logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बुजुर्ग को जिसे मृत समझकर आसपास में मचा हड़कंप, वह निकला जीवित लातेहार : तपोवन पार्क के समीप सोमवार को सड़क किनारे एक बुजुर्ग को अचेत अवस्था में पड़े देखकर लोगों ने उन्हें मृत समझ लिया। कुछ ही देर में अज्ञात शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच में बुजुर्ग के जीवित होने की जानकारी मिली। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बुजुर्ग की पहचान चंदनडीह निवासी स्वारथ यादव (70) के रूप में हुई। स्वजनों के अनुसार वह 17 सितंबर से घर से लापता थे। उनकी तलाश में स्वजन कई जगहों पर खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच तपोवन पार्क के पास उनके पड़े होने की सूचना मिली। लातेहार थाना के पुलिस कामता कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस वाहन से स्वारथ यादव को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। उनके पुत्र परवेश्वर यादव ने कहा कि ईश्वर की कृपा से उनके पिता जीवित मिल गए। फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

1 hr ago
user_Dr.Rupesh Kumar
Dr.Rupesh Kumar
Grain Shop लातेहार, लातेहार, झारखंड•
1 hr ago

बुजुर्ग को जिसे मृत समझकर आसपास में मचा हड़कंप, वह निकला जीवित लातेहार : तपोवन पार्क के समीप सोमवार को सड़क किनारे एक बुजुर्ग को अचेत अवस्था में पड़े देखकर लोगों ने उन्हें मृत समझ लिया। कुछ ही देर में अज्ञात शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच में बुजुर्ग के जीवित होने की जानकारी मिली। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बुजुर्ग की पहचान चंदनडीह निवासी स्वारथ यादव (70) के रूप में हुई। स्वजनों के अनुसार वह 17 सितंबर से घर से लापता थे। उनकी तलाश में स्वजन कई जगहों पर खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच तपोवन पार्क के पास उनके पड़े होने की सूचना मिली। लातेहार थाना के पुलिस कामता कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस वाहन से स्वारथ यादव को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। उनके पुत्र परवेश्वर यादव ने कहा कि ईश्वर की कृपा से उनके पिता जीवित मिल गए। फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • महुआडार गारू एवं सरयू प्रखंड में अवस्थित सरना भवन में करम पूर्व संध्या समारोह धूमधाम से मनाया गया सोमवार की शाम 4:00 बजे । आयोजित समारोह में तीनों स्थानों पर बड़ी संख्या में ग्रामीण युक्ति महिलाएं उपस्थित होकर करम पूजा कर भाई एवं भाई रूपी प्राकृतिक भाई की लंबी आयु की कामना किया । पूजा अर्चना के उपरांत अखड़ा में जमकर पारंपरिक नाच गान मंडर की थाप पर किया।
    1
    महुआडार गारू एवं सरयू प्रखंड में अवस्थित सरना भवन में करम पूर्व संध्या समारोह धूमधाम से मनाया गया सोमवार की शाम 4:00 बजे ।
आयोजित समारोह में तीनों स्थानों पर बड़ी संख्या में ग्रामीण युक्ति महिलाएं उपस्थित होकर करम पूजा कर भाई एवं भाई रूपी प्राकृतिक भाई की लंबी आयु की कामना किया । पूजा अर्चना के उपरांत अखड़ा में जमकर पारंपरिक नाच गान मंडर की थाप पर किया।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    3 hrs ago
  • बालूमाथ में एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक, कोयला परिवहन और स्थानीय विकास को लेकर ग्रामीणों ने उठाये सवाल। बालूमाथ में एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक, कोयला परिवहन और स्थानीय विकास को लेकर ग्रामीणों ने उठाये सवाल। जोहार झारखंड//सतीश कुमार बालूमाथ। कोयला वाहनों से उड़ती धूल, सड़क जाम, स्थानीय सुविधाओं की कमी और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को बालूमाथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में एसडीएम दिनेश कुमार की अध्यक्षता में ग्रामीणों, व्यवसायियों एवं जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर आयोजित की गई। बैठक में व्यवसायिक संघ एवं ग्रामीणों ने मुख्य बाजार में सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक कोयला वाहनों की नो-एंट्री लागू करने की मांग रखी। ग्रामीणों का कहना था कि कोयला परियोजनाओं के संचालन के कारण क्षेत्र की सड़कों पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ गया है, जिससे धूल, जाम और सड़क दुर्घटना जैसी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। CSR को लेकर कंपनी से ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मांगा जवाब बैठक के दौरान सीएसआर (CSR) फंड से क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों को लेकर भी कंपनी के प्रतिनिधियों से सवाल किए गए। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि परियोजना क्षेत्र के आसपास के गांवों में कंपनी की ओर से सामाजिक विकास के लिए कार्य किए जाने की अपेक्षा है। बैठक में यह सवाल प्रमुखता से उठाया गया कि परियोजना के आसपास लगभग 12 किलोमीटर के दायरे में CSR के माध्यम से स्थानीय विकास कार्य किए जाने की बात कही जाती है, तो अब तक बालूमाथ क्षेत्र में कंपनी ने कौन-कौन से ठोस और स्थायी कार्य किए हैं, इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने कंपनी से पूछा कि यदि CSR के तहत कार्य किए गए हैं तो कार्य का नाम, स्थान, राशि और लाभुक क्षेत्र की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। बैठक में मौजूद लोगों के अनुसार, कंपनी की ओर से इस सवाल पर ऐसा कोई ठोस जवाब सामने नहीं आया, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। वहीं, आधिकारिक परियोजना दस्तावेजों में भी क्षेत्र में CSR तथा अन्य मदों के माध्यम से आसपास के गांवों में सामुदायिक विकास गतिविधियां किए जाने का उल्लेख मिलता है। बाइपास सड़क और ग्रामीण सड़कों का भी उठा मुद्दा ग्रामीणों ने कहा कि तुबेद कोल माइंस शुरू होने के समय अलग ट्रांसपोर्टिंग सड़क बनाने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक ग्रामीण सड़कों से ही कोयला परिवहन किया जा रहा है। कंपनी की ओर से बाइपास सड़क की योजना की जानकारी दी गई, लेकिन रैयतों से अब तक बातचीत नहीं होने पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए। ग्रामीणों ने बालूमाथ में डीएवी स्कूल, अस्पताल, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी का मुद्दा भी उठाया। एसडीएम ने ग्रामीणों की मांगों को वरीय अधिकारियों तक पहुंचाने तथा सब्जी दुकानों को बाजार शेड में शिफ्ट कराने और सड़क चौड़ीकरण के लिए सर्वे कराने की बात कही। डीटीओ उमेश मंडल ने सड़क किनारे खड़े वाहनों पर कार्रवाई तथा हाईवे से संबंधित कागजात और चालकों के लाइसेंस की जांच की बात कही। व्यवसायिक संघ की ओर से कहा गया कि यदि 23 सितंबर तक ठोस जवाब नहीं मिला, तो 24 सितंबर से सड़क जाम किया जाएगा। ग्रामीणों का सवाल—क्षेत्र को आखिर क्या मिला? बैठक में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बालूमाथ से बड़ी मात्रा में कोयला परिवहन होने के बावजूद स्थानीय क्षेत्र में इसका प्रत्यक्ष लाभ दिखाई देना चाहिए। लोगों ने कंपनी से केवल आश्वासन नहीं, बल्कि CSR कार्यों की स्पष्ट सूची, राशि और कार्यस्थल की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की। बैठक में दिनेश कुमार, संदीप कुमार, निजामुद्दीन कुरैशी, प्रेम प्रसाद गुप्ता, मोनू गुप्ता, मो. तौफीक, विधायक प्रतिनिधि संजय यादव, पिंटू नायक, मुखिया नरेश लोहरा, जिप उपाध्यक्ष अनिता देवी, ईश्वरी पासवान, डीटीओ उमेश मंडल, नदीम सफी, थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा, सीओ बालेश्वर राम, बीडीओ सोमा उरांव, तेतरियाखाड़ परियोजना पदाधिकारी जेपी रावत सहित कंपनी एवं क्षेत्र के अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    बालूमाथ में एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक, कोयला परिवहन और स्थानीय विकास को लेकर ग्रामीणों ने उठाये सवाल।
बालूमाथ में एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक, कोयला परिवहन और स्थानीय विकास को लेकर ग्रामीणों ने उठाये सवाल।
जोहार झारखंड//सतीश कुमार
बालूमाथ। कोयला वाहनों से उड़ती धूल, सड़क जाम, स्थानीय सुविधाओं की कमी और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को बालूमाथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में एसडीएम दिनेश कुमार की अध्यक्षता में ग्रामीणों, व्यवसायियों एवं जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर आयोजित की गई।
बैठक में व्यवसायिक संघ एवं ग्रामीणों ने मुख्य बाजार में सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक कोयला वाहनों की नो-एंट्री लागू करने की मांग रखी। ग्रामीणों का कहना था कि कोयला परियोजनाओं के संचालन के कारण क्षेत्र की सड़कों पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ गया है, जिससे धूल, जाम और सड़क दुर्घटना जैसी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं।
CSR को लेकर कंपनी से ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मांगा जवाब
बैठक के दौरान सीएसआर (CSR) फंड से क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों को लेकर भी कंपनी के प्रतिनिधियों से सवाल किए गए। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि परियोजना क्षेत्र के आसपास के गांवों में कंपनी की ओर से सामाजिक विकास के लिए कार्य किए जाने की अपेक्षा है। बैठक में यह सवाल प्रमुखता से उठाया गया कि परियोजना के आसपास लगभग 12 किलोमीटर के दायरे में CSR के माध्यम से स्थानीय विकास कार्य किए जाने की बात कही जाती है, तो अब तक बालूमाथ क्षेत्र में कंपनी ने कौन-कौन से ठोस और स्थायी कार्य किए हैं, इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए।
ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने कंपनी से पूछा कि यदि CSR के तहत कार्य किए गए हैं तो कार्य का नाम, स्थान, राशि और लाभुक क्षेत्र की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। बैठक में मौजूद लोगों के अनुसार, कंपनी की ओर से इस सवाल पर ऐसा कोई ठोस जवाब सामने नहीं आया, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली।
वहीं, आधिकारिक परियोजना दस्तावेजों में भी क्षेत्र में CSR तथा अन्य मदों के माध्यम से आसपास के गांवों में सामुदायिक विकास गतिविधियां किए जाने का उल्लेख मिलता है। 
बाइपास सड़क और ग्रामीण सड़कों का भी उठा मुद्दा
ग्रामीणों ने कहा कि तुबेद कोल माइंस शुरू होने के समय अलग ट्रांसपोर्टिंग सड़क बनाने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक ग्रामीण सड़कों से ही कोयला परिवहन किया जा रहा है। कंपनी की ओर से बाइपास सड़क की योजना की जानकारी दी गई, लेकिन रैयतों से अब तक बातचीत नहीं होने पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए।
ग्रामीणों ने बालूमाथ में डीएवी स्कूल, अस्पताल, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी का मुद्दा भी उठाया। एसडीएम ने ग्रामीणों की मांगों को वरीय अधिकारियों तक पहुंचाने तथा सब्जी दुकानों को बाजार शेड में शिफ्ट कराने और सड़क चौड़ीकरण के लिए सर्वे कराने की बात कही।
डीटीओ उमेश मंडल ने सड़क किनारे खड़े वाहनों पर कार्रवाई तथा हाईवे से संबंधित कागजात और चालकों के लाइसेंस की जांच की बात कही। व्यवसायिक संघ की ओर से कहा गया कि यदि 23 सितंबर तक ठोस जवाब नहीं मिला, तो 24 सितंबर से सड़क जाम किया जाएगा।
ग्रामीणों का सवाल—क्षेत्र को आखिर क्या मिला?
बैठक में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बालूमाथ से बड़ी मात्रा में कोयला परिवहन होने के बावजूद स्थानीय क्षेत्र में इसका प्रत्यक्ष लाभ दिखाई देना चाहिए। लोगों ने कंपनी से केवल आश्वासन नहीं, बल्कि CSR कार्यों की स्पष्ट सूची, राशि और कार्यस्थल की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की।
बैठक में दिनेश कुमार, संदीप कुमार, निजामुद्दीन कुरैशी, प्रेम प्रसाद गुप्ता, मोनू गुप्ता, मो. तौफीक, विधायक प्रतिनिधि संजय यादव, पिंटू नायक, मुखिया नरेश लोहरा, जिप उपाध्यक्ष अनिता देवी, ईश्वरी पासवान, डीटीओ उमेश मंडल, नदीम सफी, थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा, सीओ बालेश्वर राम, बीडीओ सोमा उरांव, तेतरियाखाड़ परियोजना पदाधिकारी जेपी रावत सहित कंपनी एवं क्षेत्र के अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Satish Kumar
    Satish Kumar
    Local News Reporter बालूमाथ, लातेहार, झारखंड•
    57 min ago
  • प्रकृति पर्व करमा पूर्व संध्या पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया *प्रकृति पर्व करमा पूर्व संध्या पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया* *नगाड़ा, घंट और मांदर की थाप पर झूम उठे हजारों लोग, 30 से अधिक नृत्य मंडलियों ने लिया हिस्सा* जोहार झारखण्ड/आरपी सिंह लातेहार। नव निर्मित सरयू प्रखंड मुख्यालय स्थित एएसएम मेमोरियल एकेडमी पब्लिक स्कूल के मैदान में प्रकृति पर्व करमा पूजा महोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए। बताया गया कि सरहुल के बाद करमा पूजा झारखंड के प्रमुख प्रकृति पर्वों में से एक है। भादो माह की एकादशी को मनाए जाने वाले इस पर्व में प्रकृति, पेड़-पौधे, जंगल, नदी, झरना और पहाड़ के प्रति आदिवासी समाज की आस्था और संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। करमा पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना से भी जुड़ा हुआ पर्व है। महोत्सव के दौरान लगभग 35 से अधिक नृत्य मंडलियों ने पारंपरिक वेशभूषा में हिस्सा लिया। नगाड़ा, घंट और मांदर की थाप पर लोगों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में शामिल सभी नृत्य मंडलियों को पुरस्कार देकर सम्मानित एवं उत्साहित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र उरांव ने की। वहीं कार्यक्रम के संरक्षक सह जिला परिषद सदस्य बुद्धेश्वर उरांव ने कहा कि आदिवासी समाज का प्रकृति के साथ सदियों पुराना जुड़ाव है। पेड़-पौधे, जंगल-झाड़, नदी, झरना और पहाड़ प्रकृति के अभिन्न अंग हैं और इनकी पूजा करना आदिवासी संस्कृति की पहचान है। उन्होंने कहा कि करमा पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारा और एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहने का संदेश देता है। उन्होंने समाज के लोगों से आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ रहने तथा अपनी संस्कृति और परंपरा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की अपील की। मौके पर सरयू प्रखंड प्रमुख अनिता देवी, गणेशपुर मुखिया राजेश सिंह, चोरहा मुखिया अंकिता देवी, पंचायत समिति सदस्य प्रमिला देवी, उपाध्यक्ष रामेश्वर उरांव, विलासी देवी, घासीटोला मुखिया प्रमिला देवी, पाहन सुनील उरांव सहित समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग मौजूद रहे।
    3
    प्रकृति पर्व करमा पूर्व संध्या पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया 
*प्रकृति पर्व करमा पूर्व संध्या पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया*
*नगाड़ा, घंट और मांदर की थाप पर झूम उठे हजारों लोग, 30 से अधिक नृत्य मंडलियों ने लिया हिस्सा*
जोहार झारखण्ड/आरपी सिंह
लातेहार। नव निर्मित सरयू प्रखंड मुख्यालय स्थित एएसएम मेमोरियल एकेडमी पब्लिक स्कूल के मैदान में प्रकृति पर्व करमा पूजा महोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए।
बताया गया कि सरहुल के बाद करमा पूजा झारखंड के प्रमुख प्रकृति पर्वों में से एक है। भादो माह की एकादशी को मनाए जाने वाले इस पर्व में प्रकृति, पेड़-पौधे, जंगल, नदी, झरना और पहाड़ के प्रति आदिवासी समाज की आस्था और संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। करमा पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना से भी जुड़ा हुआ पर्व है।
महोत्सव के दौरान लगभग 35 से अधिक नृत्य मंडलियों ने पारंपरिक वेशभूषा में हिस्सा लिया। नगाड़ा, घंट और मांदर की थाप पर लोगों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में शामिल सभी नृत्य मंडलियों को पुरस्कार देकर सम्मानित एवं उत्साहित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र उरांव ने की। वहीं कार्यक्रम के संरक्षक सह जिला परिषद सदस्य बुद्धेश्वर उरांव ने कहा कि आदिवासी समाज का प्रकृति के साथ सदियों पुराना जुड़ाव है। पेड़-पौधे, जंगल-झाड़, नदी, झरना और पहाड़ प्रकृति के अभिन्न अंग हैं और इनकी पूजा करना आदिवासी संस्कृति की पहचान है। उन्होंने कहा कि करमा पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारा और एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहने का संदेश देता है।
उन्होंने समाज के लोगों से आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ रहने तथा अपनी संस्कृति और परंपरा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की अपील की।
मौके पर सरयू प्रखंड प्रमुख अनिता देवी, गणेशपुर मुखिया राजेश सिंह, चोरहा मुखिया अंकिता देवी, पंचायत समिति सदस्य प्रमिला देवी, उपाध्यक्ष रामेश्वर उरांव, विलासी देवी, घासीटोला मुखिया प्रमिला देवी, पाहन सुनील उरांव सहित समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग मौजूद रहे।
    user_𝑅 𝑃 𝑆𝐼𝑁𝐺𝐻 𝑃𝑅𝐸𝑆𝑆
    𝑅 𝑃 𝑆𝐼𝑁𝐺𝐻 𝑃𝑅𝐸𝑆𝑆
    गारू, लातेहार, झारखंड•
    3 hrs ago
  • भीम आर्मी भारत एकता मिशन का एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर रांची के डोरंडा स्थित प्रेस क्लब में आयोजित की गई तथा आरक्षण बचाओ आंदोलन के लिए 24 सितंबर को नई दिल्ली चलने का आह्वान किया झारखंड रांची:- भीम आर्मी भारत एकता मिशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश राम के अध्यक्षता में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संगठन विस्तार और संगठन मजबूत करने के उद्देश्यों से राजधानी रांची के डोरंडा स्थित प्रेस क्लब में एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया इस आयोजन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव श्री कमल सिंह वालिया उपस्थित रहे तथा उन्होंने वर्तमान स्थिति ,आगामी कार्यक्रम और संगठन के विस्तार एवं मजबूती तथा भविष्य के रणनीति के संबंध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के झारखंड प्रदेश से आए हुए 12 जिला के जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष ,पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी को एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश दिया | माननीय कमल सिंह वालिया जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 24 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के जंतर मंतर मैदान में में होने वाले आरक्षण बचाओ आंदोलन की जानकारी दी तथा तथा उन्होंने भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को नई दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया जबकि उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश में सुपड़ा साफ होने जा रहा है BJP सरकार का, सुपड़ा साफ होने जा रहा है उन तानाशाही गुंडो का जिन्होंने उत्तर प्रदेश और पूरे देश में आतंक मचाए रखा है| उत्तर प्रदेश और पूरे देश के आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ठान लिया है और एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद को अपना नेता मान लिया है| आप देखना है इस बार उत्तर प्रदेश में एक बड़ा परिवर्तन आजाद समाज पार्टी और एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के रूप में होगा तथा उन्होंने कहा की आजाद समाज पार्टी का दरवाजा सभी के लिए खुला है शिवाय बीजेपी के जो चाहते हैं बीजेपी का सूपडा साफ हो, जो इस देश में समानता,भाईचारा, बेरोजगारी ,शिक्षा और स्वास्थ्य का बात नहीं करना चाहते | जो चाहते हैं कि इस बार सत्ता परिवर्तन हो उनके लिए आजाद समाज पार्टी का दरवाजा खुला है|
    1
    भीम आर्मी भारत एकता मिशन का एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर रांची के डोरंडा स्थित  प्रेस क्लब में आयोजित की गई तथा आरक्षण बचाओ आंदोलन के लिए 24 सितंबर को नई दिल्ली चलने का आह्वान किया
झारखंड रांची:- भीम आर्मी भारत एकता मिशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश राम के अध्यक्षता में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संगठन विस्तार और संगठन मजबूत करने के उद्देश्यों से राजधानी रांची के डोरंडा स्थित  प्रेस क्लब में एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया इस आयोजन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव श्री कमल सिंह वालिया उपस्थित रहे तथा उन्होंने वर्तमान स्थिति ,आगामी कार्यक्रम  और संगठन के विस्तार एवं मजबूती तथा भविष्य के रणनीति के संबंध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के झारखंड प्रदेश  से आए हुए 12 जिला के जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष ,पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी को एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश दिया | माननीय कमल सिंह वालिया जी ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 24 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के जंतर मंतर मैदान में में होने वाले आरक्षण बचाओ आंदोलन की जानकारी दी तथा तथा उन्होंने भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को नई दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया जबकि उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश में   सुपड़ा साफ होने जा रहा है BJP सरकार का, सुपड़ा साफ होने जा रहा है उन तानाशाही गुंडो का जिन्होंने उत्तर प्रदेश और पूरे देश में आतंक मचाए रखा है| उत्तर प्रदेश और पूरे देश के आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ठान लिया है और एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद को अपना नेता मान लिया है| आप देखना है इस बार उत्तर प्रदेश में एक बड़ा परिवर्तन आजाद समाज पार्टी और एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के रूप में होगा तथा उन्होंने कहा की आजाद समाज पार्टी का दरवाजा सभी के लिए खुला है शिवाय बीजेपी के जो चाहते हैं  बीजेपी का सूपडा साफ हो, जो इस देश में समानता,भाईचारा, बेरोजगारी ,शिक्षा और स्वास्थ्य का बात नहीं करना चाहते | जो चाहते हैं कि इस बार सत्ता परिवर्तन हो उनके लिए आजाद समाज पार्टी का दरवाजा खुला है|
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    21 hrs ago
  • 5 साल में नहीं पहुंचा पानी कब जागेंगे मुखिया?🤔😱 #shorts #shortvideo #viralvideo #pani #mukhiya
    1
    5 साल में नहीं पहुंचा पानी कब जागेंगे मुखिया?🤔😱 #shorts #shortvideo #viralvideo #pani #mukhiya
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • लोहरदगा के पहाड़ी छेत्र की हलात देखकर आप दंग रह जायेंगे लोहरदगा के पहाड़ी छेत्र की हलात देखकर आप दंग रह जायेंगे
    1
    लोहरदगा के पहाड़ी छेत्र की हलात देखकर आप दंग रह जायेंगे 
लोहरदगा के पहाड़ी छेत्र की हलात देखकर आप दंग रह जायेंगे
    user_Sirf such
    Sirf such
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    11 hrs ago
  • राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम को आदिवासी परंपरा तऱीके से किया भव्य स्वागत लातेहार : मांदर की थाप, करमा गीत और पारंपरिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से सोमवार को उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, जलता का परिसर पूरी तरह करमा पर्व के रंग में रंग गया। करमा पर्व की पूर्व संध्या पर विद्यालय परिवार की ओर से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने करमा गीत, पारंपरिक नृत्य और झारखंड की लोक-संस्कृति पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। मांदर की थाप पर विद्यार्थियों के कदम थिरके तो पूरा विद्यालय परिसर तालियों से गूंज उठा। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति से जुड़े करमा पर्व का संदेश भी दिया। मौके पर संबोधन में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण ही धर्म हमें सिखाता है। करमा पर्व प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का पर्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी लोक-संस्कृति और पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। सांसद ने विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उनकी प्रतिभा को सामने लाने के लिए उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराने की। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें अपनी संस्कृति से जोड़ने का काम करते हैं।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम को सम्मानित किया गया और स्मृति-चिह्न भेंट किया गया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और अन्य लोग उपस्थित थे।
    1
    राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम को आदिवासी परंपरा तऱीके से किया भव्य स्वागत
लातेहार : मांदर की थाप, करमा गीत और पारंपरिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से सोमवार को उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, जलता का परिसर पूरी तरह करमा पर्व के रंग में रंग गया। करमा पर्व की पूर्व संध्या पर विद्यालय परिवार की ओर से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने करमा गीत, पारंपरिक नृत्य और झारखंड की लोक-संस्कृति पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। मांदर की थाप पर विद्यार्थियों के कदम थिरके तो पूरा विद्यालय परिसर तालियों से गूंज उठा। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति से जुड़े करमा पर्व का संदेश भी दिया। मौके पर संबोधन में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण ही धर्म हमें सिखाता है। करमा पर्व प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का पर्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी लोक-संस्कृति और पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। सांसद ने विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उनकी प्रतिभा को सामने लाने के लिए उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराने की। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें अपनी संस्कृति से जोड़ने का काम करते हैं।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम को सम्मानित किया गया और स्मृति-चिह्न भेंट किया गया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और अन्य लोग उपस्थित थे।
    user_Dr.Rupesh Kumar
    Dr.Rupesh Kumar
    Grain Shop लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    2 hrs ago
  • बुजुर्ग को जिसे मृत समझकर आसपास में मचा हड़कंप, वह निकला जीवित लातेहार : तपोवन पार्क के समीप सोमवार को सड़क किनारे एक बुजुर्ग को अचेत अवस्था में पड़े देखकर लोगों ने उन्हें मृत समझ लिया। कुछ ही देर में अज्ञात शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच में बुजुर्ग के जीवित होने की जानकारी मिली। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बुजुर्ग की पहचान चंदनडीह निवासी स्वारथ यादव (70) के रूप में हुई। स्वजनों के अनुसार वह 17 सितंबर से घर से लापता थे। उनकी तलाश में स्वजन कई जगहों पर खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच तपोवन पार्क के पास उनके पड़े होने की सूचना मिली। लातेहार थाना के पुलिस कामता कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस वाहन से स्वारथ यादव को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। उनके पुत्र परवेश्वर यादव ने कहा कि ईश्वर की कृपा से उनके पिता जीवित मिल गए। फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    बुजुर्ग को जिसे मृत समझकर आसपास में मचा हड़कंप, वह निकला जीवित
लातेहार : तपोवन पार्क के समीप सोमवार को सड़क किनारे एक बुजुर्ग को अचेत अवस्था में पड़े देखकर लोगों ने उन्हें मृत समझ लिया। कुछ ही देर में अज्ञात शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच में बुजुर्ग के जीवित होने की जानकारी मिली। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
बुजुर्ग की पहचान चंदनडीह निवासी स्वारथ यादव (70) के रूप में हुई। स्वजनों के अनुसार वह 17 सितंबर से घर से लापता थे। उनकी तलाश में स्वजन कई जगहों पर खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच तपोवन पार्क के पास उनके पड़े होने की सूचना मिली। लातेहार थाना के पुलिस कामता कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस वाहन से स्वारथ यादव को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। उनके पुत्र परवेश्वर यादव ने कहा कि ईश्वर की कृपा से उनके पिता जीवित मिल गए। फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Dr.Rupesh Kumar
    Dr.Rupesh Kumar
    Grain Shop लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.