logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिले के हायर सेकेंडरी स्कूल का रास्ता बनी मुसीबत, कीचड़ में सिमटा बच्चों का भविष्य, 400 छात्र-छात्राएं रोज झेल रहे मुसीबत जिले के हायर सेकेंडरी स्कूल का रास्ता बनी मुसीबत, कीचड़ में सिमटा बच्चों का भविष्य, 400 छात्र-छात्राएं रोज झेल रहे मुसीबत डिंडौरी जिले के ग्राम सरई में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और पीएम श्री विद्यालय तक पहुंचने वाला रास्ता इन दिनों स्कूली बच्चों और शिक्षकों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। बारिश होते ही गांव से स्कूल तक जाने वाला कच्चा रास्ता पूरी तरह दलदल में तब्दील हो जाता है। हालात ऐसे हैं कि इसी कीचड़ भरी राह से 6 वी से 12 वी तक के 400 बच्चे और शिक्षकों को कीचड़ भरे रास्ते से आना जाना पड़ता है । रास्ते में फिसलन इतनी ज्यादा है कि कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं। उनके कपड़े और स्कूल बैग कीचड़ से सन जाते हैं, वहीं गिरने से चोट लगने का खतरा भी बना रहता है। छात्र-छात्राओं का कहना है कि पिछले 2017 से हर बारिश में उन्हें इसी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में स्कूल पहुंचना पढ़ाई से ज्यादा किसी चुनौती से कम नहीं होता। बच्चों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस दलदल भरे रास्ते से उन्हें निजात दिलाई जाए। कीचड़ भरे कच्ची सड़क को लेकर ग्रामीण,बच्चे,शिक्षक सब परेशान है। जिला प्रशासन से जल्द सड़क बनाये जाने की मांग की है जिससे बच्चो को कीचड़ भरे कच्चे मार्ग से मुक्ति मिल सके

56 min ago
user_राम बाबू
राम बाबू
Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
56 min ago

जिले के हायर सेकेंडरी स्कूल का रास्ता बनी मुसीबत, कीचड़ में सिमटा बच्चों का भविष्य, 400 छात्र-छात्राएं रोज झेल रहे मुसीबत जिले के हायर सेकेंडरी स्कूल का रास्ता बनी मुसीबत, कीचड़ में सिमटा बच्चों का भविष्य, 400 छात्र-छात्राएं रोज झेल रहे मुसीबत डिंडौरी जिले के ग्राम सरई में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और पीएम श्री विद्यालय तक पहुंचने वाला रास्ता इन दिनों स्कूली बच्चों और शिक्षकों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। बारिश होते ही गांव से स्कूल तक जाने वाला कच्चा रास्ता पूरी तरह दलदल में तब्दील हो जाता है। हालात ऐसे हैं कि इसी कीचड़ भरी राह से 6 वी से 12 वी तक के 400 बच्चे और शिक्षकों को कीचड़ भरे रास्ते से आना जाना पड़ता है । रास्ते में फिसलन इतनी ज्यादा है कि कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं। उनके कपड़े और स्कूल बैग कीचड़ से सन जाते हैं, वहीं गिरने से चोट लगने का खतरा भी बना रहता है। छात्र-छात्राओं का कहना है कि पिछले 2017 से हर बारिश में उन्हें इसी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में स्कूल पहुंचना पढ़ाई से ज्यादा किसी चुनौती से कम नहीं होता। बच्चों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस दलदल भरे रास्ते से उन्हें निजात दिलाई जाए। कीचड़ भरे कच्ची सड़क को लेकर ग्रामीण,बच्चे,शिक्षक सब परेशान है। जिला प्रशासन से जल्द सड़क बनाये जाने की मांग की है जिससे बच्चो को कीचड़ भरे कच्चे मार्ग से मुक्ति मिल सके

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *शिक्षा के मंदिर को बनाया था प्रेम प्रसंग का मंदिर सहायक आयुक्त ने की कार्यवाही* *बिचबेहरी स्कूल में शिकायत सही मिली, प्रधानपाठक पद से हटे शिक्षक लोकेन्द्र लोधी* *शिक्षा के मंदिर को बनाया था प्रेम प्रसंग का मंदिर सहायक आयुक्त ने की कार्यवाही* *बिचबेहरी स्कूल में शिकायत सही मिली, प्रधानपाठक पद से हटे शिक्षक लोकेन्द्र लोधी* छिंदवाड़ा - जुन्नारदेव विकासखंड की ग्राम पंचायत बिचबेहरी स्थित शासकीय माध्यमिक शाला में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर सामने आई शिकायत की जांच में आरोप सही पाए गए हैं। जांच के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए माध्यमिक शिक्षक लोकेन्द्र लोधी को प्रधानपाठक के पद से हटा दिया है। उन्हें विकासखंड जुन्नारदेव के हाईस्कूल कुकुरपानी में कार्य करने के लिए आदेशित किया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों ने स्कूल में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक लोकेन्द्र लोधी एवं अतिथि शिक्षिका दीपिका राठौर पर दरवाजा बंद कर बातचीत करने, विद्यार्थियों को डांटने तथा निर्धारित समय तक विद्यालय का संचालन नहीं करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं अन्य अतिथि शिक्षकों राजू माउसकर, ओमप्रकाश भलावी और भारती नागले पर स्कूल में देरी से पहुंचने, जल्दी चले जाने तथा कक्षा में पढ़ाई के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप लगाए गए थे। मामले से संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। शिकायत के बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी जुन्नारदेव द्वारा मामले की जांच कराई गई। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद माध्यमिक शिक्षक लोकेन्द्र लोधी के विरुद्ध कार्रवाई की गई। 18 अगस्त 2026 को विकासखंड शिक्षा अधिकारी के आदेश से उन्हें प्रधानपाठक पद से हटाकर हाईस्कूल कुकुरपानी में पदस्थ किया गया। इसके अलावा सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग छिंदवाड़ा कार्यालय द्वारा 19 अगस्त को लोकेन्द्र लोधी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव संभागीय उपायुक्त, जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास, जबलपुर संभाग को भेजा जा रहा है। इधर बिचबेहरी माध्यमिक शाला में पदस्थ सभी अतिथि शिक्षकों को भी विकासखंड शिक्षा अधिकारी जुन्नारदेव द्वारा तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद हुई जांच और विभागीय कार्रवाई से स्कूलों में शिक्षकों की कार्यप्रणाली और विद्यार्थियों की पढ़ाई को लेकर प्रशासन की गंभीरता पर भी सवाल उठे हैं। अब देखना होगा कि प्रस्तावित निलंबन की कार्रवाई पर संभागीय स्तर से क्या निर्णय लिया जाता है।
    1
    *शिक्षा के मंदिर को बनाया था प्रेम प्रसंग का मंदिर सहायक आयुक्त ने की कार्यवाही*

*बिचबेहरी स्कूल में शिकायत सही मिली, प्रधानपाठक पद से हटे शिक्षक लोकेन्द्र लोधी*
*शिक्षा के मंदिर को बनाया था प्रेम प्रसंग का मंदिर सहायक आयुक्त ने की कार्यवाही*
*बिचबेहरी स्कूल में शिकायत सही मिली, प्रधानपाठक पद से हटे शिक्षक लोकेन्द्र लोधी*
छिंदवाड़ा - जुन्नारदेव विकासखंड की ग्राम पंचायत बिचबेहरी स्थित शासकीय माध्यमिक शाला में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर सामने आई शिकायत की जांच में आरोप सही पाए गए हैं। जांच के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए माध्यमिक शिक्षक लोकेन्द्र लोधी को प्रधानपाठक के पद से हटा दिया है। उन्हें विकासखंड जुन्नारदेव के हाईस्कूल कुकुरपानी में कार्य करने के लिए आदेशित किया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों ने स्कूल में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक लोकेन्द्र लोधी एवं अतिथि शिक्षिका दीपिका राठौर पर दरवाजा बंद कर बातचीत करने, विद्यार्थियों को डांटने तथा निर्धारित समय तक विद्यालय का संचालन नहीं करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं अन्य अतिथि शिक्षकों राजू माउसकर, ओमप्रकाश भलावी और भारती नागले पर स्कूल में देरी से पहुंचने, जल्दी चले जाने तथा कक्षा में पढ़ाई के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप लगाए गए थे। मामले से संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। शिकायत के बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी जुन्नारदेव द्वारा मामले की जांच कराई गई। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद माध्यमिक शिक्षक लोकेन्द्र लोधी के विरुद्ध कार्रवाई की गई। 18 अगस्त 2026 को विकासखंड शिक्षा अधिकारी के आदेश से उन्हें प्रधानपाठक पद से हटाकर हाईस्कूल कुकुरपानी में पदस्थ किया गया। इसके अलावा सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग छिंदवाड़ा कार्यालय द्वारा 19 अगस्त को लोकेन्द्र लोधी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव संभागीय उपायुक्त, जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास, जबलपुर संभाग को भेजा जा रहा है। इधर बिचबेहरी माध्यमिक शाला में पदस्थ सभी अतिथि शिक्षकों को भी विकासखंड शिक्षा अधिकारी जुन्नारदेव द्वारा तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद हुई जांच और विभागीय कार्रवाई से स्कूलों में शिक्षकों की कार्यप्रणाली और विद्यार्थियों की पढ़ाई को लेकर प्रशासन की गंभीरता पर भी सवाल उठे हैं। अब देखना होगा कि प्रस्तावित निलंबन की कार्रवाई पर संभागीय स्तर से क्या निर्णय लिया जाता है।
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    8 min ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़। प्रयागराज में बाढ़ का कहर है। आधा शहर बाढ़ की चपेट में है। रामबाग स्टेशन तो लगभग डूब चुका हैं शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है। प्रयागराज के अधिकांश इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। बाज़ार, स्कूल, कॉलेज और संस्थान बंद कर दिए गए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी किया है। इंतजामों में लापरवाही पर कोर्ट नाराज़ है। ब्रेकिंग न्यूज़। प्रयागराज में बाढ़ का कहर है। आधा शहर बाढ़ की चपेट में है। रामबाग स्टेशन तो लगभग डूब चुका हैं शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है। प्रयागराज के अधिकांश इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। बाज़ार, स्कूल, कॉलेज और संस्थान बंद कर दिए गए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी किया है। इंतजामों में लापरवाही पर कोर्ट नाराज़ है।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़। 
प्रयागराज में बाढ़ का कहर है। आधा शहर बाढ़ की चपेट में है। रामबाग स्टेशन तो लगभग डूब चुका हैं शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है। प्रयागराज के अधिकांश इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। बाज़ार, स्कूल, कॉलेज और संस्थान बंद कर दिए गए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी किया है। इंतजामों में लापरवाही पर कोर्ट नाराज़ है।
ब्रेकिंग न्यूज़। 
प्रयागराज में बाढ़ का कहर है। आधा शहर बाढ़ की चपेट में है। रामबाग स्टेशन तो लगभग डूब चुका हैं शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है। प्रयागराज के अधिकांश इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। बाज़ार, स्कूल, कॉलेज और संस्थान बंद कर दिए गए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी किया है। इंतजामों में लापरवाही पर कोर्ट नाराज़ है।
    user_Kamalkishor mahaur
    Kamalkishor mahaur
    Court reporter सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • नगर में भव्य मेले का हुआ शुभारंभ, उमड़ा जनसैलाब दैनिक पुष्पांजलि टुडे संवाददाता बेताल सिंह गौड़ मौ। मौ नगर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर परिषद के तत्वावधान में भव्य मेले का शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ किया गया। मेले के शुभारंभ अवसर पर नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे।मेले के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपेक्स बैंक के अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वंदना सज्जन सिंह यादव ने की। इस अवसर पर नगर परिषद के पार्षदगण, भारतीय जनता पार्टी मंडल मौ के अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ता तथा नगर के बड़ी संख्या में प्रबुद्ध एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।अतिथियों की उपस्थिति में विधिवत रूप से मेले का शुभारंभ किया गया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वंदना सज्जन सिंह यादव ने नगरवासियों को मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मौ नगर का यह पारंपरिक मेला लोगों को मनोरंजन के साथ-साथ आपसी मेल-जोल और भाईचारे का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने नगरवासियों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मेले का आनंद लेने की अपील की।मेले में बच्चों और युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के झूले एवं मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं विभिन्न दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ दिखाई दी। खान-पान की दुकानों पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ रही। शाम होते ही मेले की रौनक और बढ़ गई तथा पूरा मेला परिसर रोशनी और लोगों की चहल-पहल से गुलजार नजर आया। नगर परिषद द्वारा मेले को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजन को लेकर नगरवासियों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में मेले में और अधिक भीड़ जुटने की संभावना है।मेले के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने नगर परिषद के इस आयोजन की सराहना करते हुए नगरवासियों को शुभकामनाएं दीं। मौ नगर का यह वार्षिक मेला आगामी दिनों में नगरवासियों एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए मनोरंजन और आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहेगा।
    1
    नगर में भव्य मेले का हुआ शुभारंभ, उमड़ा जनसैलाब

दैनिक पुष्पांजलि टुडे संवाददाता बेताल सिंह गौड़ 

मौ। मौ नगर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर परिषद के तत्वावधान में भव्य मेले का शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ किया गया। मेले के शुभारंभ अवसर पर नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे।मेले के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपेक्स बैंक के अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वंदना सज्जन सिंह यादव ने की। इस अवसर पर नगर परिषद के पार्षदगण, भारतीय जनता पार्टी मंडल मौ के अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ता तथा नगर के बड़ी संख्या में प्रबुद्ध एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।अतिथियों की उपस्थिति में विधिवत रूप से मेले का शुभारंभ किया गया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वंदना सज्जन सिंह यादव ने नगरवासियों को मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मौ नगर का यह पारंपरिक मेला लोगों को मनोरंजन के साथ-साथ आपसी मेल-जोल और भाईचारे का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने नगरवासियों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मेले का आनंद लेने की अपील की।मेले में बच्चों और युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के झूले एवं मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं विभिन्न दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ दिखाई दी। खान-पान की दुकानों पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ रही। शाम होते ही मेले की रौनक और बढ़ गई तथा पूरा मेला परिसर रोशनी और लोगों की चहल-पहल से गुलजार नजर आया।
नगर परिषद द्वारा मेले को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजन को लेकर नगरवासियों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में मेले में और अधिक भीड़ जुटने की संभावना है।मेले के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने नगर परिषद के इस आयोजन की सराहना करते हुए नगरवासियों को शुभकामनाएं दीं। मौ नगर का यह वार्षिक मेला आगामी दिनों में नगरवासियों एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए मनोरंजन और आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहेगा।
    user_Betal Singh gaur
    Betal Singh gaur
    मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • 5000 रुपए का इनामी बदमाश आलमपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार* भिंड पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के निर्देशन में एवं लहार एसडीओपी प्रवीण त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आज आलमपुर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है पुलिस ने तीन साल से फरार 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश को मां बराही देवी मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया है आलमपुर थाने पर फरियादी के द्वारा आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ बंदूक व लाठियां से जान से मारने की रिपोर्ट दर्ज की कराई गई थी जिसको देखते हुए आलमपुर थाना प्रभारी सोहनीश तोमर के नेतृत्व में टीम गठित की गई और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था आज मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई फरारी इनामी बदमाश मां बराही देवी मंदिर के पास खड़ा है जिसे आलमपुर पुलिस ने दबिश दे कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है सराहनीय भूमिका रही आलमपुर थाना प्रभारी सोहनीश तोमर, एएसआई ओमकार सिंह तोमर,संतोष कुमार ,भागवत सरिया योगेंद्र शर्मा ,शैलेंद्र शुक्ला, सिद्धांत कौरव, मंगल सिंह ,अनिल बघेल, कन्हैया लाल, हुकुम सिंह अनुराग छारी की अहम भूमिका रही
    1
    5000 रुपए का इनामी बदमाश आलमपुर पुलिस ने किया  गिरफ्तार*




भिंड पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के निर्देशन में एवं लहार एसडीओपी प्रवीण त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आज आलमपुर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है पुलिस ने तीन साल से फरार 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश को मां बराही देवी मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया है आलमपुर थाने पर फरियादी के द्वारा आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ बंदूक व लाठियां से जान से मारने की रिपोर्ट दर्ज की कराई गई थी जिसको देखते हुए आलमपुर थाना प्रभारी सोहनीश तोमर के नेतृत्व में टीम गठित की गई और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था आज मुखबिर द्वारा  सूचना प्राप्त हुई फरारी इनामी बदमाश मां बराही देवी मंदिर के पास खड़ा है जिसे आलमपुर पुलिस ने दबिश दे कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है सराहनीय भूमिका रही आलमपुर थाना प्रभारी सोहनीश तोमर, एएसआई ओमकार सिंह तोमर,संतोष कुमार ,भागवत सरिया योगेंद्र शर्मा ,शैलेंद्र शुक्ला, सिद्धांत कौरव, मंगल सिंह ,अनिल बघेल, कन्हैया लाल, हुकुम सिंह अनुराग छारी की अहम भूमिका रही
    user_DHARMENDRA SINGH KAURAV
    DHARMENDRA SINGH KAURAV
    Local News Reporter लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • गरीब की शादी का कार्ड क्या-क्या लिख देते हैं भाई 😀 कोई छूट न जाए सब कुछ
    1
    गरीब की शादी का कार्ड क्या-क्या लिख देते हैं भाई 😀 कोई छूट न जाए सब कुछ
    user_Kshatr Pal shivhare
    Kshatr Pal shivhare
    Security Guard मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • रात्रि के समय कुआं खेड़ा गांव से पहुंचे ग्रामीणों ने किया चक्का जाम कुआं खेड़ा गांव में हुई हत्या को लेकर परिजनों ने दतिया एसपी ऑफिस का किया घेराव रोड किया जाम पुलिस अधीक्षक के आश्वासन पर खोला गया जाम , देखें खबर
    1
    रात्रि के समय कुआं खेड़ा गांव से पहुंचे ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
कुआं खेड़ा गांव में हुई हत्या को लेकर परिजनों ने दतिया एसपी ऑफिस का किया घेराव रोड किया जाम पुलिस अधीक्षक के आश्वासन पर खोला गया जाम , देखें खबर
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल जालौन में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद हाथापाई होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। हालांकि, वायरल वीडियो में दिख रही घटना कब और कहां की है, इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। यह खबर वायरल वीडियो के आधार पर है। आधिकारिक पुष्टि होने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
    1
    लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल
ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन
लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल
जालौन में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद हाथापाई होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है।
हालांकि, वायरल वीडियो में दिख रही घटना कब और कहां की है, इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
यह खबर वायरल वीडियो के आधार पर है। आधिकारिक पुष्टि होने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
आपकी क्या राय है?
कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
    user_दविंदर सिंह जालौन
    दविंदर सिंह जालौन
    Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सेमरी हरचंद से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर एक अहम खबर सामने आ रही है। यहां स्थित प्रसिद्ध धन्ना महाराज की कचौड़ी दुकान को लेकर स्थानीय स्तर पर स्वच्छता व्यवस्था और खाद्य तेल के इस्तेमाल पर सवाल उठाए जा रहे हैं। सेमरी हरचंद से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर एक अहम खबर सामने आ रही है। यहां स्थित प्रसिद्ध धन्ना महाराज की कचौड़ी दुकान को लेकर स्थानीय स्तर पर स्वच्छता व्यवस्था और खाद्य तेल के इस्तेमाल पर सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। सेमरी हरचंद की प्रसिद्ध धन्ना महाराज कचौड़ी दुकान पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग कचौड़ी और अन्य खाद्य सामग्री का सेवन करने पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान पर खाद्य पदार्थ तैयार करते समय साफ-सफाई का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा जाता। इसके अलावा, कचौड़ी बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे खाद्य तेल की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि खाद्य तेल का बार-बार इस्तेमाल किया जा रहा है या वह मानकों के अनुरूप नहीं है, तो यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। मामले को लेकर अब खाद्य सुरक्षा विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। जरूरत है कि संबंधित विभाग मौके पर पहुंचकर दुकान की स्वच्छता व्यवस्था की जांच करे और खाद्य तेल सहित इस्तेमाल किए जा रहे खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उनकी जांच कराए
    1
    सेमरी हरचंद से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर एक अहम खबर सामने आ रही है। यहां स्थित प्रसिद्ध धन्ना महाराज की कचौड़ी दुकान को लेकर स्थानीय स्तर पर स्वच्छता व्यवस्था और खाद्य तेल के इस्तेमाल पर सवाल उठाए जा रहे हैं। 
सेमरी हरचंद से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर एक अहम खबर सामने आ रही है। यहां स्थित प्रसिद्ध धन्ना महाराज की कचौड़ी दुकान को लेकर स्थानीय स्तर पर स्वच्छता व्यवस्था और खाद्य तेल के इस्तेमाल पर सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
सेमरी हरचंद की प्रसिद्ध धन्ना महाराज कचौड़ी दुकान पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग कचौड़ी और अन्य खाद्य सामग्री का सेवन करने पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान पर खाद्य पदार्थ तैयार करते समय साफ-सफाई का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा जाता।
इसके अलावा, कचौड़ी बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे खाद्य तेल की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि खाद्य तेल का बार-बार इस्तेमाल किया जा रहा है या वह मानकों के अनुरूप नहीं है, तो यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
मामले को लेकर अब खाद्य सुरक्षा विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। जरूरत है कि संबंधित विभाग मौके पर पहुंचकर दुकान की स्वच्छता व्यवस्था की जांच करे और खाद्य तेल सहित इस्तेमाल किए जा रहे खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उनकी जांच कराए
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    31 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.