Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजगढ़ में रोड किनारे नाली में उतरी कार ,सड़क निर्माताओं की लापरवाही नरसिंहगढ़ क्षेत्र में सड़क किनारे नाली में उतरी कार ,लोगो ने धक्का लगाया नहीं निकली तो रस्सी से बांधकर ट्रैक्टर से खींचकर बाहर निकाली।
Jagdish nagar
राजगढ़ में रोड किनारे नाली में उतरी कार ,सड़क निर्माताओं की लापरवाही नरसिंहगढ़ क्षेत्र में सड़क किनारे नाली में उतरी कार ,लोगो ने धक्का लगाया नहीं निकली तो रस्सी से बांधकर ट्रैक्टर से खींचकर बाहर निकाली।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- राजगढ़ में रोड किनारे नाली में उतरी कार ,सड़क निर्माताओं की लापरवाही नरसिंहगढ़ क्षेत्र में सड़क किनारे नाली में उतरी कार ,लोगो ने धक्का लगाया नहीं निकली तो रस्सी से बांधकर ट्रैक्टर से खींचकर बाहर निकाली।1
- राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के क्षेत्र में सड़क को तरसे स्कूली बच्चे, 48 घंटे का अल्टीमेटम सारंगपुर तहसील के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमलारोड के छात्र-छात्राओं ने स्कूल तक पहुंचने वाली बदहाल सड़क को लेकर प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई है। विद्यार्थियों ने सड़क की समस्या दूर करने के लिए प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। छात्रों का कहना है कि सड़क पर कीचड़, पानी और गड्ढों के कारण रोजाना स्कूल पहुंचना मुश्किल हो गया है। बारिश के दौरान रास्ते की स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे में सड़क की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे चक्काजाम करेंगे। छात्रों का सवाल है—“पढ़ाई करने जाएं या रास्ते के लिए लड़ें?” #Khujner #StudentsProtest #RoadProblem #SchoolRoad #Rajgarh #StudentVoice #BreakingNews #सारंगपुर #छात्रआंदोलन #सड़कसमस्या #राजगढ़1
- कालों के काल महाकाल गुप्तेश्वर महादेव गाजे बाजो के साथ नगर भ्रमण पर निकले, नवयुवक भक्त गण पारंपरिक वेश भूषा में डीजे की धुन पर झूमते नाचते गाते चल रहे थे। देखते रहिए बीएसजी न्यूज़ ट्वेंटी फॉर की खबरें,खबर को शेयर व चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले।1
- मोहन बड़ोदिया तहसील क्षेत्र में जमकर बरसे बादल, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना मोहन बड़ोदिया सहित क्षेत्र में जमकर बरसे बादल, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना1
- ग्राम करजू की लक्ष्मी पुष्पद को मिला फूलमाली समाज का राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान शाजापुर - फूलमाली समाज मंदिर ट्रस्ट भोपाल क्षेत्र द्वारा रविवार को राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें फूलमाली समाज ग्राम करजू की बेटी लक्ष्मी पुष्पद को एनएसएस एवं शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। फूलमाली समाज भोपाल क्षेत्र अध्यक्ष हरिनारायण माली ने लक्ष्मी को श्रीफल, शाल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि लक्ष्मी ने एनएसएस के माध्यम से पिछले गणतंत्र दिवस समारोह में नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर विशेष अतिथि स्वयंसेवक के रूप में अपने पिता के साथ शामिल होकर समाज का गौरव बढ़ाया था। लक्ष्मी मध्यप्रदेश से एनएसएस के लिए चयनित चार विद्यार्थियों में शामिल रहीं। उन्होंने शाजापुर जिले की प्रथम तथा उज्जैन संभाग की प्रथम छात्रा के रूप में एनएसएस विशेष अतिथि स्वयंसेवक बनने का गौरव हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन से बीएससी स्नातक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। फूलमाली समाज ने लक्ष्मी की प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन, सेवा भावना एवं उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान प्रदान किया। ग्रामीण परिवेश से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचीं ग्राम करजू की यह प्रतिभाशाली बेटी ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हैं। उनकी उपलब्धियां युवाओं को शिक्षा, सेवा और राष्ट्रहित के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही हैं। लक्ष्मी ने एनएसएस में भी कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्हें शाजापुर जिले की प्रथम एनएसएस परेड प्लाटून कमांडर एवं एनएसएस वरिष्ठ अंडर ऑफिसर बनने तथा प्रथम एनएसएस साहसिक शिविर में सहभागी होने का गौरव प्राप्त है। लक्ष्मी पुष्पद ने सम्मान के लिए फूलमाली समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। समाज द्वारा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और सम्मान दिए जाने से युवाओं में आगे बढ़ने का उत्साह बढ़ता है।1
- दूषित चंद्रलेखा नदी को पुनर्जीवित करने के लिए युवाओं ने संभाला मोर्चा, 'सेव चंद्रलेखा' अभियान शुरू दूषित चंद्रलेखा नदी को पुनर्जीवित करने के लिए युवाओं ने संभाला मोर्चा, 'सेव चंद्रलेखा' अभियान शुरू हर रविवार सुबह 7 बजे श्रमदान कर रहे शहरवासी, घर-घर जाकर चला रहे जागरूकता अभियान फोटो-06एसजेआर06- सफाई करते युवा। शाजापुर। शहर की पहचान और कभी जीवनदायिनी रही चंद्रलेखा नदी आज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। नदी की इस बदहाली को दूर करने और इसे अपना पुराना स्वरूप लौटाने के लिए अब शाजापुर के युवाओं ने कमर कस ली है। शहर में 'सेव चंद्रलेखा' नामक एक वृहद अभियान का शंखनाद किया गया है, जिसके तहत युवा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए पसीना बहा रहे हैं। गौरतलब है कि कभी स्वच्छ जल से लबालब रहने वाली चंद्रलेखा याने चीलर नदी की स्थिति इन दिनों दयनीय है। यह अब एक दूषित नाले में तब्दील हो चुकी है। शहर के लगभग 16 बड़े और छोटे गंदे नाले बिना किसी रोक-टोक के सीधे इस नदी में गिर रहे हैं। लगातार गंदगी मिलने से इसका पानी इतना विषैला हो चुका है कि यह अब मवेशियों और पशु-पक्षियों के पीने लायक भी नहीं बचा है। हर रविवार हो रहा श्रमदान नदी को बचाने के लिए शुरू की गई इस मुहिम के तहत अब हर रविवार सुबह 7:00 बजे युवा और आम नागरिक नदी के घाटों और किनारों पर एकत्र होते हैं। यहाँ सभी मिलकर श्रमदान करते हैं और नदी की सफाई करते हैं। सिर्फ सफाई ही नहीं, बल्कि युवाओं की टोलियां घर-घर जाकर लोगों को नदी में कचरा न फेंकने और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का काम भी कर रही हैं। "नदी हमारी है, इसे साफ रखना हमारा कर्तव्य" अभियान से जुड़ीं कीर्ति आर्य ने बताया, "चंद्रलेखा नदी इस वक्त बेहद दूषित हो चुकी है। शहर के कई नाले इसमें मिल रहे हैं, जिससे इसका पानी जहरीला हो गया है। हम सभी युवा मिलकर नागरिकों को जागरूक कर रहे हैं। हर रविवार को यह सफाई अभियान चलाया जाता है, जिसमें शहर का हर व्यक्ति आमंत्रित है। यह शाजापुर हमारा है और यह चंद्रलेखा नदी भी हमारी है, इसे साफ रखना हमारा कर्तव्य है। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।"4
- राजगढ़ के अस्पताल बदहाल पोषण पुनर्वास केंद्रों पर नहीं मिलता पोषण ब्यावरा सिविल अस्पताल परिसर में बने पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में कुपोषण से जूझ रहे बच्चों की सेहत सुधारने के लिए कई इंतजाम किए गए हैं। लेकिन, बारिश के दिनों में यहां की व्यवस्था पर छत से टपकता पानी सवाल खड़े कर रहा है। रविवार को बारिश के दौरान NRC के वार्ड में छत से पानी टपकने लगा, जिससे भर्ती बच्चों और उनके परिजनों को परेशानी हुई। जानकारी के मुताबिक, NRC की छत कई दिनों से टपक रही है। बारिश का मौसम शुरू हुए दो महीने से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अब तक छत की पक्की मरम्मत नहीं कराई गई। बारिश शुरू होने से पहले वाटरप्रूफिंग कराकर इस समस्या को रोका जा सकता था। अब बारिश के दौरान छत से पानी टपकने से वार्ड में नमी बनी हुई है। बारिश का पानी जमा होने से मच्छरों के पनपने की आशंका भी बढ़ गई है। कुपोषित बच्चे सामान्य बच्चों के मुकाबले संक्रमण के प्रति ज्यादा संवेदनशील होते हैं। ऐसे में NRC की छत से पानी टपकना सिर्फ इमारत की समस्या नहीं, बल्कि भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ा एक गंभीर मामला है। बीएमओ डॉ. जलालुद्दीन शेख ने बताया कि छत टपकने की समस्या की जांच कराई जाएगी। इसके बाद जरूरत के हिसाब से मरम्मत और वाटरप्रूफिंग का काम कराया जाएगा। #biaora #rajgarh #biaorastories #narsinghgarh #ब्यावरा #राजगढ़ #खुजनेर #खिलचीपुर #पचोर #सुठालिया #सारंगपुर #जीरापुर #नरसिंहगढ़1
- थायराइड बीमारी ठीक करने के नाम पर पुजारी ने किया दुष्करम मंदिर पुजारी पर दुष्कर्म के आरोप शाजापुर जिले के बोलाई बड़ा हनुमान मंदिर का मामला1