logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लेस्लीगंज के गोपालगंज मे पिस्टल के दम पर ग्रामीण बैंक ग्राहक सेवा केंद्र लूटने पहुंचे दो लुटेरे पकड़े गए लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के गोपालगंज स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में सोमवार को पिस्टल के दम पर लूट की कोशिश करने पहुंचे दो बदमाशों को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया। घटना के दौरान संचालक की सूझबूझ से बड़ी वारदात टल गई। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक पिस्टल लेकर ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे और पैसे लेकर बाहर निकले। बाइक पर बैठकर भागने की कोशिश कर रहे बदमाशों के पीछे ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने साहस दिखाते हुए बाइक पर छलांग लगा दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और दोनों युवकों को पकड़ लिया। मौके से पल्सर बाइक और फायरिंग में इस्तेमाल गोली का खोखा बरामद किया गया है। सूचना मिलने पर लेस्लीगंज एएसआई हरेंद्र पासवान, सतबरवा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार और लेस्लीगंज-पांकी एसडीपीओ प्रशांत कुमार-2 मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि जिस पल्सर बाइक से दोनों युवक ग्राहक सेवा केंद्र में लूट के लिए पहुंचे थे, वह बाइक आज सुबह में ही दुबियाखाड़ में हुई लूट कि पल्सर बाइक है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

5 hrs ago
user_Ramashish Kumar Mo:-6202682271
Ramashish Kumar Mo:-6202682271
पाटन, पलामू, झारखंड•
5 hrs ago

लेस्लीगंज के गोपालगंज मे पिस्टल के दम पर ग्रामीण बैंक ग्राहक सेवा केंद्र लूटने पहुंचे दो लुटेरे पकड़े गए लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के गोपालगंज स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में सोमवार को पिस्टल के दम पर लूट की कोशिश करने पहुंचे दो बदमाशों को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया। घटना के दौरान संचालक की सूझबूझ से बड़ी वारदात टल गई। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक पिस्टल लेकर ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे और पैसे लेकर बाहर निकले। बाइक पर बैठकर भागने की कोशिश कर रहे बदमाशों के पीछे ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने साहस दिखाते हुए बाइक पर छलांग लगा दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और दोनों युवकों को पकड़ लिया। मौके से पल्सर बाइक और फायरिंग में इस्तेमाल गोली का खोखा बरामद किया गया है। सूचना मिलने पर लेस्लीगंज एएसआई हरेंद्र पासवान, सतबरवा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार और लेस्लीगंज-पांकी एसडीपीओ प्रशांत कुमार-2 मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि जिस पल्सर बाइक से दोनों युवक ग्राहक सेवा केंद्र में लूट के लिए पहुंचे थे, वह बाइक आज सुबह में ही दुबियाखाड़ में हुई लूट कि पल्सर बाइक है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • रंका सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद रंका सर्वेश्वरी समूह शाखा में स्थापना दिवस रविवार को पूरे हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस को लेकर सुबह से ही शाखा परिसर में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ जुटने लगी। भक्तों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद सुबह 10:45 बजे सर्वेश्वरी समूह का ध्वजारोहण किया गया। शाखा के उपाध्यक्ष कुमार गोवर्धन प्रसाद सिंह ने सर्वेश्वरी समूह का झंडा फहराया। इसके पश्चात सफल योनि का पाठ किया गया। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं महिला मंडली द्वारा भक्तिमय भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक एवं भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के बाद दोपहर 2 बजे से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में रंका एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। खबर लिखे जाने तक शाम 4 बजे भंडारा लगातार चल रहा था और लोग कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वेश्वरी समूह के उपाध्यक्ष कुमार गोवर्धन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में मंदिर परिसर के समीप वृक्षारोपण भी किया गया। यहां अशोक का पौधा लगाया गया। श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने वृक्षारोपण की सराहना करते हुए कहा कि कुछ समय पहले मंदिर के पास लगा अशोक का पुराना वृक्ष गिर गया था। अब नए पौधे के लगने से आने वाले समय में यहां आने वाले श्रद्धालुओं को छाया एवं बैठने की सुविधा मिल सकेगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष कुमार गौतम प्रसाद सिंह, शाखा मंत्री मोरध्वज प्रसाद सिंह, व्यवस्थापक रेती रमन सिंह, प्रचारक मंत्री कुमार गौरव सिंह, संयुक्त मंत्री इंदिरा सिंह, कोषाध्यक्ष कांति सिंह, कार्यकारिणी सदस्य मीनाक्षी सिंह, मुन्नी देवी, पार्वती देवी, सुधा सिंह, अनुभा सिंह, स्नेहा सिंह, बसंती देवी, अनीता देवी, शर्मिला देवी, मनीषा देवी, भोला पांडे, शिव कुमार विश्वकर्मा , महिला उपाध्यक्ष मुन्नी देवी सहित सैकड़ों सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    1
    रंका सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद


रंका सर्वेश्वरी समूह शाखा में स्थापना दिवस रविवार को पूरे हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस को लेकर सुबह से ही शाखा परिसर में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ जुटने लगी। भक्तों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद सुबह 10:45 बजे सर्वेश्वरी समूह का ध्वजारोहण किया गया। शाखा के उपाध्यक्ष कुमार गोवर्धन प्रसाद सिंह ने सर्वेश्वरी समूह का झंडा फहराया। इसके पश्चात सफल योनि का पाठ किया गया।
पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं महिला मंडली द्वारा भक्तिमय भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक एवं भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के बाद दोपहर 2 बजे से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में रंका एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। खबर लिखे जाने तक शाम 4 बजे भंडारा लगातार चल रहा था और लोग कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण कर रहे थे।
स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वेश्वरी समूह के उपाध्यक्ष कुमार गोवर्धन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में मंदिर परिसर के समीप वृक्षारोपण भी किया गया। यहां अशोक का पौधा लगाया गया। श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने वृक्षारोपण की सराहना करते हुए कहा कि कुछ समय पहले मंदिर के पास लगा अशोक का पुराना वृक्ष गिर गया था। अब नए पौधे के लगने से आने वाले समय में यहां आने वाले श्रद्धालुओं को छाया एवं बैठने की सुविधा मिल सकेगी।
इस मौके पर उपाध्यक्ष कुमार गौतम प्रसाद सिंह, शाखा मंत्री मोरध्वज प्रसाद सिंह, व्यवस्थापक रेती रमन सिंह, प्रचारक मंत्री कुमार गौरव सिंह, संयुक्त मंत्री इंदिरा सिंह, कोषाध्यक्ष कांति सिंह, कार्यकारिणी सदस्य मीनाक्षी सिंह, मुन्नी देवी, पार्वती देवी, सुधा सिंह, अनुभा सिंह, स्नेहा सिंह, बसंती देवी, अनीता देवी, शर्मिला देवी, मनीषा देवी, भोला पांडे, शिव कुमार विश्वकर्मा , महिला उपाध्यक्ष मुन्नी देवी सहित सैकड़ों सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • प्रकृति पर्व करमा पूर्व संध्या पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया *प्रकृति पर्व करमा पूर्व संध्या पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया* *नगाड़ा, घंट और मांदर की थाप पर झूम उठे हजारों लोग, 30 से अधिक नृत्य मंडलियों ने लिया हिस्सा* जोहार झारखण्ड/आरपी सिंह लातेहार। नव निर्मित सरयू प्रखंड मुख्यालय स्थित एएसएम मेमोरियल एकेडमी पब्लिक स्कूल के मैदान में प्रकृति पर्व करमा पूजा महोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए। बताया गया कि सरहुल के बाद करमा पूजा झारखंड के प्रमुख प्रकृति पर्वों में से एक है। भादो माह की एकादशी को मनाए जाने वाले इस पर्व में प्रकृति, पेड़-पौधे, जंगल, नदी, झरना और पहाड़ के प्रति आदिवासी समाज की आस्था और संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। करमा पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना से भी जुड़ा हुआ पर्व है। महोत्सव के दौरान लगभग 35 से अधिक नृत्य मंडलियों ने पारंपरिक वेशभूषा में हिस्सा लिया। नगाड़ा, घंट और मांदर की थाप पर लोगों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में शामिल सभी नृत्य मंडलियों को पुरस्कार देकर सम्मानित एवं उत्साहित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र उरांव ने की। वहीं कार्यक्रम के संरक्षक सह जिला परिषद सदस्य बुद्धेश्वर उरांव ने कहा कि आदिवासी समाज का प्रकृति के साथ सदियों पुराना जुड़ाव है। पेड़-पौधे, जंगल-झाड़, नदी, झरना और पहाड़ प्रकृति के अभिन्न अंग हैं और इनकी पूजा करना आदिवासी संस्कृति की पहचान है। उन्होंने कहा कि करमा पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारा और एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहने का संदेश देता है। उन्होंने समाज के लोगों से आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ रहने तथा अपनी संस्कृति और परंपरा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की अपील की। मौके पर सरयू प्रखंड प्रमुख अनिता देवी, गणेशपुर मुखिया राजेश सिंह, चोरहा मुखिया अंकिता देवी, पंचायत समिति सदस्य प्रमिला देवी, उपाध्यक्ष रामेश्वर उरांव, विलासी देवी, घासीटोला मुखिया प्रमिला देवी, पाहन सुनील उरांव सहित समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग मौजूद रहे।
    3
    प्रकृति पर्व करमा पूर्व संध्या पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया 
*प्रकृति पर्व करमा पूर्व संध्या पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया*
*नगाड़ा, घंट और मांदर की थाप पर झूम उठे हजारों लोग, 30 से अधिक नृत्य मंडलियों ने लिया हिस्सा*
जोहार झारखण्ड/आरपी सिंह
लातेहार। नव निर्मित सरयू प्रखंड मुख्यालय स्थित एएसएम मेमोरियल एकेडमी पब्लिक स्कूल के मैदान में प्रकृति पर्व करमा पूजा महोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए।
बताया गया कि सरहुल के बाद करमा पूजा झारखंड के प्रमुख प्रकृति पर्वों में से एक है। भादो माह की एकादशी को मनाए जाने वाले इस पर्व में प्रकृति, पेड़-पौधे, जंगल, नदी, झरना और पहाड़ के प्रति आदिवासी समाज की आस्था और संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। करमा पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना से भी जुड़ा हुआ पर्व है।
महोत्सव के दौरान लगभग 35 से अधिक नृत्य मंडलियों ने पारंपरिक वेशभूषा में हिस्सा लिया। नगाड़ा, घंट और मांदर की थाप पर लोगों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में शामिल सभी नृत्य मंडलियों को पुरस्कार देकर सम्मानित एवं उत्साहित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र उरांव ने की। वहीं कार्यक्रम के संरक्षक सह जिला परिषद सदस्य बुद्धेश्वर उरांव ने कहा कि आदिवासी समाज का प्रकृति के साथ सदियों पुराना जुड़ाव है। पेड़-पौधे, जंगल-झाड़, नदी, झरना और पहाड़ प्रकृति के अभिन्न अंग हैं और इनकी पूजा करना आदिवासी संस्कृति की पहचान है। उन्होंने कहा कि करमा पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारा और एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहने का संदेश देता है।
उन्होंने समाज के लोगों से आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ रहने तथा अपनी संस्कृति और परंपरा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की अपील की।
मौके पर सरयू प्रखंड प्रमुख अनिता देवी, गणेशपुर मुखिया राजेश सिंह, चोरहा मुखिया अंकिता देवी, पंचायत समिति सदस्य प्रमिला देवी, उपाध्यक्ष रामेश्वर उरांव, विलासी देवी, घासीटोला मुखिया प्रमिला देवी, पाहन सुनील उरांव सहित समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग मौजूद रहे।
    user_𝑅 𝑃 𝑆𝐼𝑁𝐺𝐻 𝑃𝑅𝐸𝑆𝑆
    𝑅 𝑃 𝑆𝐼𝑁𝐺𝐻 𝑃𝑅𝐸𝑆𝑆
    गारू, लातेहार, झारखंड•
    4 hrs ago
  • पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की मनाई गई जयंती समारोह रफीगंज शहर के ब्लॉक रोड स्थित NDA कार्यालय में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष मधुकर लाल कुशवाहा ने की, जबकि संचालन जदयू जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने भोला पासवान शास्त्री के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन को याद करते हुए उनके बताए मार्ग और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष सह प्रखंड कार्यान्वयन समिति उपाध्यक्ष संतोष कुमार साहू, जदयू जिला महासचिव सह विधायक प्रतिनिधि भोला चौधरी, जदयू जिला उपाध्यक्ष विजय विश्वकर्मा, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार पासवान सहित एनडीए के कई कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। #BharatCrimeLiveNews #भोला_पासवान_शास्त्री #जयंती #रफीगंज #NDA #जदयू #BJP #LJP #मधुकर_लाल_कुशवाहा #अर्जुन_सिंह #औरंगाबाद_बिहार #RafiGanj
    1
    पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की मनाई गई जयंती समारोह 

रफीगंज शहर के ब्लॉक रोड स्थित NDA कार्यालय में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष मधुकर लाल कुशवाहा ने की, जबकि संचालन जदयू जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने भोला पासवान शास्त्री के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन को याद करते हुए उनके बताए मार्ग और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष सह प्रखंड कार्यान्वयन समिति उपाध्यक्ष संतोष कुमार साहू, जदयू जिला महासचिव सह विधायक प्रतिनिधि भोला चौधरी, जदयू जिला उपाध्यक्ष विजय विश्वकर्मा, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार पासवान सहित एनडीए के कई कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
#BharatCrimeLiveNews #भोला_पासवान_शास्त्री #जयंती #रफीगंज #NDA #जदयू #BJP #LJP #मधुकर_लाल_कुशवाहा #अर्जुन_सिंह #औरंगाबाद_बिहार #RafiGanj
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    5 hrs ago
  • लातेहार स्टेशन नवरंग चौक फुटबॉल टूर्नामेंट 25 सितम्बर से शुरू होगी।।
    2
    लातेहार स्टेशन नवरंग चौक फुटबॉल टूर्नामेंट 25 सितम्बर से शुरू होगी।।
    user_Ashish Chandravanshi
    Ashish Chandravanshi
    Local News Reporter Latehar•
    25 min ago
  • सोहाद में धर्मांतरण की सूचना पर ग्रामीणों का विरोध,* *पैसे और सुविधाओं का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप,* *पुलिस की हिदायत के बाद मौके से हटे लोग* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज थाना क्षेत्र के सोहाद गांव में सोमवार को कथित धर्मांतरण की सूचना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के एक घर में गरीब-मजदूर परिवार की महिलाओं को पैसे और अन्य सुविधाओं का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए समझाया जा रहा था। सूचना मिलने पर दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया।ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार सुबह उन्हें गांव में कुछ बाहरी महिलाओं के पहुंचने और स्थानीय महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए समझाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद ग्रामीण नगीना देवी के घर पहुंचे। ग्रामीणों का दावा है कि वहां एक से दो दर्जन महिलाएं मौजूद थीं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिहार से आए महिलाओं की मौजूदगी में महिलाओं को एक धर्म विशेष अपनाने के लिए समझाया जा रहा था। आरोप है कि इसके बदले पैसे और अन्य सुविधाएं देने की बात कही जा रही थी। विरोध करने पर ग्रामीणों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।मामले की जानकारी ग्रामीणों ने दूरभाष से हंटरगंज थाना प्रभारी संदीप कुमार को दी। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी ने फोन पर मौके पर मौजूद बाहरी महिलाओं को हिदायत दी। इसके बाद महिलाएं वहां से चली गईं। *पहले भी सामने आ चुके हैं मामले* ग्रामीणों का कहना है कि हंटरगंज क्षेत्र में इस तरह की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं। 24 अगस्त को डुमरी कला गांव में भी एक घर में कथित धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस द्वारा कुछ महिलाओं को थाना लाकर पूछताछ किए जाने तथा एक धार्मिक पुस्तक बरामद किए जाने की बात ग्रामीणों ने कही। इससे पहले 12 अगस्त को धारधारा में भी महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए समझाने की शिकायत सामने आने का दावा किया गया था।लगातार सामने आ रही शिकायतों को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की है। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि धर्मांतरण से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    1
    सोहाद में धर्मांतरण की सूचना पर ग्रामीणों का विरोध,*

*पैसे और सुविधाओं का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप,*

*पुलिस की हिदायत के बाद मौके से हटे लोग*

*विकास कुमार यादव*
हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज थाना क्षेत्र के सोहाद गांव में सोमवार को कथित धर्मांतरण की सूचना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के एक घर में गरीब-मजदूर परिवार की महिलाओं को पैसे और अन्य सुविधाओं का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए समझाया जा रहा था। सूचना मिलने पर दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया।ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार सुबह उन्हें गांव में कुछ बाहरी महिलाओं के पहुंचने और स्थानीय महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए समझाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद ग्रामीण नगीना देवी के घर पहुंचे। ग्रामीणों का दावा है कि वहां एक से दो दर्जन महिलाएं मौजूद थीं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिहार से आए महिलाओं की मौजूदगी में महिलाओं को एक धर्म विशेष अपनाने के लिए समझाया जा रहा था। आरोप है कि इसके बदले पैसे और अन्य सुविधाएं देने की बात कही जा रही थी। विरोध करने पर ग्रामीणों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।मामले की जानकारी ग्रामीणों ने दूरभाष से हंटरगंज थाना प्रभारी संदीप कुमार को दी। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी ने फोन पर मौके पर मौजूद बाहरी महिलाओं को हिदायत दी। इसके बाद महिलाएं वहां से चली गईं।
*पहले भी सामने आ चुके हैं मामले*
ग्रामीणों का कहना है कि हंटरगंज क्षेत्र में इस तरह की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं। 24 अगस्त को डुमरी कला गांव में भी एक घर में कथित धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस द्वारा कुछ महिलाओं को थाना लाकर पूछताछ किए जाने तथा एक धार्मिक पुस्तक बरामद किए जाने की बात ग्रामीणों ने कही। इससे पहले 12 अगस्त को धारधारा में भी महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए समझाने की शिकायत सामने आने का दावा किया गया था।लगातार सामने आ रही शिकायतों को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की है। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि धर्मांतरण से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    user_Vikash Kumar Yadav
    Vikash Kumar Yadav
    शालिग्राम राम नारायणपुर (हंटरगंज), चतरा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • रंका सर्वेश्वरी समूह के स्थापना दिवस पर निकली भव्य प्रभात फेरी, गूंजा ‘अघोरा नाम परोमंत्रम’ का उद्घोष रंका। सर्वेश्वरी समूह के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार की सुबह रंका सर्वेश्वरी समूह शाखा की ओर से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। सुबह करीब 5:30 बजे गाजे-बाजे और पूरे हर्षोल्लास के साथ प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सर्वेश्वरी समूह से जुड़े श्रद्धालु एवं सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए। प्रभात फेरी रंका स्थित सर्वेश्वरी समूह शाखा से प्रारंभ होकर रंका रघुनाथ अखाड़ा, रंका खरडीहा तथा रंका अनुमंडल परिसर क्षेत्र से होते हुए पुनः सर्वेश्वरी समूह शाखा पहुंची, जहां प्रभात फेरी का समापन किया गया। प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा ‘अघोरा नाम परोमंत्रम’ का सामूहिक उद्घोष किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सर्वेश्वरी समूह के सेवा, साधना एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को भी याद किया। सुबह के समय निकली प्रभात फेरी को देखने के लिए रास्ते में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सर्वेश्वरी शाखा के महामंत्री मोरध्वज प्रसाद सिंह, प्रचारक मंत्री गौरव कुमार सिंह, रेवती रमन सिंह, रोहिणी रमन सिंह, अजय सिंह, मुन्ना सिंह, मनोज कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं सदस्य उपस्थित रहे।
    1
    रंका सर्वेश्वरी समूह के स्थापना दिवस पर निकली भव्य प्रभात फेरी, गूंजा ‘अघोरा नाम परोमंत्रम’ का उद्घोष


रंका। सर्वेश्वरी समूह के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार की सुबह रंका सर्वेश्वरी समूह शाखा की ओर से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। सुबह करीब 5:30 बजे गाजे-बाजे और पूरे हर्षोल्लास के साथ प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सर्वेश्वरी समूह से जुड़े श्रद्धालु एवं सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
प्रभात फेरी रंका स्थित सर्वेश्वरी समूह शाखा से प्रारंभ होकर रंका रघुनाथ अखाड़ा, रंका खरडीहा तथा रंका अनुमंडल परिसर क्षेत्र से होते हुए पुनः सर्वेश्वरी समूह शाखा पहुंची, जहां प्रभात फेरी का समापन किया गया। प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा ‘अघोरा नाम परोमंत्रम’ का सामूहिक उद्घोष किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सर्वेश्वरी समूह के सेवा, साधना एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को भी याद किया। सुबह के समय निकली प्रभात फेरी को देखने के लिए रास्ते में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सर्वेश्वरी शाखा के महामंत्री मोरध्वज प्रसाद सिंह, प्रचारक मंत्री गौरव कुमार सिंह, रेवती रमन सिंह, रोहिणी रमन सिंह, अजय सिंह, मुन्ना सिंह, मनोज कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं सदस्य उपस्थित रहे।
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    15 hrs ago
  • स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र में चला विशेष सफाई अभियान, धार्मिक स्थलों से लेकर सार्वजनिक स्थानों तक हुई साफ-सफाई रफीगंज प्रखंड क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 10 बजे स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत विशेष संयुक्त स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न पंचायतों में धार्मिक स्थलों, छठ घाटों और सार्वजनिक परिसरों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। अभियान के तहत ग्राम पंचायत गोरडीहा स्थित सूर्य मंदिर एवं छठ घाट, ग्राम पंचायत बलार के मठ पड़रिया सूर्य मंदिर एवं छठ घाट परिसर की विशेष सफाई कराई गई। वहीं भदुकीकला के खैरा मुंद्रा मंदिर, ग्राम पंचायत पोगर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र, ग्राम पंचायत कोटवारा के अमरपुरा सामुदायिक भवन तथा ग्राम पंचायत अर्थुआ में इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्वच्छता पर्यवेक्षक अनिल कुमार, संजू यादव, नारायण कुमार, मोहम्मद मूसा, संटू कुमार, वीणा कुमारी, रणधीर कुमार, मदन कुमार, मोहम्मद मेराज, रामकुमार यादव, अरविंद कुमार एवं रामेश्वर चौधरी सहित अन्य कर्मियों ने विभिन्न स्थानों पर उपस्थित रहकर अभियान को सफल बनाया। वहीं, संबंधित पंचायतों के स्वच्छता कर्मियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई कर अभियान में सक्रिय योगदान दिया। अधिकारियों एवं कर्मियों ने लोगों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की। स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना अभियान का उद्देश्य अभियान के माध्यम से धार्मिक स्थलों, छठ घाटों और सार्वजनिक परिसरों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। अभियान में शामिल कर्मियों ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की पहचान है और इसे बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। #BharatCrimeLiveNews #स्वच्छता_ही_सेवा #स्वच्छभारत_मिशन #लोहिया_स्वच्छ_बिहार_अभियान #रफीगंज #औरंगाबाद #स्वच्छता_अभियान #छठ_घाट #स्वच्छता_जागरूकता
    1
    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र में चला विशेष सफाई अभियान, धार्मिक स्थलों से लेकर सार्वजनिक स्थानों तक हुई साफ-सफाई
रफीगंज प्रखंड क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 10 बजे स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत विशेष संयुक्त स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न पंचायतों में धार्मिक स्थलों, छठ घाटों और सार्वजनिक परिसरों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
अभियान के तहत ग्राम पंचायत गोरडीहा स्थित सूर्य मंदिर एवं छठ घाट, ग्राम पंचायत बलार के मठ पड़रिया सूर्य मंदिर एवं छठ घाट परिसर की विशेष सफाई कराई गई। वहीं भदुकीकला के खैरा मुंद्रा मंदिर, ग्राम पंचायत पोगर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र, ग्राम पंचायत कोटवारा के अमरपुरा सामुदायिक भवन तथा ग्राम पंचायत अर्थुआ में इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप सफाई अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान स्वच्छता पर्यवेक्षक अनिल कुमार, संजू यादव, नारायण कुमार, मोहम्मद मूसा, संटू कुमार, वीणा कुमारी, रणधीर कुमार, मदन कुमार, मोहम्मद मेराज, रामकुमार यादव, अरविंद कुमार एवं रामेश्वर चौधरी सहित अन्य कर्मियों ने विभिन्न स्थानों पर उपस्थित रहकर अभियान को सफल बनाया।
वहीं, संबंधित पंचायतों के स्वच्छता कर्मियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई कर अभियान में सक्रिय योगदान दिया। अधिकारियों एवं कर्मियों ने लोगों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की।
स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना अभियान का उद्देश्य
अभियान के माध्यम से धार्मिक स्थलों, छठ घाटों और सार्वजनिक परिसरों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। अभियान में शामिल कर्मियों ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की पहचान है और इसे बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
#BharatCrimeLiveNews #स्वच्छता_ही_सेवा #स्वच्छभारत_मिशन #लोहिया_स्वच्छ_बिहार_अभियान #रफीगंज #औरंगाबाद #स्वच्छता_अभियान #छठ_घाट #स्वच्छता_जागरूकता
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    5 hrs ago
  • राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम को आदिवासी परंपरा तऱीके से किया भव्य स्वागत लातेहार : मांदर की थाप, करमा गीत और पारंपरिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से सोमवार को उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, जलता का परिसर पूरी तरह करमा पर्व के रंग में रंग गया। करमा पर्व की पूर्व संध्या पर विद्यालय परिवार की ओर से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने करमा गीत, पारंपरिक नृत्य और झारखंड की लोक-संस्कृति पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। मांदर की थाप पर विद्यार्थियों के कदम थिरके तो पूरा विद्यालय परिसर तालियों से गूंज उठा। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति से जुड़े करमा पर्व का संदेश भी दिया। मौके पर संबोधन में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण ही धर्म हमें सिखाता है। करमा पर्व प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का पर्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी लोक-संस्कृति और पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। सांसद ने विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उनकी प्रतिभा को सामने लाने के लिए उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराने की। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें अपनी संस्कृति से जोड़ने का काम करते हैं।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम को सम्मानित किया गया और स्मृति-चिह्न भेंट किया गया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और अन्य लोग उपस्थित थे।
    1
    राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम को आदिवासी परंपरा तऱीके से किया भव्य स्वागत
लातेहार : मांदर की थाप, करमा गीत और पारंपरिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से सोमवार को उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, जलता का परिसर पूरी तरह करमा पर्व के रंग में रंग गया। करमा पर्व की पूर्व संध्या पर विद्यालय परिवार की ओर से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने करमा गीत, पारंपरिक नृत्य और झारखंड की लोक-संस्कृति पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। मांदर की थाप पर विद्यार्थियों के कदम थिरके तो पूरा विद्यालय परिसर तालियों से गूंज उठा। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति से जुड़े करमा पर्व का संदेश भी दिया। मौके पर संबोधन में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण ही धर्म हमें सिखाता है। करमा पर्व प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का पर्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी लोक-संस्कृति और पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। सांसद ने विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उनकी प्रतिभा को सामने लाने के लिए उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराने की। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें अपनी संस्कृति से जोड़ने का काम करते हैं।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम को सम्मानित किया गया और स्मृति-चिह्न भेंट किया गया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और अन्य लोग उपस्थित थे।
    user_Dr.Rupesh Kumar
    Dr.Rupesh Kumar
    Grain Shop लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    3 hrs ago
  • बुजुर्ग को जिसे मृत समझकर आसपास में मचा हड़कंप, वह निकला जीवित लातेहार : तपोवन पार्क के समीप सोमवार को सड़क किनारे एक बुजुर्ग को अचेत अवस्था में पड़े देखकर लोगों ने उन्हें मृत समझ लिया। कुछ ही देर में अज्ञात शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच में बुजुर्ग के जीवित होने की जानकारी मिली। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बुजुर्ग की पहचान चंदनडीह निवासी स्वारथ यादव (70) के रूप में हुई। स्वजनों के अनुसार वह 17 सितंबर से घर से लापता थे। उनकी तलाश में स्वजन कई जगहों पर खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच तपोवन पार्क के पास उनके पड़े होने की सूचना मिली। लातेहार थाना के पुलिस कामता कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस वाहन से स्वारथ यादव को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। उनके पुत्र परवेश्वर यादव ने कहा कि ईश्वर की कृपा से उनके पिता जीवित मिल गए। फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    बुजुर्ग को जिसे मृत समझकर आसपास में मचा हड़कंप, वह निकला जीवित
लातेहार : तपोवन पार्क के समीप सोमवार को सड़क किनारे एक बुजुर्ग को अचेत अवस्था में पड़े देखकर लोगों ने उन्हें मृत समझ लिया। कुछ ही देर में अज्ञात शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच में बुजुर्ग के जीवित होने की जानकारी मिली। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
बुजुर्ग की पहचान चंदनडीह निवासी स्वारथ यादव (70) के रूप में हुई। स्वजनों के अनुसार वह 17 सितंबर से घर से लापता थे। उनकी तलाश में स्वजन कई जगहों पर खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच तपोवन पार्क के पास उनके पड़े होने की सूचना मिली। लातेहार थाना के पुलिस कामता कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस वाहन से स्वारथ यादव को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। उनके पुत्र परवेश्वर यादव ने कहा कि ईश्वर की कृपा से उनके पिता जीवित मिल गए। फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Dr.Rupesh Kumar
    Dr.Rupesh Kumar
    Grain Shop लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.