logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़ौनी:पेट्रोल पंप पर लाइन विवाद में कर्मचारी को कट्टा दिखायाः दतिया में कर्मचारी को जान से मारने की धमकी देकर फरार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना! बड़ौनी:पेट्रोल पंप पर लाइन विवाद में कर्मचारी को कट्टा दिखायाः दतिया में कर्मचारी को जान से मारने की धमकी देकर फरार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना! दतिया में एनएच-44 हाइवे पर गोराघाट थाना अंतर्गत श्री रतन पेट्रोल पंप पर शनिवार सुबह लाइन तोड़ने के विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। पहले पेट्रोल भरवाने की जिद कर रहे एक युवक ने पंप कर्मचारी के साथ न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि कट्टा दिखाकर मारपीट भी कर दी। पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

1 hr ago
user_सतेन्द्र अहिरवार
सतेन्द्र अहिरवार
Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

बड़ौनी:पेट्रोल पंप पर लाइन विवाद में कर्मचारी को कट्टा दिखायाः दतिया में कर्मचारी को जान से मारने की धमकी देकर फरार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना! बड़ौनी:पेट्रोल पंप पर लाइन विवाद में कर्मचारी को कट्टा दिखायाः दतिया में कर्मचारी को जान से मारने की धमकी देकर फरार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना! दतिया में एनएच-44 हाइवे पर गोराघाट थाना अंतर्गत श्री रतन पेट्रोल पंप पर शनिवार सुबह लाइन तोड़ने के विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। पहले पेट्रोल भरवाने की जिद कर रहे एक युवक ने पंप कर्मचारी के साथ न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि कट्टा दिखाकर मारपीट भी कर दी। पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दिनांक 22.3.2026 को फरियादी नें थाना मो. बड़ोदिया आकर अपनी 14 साल की नाबालिग भतीजी को किसी अज्ञात आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट की थी जिस पर से थाना मो. बड़ोदिया पर धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। अपराध का खुलासा विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शाजापुर अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि अरविंद तोमर द्वारा एक टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर परिजनों एवं आस पास के लोगों से बारीकी से पूछताछ की गई एवं मुखबिर मामूर किये तथा जिला सायबर सेल शाजापुर से तकनीकी सहायता लेते हुए अपहृता को मोरबी गुजरात से दिनांक 25.03.2026 को आरोपी जीवन पिता बापुलाल मालवीय के कब्जे से सकुशल बरामद कर दस्तयाब किया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. अरविंद तोमर, सउनि मेहमूद अली, आर. जुझार सिंह, म.आर. कीर्ति मण्डोत तथा जिला सायबर सेल प्रभारी विकास तिवारी आर. अनिल सक्सेना, आर. राजेश दांगी एवं आर, घनश्याम राजपूत की मुख्य भूमिका रही। उक्त खुलासा पुलिस ने गुरुवार शाम 5 बजे किया ।
    1
    दिनांक 22.3.2026 को फरियादी नें थाना मो. बड़ोदिया आकर अपनी 14 साल की नाबालिग भतीजी को किसी अज्ञात आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट की थी जिस पर से थाना मो. बड़ोदिया पर धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
अपराध का खुलासा विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शाजापुर अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि अरविंद तोमर द्वारा एक टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर परिजनों एवं आस पास के लोगों से बारीकी से पूछताछ की गई एवं मुखबिर मामूर किये तथा जिला सायबर सेल शाजापुर से तकनीकी सहायता लेते हुए अपहृता को मोरबी गुजरात से दिनांक 25.03.2026 को आरोपी जीवन पिता बापुलाल मालवीय के कब्जे से सकुशल बरामद कर दस्तयाब किया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जारी है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. अरविंद तोमर, सउनि मेहमूद अली, आर. जुझार सिंह, म.आर. कीर्ति मण्डोत तथा जिला सायबर सेल प्रभारी विकास तिवारी आर. अनिल सक्सेना, आर. राजेश दांगी एवं आर, घनश्याम राजपूत की मुख्य भूमिका रही। उक्त खुलासा पुलिस ने गुरुवार शाम 5 बजे किया ।
    user_Mukesh Bamniya
    Mukesh Bamniya
    Voice of people मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलौदा में शुक्रवार रात रिश्तेदारों के बीच विवाद हिंसक हो गया। शुक्रवार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच हुए इस घटनाक्रम में दोनों पक्षों के करीब 8 लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल शाजापुर में भर्ती कराया गया है। संगीता राजपूत ने शिकायत में बताया कि लड़की को ले जाने की बात पर विवाद शुरू हुआ और गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि लालसिंह, गोपाल और विशाल ने उनके पति होकमसिंह सहित अन्य पर लोहे की रॉड से हमला किया। दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हैं। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलौदा में शुक्रवार रात रिश्तेदारों के बीच विवाद हिंसक हो गया। शुक्रवार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच हुए इस घटनाक्रम में दोनों पक्षों के करीब 8 लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल शाजापुर में भर्ती कराया गया है।
संगीता राजपूत ने शिकायत में बताया कि लड़की को ले जाने की बात पर विवाद शुरू हुआ और गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि लालसिंह, गोपाल और विशाल ने उनके पति होकमसिंह सहित अन्य पर लोहे की रॉड से हमला किया।
दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हैं। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 😭😭
    1
    😭😭
    user_Suresh
    Suresh
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 💥🔥तलेन: रामनवमी पर फूलमाली समाज ने निकाला भव्य चल समारोह, पुष्पवर्षा से महकीं राहें💥🔥 तलेन (राजगढ़): मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव 'रामनवमी' के पावन अवसर पर नगर तलेन में भारी उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखा गया। इस उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी फूलमाली समाज द्वारा एक भव्य चल समारोह (शोभायात्रा) निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन और श्रद्धालु सम्मिलित हुए। भक्तिमय रहा माहौल समारोह की शुरुआत स्थानीय मालीपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर से विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। शोभायात्रा में भगवान श्री राम की मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र रही। ढोल-ताशों और डीजे की गूंज पर युवा थिरकते नजर आए, वहीं महिलाएं मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं। 'जय श्री राम' के उद्घोष से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। 🙏🎉😊👏💫
    1
    💥🔥तलेन: रामनवमी पर फूलमाली समाज ने निकाला भव्य चल समारोह, पुष्पवर्षा से महकीं राहें💥🔥
तलेन (राजगढ़): मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव 'रामनवमी' के पावन अवसर पर नगर तलेन में भारी उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखा गया। इस उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी फूलमाली समाज द्वारा एक भव्य चल समारोह (शोभायात्रा) निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन और श्रद्धालु सम्मिलित हुए।
भक्तिमय रहा माहौल
समारोह की शुरुआत स्थानीय मालीपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर से विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। शोभायात्रा में भगवान श्री राम की मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र रही। ढोल-ताशों और डीजे की गूंज पर युवा थिरकते नजर आए, वहीं महिलाएं मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं। 'जय श्री राम' के उद्घोष से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। 🙏🎉😊👏💫
    user_Dharmendra Pushpad
    Dharmendra Pushpad
    Restaurant Pachore, Rajgarh•
    11 hrs ago
  • शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी में शनिवार को चोरी की दो वारदातें सामने आई हैं। चोरों ने सूने सरकारी क्वार्टरों को निशाना बनाते हुए नगदी और आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वारदात सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच की बताई जा रही है।सूचना मिलने पर पुलिस के साथ फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस साक्ष्य जुटा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। हेड लाइन
    1
    शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी में शनिवार को चोरी की दो वारदातें सामने आई हैं।
चोरों ने सूने सरकारी क्वार्टरों को निशाना बनाते हुए नगदी और आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वारदात सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच की बताई जा रही है।सूचना मिलने पर पुलिस के साथ फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस साक्ष्य जुटा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। हेड लाइन
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    12 hrs ago
  • Post by Banwari katariya
    1
    Post by Banwari katariya
    user_Banwari katariya
    Banwari katariya
    राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • शाजापुर - मल्याहेड़ी और टिकोन के बीच नलखेड़ा से भोपाल जा रही जा रही बस पलटी, एक की मौके पर हुई मौत, 112 से 5 घायलों को मोहन बड़ोदिया सीएचसी लाया गया
    1
    शाजापुर - मल्याहेड़ी और टिकोन के बीच नलखेड़ा से भोपाल जा रही जा रही बस पलटी, एक की मौके पर हुई मौत, 112 से 5 घायलों को मोहन बड़ोदिया सीएचसी लाया गया
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Suresh
    1
    Post by Suresh
    user_Suresh
    Suresh
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस थाना छापीहेड़ा द्वारा दिनांक 28 मार्च 2026 को प्रातः 08:00 बजे साइक्लोथॉन एवं मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर परिषद कार्यालय से हुई तथा निर्धारित मार्ग नगर परिषद कार्यालय से नलखेड़ा जोड़ तक रखा गया, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों में उत्साह और जोश देखने को मिला। इस आयोजन में थाना प्रभारी मीणा सहित पुलिस थाना छापीहेड़ा के समस्त स्टाफ, नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा नगर के नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में अनुशासन और उत्साह का सुंदर समन्वय देखने को मिला। इस अवसर पर थाना प्रभारी मीणा ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके आदर्शों पर चलकर ही हम एक सशक्त एवं एकजुट राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील भी की। अंत में सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया एवं सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन सरदार पटेल की जयंती को यादगार बनाने के साथ-साथ समाज में एकता, स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश देने में सफल रहा।
    1
    लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस थाना छापीहेड़ा द्वारा दिनांक 28 मार्च 2026 को प्रातः 08:00 बजे साइक्लोथॉन एवं मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर परिषद कार्यालय से हुई तथा निर्धारित मार्ग नगर परिषद कार्यालय से नलखेड़ा जोड़ तक रखा गया, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों में उत्साह और जोश देखने को मिला।
इस आयोजन में थाना प्रभारी मीणा सहित पुलिस थाना छापीहेड़ा के समस्त स्टाफ, नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा नगर के नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में अनुशासन और उत्साह का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
इस अवसर पर थाना प्रभारी मीणा ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके आदर्शों पर चलकर ही हम एक सशक्त एवं एकजुट राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील भी की।
अंत में सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया एवं सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन सरदार पटेल की जयंती को यादगार बनाने के साथ-साथ समाज में एकता, स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश देने में सफल रहा।
    user_SHRAWAN AGRAWAL
    SHRAWAN AGRAWAL
    Computer service खिलचीपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.