Shuru
Apke Nagar Ki App…
सर्विस रिवाल्वर से घायल SHO की मौत: कनपटी से गोली आर-पार हुई, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 157 किलोमीटर दूर उदयपुर पहुंचाया था;भीलवाड़ा के सदर थाना प्रभारी सी आई लोकपाल सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई l
Prahalad singh
सर्विस रिवाल्वर से घायल SHO की मौत: कनपटी से गोली आर-पार हुई, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 157 किलोमीटर दूर उदयपुर पहुंचाया था;भीलवाड़ा के सदर थाना प्रभारी सी आई लोकपाल सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई l
More news from राजस्थान and nearby areas
- नगर परिषद आयुक्त को सौंपा कड़ा ज्ञापन, सभी कार्यों एवं निविदाओं को सार्वजनिक करने की मांग; जनता से कचरा शुल्क नहीं देने की अपील नगर परिषद का जवाब असंतोषजनक, अब जनता को आश्वासन नहीं—तारीख, बजट, कार्यादेश और परिणाम चाहिए : अजय शर्मा ठोस, पारदर्शी एवं समयबद्ध कार्रवाई नहीं की गई, तो 15 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे सुभाष उद्यान तालाब में जनहित में जलसमाधि लेंगे नगर परिषद आयुक्त को सौंपा कड़ा ज्ञापन, सभी कार्यों एवं निविदाओं को सार्वजनिक करने की मांग; जनता से कचरा शुल्क नहीं देने की अपील ब्यावर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, ब्यावर के अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर परिषद आयुक्त कीर्ति कुमारी को विस्तृत ज्ञापन सौंपकर नगर परिषद द्वारा पूर्व में प्रस्तुत जनसमस्याओं संबंधी ज्ञापन पर दिए गए उत्तर को असंतोषजनक, गैर-समयबद्ध एवं प्रशासनिक जवाबदेही से बचने का प्रयास बताया और ठोस, पारदर्शी एवं समयबद्ध कार्रवाई नहीं की गई, तो 15 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे सुभाष उद्यान तालाब में जनहित में जलसमाधि का निर्णय। ब्लॉक प्रवक्ता वृतंजय आर्य ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस द्वारा 29 जुलाई को नगर परिषद क्षेत्र एवं परिसीमन में सम्मिलित नवीन ग्रामीण क्षेत्रों की 12 प्रमुख जनसमस्याओं—जर्जर सड़कें, सफाई व्यवस्था, नालियां एवं जलभराव, बंद स्ट्रीट लाइटें, आवारा पशु, सुभाष उद्यान तालाब में जलकुंभी, ₹50 कचरा संग्रहण शुल्क, नवीन क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाएं, सीवरेज परियोजना, सफाई कर्मचारियों की पदस्थापना एवं प्रशासनिक पारदर्शिता—को लेकर विस्तृत ज्ञापन प्रस्तुत किया गया था। नगर परिषद द्वारा 3 अगस्त को दिए गए उत्तर का गंभीर अध्ययन करने के बाद ब्लॉक कांग्रेस ने कहा कि अधिकांश मामलों में केवल “कार्ययोजना तैयार की जा रही है”, “निविदा प्रक्रियाधीन है” एवं “कार्रवाई की जाएगी” जैसे सामान्य उत्तर दिए गए हैं, जबकि जनता को यह जानने का अधिकार है कि कौन-सा कार्य कब प्रारंभ होगा, कितनी राशि स्वीकृत है, कार्यादेश किसे दिया गया है, कार्य कब तक पूर्ण होगा तथा उसका जिम्मेदार अधिकारी कौन होगा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा ने कहा कि नगर परिषद का दायित्व केवल पत्राचार और आश्वासन देना नहीं, बल्कि नागरिकों को सड़क, सफाई, प्रकाश, जल निकासी तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि परिसीमन में सम्मिलित नवीन क्षेत्रों के विकास के नाम पर केवल भविष्य की योजनाओं का उल्लेख करना वहां निवास करने वाले हजारों नागरिकों की वर्तमान समस्याओं का समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि परिषद ने अपने उत्तर में अतिरिक्त 2 जेसीबी एवं 3 ट्रैक्टर, सड़क कार्यों की निविदा प्रक्रिया तथा AMRUT-2.0 के अंतर्गत सीवरेज कार्यों का उल्लेख किया है। यदि वास्तव में कार्य प्रगति पर हैं तो उनकी निविदा संख्या, कार्यादेश, स्वीकृत राशि, संबंधित एजेंसी, क्षेत्रवार विवरण एवं पूर्णता की समयसीमा तत्काल सार्वजनिक की जाए ताकि जनता को वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सके। बैठक के दौरान नगर परिषद आयुक्त श्रीमती कीर्ति कुमारी से विस्तृत चर्चा हुई। आयुक्त ने नगर परिषद द्वारा कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं निविदाओं की जानकारी सार्वजनिक करने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने यह भी बताया कि ₹50 प्रतिमाह कचरा संग्रहण शुल्क की वसूली नहीं करने के लिए संबंधित ठेकेदार को मौखिक निर्देश दिए गए हैं। इस पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि जब तक इस संबंध में स्पष्ट एवं विधिवत व्यवस्था लागू नहीं हो जाती, तब तक आमजन किसी प्रकार का कचरा संग्रहण शुल्क न दें। यदि कोई ठेकेदार या उसका प्रतिनिधि जबरन शुल्क वसूलने का प्रयास करता है तो उसकी सूचना तत्काल सार्वजनिक करें एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को उपलब्ध कराएं, ताकि नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके। शर्मा ने कहा कि ब्यावर की जनता आज टूटी सड़कों, गंदगी, जलभराव, बंद स्ट्रीट लाइटों और आवारा पशुओं जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रही है। ऐसी परिस्थितियों में प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता इन समस्याओं का समाधान होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि समस्याओं के समाधान के स्थान पर केवल औपचारिकताएं पूरी की जाती रहीं, तो जनता का विश्वास प्रशासन से पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस ने नगर परिषद से प्रत्येक बिंदु पर कार्य का नाम, स्वीकृत राशि, निविदा/कार्यादेश संख्या, संबंधित अधिकारी अथवा एजेंसी, कार्य प्रारंभ होने की तिथि तथा पूर्णता की निश्चित समयसीमा सहित विस्तृत Action Taken Report (ATR) सार्वजनिक करने की मांग की है। साथ ही नवीन ग्रामीण क्षेत्रों की विकास योजना, सड़क कार्यों की सूची, सफाई रोस्टर, स्ट्रीट लाइट सर्वे, आवारा पशु प्रबंधन योजना, जलकुंभी सफाई एवं रखरखाव की निविदा, ₹50 शुल्क से संबंधित शासनादेश एवं परिषद द्वारा किए गए पत्राचार तथा सीवरेज पुनर्स्थापन की सड़कवार सूची भी सार्वजनिक करने की मांग की गई है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यदि समय रहते नगर परिषद एवं जिला प्रशासन द्वारा इन सभी विषयों पर ठोस, पारदर्शी एवं समयबद्ध कार्रवाई नहीं की गई, तो 15 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे सुभाष उद्यान तालाब में जनहित में जलसमाधि ले लेंगे और इसके पश्चात कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक माध्यमों से जनआंदोलन को और व्यापक करेंगे और इसकी समस्त ज़िम्मेदारी जिला एवं नगर परिषद प्रशासन की होगी। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी पीसीसी सदस्य पारस पंच, खनन प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष आशीषपाल पदावत, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कैलाश गहलोत, अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष अज़मत काठात, पूर्व नेता प्रतिपक्ष दलपतराज मेवाड़ा, सेवादल जिलाध्यक्ष विक्रम सोनी, पूर्व पार्षद हारून छीपा, शोभा चौधरी, अजय मूंदड़ा, जसोदा गुर्जर, अभिषेक जैन, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मनीष सांखला, योगेश पंचोली, लक्ष्मीनारायण वर्मा, आदम काठात, राहुल सामरिया सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- पाखरियावास स्कूल म तालाबंदी शिक्षकों की कमी, शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से लगाए 5 नए शिक्षक ब्यावर जिले के पखरियावास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों और विद्यार्थियों द्वारा किए गए उग्र प्रदर्शन का असर तुरंत देखने को मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विद्यालय में तत्काल प्रभाव से पांच नए शिक्षकों की नियुक्ति कर दी है। 320 विद्यार्थियों पर थे केवल चार शिक्षक गौरतलब है कि पखरियावास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में लगभग 320 विद्यार्थी अध्ययनरत थे, जिनके मुकाबले स्कूल में केवल चार शिक्षक ही तैनात होने के कारण शिक्षण व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी। इससे नाराज ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया था और "शिक्षक नहीं तो हमें टीसी दो" के नारे लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया था। प्रशासन की सख्ती और आदेश जारी मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे शिक्षा विभाग के अधिकारियों की समझाइश और ग्रामीणों के कड़े विरोध के बाद प्रशासन हरकत में आया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा जवाजा द्वारा दिनांक 06.08.2026 को जारी कार्यालय-आदेश के तहत शिक्षण व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए तत्काल प्रभाव से निम्नलिखित पांच कार्मिकों को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाखरियावास (488728) में लगाया गया है: काजल जैन (अध्यापक) - पदस्थापन स्थान: राउप्रावि मालपुरा अमिताभ सिंह (शा.शि.) - पदस्थापन स्थान: राबाउमावि देलवाड़ा पंकज सिंह (अध्यापक) - पदस्थापन स्थान: राउप्रावि बाडियाभाउ (सूरजपुरा) पिंटू शर्मा (अध्यापक) - पदस्थापन स्थान: राउप्रावि बाडियाभाउ (सूरजपुरा) सहीराम हुड्डा (अध्यापक) - पदस्थापन स्थान: राउप्रावि बिहार रतनपुरा (लोटियाना) संबंधित संस्था प्रधान एवं पीईईओ को बिना पत्राचार किए आज ही इस आदेश की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों की बाधित हो रही पढ़ाई को सुचारू रूप से चलाया जा सके।1
- भीम क्षेत्र में भूमि आवंटन एवं देवगढ़ क्षेत्र में ग्रामीणों पर अत्याचार के मामलों को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर से की मुलाकात राजसमंद, 05 अगस्त 2026 भीम क्षेत्र में भूमि आवंटन एवं देवगढ़ क्षेत्र में ग्रामीणों पर अत्याचार के मामलों को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर से की मुलाकात राजसमंद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष श्री आदित्य प्रताप सिंह चौहान एवं पूर्व भीम विधायक श्री सुदर्शन सिंह रावत के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर से मुलाकात कर दो महत्वपूर्ण जनहित के मामलों पर ज्ञापन सौंपे तथा शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। पहले ज्ञापन में भीम क्षेत्र के ग्राम पीपली नगर की सार्वजनिक गोचर (चारागाह) भूमि को कथित रूप से औद्योगिक उपयोग के लिए आवंटित किए जाने का विरोध किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह भूमि वर्षों से ग्रामीणों एवं पशुपालकों की आजीविका का आधार रही है। उन्होंने मांग की कि भूमि की वर्तमान राजस्व स्थिति की निष्पक्ष जांच कराई जाए, किसी भी प्रकार के आवंटन या उपयोग परिवर्तन पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा ग्रामीणों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। दूसरे ज्ञापन में देवगढ़ तहसील के नाथों का बाड़िया गांव के ग्रामीणों की ओर से संचालित ग्रेनाइट खदानों से जुड़ी समस्याओं को उठाया गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि अवैध रास्ता निर्माण, नहर तोड़ने, अवैध डंपिंग एवं ब्लास्टिंग, ग्रामीणों के साथ मारपीट तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा पक्षपातपूर्ण कार्रवाई जैसी घटनाएं हुई हैं। प्रतिनिधिमंडल ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। जिलाध्यक्ष श्री आदित्य प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस आमजन के अधिकारों एवं ग्रामीणों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। यदि इन मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी जनहित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगी। पूर्व विधायक श्री सुदर्शन सिंह रावत ने कहा कि प्रशासन को दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए कानून के अनुरूप निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए तथा ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से दोनों प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई कर संबंधित पक्षों को न्याय दिलाने की मांग की।4
- पाली सेवा मंडल अस्पताल में हुआ निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन पाली सेवा मंडल एवं जिला अन्धता निवारण समिति पाली के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को पाली सेवा मंडल अस्पताल नया गाँव पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। समिति के प्रमोद जेथलिया ने बताया कि शिविर में आँखों से सम्बन्धित विभिन्न बीमारियों का इलाज कर निशुल्क दवाईयाँ दी गई तथा मोतियाबिंद के मरीजों का चयन कर ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया जिनका शुक्रवार को निशुल्क लैन्स प्रत्यारोपण किया जाएगा। इस अवसर पर 210 नेत्र रोगियों की जांच की गई। शिविर में भर्ती मरीजों के लिए भोजन व ठहरने की व्यवस्था संस्था द्वारा निःशुल्क की गई।1
- हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत जिले में होंगे विविध आयोजन* *9 से 17 अगस्त तक प्रदर्शनी, रैली, प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अनेक गतिविधियां आयोजित होंगी, । राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ का आयोजन 9 से 17 अगस्त तक जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत एवं शहरी स्तर पर किया जाएगा। अभियान के दौरान जिलेभर में लगभग ढाई लाख तिरंगे फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवधि में प्रदर्शनी, तिरंगा रैली, प्रभात फेरी, वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कैण्डल मार्च, तिरंगा प्रदर्शनी, हस्ताक्षर अभियान सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में जयपुर से मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में सभी जिला कलक्टर शामिल हुए। इसके पश्चात जिला कलक्टर ने उनके कक्ष में संबंधित विभागों की बैठक लेकर अभियान के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, जिला परिषद सहित सभी संबंधित विभागों को सफल आयोजन के लिए निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि अभियान के अंतर्गत ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ थीम होगी। साथ ही इसके लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला स्तर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, पंचायत समिति स्तर पर विकास अधिकारी तथा ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम विकास अधिकारी को प्रभारी नियुक्त किया गया है। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, विभाजन प्रभावित परिवारों एवं उनके प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, गैर सरकारी संगठनों, भामाशाहों, दानदाताओं, गणमान्य नागरिकों, स्थानीय कलाकारों, संगीतकारों, खिलाड़ियों तथा अन्य सक्रिय व्यक्तियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। 14 अगस्त को जिला, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शालीन सजावट एवं मौन कार्यक्रम आयोजित होंगे। 13 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा लघु फिल्मों का प्रदर्शन, नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सभी राजकीय कार्यालयों एवं विद्यालयों में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा तथा हर घर तिरंगा पोर्टल पर सेल्फी अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान के कार्यक्रमों के तहत 9 अगस्त को प्रातः 8 से 11 बजे तक तिरंगा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 10 अगस्त को दोपहर 1 बजे जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विद्यार्थियों की सहभागिता से तिरंगा रैली आयोजित होगी। इसके साथ ही प्रत्येक पंचायत में ई-बाइक, साइकिल, ट्रैक्टर एवं प्रभात रैलियां निकाली जाएंगी, जिनमें प्रतिभागियों के हाथों में तिरंगा होगा। 11 एवं 12 अगस्त को प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक प्रत्येक शहरी निकाय एवं ग्राम पंचायत में तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेला आयोजित किया जाएगा। यहां तिरंगा एवं वंदे मातरम् विषयक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। 13 से 17 अगस्त तक सभी शहरी निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं के कार्यालयों, सार्वजनिक भवनों एवं स्मारकों को तिरंगा थीम पर एलईडी लाइटिंग एवं आकर्षक सजावट से सजाया जाएगा। साथ ही प्रत्येक पंचायत एवं शहरी निकाय के मुख्य बाजार, पंचायत कार्यालय, सेवा केन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्र एवं बस स्टैंड आदि स्थानों पर ‘एक तिरंगा कैनवास’ लगाया जाएगा, जिस पर आमजन देशभक्ति से जुड़े संदेश एवं हस्ताक्षर अंकित करेंगे। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि 15 अगस्त को सभी राजकीय कार्यालयों, शहरी निकायों एवं ग्राम पंचायतों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित कर देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई जाए। वहीं 14 अगस्त को सायं 7 बजे तिरंगा थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के अंतर्गत तिरंगा वॉलंटियर्स का पंजीकरण भी किया जाएगा। ये वॉलंटियर्स आमजन को स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रध्वज के महत्व, ध्वजारोहण के नियमों तथा हर घर तिरंगा पोर्टल पर सेल्फी अपलोड करने के लिए प्रेरित करेंगे। -----------2
- hamare gaon lanbiya mein sadak ki yah Hui ghatna aur Sarkar Na kar rahi iske Dhyan1
- आज भाजपा सोमनाथ मंडल की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष सुरेश पंवार के नेतृत्व में सिंधु भवन सिंधु कॉलोनी में आयोजित की गई। पाली 6 अगस्त गुरुवार को आज सोमनाथ मंदिर के भाजपा सोमनाथ मडंल की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष सुरेश पवार के नेतृत्व में सिंधु भवन सिंधु कॉलोनी में आयोजित की गई,इस मौके पर पूर्व विदेश मंत्री भाजपा नेत्री सुश्री सुषमा स्वराज जी की पुण्यतिथि मनाई गई।बैठक में जिला आई टी संयोजक मुकेश नाबरिया जिला कार्यकारिणी सदस्य पुनाराम सीरवी, ताराचंद महेश्वरी,वसीम खोखर,जिला सोशल मीडिया सह संयोजक नरेंद्र तिवारी,पूर्व पार्षद सुरेश पटेल,आशीष तिवाड़ी,रितेश छाजेड़,मंडल महामंत्री प्रताप सिंह राठौर मंडल उपाध्यक्ष सुमार संभवानी,रामेश्वर सिंह राजपुरोहित,मुकेश सिंह शेखावत,वरिष्ठ भाजपा नेता गौतम यति,गोपाल कुमावत,शेरु मोहम्मद,नीतू अमरनानी,ममता बोहरा,राकेश जोशी,योगेश सोनी,कमल शर्मा,महेंद्र पंवार,नरेश गहलोत,ललित निहलानी,अमित मालू,बालकिशन जोशी,रिखब सोनी आदि भाजपा सोमनाथ मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- हमारे गांव में अशोक जी गहलोत पधारे सोजत के अंदर इस बार हमारे अशोक जी दिलों की हमारे राजस्थान के मुख्यमंत्रीबनेंगे अशोक जी गहलोत इस बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बनेगी क्योंकि सभी राजस्थान वाले अशोक जी गहनोद अशोक जी का लो तुम मुख्यमंत्री बने थे हमने ध्यान रखा है कि हम अशोक भी गहलोत कहीं हमारे राजस्थान के मुख्यमंत्री बनाया गया और भजनलाल शर्मा हमारे कोई काम की नहीं है क्योंकि हमारे गांव की सड़के सब कुछ काम अभी अधूरा हो गया है हमारे अशोक जी गहलोत थे तब हम सही सलामत थे लेकिन अब भजनलाल शर्मा आने के बाद हमारे गांव की हालत बहुत खराब हो रही है जीत कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद जिंदाबाद जिंदाबाद कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद1