logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गाजे-बाजे के साथ गजानन का भव्य आगमन, गणेश महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह कालपी, जालौन रविवार को श्याम पैलेस सांस्कृतिक मंडल द्वारा आयोजित नवम गणेश महोत्सव को लेकर नगर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। कानपुर से लाई गई प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विधिवत पूजन ज्ञानेन्द्र मिश्रा के आवास पर किया गया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ गणेश प्रतिमा को रथ में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रद्धालु पैदल, मोटरसाइकिल और कारों के साथ रेलवे स्टेशन से मुख्य बाजार होते हुए श्याम पैलेस स्थित गणेश पंडाल तक पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते और नाचते नजर आए। पूरे रास्ते गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्याम पैलेस के गणेश पंडाल में भगवान गणेश की प्रतिमा के पहुंचते ही श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन को लेकर मंडल के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने तैयारियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर दीपक धवन, संदीप गुप्ता, सुमन गुप्ता, ममता धवन, नीतू मिश्रा, अपेक्षा गुप्ता, अंशी धवन, तृप्ति गुप्ता, अरविन्द शर्मा, शिवकुमार कनोडिया, प्रेम कुमार गुप्ता, रामदत्त मोनस, हरभूषण सिंह चौहान, अरविन्द गुप्ता, पारस पुरवार, यश गुप्ता, सुरेन्द्र मिश्रा, शैलेन्द्र मिश्रा, सफल धवन, अब्यान गुप्ता, गगन गुप्ता, विनीत गुप्ता, नमन अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, अंकित गुप्ता, उमेश पाल, उज्जवल गुप्ता, अमित गुप्ता, श्रवण गुप्ता, सुनील पटवा सभासद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_सोनू महाराज पत्रकार
सोनू महाराज पत्रकार
कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
53426606-7793-4e96-bc5e-0312df4ee733

गाजे-बाजे के साथ गजानन का भव्य आगमन, गणेश महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह कालपी, जालौन रविवार को श्याम पैलेस सांस्कृतिक मंडल द्वारा आयोजित नवम गणेश महोत्सव को लेकर नगर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। कानपुर से लाई गई प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विधिवत पूजन ज्ञानेन्द्र मिश्रा के आवास पर किया गया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ गणेश प्रतिमा को रथ में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रद्धालु पैदल, मोटरसाइकिल और कारों के साथ रेलवे स्टेशन से मुख्य बाजार होते हुए श्याम पैलेस स्थित गणेश पंडाल तक पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते और नाचते नजर आए।

पूरे रास्ते गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्याम पैलेस के गणेश पंडाल में भगवान गणेश की प्रतिमा के पहुंचते ही श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन को लेकर मंडल के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने तैयारियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर दीपक धवन, संदीप गुप्ता, सुमन गुप्ता, ममता धवन, नीतू मिश्रा, अपेक्षा गुप्ता, अंशी धवन, तृप्ति गुप्ता, अरविन्द शर्मा, शिवकुमार कनोडिया, प्रेम कुमार गुप्ता, रामदत्त मोनस, हरभूषण सिंह चौहान, अरविन्द गुप्ता, पारस पुरवार, यश गुप्ता, सुरेन्द्र मिश्रा, शैलेन्द्र मिश्रा, सफल धवन, अब्यान गुप्ता, गगन गुप्ता, विनीत गुप्ता, नमन अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, अंकित गुप्ता, उमेश पाल, उज्जवल गुप्ता, अमित गुप्ता, श्रवण गुप्ता, सुनील पटवा सभासद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जेल रोड पर ब्लैक बक कैफे की आड़ में कथित हुक्का बार! जेल चौकी से चंद कदमों की दूरी पर नशे का खेल? उरई कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड स्थित ईशा बैंक्वेट के बगल में ब्लैक बक कैफे में अवैध रूप से हुक्का परोसे जाने के आरोप सामने आए हैं। वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों के दावों के मुताबिक, कैफे में युवाओं के साथ किशोरों की मौजूदगी भी बताई जा रही है। सबसे बड़ा सवाल—जेल चौकी से चंद कदम दूर कथित हुक्का बार आखिर किसकी नजर से बचकर चल रहा था? क्या स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी, या फिर कार्रवाई में देरी क्यों हुई? बताया जा रहा है कि उरई में पहले भी कैफे और रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का परोसने के मामलों में कार्रवाई हुई है। इसके बावजूद ऐसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक क्यों नहीं लग पा रही? यह खबर वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित कैफे संचालक और पुलिस का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। आपकी राय क्या है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं—जिम्मेदार कौन?
    1
    जेल रोड पर ब्लैक बक कैफे की आड़ में कथित हुक्का बार! जेल चौकी से चंद कदमों की दूरी पर नशे का खेल?

उरई कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड स्थित ईशा बैंक्वेट के बगल में ब्लैक बक कैफे में अवैध रूप से हुक्का परोसे जाने के आरोप सामने आए हैं।
वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों के दावों के मुताबिक, कैफे में युवाओं के साथ किशोरों की मौजूदगी भी बताई जा रही है।
सबसे बड़ा सवाल—जेल चौकी से चंद कदम दूर कथित हुक्का बार आखिर किसकी नजर से बचकर चल रहा था?
क्या स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी, या फिर कार्रवाई में देरी क्यों हुई?
बताया जा रहा है कि उरई में पहले भी कैफे और रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का परोसने के मामलों में कार्रवाई हुई है। 
इसके बावजूद ऐसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक क्यों नहीं लग पा रही?
यह खबर वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर है। 
आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित कैफे संचालक और पुलिस का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
आपकी राय क्या है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं—जिम्मेदार कौन?
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • माता-पिता की मृत्यु के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, सरकारी सहायता के लिए भटक रहा परिवार जालौन। जनपद जालौन के ग्राम कुदरा कुदारी में माता-पिता की मृत्यु के बाद तीन बच्चे जीवनयापन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बच्चों के सामने दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना भी मुश्किल हो रहा है। आर्थिक तंगी के चलते उनका जीवन बेहद कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। बताया जा रहा है कि बच्चों की सरकारी सहायता के लिए मार्च माह में सभी आवश्यक फॉर्म भरकर संबंधित विभाग में जमा कर दिए गए थे, लेकिन कई महीने बीत जाने के बावजूद अभी तक सहायता उपलब्ध नहीं हो सकी है। इससे बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सरकार की ओर से अनाथ एवं निराश्रित बच्चों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य ऐसे बच्चों को आर्थिक सहायता और बेहतर जीवन उपलब्ध कराना है। इसके बावजूद कुदरा कुदारी के ये तीन बच्चे आज भी सरकारी मदद की आस लगाए बैठे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर बच्चों की पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए, ताकि उन्हें भोजन, शिक्षा और जीवनयापन के लिए आवश्यक सहायता मिल सके।
    1
    माता-पिता की मृत्यु के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, सरकारी सहायता के लिए भटक रहा परिवार

जालौन। जनपद जालौन के ग्राम कुदरा कुदारी में माता-पिता की मृत्यु के बाद तीन बच्चे जीवनयापन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बच्चों के सामने दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना भी मुश्किल हो रहा है। आर्थिक तंगी के चलते उनका जीवन बेहद कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है।
बताया जा रहा है कि बच्चों की सरकारी सहायता के लिए मार्च माह में सभी आवश्यक फॉर्म भरकर संबंधित विभाग में जमा कर दिए गए थे, लेकिन कई महीने बीत जाने के बावजूद अभी तक सहायता उपलब्ध नहीं हो सकी है। इससे बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
सरकार की ओर से अनाथ एवं निराश्रित बच्चों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य ऐसे बच्चों को आर्थिक सहायता और बेहतर जीवन उपलब्ध कराना है। इसके बावजूद कुदरा कुदारी के ये तीन बच्चे आज भी सरकारी मदद की आस लगाए बैठे हैं।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर बच्चों की पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए, ताकि उन्हें भोजन, शिक्षा और जीवनयापन के लिए आवश्यक सहायता मिल सके।
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन के उरई में अजनारी बायपास गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली जालौन के उरई में अजनारी बायपास गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उरई कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी अजय सिंह ठाकुर और रामजी सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद हुआ है। बता दें कि मोहित यादव निवासी रामनगर पर चाकुओं से हमला कर गोली मारकर हत्या के प्रयास का आरोप है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है
    2
    जालौन के उरई में अजनारी बायपास गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली 
जालौन के उरई में अजनारी बायपास गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उरई कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी अजय सिंह ठाकुर और रामजी सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद हुआ है। बता दें कि मोहित यादव निवासी रामनगर पर चाकुओं से हमला कर गोली मारकर हत्या के प्रयास का आरोप है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *➡️थाना भोगनीपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दहेज हत्या की घटना में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।* जनपद कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 04.09.2026 को थाना भोगनीपुर पर वादी मुकदमा द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि वादी की पुत्री उम्र 22 वर्ष को उसके ससुरालीजन द्वारा अतिरिक्त दहेज में ₹5 लाख व कार की मांग को लेकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करना तथा मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी देने हुए दिनांक 02.09.2026 को समय 19.45 बजे अभियुक्तगण द्वारा आपराधिक षड्यंत्र कर वादी की पुत्री की हत्या कर देने के सम्बन्ध में दी गयी । जिसके आधार पर थाना भोगनीपुर पर मु0अ0सं0 291/2026 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4डीपी एक्ट बनाम (पति) उपेन्द्र उर्फ विक्की पुत्र डा० दिनेश यादव निवासी नगर पालिका रोड, सुभाष नगर, पुखरायां, थाना भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात आदि 05 अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया । थाना भोगनीपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त उपेन्द्र सिंह उर्फ बिक्की पुत्र दिनेश सिंह निवासी नगरपालिका रोड मोहल्ला सुभाषनगर कस्बा पुखरायां थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात को सट्टी रोड़ थाना क्षेत्र भोगनीपुर से दिनांक 13.09.2026 को गिरफ्तार किया गया । शेष अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण-* 1. उपेन्द्र सिंह उर्फ बिक्की उम्र करीब 26 वर्ष पुत्र दिनेश सिंह निवासी नगरपालिका रोड मोहल्ला सुभाषनगर कस्बा पुखरायां थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात । *गिरफ्तार करने वाली थाना भोगनीपुर टीम-* 1. म0उ0नि0 सुमन दीक्षित 2. उ0नि0 अमरेन्द्र प्रताप सिंह 3. हे0का0 पवन कुमार यादव 4. म0हे0का0 आरती श्रीवास्तव 5. म0का0 किर्ति बघेल 6. का0 अनुज कुमार
    1
    *➡️थाना भोगनीपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दहेज हत्या की घटना में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।* 
जनपद कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 04.09.2026 को थाना भोगनीपुर पर वादी मुकदमा द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि वादी की पुत्री उम्र 22 वर्ष को उसके ससुरालीजन द्वारा अतिरिक्त दहेज में ₹5 लाख व कार की मांग को लेकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करना तथा मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी देने हुए दिनांक 02.09.2026 को समय 19.45 बजे अभियुक्तगण द्वारा आपराधिक षड्यंत्र कर वादी की पुत्री की हत्या कर देने के सम्बन्ध में दी गयी । जिसके आधार पर थाना भोगनीपुर पर मु0अ0सं0 291/2026 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4डीपी एक्ट बनाम (पति) उपेन्द्र उर्फ विक्की पुत्र डा० दिनेश यादव निवासी नगर पालिका रोड, सुभाष नगर, पुखरायां, थाना भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात आदि 05 अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया । थाना भोगनीपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त उपेन्द्र सिंह उर्फ बिक्की पुत्र दिनेश सिंह निवासी नगरपालिका रोड मोहल्ला सुभाषनगर कस्बा पुखरायां थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात को सट्टी रोड़ थाना क्षेत्र भोगनीपुर से दिनांक 13.09.2026 को गिरफ्तार किया गया । शेष अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। 
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण-*
1.	उपेन्द्र सिंह उर्फ बिक्की उम्र करीब 26 वर्ष पुत्र दिनेश सिंह निवासी नगरपालिका रोड मोहल्ला सुभाषनगर कस्बा पुखरायां थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात ।
*गिरफ्तार करने वाली थाना भोगनीपुर टीम-*
1.	म0उ0नि0 सुमन दीक्षित
2.	उ0नि0 अमरेन्द्र प्रताप सिंह
3.	हे0का0  पवन कुमार यादव 
4.	म0हे0का0 आरती श्रीवास्तव
5.	म0का0 किर्ति बघेल
6.	का0 अनुज कुमार
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मंगलपुर के चतुर्भुज बाबा मंदिर में चोरी, ताला तोड़कर 6-7 पीतल के घंटे ले गए चोर मंगलपुर के चतुर्भुज बाबा मंदिर में चोरी, ताला तोड़कर 6-7 पीतल के घंटे ले गए चोर मंगलपुर। कानपुर देहात के मंगलपुर कस्बा स्थित भगवान चतुर्भुज बाबा मंदिर में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और मंदिर में लगे करीब 6-7 पीतल के घंटे, जिनका कुल वजन लगभग 50 किलो बताया जा रहा है, चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी रविवार तड़के मंदिर की पुजारिन को हुई। मंदिर की पुजारिन बबिता ने बताया कि वह शनिवार रात करीब 8:30 बजे मंदिर बंद करके घर चली गई थीं। रविवार सुबह करीब 3:30 बजे जब वह मंदिर पहुंचीं तो मुख्य ताला टूटा हुआ मिला। मंदिर के अंदर जाकर देखा तो वहां लगे 6-7 पीतल के घंटे गायब थे, जिनका कुल वजन करीब 50 किलो बताया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर में चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। पुजारिन बबिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य संभावित सुरागों के आधार पर चोरों का पता लगाने में जुटी है। मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने रविवार शाम 4 बजे बताया कि मंदिर में हुई चोरी की घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    1
    मंगलपुर के चतुर्भुज बाबा मंदिर में चोरी, ताला तोड़कर 6-7 पीतल के घंटे ले गए चोर
मंगलपुर के चतुर्भुज बाबा मंदिर में चोरी, ताला तोड़कर 6-7 पीतल के घंटे ले गए चोर
मंगलपुर। कानपुर देहात के मंगलपुर कस्बा स्थित भगवान चतुर्भुज बाबा मंदिर में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और मंदिर में लगे करीब 6-7 पीतल के घंटे, जिनका कुल वजन लगभग 50 किलो बताया जा रहा है, चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी रविवार तड़के मंदिर की पुजारिन को हुई।
मंदिर की पुजारिन बबिता ने बताया कि वह शनिवार रात करीब 8:30 बजे मंदिर बंद करके घर चली गई थीं। रविवार सुबह करीब 3:30 बजे जब वह मंदिर पहुंचीं तो मुख्य ताला टूटा हुआ मिला। मंदिर के अंदर जाकर देखा तो वहां लगे 6-7 पीतल के घंटे गायब थे, जिनका कुल वजन करीब 50 किलो बताया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर में चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। पुजारिन बबिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य संभावित सुरागों के आधार पर चोरों का पता लगाने में जुटी है।
मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने रविवार शाम 4 बजे बताया कि मंदिर में हुई चोरी की घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • खोजाफूल में सैलून संचालक से मारपीट और 15 हजार रुपये लूटने का आरोप, थाने में दी तहरीर कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र के खोजाफूल गांव निवासी सैलून संचालक जीशान अली ने करीब 8-10 अज्ञात युवकों पर मारपीट, गाली-गलौज और दुकान में रखे रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में सिकंदरा थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के मुताबिक, 13 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे वह खोजाफूल ग्राम स्थित अपनी सैलून की दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल से आए 8-10 अज्ञात युवकों ने उससे बाल काटने की बात कही। कुछ समय रुकने को कहने पर युवक कथित तौर पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि युवकों ने दुकान की शीशे की शेल्फ भी तोड़ दी और गुल्लक में रखे 15 हजार रुपये तथा करीब 400 रुपये की दुकानदारी जबरन छीनकर भाग गए। पीड़ित का यह भी आरोप है कि जाते समय युवकों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। जीशान अली ने सिकंदरा थाना पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद
    3
    खोजाफूल में सैलून संचालक से मारपीट और 15 हजार रुपये लूटने का आरोप, थाने में दी तहरीर
कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र के खोजाफूल गांव निवासी सैलून संचालक जीशान अली ने करीब 8-10 अज्ञात युवकों पर मारपीट, गाली-गलौज और दुकान में रखे रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में सिकंदरा थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के मुताबिक, 13 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे वह खोजाफूल ग्राम स्थित अपनी सैलून की दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल से आए 8-10 अज्ञात युवकों ने उससे बाल काटने की बात कही। कुछ समय रुकने को कहने पर युवक कथित तौर पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करने लगे।
आरोप है कि युवकों ने दुकान की शीशे की शेल्फ भी तोड़ दी और गुल्लक में रखे 15 हजार रुपये तथा करीब 400 रुपये की दुकानदारी जबरन छीनकर भाग गए। पीड़ित का यह भी आरोप है कि जाते समय युवकों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
जीशान अली ने सिकंदरा थाना पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद
    user_Shabanam
    Shabanam
    Agricultural service सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • खोजाफूल में सैलून संचालक से मारपीट और 15 हजार रुपये लूटने का आरोप, थाने में दी तहरीर खोजाफूल में सैलून संचालक से मारपीट और 15 हजार रुपये लूटने का आरोप, थाने में दी तहरीर कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र के खोजाफूल गांव निवासी सैलून संचालक जीशान अली ने करीब 8-10 अज्ञात युवकों पर मारपीट, गाली-गलौज और दुकान में रखे रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में सिकंदरा थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के मुताबिक, 13 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे वह खोजाफूल ग्राम स्थित अपनी सैलून की दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल से आए 8-10 अज्ञात युवकों ने उससे बाल काटने की बात कही। कुछ समय रुकने को कहने पर युवक कथित तौर पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि युवकों ने दुकान की शीशे की शेल्फ भी तोड़ दी और गुल्लक में रखे 15 हजार रुपये तथा करीब 400 रुपये की दुकानदारी जबरन छीनकर भाग गए। पीड़ित का यह भी आरोप है कि जाते समय युवकों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। जीशान अली ने सिकंदरा थाना पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद
    3
    खोजाफूल में सैलून संचालक से मारपीट और 15 हजार रुपये लूटने का आरोप, थाने में दी तहरीर

खोजाफूल में सैलून संचालक से मारपीट और 15 हजार रुपये लूटने का आरोप, थाने में दी तहरीर
कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र के खोजाफूल गांव निवासी सैलून संचालक जीशान अली ने करीब 8-10 अज्ञात युवकों पर मारपीट, गाली-गलौज और दुकान में रखे रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में सिकंदरा थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के मुताबिक, 13 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे वह खोजाफूल ग्राम स्थित अपनी सैलून की दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल से आए 8-10 अज्ञात युवकों ने उससे बाल काटने की बात कही। कुछ समय रुकने को कहने पर युवक कथित तौर पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करने लगे।
आरोप है कि युवकों ने दुकान की शीशे की शेल्फ भी तोड़ दी और गुल्लक में रखे 15 हजार रुपये तथा करीब 400 रुपये की दुकानदारी जबरन छीनकर भाग गए। पीड़ित का यह भी आरोप है कि जाते समय युवकों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
जीशान अली ने सिकंदरा थाना पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गाजे-बाजे के साथ गजानन का भव्य आगमन, गणेश महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह कालपी, जालौन रविवार को श्याम पैलेस सांस्कृतिक मंडल द्वारा आयोजित नवम गणेश महोत्सव को लेकर नगर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। कानपुर से लाई गई प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विधिवत पूजन ज्ञानेन्द्र मिश्रा के आवास पर किया गया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ गणेश प्रतिमा को रथ में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रद्धालु पैदल, मोटरसाइकिल और कारों के साथ रेलवे स्टेशन से मुख्य बाजार होते हुए श्याम पैलेस स्थित गणेश पंडाल तक पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते और नाचते नजर आए। पूरे रास्ते गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्याम पैलेस के गणेश पंडाल में भगवान गणेश की प्रतिमा के पहुंचते ही श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन को लेकर मंडल के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने तैयारियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर दीपक धवन, संदीप गुप्ता, सुमन गुप्ता, ममता धवन, नीतू मिश्रा, अपेक्षा गुप्ता, अंशी धवन, तृप्ति गुप्ता, अरविन्द शर्मा, शिवकुमार कनोडिया, प्रेम कुमार गुप्ता, रामदत्त मोनस, हरभूषण सिंह चौहान, अरविन्द गुप्ता, पारस पुरवार, यश गुप्ता, सुरेन्द्र मिश्रा, शैलेन्द्र मिश्रा, सफल धवन, अब्यान गुप्ता, गगन गुप्ता, विनीत गुप्ता, नमन अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, अंकित गुप्ता, उमेश पाल, उज्जवल गुप्ता, अमित गुप्ता, श्रवण गुप्ता, सुनील पटवा सभासद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    2
    गाजे-बाजे के साथ गजानन का भव्य आगमन, गणेश महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह
कालपी, जालौन रविवार को श्याम पैलेस सांस्कृतिक मंडल द्वारा आयोजित नवम गणेश महोत्सव को लेकर नगर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। कानपुर से लाई गई प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विधिवत पूजन ज्ञानेन्द्र मिश्रा के आवास पर किया गया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ गणेश प्रतिमा को रथ में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रद्धालु पैदल, मोटरसाइकिल और कारों के साथ रेलवे स्टेशन से मुख्य बाजार होते हुए श्याम पैलेस स्थित गणेश पंडाल तक पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते और नाचते नजर आए। पूरे रास्ते गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
श्याम पैलेस के गणेश पंडाल में भगवान गणेश की प्रतिमा के पहुंचते ही श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन को लेकर मंडल के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने तैयारियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर दीपक धवन, संदीप गुप्ता, सुमन गुप्ता, ममता धवन, नीतू मिश्रा, अपेक्षा गुप्ता, अंशी धवन, तृप्ति गुप्ता, अरविन्द शर्मा, शिवकुमार कनोडिया, प्रेम कुमार गुप्ता, रामदत्त मोनस, हरभूषण सिंह चौहान, अरविन्द गुप्ता, पारस पुरवार, यश गुप्ता, सुरेन्द्र मिश्रा, शैलेन्द्र मिश्रा, सफल धवन, अब्यान गुप्ता, गगन गुप्ता, विनीत गुप्ता, नमन अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, अंकित गुप्ता, उमेश पाल, उज्जवल गुप्ता, अमित गुप्ता, श्रवण गुप्ता, सुनील पटवा सभासद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.