Shuru
Apke Nagar Ki App…
आजमगढ़ में थानेदार की गाड़ी के सामने बना डाली रील, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो, पुलिस जांच में जुटी
RISHI RAI
आजमगढ़ में थानेदार की गाड़ी के सामने बना डाली रील, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो, पुलिस जांच में जुटी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by RISHI RAI1
- Post by SONI DEVI1
- आजमगढ़ l उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। चिरकिहिट गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक महिला और उसकी सास पर जानलेवा हमला कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना का विवरण मिली जानकारी स्थानीय लोगो के अनुसार, देवगांव कोतवाली अंतर्गत चिरकिहिट गांव की निवासिनी मीरा देवी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि रविवार की सुबह उनके पड़ोसी पप्पू, सोनू, मुकेश और राकेश (पुत्रगण रिबई) ने पुरानी रंजिश के चलते हमला बोल दिया। आरोप है कि उक्त दबंगों ने मीरा देवी की सास, धनदेई को घेर लिया और लाठी-डंडों से उनकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। जब मीरा देवी अपनी सास को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो हमलावरों ने उनके साथ भी अभद्रता और छेड़खानी की। इतना ही नहीं, विरोध करने पर दबंगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। अस्पताल में भर्ती और वायरल वीडियो पिटाई के कारण गंभीर रूप से घायल हुई महिलाओं को तत्काल इलाज के लिए लालगंज स्थित 100 सैया संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दबंगों की गुंडागर्दी साफ देखी जा सकती है। पुलिस की कार्रवाई पीड़िता की शिकायत पर देवगांव कोतवाली पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन का वक्तव्य: "पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहन छानबीन की जा रही है। मार पीट की वायरल वीडियो की जांच की जा रही है किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।"1
- चिलकहर में भीषण आग का हादसा: दम घुटने से मां-बेटे की मौत, पति झुलसा बलिया जनपद के गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिलकहर में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। अज्ञात कारणों से एक मकान में आग लगने से दम घुटने के कारण मां और उसके मासूम बेटे की मौत हो गई, जबकि पति झुलसकर घायल हो गया। पुलिस के अनुसार 16 मार्च को सुबह करीब 3:30 बजे थाना गड़वार को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम चिलकहर स्थित एक मकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घटना में रिंकी (22 वर्ष) पत्नी नीरज तथा उसके 4 वर्षीय पुत्र धीरज की दम घुटने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं नीरज चौरसिया (24 वर्ष) पुत्र झूलन चौरसिया आग में झुलसकर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट टीम सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। ➡️ चिलकहर आग हादसे पर बोले एसपी ओमवीर सिंह2
- देवरिया में यातायात पुलिस का चेकिंग अभियान, 142 वाहनों का चालान व 9 वाहन सीज देवरिया, 16 मार्च। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए देवरिया यातायात पुलिस द्वारा रविवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में शहर के प्रमुख स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान कसया ओवरब्रिज और बस स्टेशन क्षेत्र में सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले ऑटो व ई-रिक्शा, बिना फिटनेस और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चल रहे ई-रिक्शा, नो हेलमेट बाइक चालक तथा तीन सवारी लेकर चलने वाले दोपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही अनुबंधित बसों की भी जांच की गई। यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 142 वाहनों का ई-चालान किया, जबकि 9 वाहनों को सीज कर दिया गया। यातायात पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी दिखाएं।8
- Post by Nafe khan 👨🔧👩🔧2
- थाना बनकटा पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार* पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बनकटा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-06/2026 धारा 341 (2), 61 (2) A बीएनएस व 60/63 आबकारी अधि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विशाल यादव पुत्र मुन्नी लाल यादव साकिनान जगदीशपुर थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया को आज दिनांक 15.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर सोहनपुर अन्डरपास के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-* 1. विशाल यादव पुत्र मुन्नी लाल यादव साकिनान जगदीशपुर थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया ।1
- Post by RISHI RAI1