logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र स्थित बोडोटोली बगीचा के पास एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्र ने हाईटेंशन बिजली टॉवर पर चढ़कर फांसी लगाकर आत्महत्या का असफल प्रयास किया। समय रहते पुलिस और ग्रामीणों की मदद से उसे बिजली टॉवर से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, हालांकि वह अचेत हालत में है। छात्र की पहचान मलगो बरटोली निवासी नंदू उरांव के 15 वर्षीय पुत्र मनीष उरांव के रूप में हुई है। अचेत अवस्था में पुलिस ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, मनीष उरांव बीती शाम से अपने घर से किसी को बिना कुछ बताए निकला था और बोडोटोली गांव की एक दुकान के पास मौजूद था। रात में उसके एक दोस्त ने उसे बोडोटोली बगीचा के पास ले जाकर छोड़ दिया था ताकि वह अपने घर चला जाए, लेकिन मनीष घर न जाकर वहीं रह गया। इसके बाद शुक्रवार की अहले सुबह उसने पास के हाईटेंशन बिजली टॉवर पर लगभग 15 फीट ऊपर चढ़कर गमछे के सहारे फांसी लगा ली। मनीष ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

8 hrs ago
user_Hemant dubey
Hemant dubey
Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
8 hrs ago

गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र स्थित बोडोटोली बगीचा के पास एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्र ने हाईटेंशन बिजली टॉवर पर चढ़कर फांसी लगाकर आत्महत्या का असफल प्रयास किया। समय रहते पुलिस और ग्रामीणों की मदद से उसे बिजली टॉवर से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, हालांकि वह अचेत हालत में है। छात्र की पहचान मलगो बरटोली निवासी नंदू उरांव के 15 वर्षीय पुत्र मनीष उरांव के रूप में हुई है। अचेत अवस्था में पुलिस ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, मनीष उरांव बीती शाम से अपने घर से किसी को बिना कुछ बताए निकला था और बोडोटोली गांव की एक दुकान के पास मौजूद था। रात में उसके एक दोस्त ने उसे बोडोटोली बगीचा के पास ले जाकर छोड़ दिया था ताकि वह अपने घर चला जाए, लेकिन मनीष घर न जाकर वहीं रह गया। इसके बाद शुक्रवार की अहले सुबह उसने पास के हाईटेंशन बिजली टॉवर पर लगभग 15 फीट ऊपर चढ़कर गमछे के सहारे फांसी लगा ली। मनीष ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • गुमला सदर थाना क्षेत्र के पुग्गु खोपा टोली गांव में दोस्ती के रिश्ते को तार-तार कर देने वाली दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव के 42 वर्षीय अनुभूषण टोप्पो की उसके ही घनिष्ठ मित्र जगन्नाथ उरांव उर्फ बोचे ने भारी पत्थर के सिलबट्टे से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। दोनों दोस्त जून महीने में ही मुंबई से मजदूरी कर गांव लौटे थे और यहां साथ में खेती-बाड़ी का काम कर रहे थे। बुधवार रात दोनों दोस्त एक ही घर में सोए थे। देर रात जगन्नाथ ने अचानक सिलबट्टे से अनुभूषण के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव के ही एक दूसरे घर में जाकर आराम से सो गया और सुबह उठकर सीधे गुमला सदर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले करीब 15 दिनों से जगन्नाथ का व्यवहार सामान्य नहीं था। वह अपनी पत्नी पर बेवजह शक करता था और अक्सर उसके साथ मारपीट करता था, जिससे तंग आकर उसकी पत्नी अलग रहने लगी थी। फिलहाल पुलिस आरोपी की मानसिक स्थिति समेत सभी पहलुओं और हत्या की वास्तविक वजह की गहन जांच कर रही है।
    1
    गुमला सदर थाना क्षेत्र के पुग्गु खोपा टोली गांव में दोस्ती के रिश्ते को तार-तार कर देने वाली दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव के 42 वर्षीय अनुभूषण टोप्पो की उसके ही घनिष्ठ मित्र जगन्नाथ उरांव उर्फ बोचे ने भारी पत्थर के सिलबट्टे से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। दोनों दोस्त जून महीने में ही मुंबई से मजदूरी कर गांव लौटे थे और यहां साथ में खेती-बाड़ी का काम कर रहे थे।

बुधवार रात दोनों दोस्त एक ही घर में सोए थे। देर रात जगन्नाथ ने अचानक सिलबट्टे से अनुभूषण के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव के ही एक दूसरे घर में जाकर आराम से सो गया और सुबह उठकर सीधे गुमला सदर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले करीब 15 दिनों से जगन्नाथ का व्यवहार सामान्य नहीं था। वह अपनी पत्नी पर बेवजह शक करता था और अक्सर उसके साथ मारपीट करता था, जिससे तंग आकर उसकी पत्नी अलग रहने लगी थी। फिलहाल पुलिस आरोपी की मानसिक स्थिति समेत सभी पहलुओं और हत्या की वास्तविक वजह की गहन जांच कर रही है।
    user_Shivam Singh
    Shivam Singh
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    4 hrs ago
  • +91 7667913218 address angrabari bichna khunti pin code 835210 jharkhand
    1
    +91 7667913218
address angrabari bichna khunti pin code 835210 jharkhand
    user_Rishi Kisan Machine
    Rishi Kisan Machine
    Farmer Gumla, Jharkhand•
    18 hrs ago
  • गुमला के सिसई में आज प्रशिक्षण के दौरान फील्ड में कार्य करने का अनुभव साझा किया गया। इस दौरान बताया गया कि सीखने का हर दिन व्यक्ति को और अधिक बेहतर तथा अनुभवी बनाता है।
    1
    गुमला के सिसई में आज प्रशिक्षण के दौरान फील्ड में कार्य करने का अनुभव साझा किया गया। इस दौरान बताया गया कि सीखने का हर दिन व्यक्ति को और अधिक बेहतर तथा अनुभवी बनाता है।
    user_A E vlog
    A E vlog
    Pharmacist सिसई, गुमला, झारखंड•
    1 hr ago
  • गुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत कुम्हार मोड़ स्थित ब्राइट होराईजन स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और आत्मरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'ब्लैक टाइगर वुशु मार्शल आर्ट' कक्षा का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि व प्रशिक्षक मार्शल आर्ट कोच मोहम्मद कुदरत अंसारी, मोहम्मद तौकीर अंसारी और छाया रानी की गरिमामय उपस्थिति में फीता काटकर मार्शल आर्ट प्रशिक्षण कक्षा का विधिवत उद्घाटन हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मरक्षा, आत्मविश्वास और शारीरिक फिटनेस के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य ने विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों व प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं सुरक्षा के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा।
    4
    गुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत कुम्हार मोड़ स्थित ब्राइट होराईजन स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और आत्मरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'ब्लैक टाइगर वुशु मार्शल आर्ट' कक्षा का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि व प्रशिक्षक मार्शल आर्ट कोच मोहम्मद कुदरत अंसारी, मोहम्मद तौकीर अंसारी और छाया रानी की गरिमामय उपस्थिति में फीता काटकर मार्शल आर्ट प्रशिक्षण कक्षा का विधिवत उद्घाटन हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मरक्षा, आत्मविश्वास और शारीरिक फिटनेस के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य ने विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों व प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं सुरक्षा के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    2 hrs ago
  • भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मजबूत गढ़ माने जाने वाले पोटरो गांव में अब बड़ा सियासी बदलाव देखने को मिल रहा है। विधायक जिग्गा सुसारन होरो की पहल पर गांव में 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिससे ग्रामीणों को एक महीने से जारी अंधेरे से मुक्ति मिल गई है। बिजली समस्या का समाधान होते ही ग्रामीणों का रुख अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की तरफ झुकता नजर आ रहा है और उन्होंने पार्टी को अपने समर्थन का भरोसा दिया है। शुक्रवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश्वर तिर्की, पुरुषोत्तम भगत, साहबीर उरांव और दीपक साहु द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर ट्रांसफार्मर का विधिवत् उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के दौरान गांव के लोगों ने खुलकर झामुमो पार्टी के प्रति अपना आभार जताया।
    1
    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मजबूत गढ़ माने जाने वाले पोटरो गांव में अब बड़ा सियासी बदलाव देखने को मिल रहा है। विधायक जिग्गा सुसारन होरो की पहल पर गांव में 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिससे ग्रामीणों को एक महीने से जारी अंधेरे से मुक्ति मिल गई है। बिजली समस्या का समाधान होते ही ग्रामीणों का रुख अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की तरफ झुकता नजर आ रहा है और उन्होंने पार्टी को अपने समर्थन का भरोसा दिया है।

शुक्रवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश्वर तिर्की, पुरुषोत्तम भगत, साहबीर उरांव और दीपक साहु द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर ट्रांसफार्मर का विधिवत् उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के दौरान गांव के लोगों ने खुलकर झामुमो पार्टी के प्रति अपना आभार जताया।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    4 hrs ago
  • झारखंड में 720 नए एंबुलेंस की खरीद की जाएगी। इस खरीद से संबंधित टेंडर प्रक्रिया को 1 महीने के भीतर पूरा करने की तैयारी है।
    1
    झारखंड में 720 नए एंबुलेंस की खरीद की जाएगी। इस खरीद से संबंधित टेंडर प्रक्रिया को 1 महीने के भीतर पूरा करने की तैयारी है।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    4 hrs ago
  • गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र स्थित बोडोटोली बगीचा के पास एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्र ने हाईटेंशन बिजली टॉवर पर चढ़कर फांसी लगाकर आत्महत्या का असफल प्रयास किया। समय रहते पुलिस और ग्रामीणों की मदद से उसे बिजली टॉवर से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, हालांकि वह अचेत हालत में है। छात्र की पहचान मलगो बरटोली निवासी नंदू उरांव के 15 वर्षीय पुत्र मनीष उरांव के रूप में हुई है। अचेत अवस्था में पुलिस ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, मनीष उरांव बीती शाम से अपने घर से किसी को बिना कुछ बताए निकला था और बोडोटोली गांव की एक दुकान के पास मौजूद था। रात में उसके एक दोस्त ने उसे बोडोटोली बगीचा के पास ले जाकर छोड़ दिया था ताकि वह अपने घर चला जाए, लेकिन मनीष घर न जाकर वहीं रह गया। इसके बाद शुक्रवार की अहले सुबह उसने पास के हाईटेंशन बिजली टॉवर पर लगभग 15 फीट ऊपर चढ़कर गमछे के सहारे फांसी लगा ली। मनीष ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र स्थित बोडोटोली बगीचा के पास एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्र ने हाईटेंशन बिजली टॉवर पर चढ़कर फांसी लगाकर आत्महत्या का असफल प्रयास किया। समय रहते पुलिस और ग्रामीणों की मदद से उसे बिजली टॉवर से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, हालांकि वह अचेत हालत में है। छात्र की पहचान मलगो बरटोली निवासी नंदू उरांव के 15 वर्षीय पुत्र मनीष उरांव के रूप में हुई है। अचेत अवस्था में पुलिस ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, मनीष उरांव बीती शाम से अपने घर से किसी को बिना कुछ बताए निकला था और बोडोटोली गांव की एक दुकान के पास मौजूद था। रात में उसके एक दोस्त ने उसे बोडोटोली बगीचा के पास ले जाकर छोड़ दिया था ताकि वह अपने घर चला जाए, लेकिन मनीष घर न जाकर वहीं रह गया। इसके बाद शुक्रवार की अहले सुबह उसने पास के हाईटेंशन बिजली टॉवर पर लगभग 15 फीट ऊपर चढ़कर गमछे के सहारे फांसी लगा ली। मनीष ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Hemant dubey
    Hemant dubey
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.