Shuru
Apke Nagar Ki App…
घायल युवक की मदद को आगे आए विनय अग्रवाल, मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती अक्रॉस टाइम्स शाहजहाँपुर। मछली मार्केट के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मदद के लिए विनय अग्रवाल ने मानवता की मिसाल पेश की। वहां से गुजर रहे विनय अग्रवाल ने तत्काल घायल युवक को अपनी गाड़ी से मेडिकल कॉलेज पहुंचाकर भर्ती कराया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके इस सराहनीय कदम की चर्चा हो रही है।
अक्रॉस टाइम्स
घायल युवक की मदद को आगे आए विनय अग्रवाल, मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती अक्रॉस टाइम्स शाहजहाँपुर। मछली मार्केट के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मदद के लिए विनय अग्रवाल ने मानवता की मिसाल पेश की। वहां से गुजर रहे विनय अग्रवाल ने तत्काल घायल युवक को अपनी गाड़ी से मेडिकल कॉलेज पहुंचाकर भर्ती कराया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके इस सराहनीय कदम की चर्चा हो रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- घायल युवक की मदद को आगे आए विनय अग्रवाल, मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती अक्रॉस टाइम्स शाहजहाँपुर। मछली मार्केट के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मदद के लिए विनय अग्रवाल ने मानवता की मिसाल पेश की। वहां से गुजर रहे विनय अग्रवाल ने तत्काल घायल युवक को अपनी गाड़ी से मेडिकल कॉलेज पहुंचाकर भर्ती कराया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके इस सराहनीय कदम की चर्चा हो रही है।1
- भारतीय किसान यूनियन (परिवर्तनवादी) ने सौंपा ज्ञापन; 16 सूत्रीय मांगें न मानने पर आंदोलन की चेतावनी शाहजहाँपुर। भारतीय किसान यूनियन (परिवर्तनवादी) ने जनपद की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं, व्यापक भ्रष्टाचार, मिलावटखोरी और प्रदूषण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में यूनियन के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को 16 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। सौंपे गए ज्ञापन में यूनियन ने आरोप लगाया कि जनपद में भारी भ्रष्टाचार और अधिकारियों की मिलीभगत के कारण गरीब, मजदूर और किसानों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। थानों में पुलिस भ्रष्टाचार चरम पर है, जिसके चलते पीड़ितों की मदद करने के बजाय उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। थाना कांट इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। इसके अलावा, भू-माफियाओं द्वारा अवैध कॉलोनियां और प्लॉटिंग काटने तथा फैक्ट्रियों व चीनी मिलों द्वारा दूषित जल एवं वायु प्रदूषण फैलाने से आम जनता के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। सौंपे गए मांग पत्र में किसानों और आम जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया गया है, जिनमें से धान का पंजीकरण और सरकारी धान क्रय केंद्रों को तत्काल चालू करके किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाया जाए। बेमौसम बारिश के कारण बर्बाद हुई फसलों का उचित मुआवजा दिया जाए। इसके साथ ही छोटी जोत वाले किसानों के नुकसान को भी इस मुआवजे के दायरे में शामिल किया जाए। राइस मिलों द्वारा की जा रही सीधी खरीद और किसानों के धान में अवैध कटौती पर तुरंत रोक लगाई जाए। सभी धर्मकांटों और मापक यंत्रों की जांच व सील-मोहर सुनिश्चित की जाए। पिछले वर्षों के बकाया गन्ना भुगतान को ब्याज सहित चुकाया जाए। घटतौली और जबरन उतराई वसूली बंद कर किसानों के वाहनों को तुरंत खाली कराया जाए। जिला अस्पताल में चल रहे मेडिकल कॉलेज को उसकी निर्धारित बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाए, अस्पताल में जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध कराई जाएं और बाहर की दवा लिखने पर रोक लगे। इसके साथ ही मानक विहीन प्राइवेट अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटरों पर प्रतिबंध लगाया जाए और उनके बाहर डॉक्टरों व स्टाफ की सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित हो। योजना के तहत केवल पात्र और वास्तविक गरीबों को ही आवास का लाभ मिले। अपात्र लाभार्थियों और इसमें संलिप्त दोषी अधिकारियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए। भारतीय किसान यूनियन (परिवर्तनवादी) ने स्पष्ट किया है कि वे पिछले कई वर्षों से लगातार धरना-प्रदर्शन और ज्ञापनों के माध्यम से प्रशासन को सचेत करते आ रहे हैं। यदि इस बार भी प्रशासन ने 7 दिनों के भीतर ठोस कदम नहीं उठाए, तो किसान सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता रामेश चंद्र गुप्ता , राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव खुशीराम मुकेश शर्मा क्रांति सिंह रामकुमार गौतम, मदनपाल आदि मौजूद थे1
- शाहजहांपुर में धूमधाम से निकली महर्षि वाल्मीकि जयंती की शोभायात्रा, गूंजे जयकारे; तेज डीजे की आवाज पर भी उठे सवाल शहीद पार्क से निशात रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर तक निकली भव्य झांकी, प्रशासन से ध्वनि प्रदूषण पर ध्यान देने की अपील शाहजहांपुर। जनपद में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। झांकी के साथ निकले भक्तों ने महर्षि वाल्मीकि के जयकारे लगाए और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा का समापन शहीद पार्क, निशात रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर में हुआ। महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों और शिक्षाओं को याद करते हुए श्रद्धालुओं ने समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। धार्मिक आयोजनों में तेज डीजे की आवाज पर भी हो ध्यान धार्मिक आयोजन और शोभायात्राएं आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक हैं, लेकिन इनके दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने के मुद्दे को भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। चाहे किसी भी धर्म की जयंती हो या शोभायात्रा, ध्वनि की निर्धारित सीमाओं का पालन करना जरूरी है। तेज ध्वनि से बच्चों, बुजुर्गों, बीमार लोगो और ध्वनि के प्रति संवेदनशील व्यक्तियों को परेशानी हो सकती है। ऐसे में प्रशासन को सभी धार्मिक आयोजनों में ध्वनि स्तर पर निगरानी रखनी चाहिए और नियमों का पालन सुनिश्चित कराना चाहिए। आस्था का सम्मान भी जरूरी, जनस्वास्थ्य की सुरक्षा भी। धार्मिक आयोजनों की भव्यता के साथ आम नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखना भी आयोजकों तथा प्रशासन की साझा जिम्मेदारी है।4
- sugar ka patent ilaaj gharelu upay video ko like karo share karo follow karo1
- #ऐसी_बदहाल_सड़कों और जलभराव के खिलाफ जनचेतना यात्रा, नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन #शाहजहॉंपुर शहर की बदहाल सड़कों, गड्ढों और जलभराव की समस्या के विरोध में जनराज्य फ्रंट इंडिया के पदाधिकारियों और नागरिकों ने चौक से कलेक्ट्रेट तक जनचेतना पैदल यात्रा निकाली। इस दौरान नगर निगम मुरादाबाद के नारे भी लगाए गए। समाजसेवी अंशु पांडे की अध्यक्षता में निकली यात्रा के दौरान लोगों ने टूटी सड़कों और जलभराव पर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि खराब सड़कों और सड़कों पर बहते पानी से राहगीरों व स्थानीय निवासियों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रा के समापन पर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर सड़कों और गलियों की मरम्मत कराने तथा जलभराव की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की गई।1
- _भारतीय मीडिया फाउंडेशन में बड़ा विस्तार: मिर्जापुर के यासीन खान बने राष्ट्रीय महासचिव, देशभर से बधाइयों का तांता _भारतीय मीडिया फाउंडेशन में बड़ा विस्तार: मिर्जापुर के यासीन खान बने राष्ट्रीय महासचिव, देशभर से बधाइयों का तांता_ नई दिल्ली: भारतीय मीडिया फाउंडेशन (BMF) नेशनल कोर कमेटी ने संगठन को और सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया है। नेशनल कोर कमेटी एवं केंद्रीय प्रबंधन की सहमति से *जनपद मिर्जापुर, रसूलपुर निवासी यासीन खान को राष्ट्रीय महासचिव* के पद पर नियुक्त किया गया है। इसकी आधिकारिक घोषणा BMF केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी राम आसरे जी द्वारा की गई। अपनी नियुक्ति पर यासीन खान ने कहा - _"देश के कोने-कोने में कार्य कर रहे निष्पक्ष, निर्भीक पत्रकारों की आवाज बनना और पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए संघर्ष करना मेरा मुख्य ध्येय होगा।"_ इस नियुक्ति पर करन छौकर, पंडित बालकृष्ण तिवारी, राजेन्द्र वाघ सहित समस्त राष्ट्रीय नेतृत्व ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। रिपोर्ट: सिम्मी भट्टी / SEB LIVE #BMF #BharatiyaMediaFoundation #YasinKhan #MirzapurNews #NationalNews1
- दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच घायल जलालाबाद में भीषण हादसा, दो की हालत गंभीर शाहजहांपुर। जलालाबाद क्षेत्र में बझेड़ा चौराहा-गुरगवां मार्ग पर सोमवार को पीपल के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरिया पहुंचाया गया।1
- शाहजहांपुर नगर निगम का कमाल मोहल्ला तारीन टिकली तिराहे पर बनाया कूड़ा-करकट स्थल आए दिन नगर निगम कर्मचारी ठेली से भरकर लाए हुए कूड़ा-करकट रोड पर डाल देते हैं। जिससे बहादुरगंज को खरीददारी करने वाले राहगीरों व महिलाओं एवं स्कूली छात्र छात्राओं को रोड पर पड़ने वाले कूड़ा-करकट से दुर्गन्ध आने से दिक्कत का सामना करना पड़ता है।आवारा गौवंश रोड पर कूड़ा पड़ने से जमावड़ा लगा रहता है1