्रैल से शुभारंभ | कुश्ती इनाम 41000 | सांस्कृतिक कार्यक्रम
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Himachal Update 24 News
    3
    Post by Himachal Update 24 News
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Where elegance meets transparency. This luxury glass dining table isn’t just furniture—it’s a statement of modern sophistication and refined living. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    1
    Where elegance meets transparency.
This luxury glass dining table isn’t just furniture—it’s a statement of modern sophistication and refined living.
For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors
📩 DM for inquiries
📞 Contact us: 9821545511
📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    user_Decoory Interiors
    Decoory Interiors
    Interior designer कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Till The End News
    1
    Post by Till The End News
    user_Till The End News
    Till The End News
    Local News Reporter मजालता, उधमपुर, जम्मू और कश्मीर•
    9 hrs ago
  • सुजानपुर परम पूज्यपाद आचार्यदेव जी के मार्गदर्शन से सत्संग के संस्थापक परम प्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का डलहौजी, हिमाचल प्रदेश स्थित पवित्र सत्संग ठाकुरबाड़ी का उद्घाटन 5 अप्रैल 2026 (रविवार) को हो रहा है। इस अवसर पर चिनार पैलेस मैदान, बनीखेत, डलहौजी, हिमाचल प्रदेश में एक भव्य उत्सव का भी आयोजन किया गया हैं कार्यक्रम के आयोजन से पहले आयोजक टीम ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल को उनके निवास स्थान पहुंचकर कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया और इस कार्यक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी दी, पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने स्नेह के साथ निमंत्रण स्वीकार किया और आयोजक टीम को इस पुनीत कार्य को करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी
    1
    सुजानपुर
परम पूज्यपाद आचार्यदेव जी के मार्गदर्शन से सत्संग के संस्थापक परम प्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का डलहौजी, हिमाचल प्रदेश स्थित पवित्र सत्संग ठाकुरबाड़ी का उद्घाटन 5 अप्रैल 2026 (रविवार) को हो रहा है। इस अवसर पर चिनार पैलेस मैदान, बनीखेत, डलहौजी, हिमाचल प्रदेश में एक भव्य उत्सव का भी आयोजन किया गया हैं कार्यक्रम के आयोजन से पहले आयोजक टीम ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल को उनके निवास स्थान पहुंचकर कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया और इस कार्यक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी दी, पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने स्नेह के साथ निमंत्रण स्वीकार किया और आयोजक टीम को इस पुनीत कार्य को करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by हमीरपुरी पत्रकार
    1
    Post by हमीरपुरी पत्रकार
    user_हमीरपुरी पत्रकार
    हमीरपुरी पत्रकार
    लम्बलू, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Himachal Update 24 News
    1
    Post by Himachal Update 24 News
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.