Shuru
Apke Nagar Ki App…
पंजाब में दो भाइयों ने दिया बहन को बड़ा तोहफा गरीब बहन को लाखों रुपए का मकान बनाकर दिया बहन को नहीं हुई कानों कान खबर
दैनिक भास्कर संवाददाता
पंजाब में दो भाइयों ने दिया बहन को बड़ा तोहफा गरीब बहन को लाखों रुपए का मकान बनाकर दिया बहन को नहीं हुई कानों कान खबर
More news from राजस्थान and nearby areas
- मोबाइल के लिए युवक मनखुश मीणा का मर्डर परिवार के लोग शादी में गए थे; थार में आए बदमाश सवाई माधोपुर के उलियाना गांव घर से किडनैप कर ले गए1
- चकचैनपूरा के बाईस गोदाम पर लेबर संकट, अनाज से भरे ट्रकों की लगी लंबी कतारें ट्रक चालकों में नाराजगी, कई दिनों से खाली नहीं हो रहे वाहन सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय के चकचैनपूरा स्थित परिवहन कार्यालय के पास बने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदामों में इन दिनों मजदूरों की भारी कमी के चलते अनाज से भरे ट्रकों की लंबी कतारें लग गई हैं। ट्रकों की समय पर अनलोडिंग नहीं होने से ट्रक चालक और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोग खासे परेशान नजर आ रहे हैं। ट्रक चालकों का कहना है कि वे रामगंज मंडी, कोटा सहित विभिन्न क्षेत्रों से सरकारी अनाज लेकर सवाई माधोपुर पहुंचे हैं, लेकिन गोदामों में पर्याप्त मजदूर नहीं होने और ठेकेदार की लापरवाही के कारण उन्हें पांच से सात दिनों तक ट्रकों सहित बाहर खड़ा रहना पड़ रहा है। इससे चालकों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चालकों के अनुसार एफसीआई गोदाम में अनलोडिंग कार्य के लिए मजदूरों की संख्या बेहद कम है, जिसके कारण ट्रकों में भरा अनाज समय पर खाली नहीं हो पा रहा। स्थिति यह है कि जिला परिवहन कार्यालय से लेकर कोटा-लालसोट हाईवे तक दोनों ओर ट्रकों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। ट्रक यूनियन अध्यक्ष ने बताया कि समस्या केवल मजदूरों की कमी तक सीमित नहीं है, बल्कि ठेकेदार द्वारा लगातार ट्रक चालकों को आश्वासन देकर मामले को टाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार के पास करीब 200 मजदूर लगाने का लाइसेंस है, लेकिन वर्तमान में केवल 80 मजदूर ही कार्य कर रहे हैं। इसी वजह से एक ट्रक को खाली होने में पांच से सात दिन तक का समय लग रहा है। वहीं एफसीआई गोदाम प्रबंधन का कहना है कि प्रतिदिन 35 से 40 ट्रकों को खाली कराया जा रहा है। प्रबंधन ने बताया कि ठेकेदार को मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए जा चुके हैं और इस संबंध में पत्र भी जारी किया गया है। फिलहाल गोदाम में 80 से 85 मजदूर कार्यरत हैं, जबकि आवश्यकता लगभग 200 मजदूरों की है। गोदाम प्रबंधक ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों में समस्या अधिक बढ़ी है, क्योंकि बूंदी और बारां के सेंटरों का लोड भी सवाई माधोपुर डायवर्ट कर दिया गया था। इससे अचानक दबाव बढ़ गया। उन्होंने कहा कि अब उन सेंटरों को बंद करने की प्रक्रिया की जा रही है, जिससे जल्द स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। प्रबंधन के अनुसार वर्तमान में करीब 200 ट्रक अनलोडिंग की प्रतीक्षा में हैं और प्रतिदिन 30 से 40 ट्रकों को खाली किया जा रहा है। ऐसे में आगामी दो से तीन दिनों में व्यवस्था सामान्य होने की संभावना जताई जा रही है।1
- मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज, हेलीपैड का 30 प्रतिशत काम पूरा चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र के भेडोला गांव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है। मुख्यमंत्री कब आएंगे इसको लेकर अभी तक पुख्ता जानकारी प्रशासन के अधिकारियों के पास भी नहीं है। लेकिन मुख्यमंत्री का रात्रि चौपलकर लोगों की समस्याएं सुनने का कार्यक्रम संभावित है। है। इसको लेकर हर विभाग के अधिकारी तैयारीयों में जुटा हुआ है। विभागीय अधिकारी गांव में घूम घूम कर समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। ऐसे में बिजली निगम के अधिकारी गांव में सालों से झूलते तारों को खींच रहे है तथा नए विद्युत पोल भी लगा रहा है। वहीं पंचायत सफाई व्यवस्था के साथ ही जहां किचड़ हो रहा था। वहां मिट्टी डलवाई जा रही है। इधर सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से हेलीपैड भी तैयार किया जा रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र मीणा ने बताया कि हेलीपैड बनाने बनाने को लेकर गिट्टी व मिट्टी डालकर रोलर फैर कर तैयार किया जा रहा है। अभी तक हेलीपैड का 30 प्रतिशत कार्य हो चुका है। वहीं हेलीपैड को तैयार किए जा रहे हैं।1
- सवाई माधोपुर के भेरू दरवाजा क्षेत्र में एक वाटर बॉक्स को लापरवाही से खुला छोड़ दिया गया है। यह स्थिति किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, जिससे बच्चों और राहगीरों को खतरा है।1
- अनुराग सेवा संस्थान ने लगाए परिण्डे, परिंदों की सेवा का दिया संदेश लालसोट। द्वारा “अनुराग-31” अभियान के तहत शनिवार को महन्त कल्याण दास जी महाराज आश्रम में परिण्डे लगाए गए। संत बालकदास महाराज ने कहा कि भीषण गर्मी में बेजुबान परिंदों के लिए पानी की व्यवस्था करना ईश्वर सेवा के समान है। संस्थान के सचिव श्याम सुन्दर शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत 3100 परिण्डे लगाए एवं वितरित किए जा रहे हैं।2
- जनगणना 2027 प्रशिक्षण सम्पन्न, 16 मई से शुरू होगा डिजिटल मकान सूचीकरण कार्य बामनवास, सवाईमाधोपुर : बामनवास नगरपालिका क्षेत्र में जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” को लेकर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को सम्पन्न हो गया। यह प्रशिक्षण 7 से 9 मई 2026 तक महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पट्टी कलां, बामनवास में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में नियुक्त सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को प्रथम डिजिटल जनगणना कार्य की विस्तृत जानकारी फील्ड ट्रेनर पवन कुमार शर्मा एवं संजेश कुमार अग्रवाल द्वारा दी गई। जनगणना चार्ज अधिकारी भगवान सहाय मीना (नायब तहसीलदार बरनाला) ने प्रशिक्षण में उपस्थित होकर सभी प्रशिक्षणार्थियों को धन्यवाद दिया तथा पारदर्शिता, पूर्ण निष्ठा और टीम भावना के साथ तय समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बताया गया कि जनगणना का प्रथम चरण 16 मई से 14 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा।4
- Message गंगापुर सिटी के छावा गांव में सती रानी रानक देवी मंदिर निर्माण कार्य तेज, समाजबंधुओं का मिल रहा सहयोग सवाई माधोपुर जिले के छावा गांव में श्री खंगार राजपूत सेना के तत्वावधान में सती रानी रानक देवी मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। शुक्रवार को मंदिर निर्माण के तहत छत डालने का कार्य किया गया। समाज बंधुओं के सहयोग से चल रहे इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्य को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है। मौके पर सेना के पदाधिकारी एवं समाजसेवी मौजूद रहे। उपाध्यक्ष सोनू कुमार, कोषाध्यक्ष कैलाश जी, समाजसेवी दीपू सिंह, सीताराम जी सहित कई समाजबंधुओं ने निर्माण कार्य का जायजा लिया और सहयोग का आह्वान किया। पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर निर्माण कार्य लगातार जारी है तथा समाज के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।1
- पंजाब में दो भाइयों ने दिया बहन को बड़ा तोहफा गरीब बहन को लाखों रुपए का मकान बनाकर दिया बहन को नहीं हुई कानों कान खबर1