logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में रिकॉर्ड रूम के ऑफिस में कर्मचारियों के द्वारा शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है तेजी से वायरल

1 day ago
user_RAJA JAUNPUR NEWS
RAJA JAUNPUR NEWS
Graphic designer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में रिकॉर्ड रूम के ऑफिस में कर्मचारियों के द्वारा शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है तेजी से वायरल

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सुल्तानपुर के बंधुआ कला थाना क्षेत्र के मनियारी गांव में रविवार शाम एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बकरी के खेत में जाने को लेकर हुई कहासुनी में चचेरे भाई ने दूसरे भाई को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक करीब चार बजे मसूर की बकरी 65 वर्षीय शाहिद के खेत में चली गई थी। इसी बात को लेकर शाहिद मसूर के घर पूछताछ करने पहुंचे। आरोप है कि बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर मसूर ने देशी तमंचे से शाहिद पर फायर कर दिया। गोली शाहिद के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। परिजनों ने तुरंत उन्हें सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही शाहिद ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश जारी है।
    3
    सुल्तानपुर के बंधुआ कला थाना क्षेत्र के मनियारी गांव में रविवार शाम एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बकरी के खेत में जाने को लेकर हुई कहासुनी में चचेरे भाई ने दूसरे भाई को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक करीब चार बजे मसूर की बकरी 65 वर्षीय शाहिद के खेत में चली गई थी। इसी बात को लेकर शाहिद मसूर के घर पूछताछ करने पहुंचे। आरोप है कि बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर मसूर ने देशी तमंचे से शाहिद पर फायर कर दिया।
गोली शाहिद के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। परिजनों ने तुरंत उन्हें सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही शाहिद ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश जारी है।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Voice of people लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • मसाने की होली का आंखों देखा हाल ई रेडियो अवध की नजर से जरुर देखें दीपक प्रेमी के साथ
    1
    मसाने की होली का आंखों देखा हाल ई रेडियो अवध की नजर से जरुर देखें दीपक प्रेमी के साथ
    user_ई-रेडियो अवध
    ई-रेडियो अवध
    Local News Reporter कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भारत समाचार 72 न्यूज को हर जिले तहसील में रिपोर्टर और व्यूरों की आवश्यकता है किसी भी खबर और सूचना के लिए सम्पर्क-जितेन्द्र श्रीवास्तव 8853980016,अशोक कुमार वर्मा-9936220057
    1
    भारत समाचार 72 न्यूज को हर जिले तहसील में रिपोर्टर और व्यूरों की आवश्यकता है किसी भी खबर और सूचना के लिए सम्पर्क-जितेन्द्र श्रीवास्तव 8853980016,अशोक कुमार वर्मा-9936220057
    user_जितेन्द्र श्रीवास्तव
    जितेन्द्र श्रीवास्तव
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पानी में शिकार
    1
    पानी में शिकार
    user_अवधी बयार
    अवधी बयार
    Photographer कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • थाना कुण्डा पुलिस द्वारा अपहरण कर हत्या के अभियोग में वांछित 50,000/- रुपये के ईनामिया अभियुक्त सत्यम मिश्रा को थाना क्षेत्रान्तर्गत दुखिया चौराहा से गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 01 अदद ग्लेंजा कार बरामद कर की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय की बाइट ।*
    1
    थाना कुण्डा पुलिस द्वारा अपहरण कर हत्या के अभियोग में वांछित 50,000/- रुपये के ईनामिया अभियुक्त सत्यम मिश्रा को थाना क्षेत्रान्तर्गत दुखिया चौराहा से गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 01 अदद ग्लेंजा कार बरामद कर की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-*
*इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  बृजनन्दन राय की बाइट ।*
    user_Krishnaabhan singh
    Krishnaabhan singh
    पत्रकार रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *थाना सुरियावां क्षेत्र अंतर्गत पुलिस मुठभेड़ का संक्षिप्त विवरण:-* आज जनपद भदोई में थाना सुरियावां क्षेत्र अंतर्गत एक सूचना प्राप्त हुई, जिसमें पब्लिक के द्वारा बताया कि कुछ लोग एक गाड़ी में गोवंश का मांस ले के जा रहे हैं। तुरंत ही मौके पर सुरियावां थाने की फोर्स पहुंची और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। इस प्रयास में कुछ लोग तो भाग गए, परंतु एक अभियुक्त विजय कुमार उर्फ़ कल्लू को पकड़ लिया गया। वह भी कुछ दूरी पे एक एसआई को चकमा देकर धक्का दिया और भाग निकला। मुखबिर खास से कुछ देर बाद सूचना प्राप्त हुई उक्त अभियुक्त कलिंजरा रोड पर दिख रहा है। जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया गया तो पुलिसकर्मियों पे फायरिंग की, जवाबी फायरिंग में जब पुलिसकर्मियों द्वारा फायर किया गया तो अभियुक्त विजय के पैर पे गोली लगी। तुरंत ही उसको हिरासत में लिया गया और गाड़ी चेक की गई तो गाड़ी में से कुछ गोवंश का मांस और औजार भी निकले जिसके द्वारा यह कृत किया गया है। पूछताछ की गई तो उसने बताया कि एक बैरी परवा नामक गाँव है, वहीं पे एक खुला सांड हम लोगों के द्वारा पिछली रात में रखा गया था, और आज इसे काटा गया है। यह माल हम लोग इलाहाबाद और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। हम लोगों एक गिरोह बनाकर काम करते हैं। इस प्रकरण में जो भी व्यक्ति वांछित है उसे भी जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा, और आगे जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। *श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही की बाइट~*
    2
    *थाना सुरियावां क्षेत्र अंतर्गत पुलिस मुठभेड़ का संक्षिप्त विवरण:-*
आज जनपद भदोई में थाना सुरियावां क्षेत्र अंतर्गत एक सूचना प्राप्त हुई, जिसमें पब्लिक के द्वारा बताया कि कुछ लोग एक गाड़ी में गोवंश का मांस ले के जा रहे हैं। तुरंत ही मौके पर सुरियावां थाने की फोर्स पहुंची और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। इस प्रयास में कुछ लोग तो भाग गए, परंतु एक अभियुक्त विजय कुमार उर्फ़ कल्लू को पकड़ लिया गया। वह भी कुछ दूरी पे एक एसआई को चकमा देकर धक्का दिया और भाग निकला। मुखबिर खास से कुछ देर बाद सूचना प्राप्त हुई उक्त अभियुक्त कलिंजरा रोड पर दिख रहा है। जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया गया तो पुलिसकर्मियों पे फायरिंग की, जवाबी फायरिंग में जब पुलिसकर्मियों द्वारा फायर किया गया तो अभियुक्त विजय के पैर पे गोली लगी। तुरंत ही उसको हिरासत में लिया गया और गाड़ी चेक की गई तो गाड़ी में से कुछ गोवंश का मांस और औजार भी निकले जिसके द्वारा यह कृत किया गया है। पूछताछ की गई तो उसने बताया कि एक बैरी परवा नामक गाँव है, वहीं पे एक खुला सांड हम लोगों के द्वारा पिछली रात में रखा गया था, और आज इसे काटा गया है। यह माल हम लोग इलाहाबाद और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। हम लोगों एक गिरोह बनाकर काम करते हैं। इस प्रकरण में जो भी व्यक्ति वांछित है उसे भी जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा, और आगे जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
*श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही की बाइट~*
    user_NEWS TIME UP
    NEWS TIME UP
    Waiter/Waitress Bhadohi, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • थाना कुण्डा पुलिस द्वारा अपहरण कर हत्या के अभियोग में वांछित 50,000/- रुपये के ईनामिया अभियुक्त सत्यम मिश्रा को थाना क्षेत्रान्तर्गत दुखिया चौराहा से गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 01 अदद ग्लेंजा कार बरामद कर की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में- इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय की बाइट
    1
    थाना कुण्डा पुलिस द्वारा अपहरण कर हत्या के अभियोग में वांछित 50,000/- रुपये के ईनामिया अभियुक्त सत्यम मिश्रा को थाना क्षेत्रान्तर्गत दुखिया चौराहा से गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 01 अदद ग्लेंजा कार बरामद कर की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  बृजनन्दन राय की बाइट
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सुलतानपुर जनपद के बल्दीराय थाना क्षेत्र में पुलिस और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच देर शाम मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक वांछित बदमाश अवैध असलहे के साथ पारा बाजार की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे दबोच लिया गया। पकड़े गए बदमाश की पहचान आदर्श सिंह उर्फ प्रदीप सिंह निवासी ग्राम डोभियारा, थाना हलियापुर के रूप में हुई है। वह लंबे समय से वांछित था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक, 20 नवंबर 2025 को जनपद अयोध्या की पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देने पहुंची थी। आरोप है कि उस दौरान आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया था और सरकारी असलहा व मोबाइल छीन लिए थे। इस मामले में हलियापुर थाने में मुकदमा दर्ज है। मुठभेड़ के बाद आरोपी के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। घायल बदमाश को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा नियमित चेकिंग के दौरान यह मुठभेड़ हुई। आरोपी की फायरिंग के जवाब में आत्मरक्षा में कार्रवाई की गई, जिसमें वह घायल हुआ। फिलहाल उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। सुलतानपुर में हुई इस मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।
    3
    सुलतानपुर जनपद के बल्दीराय थाना क्षेत्र में पुलिस और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच देर शाम मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक वांछित बदमाश अवैध असलहे के साथ पारा बाजार की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी।
खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे दबोच लिया गया।
पकड़े गए बदमाश की पहचान आदर्श सिंह उर्फ प्रदीप सिंह निवासी ग्राम डोभियारा, थाना हलियापुर के रूप में हुई है। वह लंबे समय से वांछित था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस के मुताबिक, 20 नवंबर 2025 को जनपद अयोध्या की पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देने पहुंची थी। आरोप है कि उस दौरान आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया था और सरकारी असलहा व मोबाइल छीन लिए थे। इस मामले में हलियापुर थाने में मुकदमा दर्ज है।
मुठभेड़ के बाद आरोपी के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। घायल बदमाश को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा नियमित चेकिंग के दौरान यह मुठभेड़ हुई। आरोपी की फायरिंग के जवाब में आत्मरक्षा में कार्रवाई की गई, जिसमें वह घायल हुआ। फिलहाल उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सुलतानपुर में हुई इस मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Voice of people लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • वाराणसी में युवती से शादी का दबाव, फर्जी दस्तावेज पर साइन कराकर ब्लैकमेलिंग: FIR दर्ज वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में एक युवती को शादी का दबाव बनाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और फर्जी दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता , निवासी बड़ागांव, ने पुलिस को बताया कि 30 मई 2021 को वह जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र अंतर्गत अपने ननिहाल परसादीपुर गांव में जन्मदिन समारोह में शामिल होने गई थी। वहीं उसकी मुलाकात गांव के ही निवासी आकाश शुक्ला से हुई। आरोप है कि इसके बाद आकाश ने पीड़िता की नानी के मोबाइल से उसका नंबर हासिल कर फोन करना शुरू कर दिया और खुद को रिश्तेदार का दोस्त बताकर बातचीत बढ़ाई। पीड़िता के मुताबिक, धीरे-धीरे आरोपी ने शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर वह लगातार मानसिक दबाव बनाता रहा। इस बीच, रिश्तेदार होने के कारण आरोपी का घर आना-जाना बना रहा, जिसका फायदा उठाकर उसने सादे स्टांप पेपर पर पीड़िता से जबरन हस्ताक्षर करा लिए। बाद में उन्हीं कागजों के आधार पर वह खुद को पति बताकर शादी हो जाने का दावा करने लगा। आरोप है कि शादी से इनकार करने पर आरोपी ने फोन कॉल और मैसेज के जरिए अश्लील गालियां देना, धमकी देना और बदनाम करने की कोशिश शुरू कर दी। पीड़िता और उसके पिता को लगातार डराया-धमकाया गया। यहां तक कि आरोपी ने शादी कहीं और न होने देने और जबरन उठा ले जाने तक की धमकी दी। पीड़िता ने बड़ागांव थाने में पहले भी शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर पुलिस आयुक्त कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी आकाश शुक्ला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक अंकिता सिंह को मामले की विवेचना सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह मामला सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां लोग युवतियों की सुरक्षा और पुलिस की तत्परता पर सवाल उठा रहे हैं।
    1
    वाराणसी में युवती से शादी का दबाव, फर्जी दस्तावेज पर साइन कराकर ब्लैकमेलिंग: FIR दर्ज
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में एक युवती को शादी का दबाव बनाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और फर्जी दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता , निवासी बड़ागांव, ने पुलिस को बताया कि 30 मई 2021 को वह जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र अंतर्गत अपने ननिहाल परसादीपुर गांव में जन्मदिन समारोह में शामिल होने गई थी। वहीं उसकी मुलाकात गांव के ही निवासी आकाश शुक्ला से हुई। आरोप है कि इसके बाद आकाश ने पीड़िता की नानी के मोबाइल से उसका नंबर हासिल कर फोन करना शुरू कर दिया और खुद को रिश्तेदार का दोस्त बताकर बातचीत बढ़ाई।
पीड़िता के मुताबिक, धीरे-धीरे आरोपी ने शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर वह लगातार मानसिक दबाव बनाता रहा। इस बीच, रिश्तेदार होने के कारण आरोपी का घर आना-जाना बना रहा, जिसका फायदा उठाकर उसने सादे स्टांप पेपर पर पीड़िता से जबरन हस्ताक्षर करा लिए। बाद में उन्हीं कागजों के आधार पर वह खुद को पति बताकर शादी हो जाने का दावा करने लगा।
आरोप है कि शादी से इनकार करने पर आरोपी ने फोन कॉल और मैसेज के जरिए अश्लील गालियां देना, धमकी देना और बदनाम करने की कोशिश शुरू कर दी। पीड़िता और उसके पिता को लगातार डराया-धमकाया गया। यहां तक कि आरोपी ने शादी कहीं और न होने देने और जबरन उठा ले जाने तक की धमकी दी।
पीड़िता ने बड़ागांव थाने में पहले भी शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर पुलिस आयुक्त कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी आकाश शुक्ला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी उपनिरीक्षक अंकिता सिंह को मामले की विवेचना सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यह मामला सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां लोग युवतियों की सुरक्षा और पुलिस की तत्परता पर सवाल उठा रहे हैं।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.