logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खंदारी जलाशय में चार फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत जबलपुर। खंदारी जलाशय के किनारे सोमवार दोपहर करीब चार फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। जलाशय के किनारे धूप सेंक रहे मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी और उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए रेस्क्यू की मांग की। ग्रामीण छोटेलाल ने बताया कि वह सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे खंदारी जलाशय के पास पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर जलाशय के किनारे बैठे मगरमच्छ पर पड़ी। करीब चार फीट लंबे मगरमच्छ को काफी देर तक किनारे पर धूप सेंकते देखा गया। इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी गई, जिसके बाद कई लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन मगरमच्छ के करीब जाने की किसी ने हिम्मत नहीं की। ग्रामीणों का कहना है कि खंदारी जलाशय के आसपास अक्सर लोगों की आवाजाही रहती है। ग्रामीण विभिन्न कामों से जलाशय के आसपास पहुंचते हैं, ऐसे में मगरमच्छ की मौजूदगी से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों को आशंका है कि मगरमच्छ जलाशय से बाहर निकलकर आसपास के क्षेत्र में भी पहुंच सकता है।मगरमच्छ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को फोन कर सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार उन्हें बताया गया कि वन विभाग के कुछ कर्मचारी भोपाल में प्रशिक्षण के लिए गए हुए हैं। इसके चलते तत्काल रेस्क्यू संभव नहीं हो सका। बाद में टीम भेजकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने की जानकारी दी गई।ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द टीम भेजकर मगरमच्छ का रेस्क्यू कराने की मांग की है। साथ ही जलाशय के आसपास लोगों की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंचाया जाता, तब तक लोगों को जलाशय के किनारे जाने से रोकने और क्षेत्र में सतर्कता बरतने की जरूरत है।

15 hrs ago
user_Vikram Singh thakur
Vikram Singh thakur
Local News Reporter जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
15 hrs ago
931c3833-b9bd-40d9-b959-21ec288d251d

खंदारी जलाशय में चार फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत जबलपुर। खंदारी जलाशय के किनारे सोमवार दोपहर करीब चार फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। जलाशय के किनारे धूप सेंक रहे मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी और उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए रेस्क्यू की मांग की। ग्रामीण छोटेलाल ने बताया कि वह सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे खंदारी जलाशय के पास पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर जलाशय के किनारे बैठे मगरमच्छ पर पड़ी। करीब चार फीट लंबे मगरमच्छ को काफी देर तक किनारे पर धूप सेंकते देखा गया। इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी गई, जिसके बाद कई लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन मगरमच्छ के करीब जाने की किसी ने हिम्मत नहीं की। ग्रामीणों का कहना है कि खंदारी जलाशय के आसपास अक्सर लोगों की आवाजाही रहती है। ग्रामीण विभिन्न कामों से जलाशय के आसपास पहुंचते हैं, ऐसे में मगरमच्छ की मौजूदगी से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों को आशंका है कि मगरमच्छ जलाशय से बाहर निकलकर आसपास के क्षेत्र में भी पहुंच सकता है।मगरमच्छ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को फोन कर सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार उन्हें बताया गया कि वन विभाग के कुछ कर्मचारी भोपाल में प्रशिक्षण के लिए गए हुए हैं। इसके चलते तत्काल रेस्क्यू संभव नहीं हो सका। बाद में टीम भेजकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने की जानकारी दी गई।ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द टीम भेजकर मगरमच्छ का रेस्क्यू कराने की मांग की है। साथ ही जलाशय के आसपास लोगों की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंचाया जाता, तब तक लोगों को जलाशय के किनारे जाने से रोकने और क्षेत्र में सतर्कता बरतने की जरूरत है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • स्टार हेल्थ ने नए जबलपुर जोनल कार्यालय के शुभारंभ के साथ मध्य प्रदेश में अपनी उपस्थिति को किया मजबूत स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड भारत की अग्रणी स्टैंडअलोन स्वास्थ्य बीमा कंपनियों में से एक, ने आज जबलपुर में अपने पहले जोनल कार्यालय के शुभारंभ की घोषणा की। यह मध्य प्रदेश के तेजी से उभरते टियर-II स्वास्थ्य बीमा बाजारों में से एक में कंपनी के निवेश और उपस्थिति को और मजबूत करेगा। नए कार्यालय की स्थापना स्थानीय ग्राहकों की पहुंच बेहतर बनाने, हेल्थकेयर पार्टनर्स को सहयोग देने, क्लेम समाधान में तेजी लाने और क्षेत्र में स्टार हेल्थ के बड़े एडवाइजर नेटवर्क के साथ जुड़ाव को और मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। नया जोनल कार्यालय 229, JDA योजना क्रमांक 5, SBI चौक, जबलपुर, मध्य प्रदेश – 482002 में स्थित है। यह जबलपुर के एक आधुनिक, प्रीमियम और प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में है। यह स्थान SH-37 कॉरिडोर पर स्थित है यह शहर के प्रमुख आवासीय क्षेत्रों को महत्वपूर्ण व्यावसायिक प्रवेश मार्गों से जोड़ता है और ग्राहकों तथा पार्टनर्स को शहर के मध्य क्षेत्र की भीड़भाड़ से बचते हुए कार्यालय तक पहुंचने की सुविधा देता है। जबलपुर महाकौशल क्षेत्र के प्रमुख स्वास्थ्य सेवा केंद्रों में से एक है। यहां सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों, मेडिकल कॉलेज से जुड़े स्वास्थ्य ढांचे, मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पतालों, नर्सिंग होम, डायग्नोस्टिक सेंटर और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं का मजबूत नेटवर्क मौजूद है। परामर्श, नियोजित सर्जरी, आपातकालीन देखभाल और उन्नत उपचार के लिए आसपास के जिलों से भी मरीज जबलपुर आते हैं। इससे क्षेत्र में परिवारों के लिए स्थानीय अस्पतालों तक पहुंच और कैशलेस स्वास्थ्य बीमा सुविधा का महत्व लगातार बढ़ रहा है।
    2
    स्टार हेल्थ ने नए जबलपुर जोनल कार्यालय के शुभारंभ के साथ मध्य प्रदेश में अपनी उपस्थिति को किया मजबूत

स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड भारत की अग्रणी स्टैंडअलोन स्वास्थ्य बीमा कंपनियों में से एक, ने आज जबलपुर में अपने पहले जोनल कार्यालय के शुभारंभ की घोषणा की। यह मध्य प्रदेश के तेजी से उभरते टियर-II स्वास्थ्य बीमा बाजारों में से एक में कंपनी के निवेश और उपस्थिति को और मजबूत करेगा। नए कार्यालय की स्थापना स्थानीय ग्राहकों की पहुंच बेहतर बनाने, हेल्थकेयर पार्टनर्स को सहयोग देने, क्लेम समाधान में तेजी लाने और क्षेत्र में स्टार हेल्थ के बड़े एडवाइजर नेटवर्क के साथ जुड़ाव को और मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। नया जोनल कार्यालय 229, JDA योजना क्रमांक 5, SBI चौक, जबलपुर, मध्य प्रदेश – 482002 में स्थित है। यह जबलपुर के एक आधुनिक, प्रीमियम और प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में है। यह स्थान SH-37 कॉरिडोर पर स्थित है यह शहर के प्रमुख आवासीय क्षेत्रों को महत्वपूर्ण व्यावसायिक प्रवेश मार्गों से जोड़ता है और ग्राहकों तथा पार्टनर्स को शहर के मध्य क्षेत्र की भीड़भाड़ से बचते हुए कार्यालय तक पहुंचने की सुविधा देता है। जबलपुर महाकौशल क्षेत्र के प्रमुख स्वास्थ्य सेवा केंद्रों में से एक है। यहां सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों, मेडिकल कॉलेज से जुड़े स्वास्थ्य ढांचे, मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पतालों, नर्सिंग होम, डायग्नोस्टिक सेंटर और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं का मजबूत नेटवर्क मौजूद है। परामर्श, नियोजित सर्जरी, आपातकालीन देखभाल और उन्नत उपचार के लिए आसपास के जिलों से भी मरीज जबलपुर आते हैं। इससे क्षेत्र में परिवारों के लिए स्थानीय अस्पतालों तक पहुंच और कैशलेस स्वास्थ्य बीमा सुविधा का महत्व लगातार बढ़ रहा है।
    user_Saksham Rajpoot
    Saksham Rajpoot
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 500 रुपये नहीं दिए तो चाकू निकला! गोरखपुर में गुप्तेश्वर मंदिर के पास युवक पर ताबड़तोड़ वार, FIR के बाद भी पुलिस की अगली कार्रवाई पर सवाल
    1
    500 रुपये नहीं दिए तो चाकू निकला! गोरखपुर में गुप्तेश्वर मंदिर के पास युवक पर ताबड़तोड़ वार, FIR के बाद भी पुलिस की अगली कार्रवाई पर सवाल
    user_Rishi Rajak
    Rishi Rajak
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 🔴 जबलपुर से फरार दो वांटेड बदमाशों को पुलिस ने महीनों की तलाश के बाद आखिरकार पकड़ लिया! - खास बात ये है कि पुलिस से बचने के लिए एक बदमाश कभी भिखारी तो कभी मजदूर बन गया, जबकि दूसरा साधु का भेष धारण कर उज्जैन में छिपा रहा। - पहला आरोपी है तरुण पटेल, जिस पर पुलिस के मुताबिक 19 मामले दर्ज हैं। - 19 मई 2026 को रांझी इलाके में रवि कोरी पर जानलेवा हमला करने के बाद तरुण फरार हो गया था। - आरोप है कि मकान के सौदे को लेकर विवाद के बाद उसने लोहे की रॉड से रवि पर हमला किया था। - तरुण की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। - फरारी के दौरान वह कटनी, छिंदवाड़ा और मैहर समेत कई जगहों पर छिपता रहा और बार-बार अपना हुलिया बदलता रहा। - इतना ही नहीं... जब भी उसे जबलपुर नंबर की MP-20 गाड़ी दिखाई देती, पुलिस की आशंका में वह तुरंत वहां से फरार हो जाता था। - आखिरकार पुलिस पता चला कि तरुण गुजरात के सूरत में है। - रांझी पुलिस की टीम सूरत पहुंची और वहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में सिक्योरिटी गार्ड का काम कर रहे तरुण को गिरफ्तार कर लिया। - अब बात दूसरे आरोपी प्रवीण रजक की। पुलिस के मुताबिक प्रवीण पर मारपीट, बमबाजी और अवैध वसूली समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। - पुलिस से बचने के लिए प्रवीण ने साधु का भेष बना लिया था। - वह नर्मदा के तिलवाराघाट इलाके में भी छिपा रहा और बाद में उज्जैन पहुंच गया। - पुलिस के मुताबिक, वह दिनभर अलग-अलग जगहों पर घूमता था और रात महाकाल मंदिर के आसपास बिताता था। - कई महीनों की तलाश के बाद रांझी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने प्रवीण को भी उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया। - यानी एक सूरत में मजदूर और सिक्योरिटी गार्ड बनकर छिपा था... तो दूसरा उज्जैन में साधु बनकर पुलिस को चकमा दे रहा था। - लेकिन पुलिस की लगातार निगरानी के आगे दोनों की चाल आखिरकार काम नहीं आई। - दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जबलपुर लाया गया है और अब पुलिस आगे की जांच कर रही है। - 📍 जबलपुर, मध्य प्रदेश दीपक विश्वकर्मा सच तक पत्रिका न्यूज़ — हर खबर तक, सच के साथ।
    1
    🔴 जबलपुर से फरार दो वांटेड बदमाशों को पुलिस ने महीनों की तलाश के बाद आखिरकार पकड़ लिया!
-
खास बात ये है कि पुलिस से बचने के लिए एक बदमाश कभी भिखारी तो कभी मजदूर बन गया, जबकि दूसरा साधु का भेष धारण कर उज्जैन में छिपा रहा।
-
पहला आरोपी है तरुण पटेल, जिस पर पुलिस के मुताबिक 19 मामले दर्ज हैं।
-
19 मई 2026 को रांझी इलाके में रवि कोरी पर जानलेवा हमला करने के बाद तरुण फरार हो गया था।
-
आरोप है कि मकान के सौदे को लेकर विवाद के बाद उसने लोहे की रॉड से रवि पर हमला किया था।
-
तरुण की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।
-
फरारी के दौरान वह कटनी, छिंदवाड़ा और मैहर समेत कई जगहों पर छिपता रहा और बार-बार अपना हुलिया बदलता रहा।
-
इतना ही नहीं...
जब भी उसे जबलपुर नंबर की MP-20 गाड़ी दिखाई देती, पुलिस की आशंका में वह तुरंत वहां से फरार हो जाता था।
-
आखिरकार पुलिस पता चला कि तरुण गुजरात के सूरत में है।
-
रांझी पुलिस की टीम सूरत पहुंची और वहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में सिक्योरिटी गार्ड का काम कर रहे तरुण को गिरफ्तार कर लिया।
-
अब बात दूसरे आरोपी प्रवीण रजक की।
पुलिस के मुताबिक प्रवीण पर मारपीट, बमबाजी और अवैध वसूली समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
-
पुलिस से बचने के लिए प्रवीण ने साधु का भेष बना लिया था।
-
वह नर्मदा के तिलवाराघाट इलाके में भी छिपा रहा और बाद में उज्जैन पहुंच गया।
-
पुलिस के मुताबिक, वह दिनभर अलग-अलग जगहों पर घूमता था और रात महाकाल मंदिर के आसपास बिताता था।
-
कई महीनों की तलाश के बाद रांझी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने प्रवीण को भी उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया।
-
यानी एक सूरत में मजदूर और सिक्योरिटी गार्ड बनकर छिपा था...
तो दूसरा उज्जैन में साधु बनकर पुलिस को चकमा दे रहा था।
-
लेकिन पुलिस की लगातार निगरानी के आगे दोनों की चाल आखिरकार काम नहीं आई।
-
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जबलपुर लाया गया है और अब पुलिस आगे की जांच कर रही है।
-
📍 जबलपुर, मध्य प्रदेश
दीपक विश्वकर्मा 
सच तक पत्रिका न्यूज़ —
हर खबर तक, सच के साथ।
    user_Deepak Vishwakarma
    Deepak Vishwakarma
    Photographer जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बनवार में बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर मुख्य मार्गो से निकाला जुलूस,पुलिस बल की रही उपस्थिति।
    3
    बनवार में बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर मुख्य मार्गो से निकाला जुलूस,पुलिस बल की रही उपस्थिति।
    user_पत्रकार , नई दुनिया
    पत्रकार , नई दुनिया
    जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    7 min ago
  • ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व घंसौर में हर्षोल्लास के साथ मनाया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व घंसौर में हर्षोल्लास के साथ मनाया घंसौर। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाने वाला पवित्र पर्व ईद-ए-मिलाद-उन-नबी बुधवार 26 अगस्त 2026 को घंसौर नगर सहित पूरे क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्र के मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा धार्मिक भावनाओं के साथ जुलूस निकाला गया। कहानी, दरोट और घंसौर क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग वाहन एवं पैदल जुलूस में शामिल हुए। जुलूस के दौरान डीजे की धुनों और धार्मिक नारों से माहौल भक्तिमय नजर आया। लोगों ने एक-दूसरे को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी। पर्व को लेकर नगर में उत्साह का माहौल बना हुआ है। मुस्लिम समाज के लोगों ने अमन, भाईचारे और खुशहाली की कामना के साथ इस पवित्र त्योहार को धूमधाम से मनाया।
    1
    ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व घंसौर में हर्षोल्लास के साथ मनाया
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व घंसौर में हर्षोल्लास के साथ मनाया
घंसौर। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाने वाला पवित्र पर्व ईद-ए-मिलाद-उन-नबी बुधवार 26 अगस्त 2026 को घंसौर नगर सहित पूरे क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्र के मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा धार्मिक भावनाओं के साथ जुलूस निकाला गया।
कहानी, दरोट और घंसौर क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग वाहन एवं पैदल जुलूस में शामिल हुए। जुलूस के दौरान डीजे की धुनों और धार्मिक नारों से माहौल भक्तिमय नजर आया। लोगों ने एक-दूसरे को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी।
पर्व को लेकर नगर में उत्साह का माहौल बना हुआ है। मुस्लिम समाज के लोगों ने अमन, भाईचारे और खुशहाली की कामना के साथ इस पवित्र त्योहार को धूमधाम से मनाया।
    user_Umesh Srivastava
    Umesh Srivastava
    घनसौर, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नरसिंहपुर में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर की कार्यवाही मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । स्थानीय लोगों के द्वारा घटनास्थल पहुंचकर मृतक युवक की पहचान करने की कोशिश की गई । लेकिन पहचान ना हो सकी जिसके बाद रेलवे द्वारा पुलिस को सूचना देकर घटना की जानकारी दी गई और पुलिस ने आंगे की कार्यवाही शुरू की ।
    1
    नरसिंहपुर में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर की कार्यवाही
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । स्थानीय लोगों के द्वारा घटनास्थल पहुंचकर मृतक युवक की पहचान करने की कोशिश की गई । लेकिन पहचान ना हो सकी जिसके बाद रेलवे द्वारा पुलिस को सूचना देकर घटना की जानकारी दी गई और पुलिस ने आंगे की कार्यवाही शुरू की ।
    user_DEEPAK SAHU
    DEEPAK SAHU
    रिपोर्टर गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पवई में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने की तैयारियों की समीक्षा पवई में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने की तैयारियों की समीक्षा
    1
    पवई में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने की तैयारियों की समीक्षा
पवई में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने की तैयारियों की समीक्षा
    user_Amit Sharma Jk 24 News
    Amit Sharma Jk 24 News
    Media house तेंदूखेड़ा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • जबलपुर एडिशनल एसपी सुर्यकांत शर्मा ने दिव्यांश बच्चों से बनवाई राखी, राखी के त्यौहार को देखते हुए एक मिसाल की पेश
    1
    जबलपुर एडिशनल एसपी सुर्यकांत  शर्मा ने दिव्यांश बच्चों से बनवाई राखी, राखी के त्यौहार को देखते हुए एक मिसाल की पेश
    user_Rishi Rajak
    Rishi Rajak
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.