Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनसुराज ने पटना स्नातक MLC चुनाव के लिए डॉ. अनुज को बनाया उम्मीदवार #शिक्षक और स्नातक दोनों सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार...!
Varunendra kumar (Nawada Live)
जनसुराज ने पटना स्नातक MLC चुनाव के लिए डॉ. अनुज को बनाया उम्मीदवार #शिक्षक और स्नातक दोनों सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार...!
More news from Bihar and nearby areas
- जनसुराज ने पटना स्नातक MLC चुनाव के लिए डॉ. अनुज को बनाया उम्मीदवार #शिक्षक और स्नातक दोनों सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार...!1
- सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर राज्य स्तरीय टीम पहुंची सतगावां,दर्शन नाला–गांवा मार्ग का किया स्थल निरीक्षण वीडियो वायरल होने के बाद हुई थी खानापूर्ति,अब जगह-जगह सड़क पर बने थे गड्ढे; निर्माण गुणवत्ता पर उठे थे सवाल कोडरमा/सतगावां दर्शन नाला से गांवा तक सड़क की मरम्मत एवं निर्माण कार्य में कथित अनियमितता और गुणवत्ता को लेकर लगातार उठ रही शिकायतों के बीच बुधवार को राज्य स्तरीय जांच टीम सतगावां पहुंची। टीम द्वारा सड़क के विभिन्न हिस्सों का स्थल निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सड़क की वर्तमान स्थिति, मरम्मत कार्य, निर्माण की गुणवत्ता और सड़क सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं को देखा गया मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और पत्रकारों से भी सड़क निर्माण से संबंधित जानकारी ली गई इससे पहले सड़क की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय स्तर पर लगातार सवाल उठते रहे थे। कुछ दिन पहले सड़क की ऊपरी डामर परत को झाड़ू लगाने मात्र से उखड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल तेज हुए थे। ग्रामीणों का आरोप था कि उस समय समस्या के स्थायी समाधान के बजाय महज ‘खाना पूर्ति’ की गई थी। अब सड़क के जगह-जगह खराब होने और गड्ढे बनने के बाद एक बार फिर निर्माण के गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि यदि सड़क का निर्माण और मरम्मत निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार किया गया होता तो कुछ ही समय बाद सड़क की स्थिति इस तरह खराब नहीं होती। पहले वायरल हुआ था डामर की परत उखड़ने का वीडियो कुछ दिन पहले ग्रामीणों द्वारा सड़क की ऊपरी डामर परत को झाड़ू लगाने से उखड़ने का वीडियो बनाया गया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही थी। ग्रामीणों का कहना था कि वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित स्तर पर सड़क की स्थिति सुधारने की बात हुई थी, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार उस समय केवल ‘खाना पूर्ति’ की गई थी। अब जगह-जगह सड़क पर बनने लगे थे गड्ढे अब सड़क के जगह-जगह गड्ढे बनने के बाद ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की गुणवत्ता को लेकर पहले जो सवाल उठाए गए थे, वे फिर सामने हैं। बारिश के मौसम में सड़क पर पानी जमा होने और वाहनों के लगातार आवागमन से समस्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही थी। ग्रामीणों ने बुधवार पहुंची राज्य स्तरीय जांच टीम से सड़क की वास्तविक स्थिति की तकनीकी जांच कराने की मांग की है। बासोडीह बाजार कलीडीह समेत अन्य स्थानों पर भी उठे थे सवाल ग्रामीणों के अनुसार बासोडीह बाजार , कली डीह समेत सड़क के अन्य हिस्सों में भी निर्माण एवं मरम्मत कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए थे। कुछ स्थानों पर पहले से मौजूद पीसीसी सड़क के ऊपर डामरीकरण किए जाने की बात भी सामने आई थी। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण से संबंधित डीपीआर,स्वीकृत लागत,कार्य अवधि और निर्माण से जुड़ी अन्य जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की थी। राज्य स्तरीय टीम बुधवार कर रही थी स्थल निरीक्षण सड़क की गुणवत्ता को लेकर लगातार उठती शिकायतों के बीच बुधवार राज्य स्तरीय जांच टीम मौके पर पहुंची थी। टीम द्वारा सड़क के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया गया । निर्माण कार्य की स्थिति, सड़क की वर्तमान हालत और गुणवत्ता से जुड़े बिंदुओं की जांच की गईl ग्रामीणों द्वारा टीम के सामने सड़क में बने गड्ढे, डामर की परत से जुड़ी शिकायत और अन्य स्थानों पर सामने आई समस्याओं की जानकारी दी गई। पत्रकार दीपेश अग्रवाल भी जांच के दौरान मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने सड़क की खराब स्थिति, निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सवाल राज्य स्तरीय टीम के सामने रखे । पहले खुट्टा हादसे के बाद भी उठे थे सुरक्षा पर सवाल इससे पहले 13 सितंबर को खुट्टा के पास सड़क हादसा हुआ था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे। घटना के बाद पत्रकार दीपेश अग्रवाल मौके पर पहुंचे थे और सड़क की स्थिति तथा निर्माणाधीन हिस्से में सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठाए थे। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों को भी बुलाया गया था। निर्माण स्थल पर बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड की व्यवस्था को लेकर भी सवाल किए गए थे। बीडीओ सह अंचल अधिकारी मनोज कुमार रवि ने संबंधित विभाग से जवाब देने का ज्ञापन जारी किया गया था केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख गुणवत्ता पर जांच की मांग की थी सड़क की स्थिति और निर्माण कार्य को लेकर मामला स्थानीय स्तर से आगे बढ़कर जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा था। कोडरमा की सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सड़क निर्माण की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने की मांग की थी। इसके बाद सड़क निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी मामला चर्चा में आया था। अब जांच रिपोर्ट पर टिकी लोगों की नजर बुधवार राज्य स्तरीय टीम द्वारा किए जा रहे स्थल निरीक्षण के बाद स्थानीय लोगों की नजर जांच के निष्कर्ष पर है। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री, डामरीकरण की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों, सड़क की मोटाई, स्वीकृत लागत और कार्य की वास्तविक स्थिति की जांच की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए और सड़क की मरम्मत निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप दोबारा कराई जानी चाहिए। फिलहाल बुधवार राज्य स्तरीय जांच टीम के स्थल निरीक्षण से सड़क निर्माण से जुड़े मामले में जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। अब देखना है कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और सड़क की गुणवत्ता एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित विभाग आगे क्या कार्रवाई करता है।3
- समाजसेवी जनार्दन प्रसाद की नतनी की छठियारी में पहुंचे अशोक महतो एवं श्रवण कुशवाहा नवजात बच्ची को आशीर्वाद देकर सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना संजय वर्मा नारदीगंज (नवादा)। नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के बरियो गांव में समाजसेवी जनार्दन प्रसाद की नतनी की छठियारी समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ किया गया। समारोह में चर्चित सामाजिक व्यक्तित्व अशोक महतो एवं नवादा लोकसभा के प्रत्याशी रहे श्रवण कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार एवं शुभचिंतक शामिल हुए। समारोह में पहुंचे अशोक महतो ने नवजात बच्ची एवं परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने नवजात बच्ची को गोद में लेकर दुलार किया और आशीर्वाद देते हुए उसके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने परिवार को बच्ची के जन्म की बधाई देते हुए कहा कि नवजात के आगमन से घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना है। उन्होंने बच्ची के जीवन में हमेशा सुख, समृद्धि और खुशहाली बने रहने की कामना की। वहीं, श्रवण कुशवाहा ने भी समारोह में पहुंचकर परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नवजात बच्ची के जन्म पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चे का जन्म परिवार के लिए खुशी और उत्साह का अवसर होता है। उन्होंने बच्ची के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए परिजनों को बधाई दी। छठियारी समारोह के दौरान घर-आंगन में उत्सव का माहौल बना रहा। परिजनों एवं रिश्तेदारों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ समारोह को संपन्न कराया। इस अवसर पर गांव के लोगों एवं शुभचिंतकों की भी काफी भीड़ रही। सभी ने नवजात बच्ची को आशीर्वाद देते हुए परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। समारोह में उपस्थित लोगों ने परिवार के साथ खुशियां साझा कीं और नवजात बच्ची के स्वस्थ एवं सफल जीवन के लिए मंगलकामनाएं कीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान बरियो गांव में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा। समाजसेवी जनार्दन प्रसाद की नतनी की छठियारी में पहुंचे अशोक महतो एवं श्रवण कुशवाहा नवजात बच्ची को आशीर्वाद देकर सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना संजय वर्मा नारदीगंज (नवादा)। नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के बरियो गांव में समाजसेवी जनार्दन प्रसाद की नतनी की छठियारी समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ किया गया। समारोह में चर्चित सामाजिक व्यक्तित्व अशोक महतो एवं नवादा लोकसभा के प्रत्याशी रहे श्रवण कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार एवं शुभचिंतक शामिल हुए। समारोह में पहुंचे अशोक महतो ने नवजात बच्ची एवं परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने नवजात बच्ची को गोद में लेकर दुलार किया और आशीर्वाद देते हुए उसके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने परिवार को बच्ची के जन्म की बधाई देते हुए कहा कि नवजात के आगमन से घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना है। उन्होंने बच्ची के जीवन में हमेशा सुख, समृद्धि और खुशहाली बने रहने की कामना की। वहीं, श्रवण कुशवाहा ने भी समारोह में पहुंचकर परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नवजात बच्ची के जन्म पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चे का जन्म परिवार के लिए खुशी और उत्साह का अवसर होता है। उन्होंने बच्ची के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए परिजनों को बधाई दी। छठियारी समारोह के दौरान घर-आंगन में उत्सव का माहौल बना रहा। परिजनों एवं रिश्तेदारों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ समारोह को संपन्न कराया। इस अवसर पर गांव के लोगों एवं शुभचिंतकों की भी काफी भीड़ रही। सभी ने नवजात बच्ची को आशीर्वाद देते हुए परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। समारोह में उपस्थित लोगों ने परिवार के साथ खुशियां साझा कीं और नवजात बच्ची के स्वस्थ एवं सफल जीवन के लिए मंगलकामनाएं कीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान बरियो गांव में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।4
- मौसम : झमाझम हुई बारिश, मौसम हुआ सुहाना। रिपोर्टर ; इम्तियाज फोनवेल की रिपोर्ट।1
- स्मार्ट क्लास में पढ़ाई की जगह भोजपुरी गाने पर डांस, जमुआवां हाईस्कूल में व्यवस्था पर उठे सवाल वजीरगंज (गया)। वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत जमुआवां 10+2 उच्चतर विद्यालय में स्मार्ट क्लास के इस्तेमाल को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। विद्यालय में परीक्षा के दौरान स्मार्ट क्लास में टीवी पर भोजपुरी गाने का वीडियो चलाकर बच्चों के डांस करने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सामने आने के बाद विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और स्मार्ट क्लास के उपयोग पर सवाल उठने लगे हैं। बताया गया कि सरकार की ओर से विद्यार्थियों को आधुनिक और बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और स्मार्ट टीवी की व्यवस्था की गई है। लेकिन यहां पढ़ाई के बजाय भोजपुरी गाने का वीडियो चलने और बच्चों के डांस करने की बात सामने आई है। खासकर परीक्षा के दौरान इस तरह की गतिविधि होने से विद्यालय प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। मामले को लेकर जब पत्रकार ने विद्यालय के प्रधान शिक्षक से जानकारी लेने का प्रयास किया तो उनके जवाब को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया। बातचीत के मामले के बाद सवाल उठ रहा है कि परीक्षा के दौरान स्मार्ट क्लास में भोजपुरी गाने का वीडियो किसकी अनुमति से चलाया गया और बच्चों को इस तरह की गतिविधि की इजाजत कैसे मिली। लोगों ने शिक्षा विभाग से पूरे मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वाले जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन इस मामले में क्या संज्ञान लेते हैं।1
- 🚨 ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम!... ... . . 🚨 ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम! CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। इस्तीफा नहीं होने पर देशभर में आंदोलन की चेतावनी दी गई। #GyaneshKumar #CJP #AbhijeetDipke1
- कहने को तो ये मिनी ब्लॉक है पर कोई काम नहीं होता है ढोढ़ा पंचायत में जब से बना तब से लगा हुआ है ताला 🚨 ढोढ़ा पंचायत में बना मिनी ब्लॉक, लेकिन जनता के लिए लगा ताला! सरकारी भवन बना शोपीस, ग्रामीण परेशान! ढोढ़ा पंचायत में मिनी ब्लॉक भवन तो बन गया, लेकिन ग्रामीणों के मुताबिक भवन पर ज्यादातर समय ताला लटका रहता है। आरोप है कि गांव में मृत्यु भोज होने पर ही भवन का ताला खुलता है। 🔻 ग्रामीणों का सवाल—जनता की सुविधा के लिए बने भवन का इस्तेमाल नियमित रूप से क्यों नहीं हो रहा? 📍 ढोढ़ा पंचायत | नवादा, बिहार क्या जिम्मेदार अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेंगे?1
- 🌪️ तेलंगाना में तेज़ आंधी का कहर! तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले के मोरमपल्ली बंजार इलाके में बुधवार शाम तेज़ हवाओं और धूल भरी आंधी ने अफरा-तफरी मचा दी। 🌪️ तेलंगाना में तेज़ आंधी का कहर! तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले के मोरमपल्ली बंजार इलाके में बुधवार शाम तेज़ हवाओं और धूल भरी आंधी ने अफरा-तफरी मचा दी। तेज़ हवाओं के कारण पेड़ उखड़ गए और छतों की चादरें उड़ गईं। एक फल विक्रेता के घायल होने की भी सूचना है। 🌧️ भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने 24 और 25 सितंबर को तेलंगाना में अत्यधिक भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान और तेज़ हवाओं की चेतावनी जारी की है।1