Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुजारा स्कूल में शिक्षक पर अभद्र व्यवहार का आरोप, अभिभावकों से बहस का वीडियो वायरल टीकमगढ़ जिले के ग्राम सुजारा की शासकीय माध्यमिक शाला से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शिक्षक और अभिभावकों के बीच तीखी बहस दिखाई दे रही है। आरोप है कि स्कूल की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की शिकायत लेकर पहुंचे अभिभावकों से शिक्षक ने डंडा लेकर अभद्र व्यवहार किया और डराने-धमकाने की कोशिश की। हालांकि, इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले पर एसडीएम बल्देवगढ़ निशांत भूरिया ने कहा है कि जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई कर जिला कलेक्टर को प्रतिवेदन सौंपा जाएगा।
संतोष चंसौलिया
सुजारा स्कूल में शिक्षक पर अभद्र व्यवहार का आरोप, अभिभावकों से बहस का वीडियो वायरल टीकमगढ़ जिले के ग्राम सुजारा की शासकीय माध्यमिक शाला से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शिक्षक और अभिभावकों के बीच तीखी बहस दिखाई दे रही है। आरोप है कि स्कूल की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की शिकायत लेकर पहुंचे अभिभावकों से शिक्षक ने डंडा लेकर अभद्र व्यवहार किया और डराने-धमकाने की कोशिश की। हालांकि, इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले पर एसडीएम बल्देवगढ़ निशांत भूरिया ने कहा है कि जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई कर जिला कलेक्टर को प्रतिवेदन सौंपा जाएगा।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया DIG चम्बल ओर SP ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण1
- उपचुनाव में मतदाता को नहीं होना चाहिए कोई परेशान मतदाताओं की सुविधा पुलिस ने बनाया सुरक्षा बल1
- गुरु पूर्णिमा पर त्रिमुखा देवी टीकरी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, संत श्री 1008 कमलदास जी महाराज ने शिष्यों को दिया गुरु मंत्र दैनिक पुष्पांजलि टुडे भिंड। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भिंड जिले के प्रसिद्ध एवं प्राचीन त्रिमुखा देवी टीकरी धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गुरु पूर्णिमा से लगातार दो दिनों तक धाम में धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु गुरु एवं माता के दर्शन करने पहुंचे। इस अवसर पर पूज्य श्री श्री 1008 कमलदास जी महाराज ने अपने शिष्यों को विधिवत गुरु मंत्र प्रदान कर उन्हें धर्म, सत्य, सेवा, सदाचार एवं मानव कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। महाराज श्री ने अपने आशीर्वचन में कहा कि गुरु का सान्निध्य जीवन को सही दिशा प्रदान करता है और गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति आध्यात्मिक उन्नति एवं जीवन की वास्तविक सफलता प्राप्त कर सकता है। त्रिमुखा देवी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने मां त्रिमुखा देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और देश की खुशहाली की कामना की। पूरे धाम में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। भजन-कीर्तन, गुरु वंदना और धार्मिक अनुष्ठानों से परिसर भक्तिमय हो उठा।इस दौरान पुष्पांजलि टुडे की टीम ने भी त्रिमुखा देवी के दर्शन कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-शांति की प्रार्थना की तथा पूज्य श्री श्री 1008 कमलदास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। महाराज श्री ने टीम को समाजहित एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहने का आशीर्वाद दिया।गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान धाम में सेवा कार्यों की भी सराहना की गई। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। श्रद्धालुओं ने आयोजन की भव्यता और अनुशासित व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए इसे आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर आयोजन बताया।1
- दतिया विधानसभा में मतदान संपन्न होने पर क्या कुछ बोले दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे जरूर जानें.... दतिया विधानसभा में मतदान संपन्न होने पर क्या कुछ बोले दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे जरूर जानें....1
- "दतिया में शांतिपूर्ण मतदान जारी, दोपहर 1 बजे तक 50% वोटिंग – अपर कलेक्टर अक्षय कुमार" ब्रेकिंग न्यूज़ दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 अपर कलेक्टर अक्षय कुमार ने बताया कि दतिया विधानसभा क्षेत्र में सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और चुनाव प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो रही है। उन्होंने जानकारी दी कि दोपहर 1 बजे तक लगभग 50% मतदान दर्ज किया जा चुका है तथा सभी पात्र मतदाताओं से अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने की अपील की।1
- अंकलेश्वर में आज भारी बारिश रेड अलर्ट जारी बरसात के कारण कोई भी जाती बाहर नहीं निकल पाया भारी बारिश हो रही है आज 24 घंटे की भारी बारिश रहेगी कृपया अपने घर में रहे और सुरक्षित रहे1
- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखड़े द्वारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन-2026 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखड़े ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया को सुचारु, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया ।1
- दतिया, मध्यप्रदेश दतिया में विवादों के बाद वोटिंग की बारी उप चुनाव में पड़ रहे वोट... ...किसे नफा किस पर चोट! दतिया में उपचुनाव—कौन मारेगा बाजी? कौन होगा चित..किसका लगेगा दांव? दतिया उप चुनाव,3 अगस्त को मतगणना1
- बलकवाडा थाना क्षेत्र के सलीमपुरा में घर के कमरे में मिले पति-पत्नी के शव शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान बलकवाडा थाना क्षेत्र के सलीमपुरा में घर के कमरे में मिले पति-पत्नी के शव शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान दम्पत्ति की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत से फैली सनसनी कसरावद अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनो को किया मृत घोषित मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं, पीएम रिपोर्ट का इंतजार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे, पुलिस जांच में जुटी एसडीओपी श्वेता शुक्ला बोली,पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्यवाही, खलटांका पुलिस चौकी में मर्ग दर्ज बलकवाडा थाना की खलटांका पुलिस चौकी क्षेत्र के सलीमपुरा में पति-पत्नी का घर में ही मिले संदिग्ध शव पुलिस कर रही मामले की जांच1