Shuru
Apke Nagar Ki App…
व्यापारी की पत्नी को बंधक बनाया सोने चांदी के गहने लूटे हाथ पैर टेप से बांधे मुंह पर भी चिपकाई बदमाश बदमाशों के जाने के बाद घिसटते हुए बाहर आई
Rajesh Kumar
व्यापारी की पत्नी को बंधक बनाया सोने चांदी के गहने लूटे हाथ पैर टेप से बांधे मुंह पर भी चिपकाई बदमाश बदमाशों के जाने के बाद घिसटते हुए बाहर आई
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Rajesh Kumar1
- डीग महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव के नेतृत्व में महिला कांग्रेस द्वारा दो दिन पहले जयपुर में जो घटना हुई—एक चलती बाइक पर एक बेटी के साथ मनचले द्वारा छेड़छाड़—यह केवल एक घटना नहीं है, बल्कि हमारी कानून व्यवस्था और सामाजिक सोच पर एक बड़ा सवाल है। मैं, एडवोकेट स्वेता यादव, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष होने के नाते इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करती हूँ। यह बेहद शर्मनाक है कि आज भी हमारी बेटियाँ सड़कों पर सुरक्षित नहीं हैं। हम यह स्पष्ट कहना चाहते हैं— 👉 बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा 👉 दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए 👉 प्रशासन ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे हमारी मांग है कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए। अगर आज हम चुप रहे, तो कल यह समस्या और बढ़ेगी। इसलिए हम सबको मिलकर आवाज उठानी होगी। महिला कांग्रेस हमेशा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्ष करती आई है और आगे भी करती रहेगी। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ सिर्फ नारा नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है।”प्रदर्शन के दौरान यादव ने कहा कि दो दिन पहले जयपुर में एक चलती बाइक पर एक मनचले द्वारा एक युवती के साथ छेड़छाड़ की गई, जो अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक घटना है। उन्होंने कहा कि यह घटना प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगाती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। इस मौके पर महिला कांग्रेस की टीम ने एकजुट होकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अंत में उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी और किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी।1
- विनायक दल फाउंडेशन द्वारा संचालित एकता डिफेंस एकेडमी ने एक निजी मैरिज होम में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में भामाशाहों, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं, पत्रकारों और समाजसेवियों सहित कुल 251 लोगों को सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. रचना सिंह थीं, जबकि लखपत गुर्जर, सुरेश जाएगी, श्वेता यादव और सरोज जांगड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहनस्वरूप पाराशर ने की। अतिथियों का स्वागत इंद्रजीत चाहर ने किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर राजस्थान पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग टीम भी मौजूद रही। कार्यक्रम में राहुल उवार, गुलवीर फौजदार करीली, नरेश पहलवाड़ा, नैमचंद कायरिका, निपृत फौजदार, लक्ष्मी नारायण, शिखा जैन, रोशनी नायक, किरण बाला, शहनाज खान, रश्मि भारद्वाज, सूरज महावर, निशा महावर, चंद्रशेखर, राखी सागर, राजकुमारी मीणा, मनीषा फौजदार और गुड़िया फौजदार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मंच का संचालन उमेश प्रजापति ने किया।4
- डीग में महिला कांग्रेस द्वारा जयपुर में हाल ही में हुई छेड़छाड़ की घटना के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव के नेतृत्व में आयोजित हुआ। प्रदर्शन के दौरान स्वेता यादव ने कहा कि दो दिन पहले जयपुर में एक चलती बाइक पर एक युवती के साथ मनचले द्वारा की गई छेड़छाड़ की घटना बेहद निंदनीय और शर्मनाक है। उन्होंने इसे केवल एक घटना नहीं, बल्कि प्रदेश की कानून व्यवस्था और सामाजिक सोच पर गंभीर प्रश्नचिन्ह बताया। उन्होंने कहा कि आज भी बेटियाँ सड़कों पर सुरक्षित नहीं हैं, जो बेहद चिंताजनक है। महिला कांग्रेस ने स्पष्ट रूप से कहा कि बेटियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान प्रमुख मांगें रखी गईं, जिनमें आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी, दोषियों को कड़ी सजा और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा ठोस कदम उठाने की मांग शामिल रही। महिला कांग्रेस की टीम ने एकजुट होकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अंत में स्वेता यादव ने कहा कि महिला कांग्रेस हमेशा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्ष करती आई है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ को केवल नारा नहीं, बल्कि समाज की जिम्मेदारी बताया और सभी से इस मुद्दे पर एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की।2
- Post by Sonu Faujdar1
- Post by लोहागढ़ न्यूज़ टाइम्स (सच ख़बर1
- स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के समाधान प्राप्त करने के लिए हमें फॉलो करें मित्रों। और जानकारी पसंद आई हो तो लाइक शेयर करें।1
- Post by Rajesh Kumar1