logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

5000 रुपए का इनामी बदमाश आलमपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार* भिंड पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के निर्देशन में एवं लहार एसडीओपी प्रवीण त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आज आलमपुर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है पुलिस ने तीन साल से फरार 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश को मां बराही देवी मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया है आलमपुर थाने पर फरियादी के द्वारा आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ बंदूक व लाठियां से जान से मारने की रिपोर्ट दर्ज की कराई गई थी जिसको देखते हुए आलमपुर थाना प्रभारी सोहनीश तोमर के नेतृत्व में टीम गठित की गई और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था आज मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई फरारी इनामी बदमाश मां बराही देवी मंदिर के पास खड़ा है जिसे आलमपुर पुलिस ने दबिश दे कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है सराहनीय भूमिका रही आलमपुर थाना प्रभारी सोहनीश तोमर, एएसआई ओमकार सिंह तोमर,संतोष कुमार ,भागवत सरिया योगेंद्र शर्मा ,शैलेंद्र शुक्ला, सिद्धांत कौरव, मंगल सिंह ,अनिल बघेल, कन्हैया लाल, हुकुम सिंह अनुराग छारी की अहम भूमिका रही

16 hrs ago
user_DHARMENDRA SINGH KAURAV
DHARMENDRA SINGH KAURAV
Local News Reporter लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
16 hrs ago

5000 रुपए का इनामी बदमाश आलमपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार* भिंड पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के निर्देशन में एवं लहार एसडीओपी प्रवीण त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आज आलमपुर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है पुलिस ने तीन साल से फरार 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश को मां बराही देवी मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया है आलमपुर थाने पर फरियादी के द्वारा आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ बंदूक व लाठियां से जान से मारने की रिपोर्ट दर्ज की कराई गई थी जिसको देखते हुए आलमपुर थाना प्रभारी सोहनीश तोमर के नेतृत्व में टीम गठित की गई और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था आज मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई फरारी इनामी बदमाश मां बराही देवी मंदिर के पास खड़ा है जिसे आलमपुर पुलिस ने दबिश दे कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है सराहनीय भूमिका रही आलमपुर थाना प्रभारी सोहनीश तोमर, एएसआई ओमकार सिंह तोमर,संतोष कुमार ,भागवत सरिया योगेंद्र शर्मा ,शैलेंद्र शुक्ला, सिद्धांत कौरव, मंगल सिंह ,अनिल बघेल, कन्हैया लाल, हुकुम सिंह अनुराग छारी की अहम भूमिका रही

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन में प्लॉट पर निर्माण को लेकर विवाद, महिला पर मारपीट और दीवार गिराने का आरोप जालौन। नगर के मोहल्ला बालमभट्ट निवासी श्याम जी कोष्टा ने क्षेत्राधिकारी जालौन को प्रार्थना पत्र देकर प्लॉट पर निर्माण कार्य को लेकर विवाद और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उसने 27 जून 2025 को रजिस्टर्ड बैनामे के माध्यम से सुनील कुमार से प्लॉट खरीदा था। प्रार्थना पत्र के अनुसार, प्लॉट के सामने रहने वाले राजबहादुर यादव पर आरोप है कि वह उक्त भूमि पर कब्जा करना चाहता है और निर्माण कार्य में बाधा डाल रहा है। पीड़ित का आरोप है कि 19 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 3 बजे राजबहादुर यादव की पत्नी रामदेवी प्लॉट पर पहुंची और उसके तथा मजदूरों के साथ विवाद व मारपीट करने लगी। इस दौरान निर्माणाधीन दीवार का कुछ हिस्सा गिराने और निर्माण करने पर गंभीर कदम उठाकर फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। श्याम जी के मुताबिक, घटना के समय उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाया। पीड़ित का कहना है कि वह अपनी बैनामा शुदा भूमि पर निर्माण करा रहा है, बावजूद इसके उसे लगातार परेशान किया जा रहा है। पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में आरोपित पक्ष को आपराधिक प्रवृत्ति का बताते हुए भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका भी जताई गई है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    जालौन में प्लॉट पर निर्माण को लेकर विवाद, महिला पर मारपीट और दीवार गिराने का आरोप
जालौन। नगर के मोहल्ला बालमभट्ट निवासी श्याम जी कोष्टा ने क्षेत्राधिकारी जालौन को प्रार्थना पत्र देकर प्लॉट पर निर्माण कार्य को लेकर विवाद और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उसने 27 जून 2025 को रजिस्टर्ड बैनामे के माध्यम से सुनील कुमार से प्लॉट खरीदा था।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, प्लॉट के सामने रहने वाले राजबहादुर यादव पर आरोप है कि वह उक्त भूमि पर कब्जा करना चाहता है और निर्माण कार्य में बाधा डाल रहा है। पीड़ित का आरोप है कि 19 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 3 बजे राजबहादुर यादव की पत्नी रामदेवी प्लॉट पर पहुंची और उसके तथा मजदूरों के साथ विवाद व मारपीट करने लगी। इस दौरान निर्माणाधीन दीवार का कुछ हिस्सा गिराने और निर्माण करने पर गंभीर कदम उठाकर फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
श्याम जी के मुताबिक, घटना के समय उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाया। पीड़ित का कहना है कि वह अपनी बैनामा शुदा भूमि पर निर्माण करा रहा है, बावजूद इसके उसे लगातार परेशान किया जा रहा है।
पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में आरोपित पक्ष को आपराधिक प्रवृत्ति का बताते हुए भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका भी जताई गई है।
फिलहाल मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • कुठौंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार /तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद* *कुठौंद पुलिस का बड़ा एक्शन /तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार/ तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *कुठौंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार /तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद* *कुठौंद पुलिस का बड़ा एक्शन /तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार/ तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद* जनपद जालौन अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठौंद थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहा कारतूस पिकअप वाहन और चोरी कर ले जाई जा रही करीब 20 कुंतल लकड़ी बरामद की गई आप को बता दें पुलिस के अनुसार थाना कुठौंद क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगातार अभियान चला रही थी इसी दौरान मुखबिर ने पुलिस को कुछ संदिग्ध लोगों के संबंध में सूचना दी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने बच निकलने का प्रयास किया लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया अवैध तमंचा और कारतूस बरामद गिरफ्तार किए गए आरोपियों की तलाशी लेने पर पुलिस को एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ इसके अलावा उनके कब्जे से एक पिकअप वाहन भी पुलिस ने बरामद किया। पुलिस का कहना है कि इसी पिकअप वाहन में चोरी की गई करीब 20 कुंतल लकड़ी लादकर ले जाई जा रही थी इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें आपराधिक इतिहास भी खंगाला गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की और उनका आपराधिक इतिहास खंगाला पुलिस जांच में आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता की जानकारी सामने आने की बात कही गई पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद लकड़ी कहां से चोरी की गई थी और इस मामले में आरोपियों के साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया पुलिस अब बरामद पिकअप वाहन और लकड़ी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है बता दें कुठौंद पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लकड़ी चोरी समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है
    2
    कुठौंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार /तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद*

*कुठौंद पुलिस का बड़ा एक्शन /तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार/ तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद*
सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत 
समीर मंसूरी की कलम से 
🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ 
आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट 
खबरों का सिलसिला जारी 
*कुठौंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार /तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद*
*कुठौंद पुलिस का बड़ा एक्शन /तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार/ तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद*
जनपद जालौन अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठौंद थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहा कारतूस पिकअप वाहन और चोरी कर ले जाई जा रही करीब 20 कुंतल लकड़ी बरामद की गई
आप को बता दें पुलिस के अनुसार थाना कुठौंद क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगातार अभियान चला रही थी इसी दौरान मुखबिर ने पुलिस को कुछ संदिग्ध लोगों के संबंध में सूचना दी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने बच निकलने का प्रयास किया लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया अवैध तमंचा और कारतूस बरामद गिरफ्तार किए गए आरोपियों की तलाशी लेने पर पुलिस को एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ इसके अलावा उनके कब्जे से एक पिकअप वाहन भी पुलिस ने बरामद किया। पुलिस का कहना है कि इसी पिकअप वाहन में चोरी की गई करीब 20 कुंतल लकड़ी लादकर ले जाई जा रही थी
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें आपराधिक इतिहास भी खंगाला
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की और उनका आपराधिक इतिहास खंगाला पुलिस जांच में आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता की जानकारी सामने आने की बात कही गई पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद लकड़ी कहां से चोरी की गई थी और इस मामले में आरोपियों के साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं
मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया पुलिस अब बरामद पिकअप वाहन और लकड़ी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है
बता दें कुठौंद पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लकड़ी चोरी समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • अतिक्रमण हटाया, अवैध होर्डिंग-पोल पर कार्रवाई न होने से उठे सवाल उरई, जालौन। शहर में बुधवार को नगर पालिका और प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। दोपहर करीब तीन बजे अंबेडकर चौराहे से शुरू हुई कार्रवाई शहीद भगत सिंह चौराहे की ओर बढ़ी। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील की मौजूदगी में सड़क और फुटपाथ पर सामान रखकर रास्ता घेरने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सड़क किनारे और फुटपाथ पर रखा लोहे का ढाल समेत अन्य सामान हटवाकर रास्ता खाली कराया गया। दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सड़क किनारे खड़े कुछ पेड़ों को भी हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कर अधीक्षक गणेश गौतम समेत नगर पालिका का अमला मौजूद रहा।
    1
    अतिक्रमण हटाया, अवैध होर्डिंग-पोल पर कार्रवाई न होने से उठे सवाल


उरई, जालौन। शहर में बुधवार को नगर पालिका और प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। दोपहर करीब तीन बजे अंबेडकर चौराहे से शुरू हुई कार्रवाई शहीद भगत सिंह चौराहे की ओर बढ़ी। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील की मौजूदगी में सड़क और फुटपाथ पर सामान रखकर रास्ता घेरने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान सड़क किनारे और फुटपाथ पर रखा लोहे का ढाल समेत अन्य सामान हटवाकर रास्ता खाली कराया गया। दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सड़क किनारे खड़े कुछ पेड़ों को भी हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कर अधीक्षक गणेश गौतम समेत नगर पालिका का अमला मौजूद रहा।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter Jalaun, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • शायद अब सारंगपुर गांव जिला जालौन का हिस्सा नहीं रहा ? . अब सारंगपुर गांव जिला जालौन का हिस्सा नहीं रहा ? . सड़के बदहाल है,लोग सरकार को वोट देकर खुशहाल है। शायद अब सारंगपुर जालौन नगर की देखरेख में नहीं आता। शायद इसीलिए इसकी कोई खैर खबर नहीं है दशहरे ओर दिवाली पर होती है सिर्फ सफाई.... पूरी खबर देखिए.....
    1
    शायद अब सारंगपुर गांव जिला जालौन का हिस्सा नहीं रहा ?
.
अब सारंगपुर गांव जिला जालौन का हिस्सा नहीं रहा ?
.
सड़के बदहाल है,लोग सरकार को वोट देकर खुशहाल है।
शायद अब सारंगपुर जालौन नगर की देखरेख में नहीं आता।
शायद इसीलिए इसकी कोई खैर खबर नहीं है
दशहरे ओर दिवाली पर होती है सिर्फ सफाई....
पूरी खबर देखिए.....
    user_Kishan kumar
    Kishan kumar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कोंच तहसील में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद चस्पा हुए पोस्टर, दलालों से सावधान रहने की अपील कोंच तहसील में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद चस्पा हुए पोस्टर, दलालों से सावधान रहने की अपील जालौन की कोंच तहसील परिसर में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। विवाद के बाद बुधवार शाम 5 बजे लेखपालों की ओर से तहसील परिसर और लेखपाल कक्ष में कई स्थानों पर पोस्टर चस्पा कराए गए। इन पोस्टरों के माध्यम से किसानों और आम लोगों को 61ख बनवाने के नाम पर दलालों से सावधान रहने की अपील की गई है। पोस्टरों पर ‘महत्वपूर्ण सूचना’ लिखकर लोगों को जागरूक किया गया है। इसमें 61ख बनवाने के लिए किसी भी दलाल के झांसे में न आने तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत काम कराने की बात कही गई है। तहसील परिसर में लगाए गए इन पोस्टरों के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि बीते कल 61ख बनवाने को लेकर 100 रुपये की कथित घूस मांगने के आरोप को लेकर एक अधिवक्ता और लेखपाल के बीच विवाद हो गया था। इसी विवाद के बाद लेखपालों की ओर से पोस्टर चस्पा कराए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, पूरे मामले में दोनों पक्षों के आरोपों और वास्तविक स्थिति की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। कोंच तहसील परिसर में लगे पोस्टरों के जरिए किसानों को सीधे कार्यालयीन प्रक्रिया अपनाने और बिचौलियों से दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
    1
    कोंच तहसील में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद चस्पा हुए पोस्टर, दलालों से सावधान रहने की अपील
कोंच तहसील में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद चस्पा हुए पोस्टर, दलालों से सावधान रहने की अपील
जालौन की कोंच तहसील परिसर में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। विवाद के बाद बुधवार शाम 5 बजे लेखपालों की ओर से तहसील परिसर और लेखपाल कक्ष में कई स्थानों पर पोस्टर चस्पा कराए गए। इन पोस्टरों के माध्यम से किसानों और आम लोगों को 61ख बनवाने के नाम पर दलालों से सावधान रहने की अपील की गई है।
पोस्टरों पर ‘महत्वपूर्ण सूचना’ लिखकर लोगों को जागरूक किया गया है। इसमें 61ख बनवाने के लिए किसी भी दलाल के झांसे में न आने तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत काम कराने की बात कही गई है। तहसील परिसर में लगाए गए इन पोस्टरों के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि बीते कल 61ख बनवाने को लेकर 100 रुपये की कथित घूस मांगने के आरोप को लेकर एक अधिवक्ता और लेखपाल के बीच विवाद हो गया था। इसी विवाद के बाद लेखपालों की ओर से पोस्टर चस्पा कराए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, पूरे मामले में दोनों पक्षों के आरोपों और वास्तविक स्थिति की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
कोंच तहसील परिसर में लगे पोस्टरों के जरिए किसानों को सीधे कार्यालयीन प्रक्रिया अपनाने और बिचौलियों से दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    13 hrs ago
  • जालौन में सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे पर रिक्शों का जमावड़ा, राहगीर परेशानबीच सड़क खड़े रिक्शों से जाम की स्थिति, बाइक टकराने के बाद हुआ विवाद; ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल जालौन। नगर के सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे पर सड़क के बीचों-बीच खड़े होने वाले रिक्शे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। लोगों का आरोप है कि रिक्शा चालक सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सवारियां बैठाने और उतारने लगते हैं, जिससे आवागमन प्रभावित होता है और आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। बुधवार को भी सड़क पर खड़े रिक्शे के कारण एक बाइक सवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया कि एक युवक अपनी बाइक से जा रहा था, जबकि दूसरा युवक अपनी माता जी को लेकर गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान बीच सड़क खड़े रिक्शे के कारण दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर बेतरतीब ढंग से रिक्शे खड़े होने के कारण राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कत होती है। व्यस्त समय में सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। लोगों का आरोप है कि यातायात व्यवस्था संभालने के लिए बनाए गए स्थान पर भी नियमित रूप से पुलिसकर्मी या होमगार्ड नजर नहीं आते, जिससे रिक्शा चालकों की मनमानी पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क पर रिक्शों के खड़े होने की व्यवस्था निर्धारित कराने और चौराहे पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और आए दिन होने वाले विवादों पर अंकुश लगाया जा सके।
    1
    जालौन में सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे पर रिक्शों का जमावड़ा, राहगीर परेशानबीच सड़क खड़े रिक्शों से जाम की स्थिति, बाइक टकराने के बाद हुआ विवाद; ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल

जालौन। नगर के सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे पर सड़क के बीचों-बीच खड़े होने वाले रिक्शे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। लोगों का आरोप है कि रिक्शा चालक सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सवारियां बैठाने और उतारने लगते हैं, जिससे आवागमन प्रभावित होता है और आए दिन विवाद की स्थिति बनती है।
बुधवार को भी सड़क पर खड़े रिक्शे के कारण एक बाइक सवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया कि एक युवक अपनी बाइक से जा रहा था, जबकि दूसरा युवक अपनी माता जी को लेकर गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान बीच सड़क खड़े रिक्शे के कारण दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर बेतरतीब ढंग से रिक्शे खड़े होने के कारण राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कत होती है। व्यस्त समय में सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। लोगों का आरोप है कि यातायात व्यवस्था संभालने के लिए बनाए गए स्थान पर भी नियमित रूप से पुलिसकर्मी या होमगार्ड नजर नहीं आते, जिससे रिक्शा चालकों की मनमानी पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क पर रिक्शों के खड़े होने की व्यवस्था निर्धारित कराने और चौराहे पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और आए दिन होने वाले विवादों पर अंकुश लगाया जा सके।
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जालौन. रूरा कमसेरा के बीच केला से लोड dcm खाई मे पलटा ड्राइवर को राहगीरो ने निकाला बाहर केला से लोड dcm केरल से औरया जा रहा था
    1
    जालौन. रूरा कमसेरा के बीच केला से लोड dcm खाई मे पलटा ड्राइवर को राहगीरो ने निकाला बाहर केला से लोड dcm केरल से औरया जा रहा था
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कोंच,जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क, पीस कमेटी की बैठक में दिए निर्देश कोंच ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आगामी 26 अगस्त, बुधवार को प्रस्तावित जुलूस-ए-मोहम्मदी (बारावफात) को लेकर कोंच पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जुलूस को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार शाम 5:30 बजे कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम अभिनव कुमार, सीओ परमेश्वर प्रसाद और कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह ने मुस्लिम समाज एवं जुलूस कमेटी के पदाधिकारियों से जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों की जानकारी ली। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम अभिनव कुमार ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ जुलूस निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य न किया जाए, जिससे किसी व्यक्ति को परेशानी हो या शांति व्यवस्था प्रभावित हो। उन्होंने निर्धारित नियमों का पालन करने पर जोर दिया। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने डीजे की ध्वनि और आकार को लेकर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाए और उसकी लंबाई-चौड़ाई को लेकर प्रशासन के निर्देशों का पालन किया जाए। साथ ही लोहे के पोल पर झंडे आदि नहीं लगाने की हिदायत दी गई। कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जुलूस के दौरान अराजकतत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और पूरे जुलूस मार्ग पर निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। बैठक में जुलूस कमेटी के सदर एवं सभासद शमशुद्दीन मंसूरी, आजादुद्दीन, काजी बशीरुद्दीन, मोहम्मद अहमद, हाफिज साबिर अली, एनुल आरफीन एडवोकेट, नन्नू कुरैशी, हामिद बरकाती, फहीमुद्दीन, अशफाक गौरी, विहिप जिला मंत्री साकेत शांडिल्य सहित मुस्लिम समाज एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रशासन ने बैठक के माध्यम से स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान सुरक्षा, अनुशासन और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस-प्रशासन ने आयोजकों और आमजन से सहयोग की अपील की है।
    1
    कोंच,जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क, पीस कमेटी की बैठक में दिए निर्देश
कोंच ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आगामी 26 अगस्त, बुधवार को प्रस्तावित जुलूस-ए-मोहम्मदी (बारावफात) को लेकर कोंच पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जुलूस को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार शाम 5:30 बजे कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में एसडीएम अभिनव कुमार, सीओ परमेश्वर प्रसाद और कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह ने मुस्लिम समाज एवं जुलूस कमेटी के पदाधिकारियों से जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों की जानकारी ली। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एसडीएम अभिनव कुमार ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ जुलूस निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य न किया जाए, जिससे किसी व्यक्ति को परेशानी हो या शांति व्यवस्था प्रभावित हो। उन्होंने निर्धारित नियमों का पालन करने पर जोर दिया।
सीओ परमेश्वर प्रसाद ने डीजे की ध्वनि और आकार को लेकर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाए और उसकी लंबाई-चौड़ाई को लेकर प्रशासन के निर्देशों का पालन किया जाए। साथ ही लोहे के पोल पर झंडे आदि नहीं लगाने की हिदायत दी गई।
कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जुलूस के दौरान अराजकतत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और पूरे जुलूस मार्ग पर निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
बैठक में जुलूस कमेटी के सदर एवं सभासद शमशुद्दीन मंसूरी, आजादुद्दीन, काजी बशीरुद्दीन, मोहम्मद अहमद, हाफिज साबिर अली, एनुल आरफीन एडवोकेट, नन्नू कुरैशी, हामिद बरकाती, फहीमुद्दीन, अशफाक गौरी, विहिप जिला मंत्री साकेत शांडिल्य सहित मुस्लिम समाज एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रशासन ने बैठक के माध्यम से स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान सुरक्षा, अनुशासन और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस-प्रशासन ने आयोजकों और आमजन से सहयोग की अपील की है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    18 hrs ago
  • पहले एक भाई पानी में डूबा, उसको बचाने दो और अन्य भाई पानी में चले गए इछवार ब्रेकिंग पानी में डूबने से तीन मासूम की मौत दो सगे भाई बुआ के लड़के पानी में डूबे पहले एक भाई पानी में डूबा, उसको बचाने दो और अन्य भाई पानी में चले गए एलएनटी कंपनी द्वारा खोदी जा रही नर्मदा पाइपलाइन में खुली छोड़ी खंती में हुआ दर्दनाक हादसा इछावर के वार्ड नंबर 12 के निवासी सुबाल सिंह के घर छाया मातम प्राप्त जानकारी अनुसार दोपहर करीब 1:00 बजे सुबाल सिंह के दो बच्चे पृथ्वीराज उम्र 12 वर्ष और प्रशांत उम्र 16 वर्ष दोनों ही अपने बुआ के लड़के दीक्षांत तथा अखिलेश सिंह उम्र 14 वर्ष एक साथ मोगरा रोड स्थित एलएनटी कंपनी द्वारा खोजी जा रही नर्मदा लिंक परियोजना में खोदी गई खंती में भरे पानी में नहाने के लिए गए और गहरे पानी में जाने से डूब गए जिसके चलते तीनों की मौत हो गई प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा बताया गया कि पहले एक भाई गहरे पानी में चला गया जो डूबने लगा जिसे बचाने अन्य दो भाई पानी में उतर गए और उसे जैसे तैसे बाहर निकाल कर ले आए लेकिन भाई को बचाने में उन दोनों के शरीर में भी पानी भर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाते समय उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया इस तरह कुल तीनों भाई इस घटना में अपनी जान गवां बैठे
    1
    पहले एक भाई पानी में डूबा, उसको बचाने दो और अन्य भाई पानी में चले गए 

इछवार ब्रेकिंग
पानी में डूबने से तीन मासूम की मौत 
दो सगे भाई बुआ के  लड़के पानी में डूबे
पहले एक भाई पानी में डूबा, उसको बचाने दो और अन्य भाई पानी में चले गए 
एलएनटी कंपनी द्वारा खोदी जा रही नर्मदा पाइपलाइन में खुली छोड़ी खंती में हुआ दर्दनाक हादसा 
इछावर के वार्ड नंबर 12 के निवासी सुबाल सिंह के घर छाया मातम 
प्राप्त जानकारी अनुसार दोपहर करीब 1:00 बजे सुबाल सिंह के दो बच्चे पृथ्वीराज उम्र 12 वर्ष और प्रशांत उम्र 16 वर्ष दोनों ही अपने बुआ के लड़के दीक्षांत तथा अखिलेश सिंह उम्र 14 वर्ष एक साथ मोगरा रोड स्थित एलएनटी कंपनी द्वारा खोजी जा रही नर्मदा लिंक परियोजना में खोदी गई खंती में भरे पानी में नहाने के लिए गए और गहरे पानी में जाने से डूब गए जिसके चलते तीनों की मौत हो गई प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा बताया गया कि पहले एक भाई गहरे पानी में चला गया जो डूबने लगा जिसे बचाने अन्य दो भाई पानी में उतर गए और उसे जैसे तैसे बाहर निकाल कर ले आए लेकिन भाई को बचाने में उन दोनों के शरीर में भी पानी भर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाते समय उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया इस तरह कुल तीनों भाई इस घटना में अपनी जान गवां बैठे
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.