Shuru
Apke Nagar Ki App…
पटना आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित डीएसपी गौतम कुमार के 5 गर्लफ्रेंड पटना से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित डीएसपी गौतम कुमार के पांच गर्लफ्रेंड सभी के नाम पर करोड़ों का संपत्ति
संध्या न्यूज़ NH139 पालीगंज
पटना आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित डीएसपी गौतम कुमार के 5 गर्लफ्रेंड पटना से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित डीएसपी गौतम कुमार के पांच गर्लफ्रेंड सभी के नाम पर करोड़ों का संपत्ति
- User5032Bakhtiarpur, Patna👏10 hrs ago
- User5032Bakhtiarpur, Patna👏10 hrs ago
- User5032Bakhtiarpur, Patna👏10 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
- पटना से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित डीएसपी गौतम कुमार के पांच गर्लफ्रेंड सभी के नाम पर करोड़ों का संपत्ति1
- पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के रानीतालाब थाना क्षेत्र के बराह गांव में उस समय सनसनी फैल गई। जब घर के बाहर एक बच्चे का शव संदिग्ध पस्थिति में मिला। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतक बच्चे की पहचान राम कुमार यादव का 13 वर्षीय पुत्र भोला कुमार के रूप में हुई है। इधर शव मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के पिता रामकुमार यादव ने बताया कि मेरा बेटा कल शाम 4 बजे से घर से बाहर था हम जब सुबह चार बजे घर आए तो देखा कि मेरा बेटा घर के बाहर लेटा हुआ है जब उसके पास गया तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है उसके शरीर पर चोट के निशान है किसी ने उसकी हत्या की और शव को घर के बाहर छोड़ कर भाग गया है। हालांकि मौत कैसे और कब हुई है ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन परिवार के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पालीगंज डीएसपी 2 पंकज कुमार शर्मा एवं स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी एफएसएल टीम को दी गई। जिसके बाद एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। इधर थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी विनय रंजन ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची है और जांच की जा रही है हत्या है या और कुछ ये जांच के बाद ही पता चलेगा।1
- ग्राम बाजना में शुक्ला परिवार द्वारा अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का दिव्य1
- मोदीजी प्याज वाली झालमुई खाते हैं, दिमाग नहीं !! नड्डा बोले बंगाल को अरबों दिए, यूपी में कांग्रेस के साथ सरकार बनाएंगे अखिलेश, कंगना ने किया इमरजेंसी इंदिरा की कापी में रोड-शो, ममता का एक धुरंधर छः भाजपाइयों पर भारी और देखिए लाईव गोलीबारी राजपथ न्यूज़ पर....1
- , 19 अप्रैल 2026 — भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा शहीद भवन, आरा में संगठन सृजन अभियान को मजबूत करने के लिए जिलाध्यक्ष डॉ. श्रीधर तिवारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता शामिल हुए।1
- जहानाबाद के साहू धर्मशाला में भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को नमन किया। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में भगवान परशुराम के जीवन, उनके संघर्ष, ज्ञान और धर्म के प्रति समर्पण पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि परशुराम केवल एक योद्धा ही नहीं, बल्कि महान ऋषि और समाज सुधारक भी थे। उनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करते हैं। वक्ताओं ने विशेष रूप से शिक्षा, संस्कार और संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए युवाओं से उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने समाज में एकता, नैतिकता और संस्कारों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।1
- बिहटा प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित मतदान से पहले प्रशासन ने प्रखंड स्तर पर व्यवस्थाओं की समीक्षा की है। अधिकारियों के अनुसार, चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस बार चुनाव 7 स्थानों पर कराया जाएगा, जिनमें 3 नगर परिषद क्षेत्र और 4 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। मतदान केंद्र अमहरा, राघोपुर, बिहटा, मुसेपुर, बेंदौल, सदिसोपुर और परेवा में बनाए गए हैं। कुल 20 बूथों पर मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। प्रत्येक बूथ पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, जबकि संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भी मौजूद रहेंगे, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि सभी मतदान कर्मियों को 19 अप्रैल को ही उनके-अपने बूथों पर भेज दिया गया है, जिससे वे समय पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित कर सकें। चुनाव में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य है कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो, जिसके लिए सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।1
- आज 19 अप्रैल 2026 को आरा के चंदवा मोड़ स्थित परशुराम सेवा संघ के प्रधान कार्यालय में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाहाबाद इकाई के अध्यक्ष अंजनी तिवारी ने की, जिसमें सैकड़ों लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर बुद्धिजीवी, समाजसेवी, डॉक्टर और प्रोफेसरों सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने भगवान परशुराम को धर्म, शौर्य और सत्य का प्रतीक बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। अपने संबोधन में अंजनी तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सनातन धर्म और ब्राह्मण समाज के खिलाफ हो रही बयानबाजी पर चिंता जताते हुए ऐसे लोगों को चेतावनी भी दी। कार्यक्रम में धर्मेंद्र तिवारी, राम उपाध्याय, डॉ. जितेंद्र शुक्ला सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन राजा तिवारी ने किया। (रिपोर्ट: पंकज सिंह, जनता की आवाज आरा)1