logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई कलश यात्रा, नीलकंठ धाम में श्रीराम कथा व महायज्ञ का शुभारंभ। संवाददाता/जामताड़ा जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बांकूडीह स्थित नीलकंठ बाबा मंदिर प्रांगण में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बांकूडीह गांव सहित आसपास के दर्जनों गांवों से महिलाएं, पुरुष और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार श्रद्धालु प्रातः स्नान कर नए वस्त्र धारण कर गांव के नदी तट पर पहुंचे। वहां पंडितों एवं आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजन संपन्न कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर लगभग चार किलोमीटर की पैदल यात्रा तय करते हुए नीलकंठ बाबा मंदिर प्रांगण तक पहुंचे। कलश यात्रा के दौरान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और वीर बजरंगबली की वेशभूषा में सजे बच्चों ने सनातन संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।ज्ञात हो कि बांकूडीह में श्री श्री 1008 रामचरितमानस महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। गुरुवार से हवन-पूजन, संध्या आरती तथा प्रतिदिन संध्या 7 बजे से श्रीराम कथा का आयोजन होगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। मौके पर समाजसेवी प्रदीप मंडल, सोनू सिंह, पप्पू मंडल, अमर मंडल, प्रेम मंडल, मंटू मंडल, किशोर मंडल, संजय मंडल, अमृत मंडल, मदन मंडल, कमल मंडल, ओम सिंह सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

17 hrs ago
user_Yogesh Kumar
Yogesh Kumar
Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
17 hrs ago

भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई कलश यात्रा, नीलकंठ धाम में श्रीराम कथा व महायज्ञ का शुभारंभ। संवाददाता/जामताड़ा जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बांकूडीह स्थित नीलकंठ बाबा मंदिर प्रांगण में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बांकूडीह गांव सहित आसपास के दर्जनों गांवों से महिलाएं, पुरुष और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार श्रद्धालु प्रातः स्नान कर नए वस्त्र धारण कर गांव के नदी तट पर पहुंचे। वहां पंडितों एवं आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजन संपन्न कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर लगभग चार किलोमीटर की पैदल यात्रा तय करते हुए नीलकंठ बाबा मंदिर प्रांगण तक पहुंचे। कलश यात्रा के दौरान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और वीर बजरंगबली की वेशभूषा में सजे बच्चों ने सनातन संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।ज्ञात हो कि बांकूडीह में श्री श्री 1008 रामचरितमानस महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। गुरुवार से हवन-पूजन, संध्या आरती तथा प्रतिदिन संध्या 7 बजे से श्रीराम कथा का आयोजन होगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। मौके पर समाजसेवी प्रदीप मंडल, सोनू सिंह, पप्पू मंडल, अमर मंडल, प्रेम मंडल, मंटू मंडल, किशोर मंडल, संजय मंडल, अमृत मंडल, मदन मंडल, कमल मंडल, ओम सिंह सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

More news from Jamtara and nearby areas
  • Post by PRESS R K PRESS R K
    1
    Post by PRESS R K PRESS R K
    user_PRESS R K PRESS R K
    PRESS R K PRESS R K
    पत्रकार Karma Tanr Vidyasagar*, Jamtara•
    19 hrs ago
  • हम तो पूछेंगे कतरास छाताबाद वार्ड नंबर 2 पार्षद प्रत्याशी अफसर उर्फ छोटू से
    1
    हम तो पूछेंगे कतरास छाताबाद वार्ड नंबर 2 पार्षद प्रत्याशी
अफसर उर्फ छोटू से
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    2 hrs ago
  • देशभर में 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों द्वारा आहूत आम हड़ताल की वजह से गुरुवार को 10 बजे से ही गिरिडीह के तमाम बैंकों में ताला लटका रहा और तमाम बैंक कर्मी बरगंडा रोड स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया के बाहर धरने पर डटे रहे।बताया गया कि निजीकरण, मजदूर विरोधी कानून, बढ़ती महंगाई, ठेका प्रथा और रोजगार सुरक्षा के मुद्दों को लेकर यह हड़ताल ऐतिहासिक संघर्ष का प्रतीक बन गई। इसी क्रम में ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉयीज़ एसोसिएशन के सदस्यों सहित गिरिडीह के बैंक कर्मचारी भी इस आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल हुए। हड़ताल ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक क्षेत्र, बैंकिंग व्यवस्था और श्रमिक अधिकारों पर कोई समझौता स्वीकार्य नहीं है। सरकार से मांग की गई कि वह श्रमिक संगठनों के साथ सार्थक संवाद स्थापित करे और जनविरोधी नीतियों को वापस ले। यह आंदोलन श्रमिक वर्ग की एकता, दृढ़ता और अधिकारों की रक्षा का संदेश दे गया।
    1
    देशभर में 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों द्वारा आहूत आम हड़ताल की वजह से गुरुवार को 10 बजे से ही गिरिडीह के तमाम बैंकों में ताला लटका रहा और तमाम  बैंक कर्मी बरगंडा रोड स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया के बाहर धरने पर डटे रहे।बताया गया कि निजीकरण, मजदूर विरोधी कानून, बढ़ती महंगाई, ठेका प्रथा और रोजगार सुरक्षा के मुद्दों को लेकर यह हड़ताल ऐतिहासिक संघर्ष का प्रतीक बन गई। इसी क्रम में ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉयीज़ एसोसिएशन  के सदस्यों सहित गिरिडीह के  बैंक कर्मचारी भी इस आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल हुए। हड़ताल ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक क्षेत्र, बैंकिंग व्यवस्था और श्रमिक अधिकारों पर कोई समझौता स्वीकार्य नहीं है। सरकार से मांग की गई कि वह श्रमिक संगठनों के साथ सार्थक संवाद स्थापित करे और जनविरोधी नीतियों को वापस ले। यह आंदोलन श्रमिक वर्ग की एकता, दृढ़ता और अधिकारों की रक्षा का संदेश दे गया।
    user_Aakansha Sinha
    Aakansha Sinha
    Local News Reporter गंडे, गिरिडीह, झारखंड•
    4 hrs ago
  • पूर्व निर्धारण कार्यक्रम के तहत 12 फरवरी को विभिन्न ट्रेड यूनियनो द्वारा 4 श्रमिक संहिता के विरोध में विभिन्न कोलियरियों का कामकाज ठप्प कर दिया और सरकार के विरुद्ध जोरदार नारे लगाए उन्होंने इसको लेकर क्या कुछ कहा आइए जानते हैं इस खबर में।
    1
    पूर्व निर्धारण कार्यक्रम के तहत 12 फरवरी को विभिन्न ट्रेड यूनियनो द्वारा 4 श्रमिक संहिता के विरोध में विभिन्न कोलियरियों का कामकाज ठप्प कर दिया और सरकार के विरुद्ध जोरदार नारे लगाए उन्होंने इसको लेकर क्या कुछ कहा आइए जानते हैं इस खबर में।
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर Baghmara-Cum-Katras, Dhanbad•
    4 hrs ago
  • धनबाद. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार नए श्रम संहिताओं (लेबर कोड) के विरोध में बुधवार को देशभर में मजदूर संगठनों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया। इस हड़ताल का व्यापक असर कोयलांचल धनबाद में देखने को मिला, जहां भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) और ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) की कई कोलियरियों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। विभिन्न मजदूर यूनियनों के नेता और कार्यकर्ता संयुक्त मोर्चा के बैनर तले रणधीर वर्मा चौक पर एकत्रित होकर प्रदर्शन और नारेबाजी करते नजर आए।
    1
    धनबाद. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार नए श्रम संहिताओं (लेबर कोड) के विरोध में बुधवार को देशभर में मजदूर संगठनों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया। इस हड़ताल का व्यापक असर कोयलांचल धनबाद में देखने को मिला, जहां भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) और ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) की कई कोलियरियों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। विभिन्न मजदूर यूनियनों के नेता और कार्यकर्ता संयुक्त मोर्चा के बैनर तले रणधीर वर्मा चौक पर एकत्रित होकर प्रदर्शन और नारेबाजी करते नजर आए।
    user_प्रेम कुमार साव
    प्रेम कुमार साव
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    6 hrs ago
  • झारखंड राज्य खाद्य आयोग आयोग की प्रभारी अध्यक्ष शबनम परवीन ने गुरुवार को 3 बजे नया परिसदन भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की और सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
    1
    झारखंड राज्य खाद्य आयोग आयोग की प्रभारी अध्यक्ष शबनम परवीन ने गुरुवार को 3 बजे नया परिसदन भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की और सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
    user_Shivani Seth
    Shivani Seth
    गंडे, गिरिडीह, झारखंड•
    6 hrs ago
  • धनबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 3 में पार्षद प्रत्याशी कविता गुप्ता ने भव्य बाइक रैली निकाल कर अपना शक्ति प्रदर्शन किया।
    1
    धनबाद नगर निगम के  वार्ड नंबर 3 में  पार्षद प्रत्याशी कविता गुप्ता ने भव्य बाइक रैली निकाल कर अपना शक्ति प्रदर्शन किया।
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
  • अहिल्यापुर को नया प्रखंड बनाने की मांग गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन और पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की। गुरुवार को 4 बजे श्री स्वर्णकार ने सिरसिया स्थित आवास से इसकी जानकारी दी।बताया गया कि मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव पर गंभीरता दिखाते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया है। राँची स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में हुई इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान लक्ष्मण स्वर्णकार ने विस्तार से बताया कि गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर, बुधुडीह, फूलझरिया, पर्वतपुर, गजकुंडा ,ताराटांड़, कुंडलवादह, बांकीकला, जमजोरी, रसनजोरी एवं बरमसिया-2 पंचायतों को मिलाकर नया प्रखंड गठित किया जाना क्षेत्र की प्रशासनिक जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अहिल्यापुर सभी मानकों पर खरा उतरता है—यहां थाना, बैंक, उच्च विद्यालय समेत बुनियादी सुविधाएं पहले से मौजूद हैं और यह प्रस्तावित पंचायतों के केंद्र में स्थित है। श्री स्वर्णकार ने तर्क दिया कि गांडेय प्रखंड भौगोलिक रूप से बड़ा होने के कारण आम लोगों को सरकारी कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। नया प्रखंड बनने से लगभग आधी आबादी को सीधा लाभ मिलेगा, प्रशासनिक कामकाज में तेजी आएगी और विकास योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन संभव होगा। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मांग को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक पहल का भरोसा दिया। इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि की दिशा में कदम माना जा रहा है।
    1
    अहिल्यापुर को नया प्रखंड बनाने की मांग गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन और पूर्व विधायक  लक्ष्मण स्वर्णकार ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की। गुरुवार को 4 बजे श्री स्वर्णकार ने  सिरसिया स्थित आवास से इसकी जानकारी दी।बताया गया कि मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव पर गंभीरता दिखाते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया है।
राँची स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में हुई इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान  लक्ष्मण स्वर्णकार ने विस्तार से बताया कि गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर, बुधुडीह, फूलझरिया, पर्वतपुर, गजकुंडा ,ताराटांड़, कुंडलवादह, बांकीकला, जमजोरी, रसनजोरी एवं बरमसिया-2 पंचायतों को मिलाकर नया प्रखंड गठित किया जाना क्षेत्र की प्रशासनिक जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अहिल्यापुर सभी मानकों पर खरा उतरता है—यहां थाना, बैंक, उच्च विद्यालय समेत बुनियादी सुविधाएं पहले से मौजूद हैं और यह प्रस्तावित पंचायतों के केंद्र में स्थित है।
श्री स्वर्णकार ने तर्क दिया कि गांडेय प्रखंड भौगोलिक रूप से बड़ा होने के कारण आम लोगों को सरकारी कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। नया प्रखंड बनने से लगभग आधी आबादी को सीधा लाभ मिलेगा, प्रशासनिक कामकाज में तेजी आएगी और विकास योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन संभव होगा।
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मांग को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक पहल का भरोसा दिया। इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि की दिशा में कदम माना जा रहा है।
    user_Aakansha Sinha
    Aakansha Sinha
    Local News Reporter गंडे, गिरिडीह, झारखंड•
    4 hrs ago
  • नगर निकाय चुनाव को लेकर मोहलीचुआ स्थित 23 नंबर वार्ड से वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी मृत्युंजय कुमार यादव उर्फ गुड्डु यादव ने गुरुवार को 6 बजे दो अलग-अलग स्थानों पर अपने चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।
    1
    नगर निकाय चुनाव को लेकर मोहलीचुआ स्थित 23 नंबर वार्ड से वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी मृत्युंजय कुमार यादव उर्फ गुड्डु यादव ने गुरुवार को 6 बजे  दो अलग-अलग स्थानों पर अपने चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।
    user_Shivani Seth
    Shivani Seth
    गंडे, गिरिडीह, झारखंड•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.