विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प, हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान का किया प्रण विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प, हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान का किया प्रण रेलमगरा। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोगाथला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गोगाथला के प्रशासक छोगालाल सालवी मुख्य अतिथि रहे, जबकि विद्यालय के प्राचार्य सत्यनारायण पुरबिया ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत देशभर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व, स्वच्छ वातावरण तथा व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए स्वच्छता विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने स्वयं स्वच्छता बनाए रखने के साथ प्रत्येक सप्ताह दो घंटे श्रमदान करने तथा ग्राम पंचायत क्षेत्र के निवासियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षक प्रहलाद लोहार, अध्यापिका संगीता मीणा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

- नाथद्वारा नगर पालिका चुनाव में भारी उठा पाठक चार पार्षद फिर लौट तरुण जोशी राजसमंद 9414 239644 नाथद्वारा नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में नया भूचाल, तीन जीते हुए भाजपा पार्षदों के करीबी रिश्तेदार का हार्ट अटैक से निधन, मृतक के परिजनों ने बाड़े बंदी से सदस्यों को मुक्त करने की मांग की, तीनों पार्षदों के नहीं आने तक अस्पताल में शव उठाने से किया इनकार,1
- मुरली वाले सांवरिया सेठ दर्शन रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित2
- विघ्नहर्ता मंगल करता लंबोदर गणराज आगमन हुआ धरती पर भक्तों के कष्ट हरो गजानंद गणराज गणपति जी पधारे हैं। धरती पर भक्तों के संकट हरने। विघ्न को दूर करने भक्तो को भक्ति में आनंद विभोर करने शिवनंदन गौरी नंदन आपका इस धरती पर है अभिनंदन है अभिनंदन 🙏🚩💐🎈🎉1
- सनवाड़ में डकैती व हत्या का खुलासा, 21 दिन तक ग्रामीण भेष में जंगलों में घूमी पुलिस, 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार उदयपुर जिले के फ़तेहनगर थाना क्षेत्र के सनवाड़ गाँव में गत 3 अगस्त की रात हुई डकैती और वृद्ध की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो वारदात के बाद पकड़े जाने के डर से जंगलों व पहाड़ियों में छिपे हुए थे। पीड़ित शिवलाल भील द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार, 3 अगस्त की मध्यरात्रि के आसपास 3-4 अज्ञात बदमाश घर में घुसे थे। बदमाशों ने परिजनों के साथ मारपीट की। उन्हें बंधक बनाया और महिलाओं के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लूट लिए।1
- फायर एंड सेफ्टी की ट्रेनिंग | गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र चित्तौड़गढ़ गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र चित्तौड़गढ़ में नए जवानों को दी गई आग से बचाव और सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी। कमांडेंट रवि सिंह के निर्देशन में नगर परिषद फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाकर प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा जवानों को आग लगने की स्थिति में आग बुझाने के तरीके, फायर उपकरणों के सही इस्तेमाल और अपनी सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करें, इसकी व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान आरक्षी मंजू कंवर, एचपीसी कमलेश एवं राजेंद्र सहित प्रशिक्षण से जुड़े कार्मिक मौजूद रहे। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जवानों को आपात स्थिति में सुरक्षित और प्रभावी ढंग से कार्रवाई करने के लिए तैयार करना रहा। 🚒 फायर सेफ्टी की जानकारी — सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी प्रशिक्षण। #गृह_रक्षा_प्रशिक्षण_केंद्र #चित्तौड़गढ़ #FireAndSafety #FireBrigade #SafetyTraining #HomeGuards #RaviSingh #HelloChittorgarh3
- सुभाष चौक पर मनाया गया ‘ड्राइवर सम्मान दिवस’ चालकों को यातायात नियमों की पालना की दिलाई शपथ। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सुभाष चौक, चित्तौड़गढ़ पर ‘ड्राइवर सम्मान दिवस’ मनाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों की पालना के लिए प्रेरित किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा चालकों को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा अन्य यातायात नियमों की पालना करने के संबंध में समझाइश की गई। यातायात प्रभारी पुलिस निरीक्षक मोतीराम ने चालकों को बताया कि सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी, संयम एवं यातायात नियमों की पालना स्वयं की तथा अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। चालकों से शराब अथवा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन नहीं चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने की भी अपील की गई। इस अवसर पर उपस्थित वाहन चालकों एवं अन्य लोगों को हेलमेट का नियमित उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए चालकों को जिम्मेदारीपूर्वक वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया।1
- मेघवाल समाज के आराध्य देव मेघ ऋषि के सम्मान में मेघ ऋषि जयन्ति मेघवाल समुदाय के लोग देव छष्ठ के रुप में हर्षोल्लास के साथ मनाया मेघवाल समाज के आराध्य देव मेघ ऋषि के सम्मान में मेघ ऋषि जयन्ति मेघवाल समुदाय के लोग देव छष्ठ के रुप में हर्षोल्लास के साथ मनाया नाडोल मेघवाल समाज के आराध्य देव मेघ ऋषि के सम्मान में मेघ ऋषि जयन्ति मेघवाल समुदाय के लोग मेघ ऋषि के आदर्शों,सत्य,सेवा,त्याग को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेने का दिवस ,मेघ छठ (देव छष्ठ) के रूप में मनाते आ रहे है हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नाडोल के मुख्य चोराहो से होती हुई शोभा यात्रा निकाल कर मनाई गई जैसा कि बुजर्ग बताते है कि जिस दिन श्रष्ठी कि रचना हुई थी उस दिन निरंजन निराकार अलख देव की प्राचीन काल से पुजा की जाती रही मेघवंशी समाज में एक से बढकर सन्त हुये जो भक्ति कर मानव को भक्ति पर चलने का मार्ग दिखाया जो एक बडी भक्ति है।सैकडो समाज बंधु अपने मोहल्लो से सेवा लेकर ढोल, बाजो, डिजे, रथो के साथ शौभा यात्रा में बाबा की जय घोष के साथ प्राचीन बाबा रामसापीर मंदिर प्रागण में पूजा अर्चना कर निसाण चढाकर शोभा यात्रा गणतव्य स्थल पहुंच शाम प्रख्यात भजन गायको द्वारा भक्तिमय भजनो की प्रस्तुतिया दी इसी के तहत आस पास के क्षेत्रो करणवा,कोटडी,ढालोप,गिराली,दादाई,देवली,खारडा,सांवलता,वरकाना,बिजोवा, विंगरला,किशनपुरा,जवाली,जिवन्द ,निपल,केसुली,डायलाना, में भी देव छष्ठ मनाई मेघवाल समाज के हर मोहल्लो मेघवालो के बडा वास, पतालीया वास, बडला वाला वास, नई आबादी मे देव छष्ठ को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। मेघवाल समाज के धर्म स्थल रघुनाथ पीर धुणी ढालोप, अणसी बाई मंदिर में दिन भर से समाज बंधुओ कि भीड रही। मेघवाल समाज ने सभी देशवासीयो के लिए शुभ कामनाए मांगी इस मौके पर टिकमचन्द, विरमराम, हिराराम, भंवरलाल, ललित कुमार, शेषाराम, मोहनलाल, मांगीलाल, तेजाराम, नारायणलाल, रामलाल, पेमाराम, समाराम, लक्ष्मणलाल, रघुनाथराम एवं नवयुवक मण्डल सहित सेकडो समाज बन्धु मौजुद रहे। किस्तुर राठौड नाडोल4
- खबर का हुआ सर हमने आपको कल एक रिपोर्ट बताई थी राजसमंद रेलवे स्टेशन के नीचे जो सभी बने हुए हैं ब्रिज उनके नीचे पानी ही पानी संबंधित विभाग ने ली शुद्ध कार्य हुआ प्रारंभ पुनः सेटिंग से सीसी बनाई जा रही है रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित1